समाज

View All
Published / 2026-02-13 15:58:55
सरला माहेश्वरी न केवल एक कुशल एंकर थी बल्कि वे अनुशासन, समर्पण और सादगी की प्रतीक थी : संजय सर्राफ

  • सरला माहेश्वरी न केवल एक कुशल एंकर थी बल्कि वे अनुशासन, समर्पण और सादगी की प्रतीक थी : संजय सर्राफ

एबीएन सोशल डेस्क। दूरदर्शन की पूर्व न्यूज़ एंकर और लोकप्रिय समाचार वाचिका सरला माहेश्वरी के आकस्मिक निधन पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता एवं हिंदी साहित्य भारती के उपाध्यक्ष संजय सर्राफ ने गहरा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरला माहेश्वरी न केवल एक कुशल न्यूज़ एंकर थी बल्कि वे अनुशासन समर्पण और सादगी की प्रतीक भी थी। 

उनकी वाणी में संयम और प्रस्तुति में गंभीरता झलकती थी जो आज भी लोगों की स्मृतियों में जीवित रहेगी, अपनी स्पष्ट उच्चारण शैली, गरिमामय प्रस्तुति और संतुलित अभिव्यक्ति के कारण वे दर्शकों के बीच अत्यंत लोकप्रिय थीं। वर्षों तक दूरदर्शन पर समाचार वाचन के माध्यम से उन्होंने विश्वसनीय पत्रकारिता की एक सशक्त पहचान बनाई।

संजय सर्राफ ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि सरला माहेश्वरी का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा और उनका व्यक्तित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।उनके निधन से मीडिया जगत के लिए अपूरणीय क्षति हुई है।

Published / 2026-02-12 19:04:36
हर साल तेजी से बढ़ रहे साइबर क्राइम

अपराधियों से इस तरह लड़ रही है सरकार 

एबीएन सोशल डेस्क। सरकार ने बताया है कि 2025 में 22 हजार 495 करोड़ रुपये के 24 लाख दो हजार 579 मामले दर्ज किये गये। सरकार ने बुधवार को राज्य सभा में पूछे गये एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। सरकार ने बताया है 23 लाख 62 हजार मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए लोगों के आठ हजार 189 करोड़ रुपये बचाये गये हैं। 

राज्य सभा में तृणमूल कांग्रेस के साकेत गोखले ने सरकार से जानना चाहा था कि नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर जनवरी 2023 से अबतक कितने मामले दर्ज किये गये हैं। उन्होंने यह भी जानना चाहा था कि शिकायतकर्ताओं ने कितनी धनराशि के नुकसान की शिकायत दर्ज करायी है। 

उन्होंने सरकार से यह भी बताने कहा था कि इस तरह के मामलों में कितनी एफआईआर दर्ज की गई और कितने मामलों की जांच पूरी हुई और कितने मामलों में चार्जशीट फाइल की गयी है। उन्होंने देश में साइबर फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरीज की भी जानकारी मांगी थी।  

सरकार कैसे रोक रही है साइबर क्राइम 

इन सवालों के जवाब में गृह राज्यमंत्री बंडी संजय कुमार ने बताया कि साइबर क्राइम से निपटने के लिए केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित राज्यों को अलग-अलग तरह से मदद करती है। उन्होंने बताया कि उनके मंत्रालय ने इंडियन साइबर क्राइम कोआर्डिनेशन सेंटर (आई4सी) का गठन किया है। 

यह आई4सी ही देश में साइबर क्राइम से निपटने में मदद करता है। इसी के तहत नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) की शुरुआत की गयी थी। इसमें लोग साइबर क्राइम की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसमें महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले साइबर अपराधों को प्राथमिकता दी जाती है।   

गृह राज्यमंत्री के मुताबिक आई4सी के तहत सिटीजन फाइनेंशियल साइबर फ्राड रिपोर्टिंग एंड मैनेजमेंट सिस्टम को 2021 में शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य वित्तिय फ्राड की तत्काल रिपोर्टिंग और धोखेबाजों द्वारा पैसा इधर से उधर करने पर रोक लगाना है। 

सरकार के मुताबिक इस पर दर्ज कराये गये 23 लाख 62 हजार मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए  लोगों के आठ हजार 189 करोड़ रुपये बचाये गये हैं। साइबर क्राइम से जुड़ी मदद लेने के लिए सरकार हेल्पलाइन नंबर 1930 भी शुरू किया है। सरकार के मुताबिक 2021 से 2025 के बीच इतने मामले दर्ज हुए हैं।  

साल शिकायतों की संख्या कितने करोड़ का फ्राड 

  • 2021           2,62,846 551 
  • 2022           6,94,446 2290 
  • 2023           13,10,357 7465 
  • 2024           19,18,835 22848 
  • 2025           24,02,579 22495 

देश में कितने हैं नेशनल डिजिटल इंवेस्टीगेशन सपोर्ट सेंटर 

सरकार ने बताया है कि आई 4 सी के तहत 2009 में नेशनल डिजिटल इंवेस्टीगेशन सपोर्ट सेंटर की स्थापना दिल्ली में की गयी है। पहले इसे नेशनल फॉरेंसिक इन्वेस्टिगेशन लैबोरेटरी के नाम से जाना जाता था। इसी तरह की एक लैबोरेटरी अगस्त 2025 से असम में काम कर रही है। 

इनका मकसद राज्यों और केंद्रशासित राज्यों के जांच अधिकारियों की उनकी जांच में मदद करना है। इसके नई दिल्ली केंद्र ने 31 दिसंबर 2025 तक साइबर क्राइम के 13 हजार 299 मामलों में राज्यों और केंद्रशासित राज्यों की मदद की है। इसके अलावा केंद्र सरकार राज्य सरकारो के फॉरेंसिंक साइंस लैब के उन्नयन में भी मदद कर रही है।

Published / 2026-02-12 18:29:40
दो असहाय मंदबुद्धि व्यक्ति को लाया गया सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम

आश्रम में निराश्रितों की संख्या 43 हुई 

एबीएन सोशल डेस्क। परमहंस डॉ संत शिरोमणी स्वामी सदानंद जी महाराज के द्वारा संचालित एमआरएस श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट रांची के अंतर्गत काम कर रही सामाजिक संस्था श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम पुंदाग में चल रहे मंदबुद्धि, दिव्यांग, निराश्रितों लोगों की नि:शुल्क सेवा संस्था जनवरी 2024 से लगातार कर रही है। 

सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि बुधवार को दो मंदबुद्धि असहाय व्यक्ति को आश्रम में लाया गया। जो मानसिक रोगी है आश्रम की टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति बिरसा चौक में तथा दूसरा व्यक्ति पिस्का मोड़ में लावारिस अवस्था में मंदबुद्धि व्यक्ति घूम रहा है। जो कि बहुत ही फटेहाल गंदगी अवस्था में था, आश्रम की टीम ने एक व्यक्ति को बिरसा चौक से तथा दूसरे व्यक्ति को पिस्का मोड़ से रेस्क्यू करके आश्रम लाया। 

टीम में आश्रम के सेवा साथी परमेश्वर साहू, सूरज कुमार और सत्यम कुमार शामिल थे। उसके बाद अस्पताल में उसकी मेडिकल जांच करायी गयी। बाद में सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम(सत्य प्रेम सभागार) मे लाया गया। उन दोनों व्यक्तियों का नाम और पते की कोई जानकारी नहीं मिली है। याददाश्त भी खो चुके थे, आश्रम कमेटी ने एक व्यक्ति का नाम बंसी प्रसाद तथा दूसरे व्यक्ति का नाम वासुदेव प्रभु रखा है। 

आश्रम की टीम को सूचना मिलने पर समय-समय पर जरूरतमंदों को रेस्क्यू किया जाता है आश्रम में रह रहे इन सभी निराश्रितो को गुरुजी सदानंद जी महाराज के सहयोग से घर जैसा माहौल देने की कोशिश की जाती है। प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि अभी सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में 41 दिव्यांग और निराश्रितों का समुचित देखभाल और सेवा की जा रही है। 

अब निराश्रितों की संख्या 43 हो गया है। उन्होंने कहा कि अब तक याददाश्त वापस आने तथा ठीक होने पर 7 निराश्रितजनों को उनके गंतव्य स्थान उनके घर तक पहुंचाया जा चुका हैं। उक्त जानकारी सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

Published / 2026-02-11 21:25:00
विजया एकादशी व्रत 13 फरवरी को

विजय, शांति, धैर्य, श्रद्धा, विश्वास और साधना का पावन पर्व : संजय सर्राफ 

टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट व विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा है कि फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को विजया एकादशी कहा जाता है। इस वर्ष विजया एकादशी व्रत 13 फरवरी दिन शुक्रवार को मनाया जायेगा। यह एकादशी विशेष रूप से विजय, सफलता और धर्म की स्थापना का प्रतीक मानी जाती है। 

धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस व्रत के प्रभाव से साधक को जीवन के प्रत्येक संघर्ष में सफलता प्राप्त होती है तथा शत्रुओं पर विजय मिलती है। इसी कारण इसे विजया अर्थात विजय दिलाने वाली एकादशी कहा गया है। पौराणिक कथाओं केअनुसार, भगवान श्रीराम ने लंका विजय से पूर्व विजया एकादशी का व्रत किया था। कहा जाता है कि इस व्रत के पुण्य प्रभाव से ही उन्हें रावण पर विजय प्राप्त हुई। 

इसी प्रकार महाभारत काल में पांडवों ने भी कठिन परिस्थितियों से निकलने के लिए इस एकादशी का व्रत किया था। तभी से यह मान्यता प्रचलित है कि जो भी श्रद्धापूर्वक इस व्रत को करता है, उसे अवश्य सफलता प्राप्त होती है। विजया एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन विधिपूर्वक व्रत, पूजा और कथा श्रवण करने से सभी पापों का नाश होता है तथा व्यक्ति को यश, कीर्ति और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

विशेष रूप से यह व्रत उन लोगों के लिए अत्यंत फलदायी माना जाता है, जो किसी कार्य में बार-बार विफल हो रहे हों या जीवन में बाधाओं से जूझ रहे हों।इस दिन प्रात:काल स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण किए जाते हैं। घर अथवा मंदिर में भगवान विष्णु की प्रतिमा या चित्र के समक्ष दीप, धूप, पुष्प, तुलसी दल और फल अर्पित कर पूजा की जाती है। एकादशी व्रत में अन्न त्याग कर फलाहार या निर्जला व्रत रखने की परंपरा है। 

रात्रि में विष्णु सहस्रनाम या एकादशी कथा का पाठ करना अत्यंत पुण्यकारी माना जाता है। विजया एकादशी न केवल धार्मिक दृष्टि से, बल्कि आध्यात्मिक और नैतिक रूप से भी महत्वपूर्ण है। यह व्रत मनुष्य को धैर्य, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच प्रदान करता है। 

कहा जाता है कि इस दिन सच्चे मन से किया गया संकल्प अवश्य पूर्ण होता है।अत: विजया एकादशी का व्रत श्रद्धा, विश्वास और नियमपूर्वक करने से जीवन में विजय, शांति और भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

Published / 2026-02-11 21:24:01
श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में महाशिवरात्रि पर अन्नपूर्णा महाप्रसाद और स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर

एबीएन सोशल डेस्क। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री राधा- कृष्ण प्रणामी मंदिर में 15 फरवरी दिन रविवार को महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा मंदिर में 253 वां अन्नपूर्णा महाप्रसाद भंडारा, श्री राधा रानी का अलौकिक भव्य श्रृंगार, भजन जागरण, सामूहिक महाआरती, गौ सेवा का आयोजन किया गया है। 

साथ ही साथ भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल के सौजन्य से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया है। जिसमें नेत्र जांच, ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, वजन, पल्स आक्सीजन आदि की जांच की जायेगी। शिविर में सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में रह रहे हैं सभी निराश्रितजनों एवं उनकी सेवा कर रहे हैं सेवादारों तथा मंदिर में पधारे श्रद्धालुओं की जांच की जायेगी। 

चिकित्सकों द्वारा जांच एवं इलाज के संबंध में मरीजों को परामर्श दिया जायेगा। ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की है। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

Published / 2026-02-11 21:22:29
सीएम हेमंत सोरेन को मिला शिव बारात का आमंत्रण

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर, रांची के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को 15 फरवरी को आयोजित होने वाले शिव बारात के लिए सादर आमंत्रित किया।

Published / 2026-02-10 21:21:22
बीआईटी मेसरा में रक्तदान शिविर 11 फरवरी को

टीम एबीएन, रांची। बीआईटी मेसरा, रांची स्थित यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक डिस्पेंसरी में 11 फरवरी को सुबह 10 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। इस शिविर का उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देना और जीवन रक्षक रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना है। 

यह शिविर 18 से 60 वर्ष की आयु के स्वस्थ व्यक्तियों के लिए खुला रहेगा, जिनका न्यूनतम वजन 45 किलोग्राम हो। रक्त संग्रह की प्रक्रिया रिम्स, रांची तथा राम प्यारी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के प्रशिक्षित चिकित्सकीय विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी। 

रक्तदान से पूर्व दाताओं की प्राथमिक स्वास्थ्य जांच भी की जायेगी। शिविर के दौरान सभी सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों का पूर्ण रूप से पालन किया जायेगा। आयोजकों ने छात्रों, शिक्षकों एवं आम नागरिकों से इस मानवीय कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है, ताकि जरूरतमंदों की जान बचायी जा सके।

Published / 2026-02-09 21:23:37
श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में 252 वें भंडारा महाप्रसाद का वितरण

करीब 2 हजार भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद 

परमहंस स्वामी सदानंद जी महाराज के शिष्यों ने भक्तों के बीच अन्नपूर्णा महाप्रसाद का किया वितरण 

मानव सेवा माधव सेवा, तुम सेवा से पाओगे पार  

एबीएन सोशल डेस्क। पूर्णब्रह्म परमात्मा की अपार कृपा श्री राज श्यामा जी महाराज एवं परमहंस डाक्टर संत शिरोमणी श्री श्री 1008 स्वामी सदानंद जी महाराज के आशीर्वाद से एमआरएस श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट रांची एव स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि) दिल्ली शाखा रांची के सयुंक्त तत्वाधान में श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग में श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में 252वां श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद भंडारा का आयोजन किया गया। 

आज का श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा महाप्रसाद भंडारा डॉ विजय लक्ष्मी डा सूर्य कुमार डा सौम्या माहेश्वरी एवं उनके परिवार के सौजन्य से आयोजित किया गया। आज का अन्नपूर्णा महाप्रसाद भंडारे के वितरण के समय पूरा मंदिर परिसर राधे- राधे एवं गुरुजी के जयकारों से गूंज उठा। 

श्री राधा कृष्ण जी का दिव्य आकर्षक आभूषणों से अलंकृत कर अलौकिक श्रृंगार किया गया। तत्पश्चात महाप्रसाद का विधिवत भोग दोपहर 12 बजे मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडे ने लगायी। महाप्रसाद में मसालेदार पुलाव, पुड़ी, आलु गोभी की सब्जी, केसर युक्त खीर, एवं आलू चिप्स का वितरण किया गया। 

मंदिर परिसर में उपस्थित दो हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का गया। तत्पश्चात भजन- संध्या में संस्था के भजन गायक मनीष सोनी द्वारा श्री राधा कृष्ण, श्री श्याम प्रभु पर आधारित गाए मनमोहक सुमधुर भजनों श्रोताओं को खूब झुमाया। श्री राधा कृष्ण के जयकारा से पूरा वातावरण कृष्णमय एवं भक्तिमय बन गया। तत्पश्चात सामूहिक रूप से महाआरती की गयी। 

ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि आज श्री राधा कृष्ण मंदिर में भारी भीड़ उमड़ी तथा 4 हजार से अधिक श्रद्धालुओं में दर्शन किये। उन्होंने बताया कि मंदिर में प्रत्येक दिन दोपहर 12:30 बजे से 2 बजे तक वेजिटेबल खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया जाता है जिसमें 500 से भी अधिक श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं। 

मौके डूंगरमल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, पूरणमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, संजय सर्राफ, विष्णु सोनी, मधुसूदन जाजोदिया, सुरेश अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, आदर्श मंगल, कोमल अग्रवाल, अंशुला अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, श्रियांस गुप्ता, तीना गुप्ता, अंजनी अग्रवाल, मनीष सोनी, सुरेश भगत सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष उपस्थित थे। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

Page 7 of 218

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse