समाज

View All
Published / 2022-03-01 09:34:10
अध्ययन : वुहान के बाजार में जानवरों में हुई थी कोरोना की उत्पत्ति

एबीएन सेंट्रल डेस्क। दो नए अध्ययनों से यह संकेत मिलते हैं कि कोविड-19 का कारक सार्स-सीओवी-2 वायरस की उत्पत्ति वुहान के हुआनान सीफूड मार्केट में जानवरों में हुई और 2019 के अंत में इसका प्रसार इंसानों में हुआ। पहला अध्ययन में यह दिखाने के लिए स्थानिक विश्लेषण का उपयोग किया गया कि दिसंबर 2019 में सबसे शुरू में कोविड-19 के जिन मामलों का उपचार किया गया वे वुहान के बाजार पर केंद्रित थे। शोधकर्ताओं ने पाया कि वायरस के लिए सकारात्मक परीक्षण करने वाले पर्यावरणीय नमूने जीवित जानवरों को बेचने वाले विक्रेताओं से दृढ़ता से जुड़े थे। अमेरिका स्थित एरिजोना विश्वविद्यालय में एक प्रोफेसर माइकल वोरोबे ने ट्वीट किया, हमने दिसंबर 2019 में लक्षण की शुरुआत के साथ वुहान से अधिकांश ज्ञात कोविड-19 मामलों के लिए अक्षांश और देशांतर निकालने के लिए सार्स-सीओवी-2 की उत्पत्ति पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) मिशन की रिपोर्ट में मानचित्रों का उपयोग किया। दोनों ही शोध पत्रों के लेखक वोरोबे ने कहा, हमने पाया कि दिसंबर में मामले हुआनान बाजार के करीब और अधिक केंद्रित थे, जितना कि उम्मीद की जा सकती थी ... इसका केंद्र बाजार में था। एक दूसरे अध्ययन में पाया गया कि दो प्रमुख वायरल वंशावली कम से कम दो घटनाओं की परिणाम थीं जिनमें वायरस जानवरों से मनुष्यों में आया। शोधकर्ताओं ने कहा कि पहला संचरण सबसे अधिक नवंबर के अंत या दिसंबर 2019 की शुरुआत में हुआ था, और दूसरी वंशावली संभवतः पहली घटना के हफ्तों के अंदर आ गई। उन्होंने कहा कि ये निष्कर्ष उस छोटे दायरे को परिभाषित करते हैं जब सार्स-सीओवी-2 ने पहली बार मनुष्यों को संक्रमित किया और जब कोविड-19 के पहले मामले सामने आए। लेखकों ने दूसरे शोधपत्र में लिखा, 2002 में सार्स-सीओवी-1 और 2003 में सार्स-सीओवी-2 में उभार संभवत: कई "जूनोटिक" (पशुजन्य) घटनाओं के परिणामस्वरूप हुआ। इन शोधपत्रों की हालांकि अभी विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जानी बाकी है। इनमें यह पहचान स्पष्ट नहीं हुई है कि बाजार में किस जानवर से इस संक्रमण का प्रसार इंसानों में हुआ।

Published / 2022-02-28 15:25:07
दुमका : शिवरात्रि को लेकर बासुकीनाथ मंदिर में कल होगी भव्य पूजा

टीम एबीएन, दुमका। मंगलवार को महाशिवरात्रि है। इसको लेकर झारखंड के प्रसिद्ध तीर्थस्थल बासुकीनाथ मंदिर में सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। शिवरात्रि के दिन मंदिर परिसर में भव्य पूजा का आयोजन किया जाएगा। लेकिन सोमवार से ही झारखंड और आसपास के राज्यों से श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे हैं। परंपरा के अनुसार मंदिर के शिखर पर स्थित पंचशूल को उतारा गया है। इस पंचशूल की विधिवत पूजा अर्चना की जाएगी और शिवरात्रि के दिन पंचशूल को फिर से मंदिर के शीर्ष पर स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही शिव मंदिर और पार्वती मंदिर को गठबंधन के जरिए जोड़ा गया है। इस गठबंधन को भी खोल दिया गया है और शिवरात्रि के दिन पूजा अर्चना कर इस गठबंधन को दोबारा जोड़ा जाएगा। बा की बारात निकलेगी। गौरतलब है कि प्रतिवर्ष हाथी में बाबा की बारात निकलती थी। लेकिन इस साल कोरोना को देखते हुए पालकी में बारात निकाली जाएगी। बासुकीनाथ पंडा धर्मरक्षिणी सभा के महामंत्री संजय झा कहते हैं कि हमलोग काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि परंपरागत और धार्मिक नियमों का पालन करते हुए भगवान शिव और माता पार्वती की शादी होगी। बासुकीनाथ मंदिर के प्रभारी आशुतोष झा ने बताया कि कोरोना गाइडलाइन के अनुसार बारात निकाली जाए गी। इसके साथ ही सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि को लेकर मंदिर और आसपास के इलाकों में पुख्ता साफ सफाई की गई है, ताकि आने वाले भक्तों को असुविधा नहीं हो सके।

Published / 2022-02-28 06:32:31
सभी प्रकार की उपासना हमें जोड़ती है : दिलीप

टीम एबीएन, रांची। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रांची महानगर ने मेट्रो गली रातू रोड गुरुद्वारा में श्री गुरु तेग बहादुर जी का 400वां प्रकाश वर्ष मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत गुरुवाणी के साथ हुई।सर्वप्रथम मनीष मीढा ने गुरु तेग बहादुर जी के गौरवशाली इतिहास के विषय में बताया कि हमारे देश के शिक्षण संस्थानों में वास्तविक भारतीय इतिहास को नहीं पढ़ा करके षड्यंत्र के तहत अन्य इतिहास पढ़ाया जा रहा है। जिससे हमारी आनेवाली पीढ़ी वीर शिवाजी और गुरु तेग बहादुर जी जैसे धर्म योद्धाओं के इतिहास से परिचित न हो और उनकी तरह वीर ना बन पाये। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के झारखण्ड प्रांत प्रचारक श्रीमान दिलीप जी ने श्री गुरु के गौरवशाली इतिहास को सबके समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि भारत देश के अन्यत्र विश्व में कहीं भी अपने धर्म के लिए प्राण देने का इतिहास कहीं नहीं मिलता। जिस प्रकार से सिख धर्म के चार साहबजादों ने बचपन में ही अपने धर्म के लिए अपना सर्वस्व बलिदान दिया था, वह अतुलनीय है। उन्होंने गीत के माध्यम से सिख धर्म गुरुओं के द्वारा हिंदू समाज के संरक्षण के लिए किए गए अतुलनीय बलिदान का भी स्मरण कराया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार भारत पर मुगलों ने हिंदुओं पर अत्याचार किया, जिसकी रक्षा के लिए सिख धर्म के धर्म गुरु उनके समक्ष हिंदू धर्म की ढाल बनकर के खड़े रहे। उन्होंने बताया कि सिख गुरु के बलिदान के समय की स्थिति आज भी प्रासंगिक जान पड़ती है। आज भी समाज में धर्मांतरण के लिए अनेक शक्तियां लगी हुई है। गुरु तेग बहादुर जी ने समाज के लिए कार्य करने की शिक्षा दी थी। उन्होंने कहा कि भारत में जन्मे जितने भी पंत- संप्रदाय हैं वह सभी एक ही ईश्वर की प्राप्ति के लिए उपासना करते हैं। उन्होंने दिल्ली के शीश गंज गुरुद्वारा में सभी को जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत की विविधता भारत की दुर्बलता नहीं बल्कि भारत की शक्ति है। यही भारत का सौंदर्य है। अंत में अतिथियों को सराफा देकर सम्मानित किया गया। "जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल" के जयघोष से पूरा कार्यक्रम स्थल गूंज उठा। मौके पर श्री गुरु सिंह सभा से श्री अर्जन जी, श्री गगनदीप सिंह सेठी, श्री मनीष मिढा एवं संघ के क्षेत्र संघचालक श्री देवब्रत पाहन, श्री राकेश लाल, श्री पवन मंत्री, श्री धनन्जय कु सिंह, हरविंदर सिंह वेदी, गुरविंदर सिंह सेठी, राजेन्द्र मिश्र, शालिनी सचदेव, प्रीति सिंह, जिज्ञासा ओझा, डॉ अनुराधा, डॉ सतीश मिढा, पंकज वत्सल, डॉ उमाशंकर, श्रवण कुमार, नवजोत सिंह अलंग सहित इस पावन अवसर पर सैकड़ों हिन्दू सनातन सिख परिवारों की उपस्थिति रही।

Published / 2022-02-27 16:00:01
झारखंड : लोगों को रोजगार की गारंटी दे रहा मनरेगा पार्क

एबीएन सोशल डेस्क। आपने फ्लावर पार्क या फूड पार्क के बारे में जरूर सुना और देखा होगा, लेकिन बात अगर मनरेगा पार्क की करें, तो शायद आप सोचने पर मजबूर हो जायेंगे। एक ऐसा पार्क जहां लोगों के रोजगार का सृजन हो रहा है। एक ऐसा पार्क जहां सरकार की योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं, जो ग्रामीणों के वर्तमान से लेकर भविष्य को संवारने में अहम भूमिका निभाएगी। सरकार की इच्छाशक्ति और ग्रामीणों की मदद से मनरेगा की 10 से ज्यादा योजनाएं आपको इस पार्क में दिख जाएंगी। सिंचाई कूप, डोभा, दीदी बाड़ी, वर्मी कम्पोस्ट, टीसीबी, शेड सहित मनरेगा से संचालित अन्य योजनाएं यहां धरातल पर उतर चुकी हैं। हम बात कर रहे हैं हज़ारीबाग के चुरचू प्रखण्ड स्थित डूमर गांव में में बने मनरेगा पार्क की। यहां मनरेगा की 10 से ज्यादा योजनाएं धरातल पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराती दिख रही हैं। मनरेगा पार्क का निर्माण 9 परिवारों को मिला कर 10 एकड़ भूमि पर किया गया है। ग्राम डूमर के ग्रामीणों को यहां महीने में कम से कम 20 दिन रोजगार की गांरटी है। 10 एकड़ में यह पार्क न सिर्फ ग्राम विशेष में स्थायी परिसंपत्ति का सृजन करेगा, बल्कि संबंधित प्रखण्ड में रोजगार मांगने वाले श्रमिकों को रोजगार की गारंटी भी सुनिश्चित करेगा। मनरेगा पार्क योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन का मॉडल है। यह ग्राम स्वराज का भी सशक्त मॉडल है। मनरेगा अन्तर्गत विभिन्न परिसंपत्तियों का समेकित निर्माण कर उन्हें एक स्थल पर प्रदर्शित करने के लिए मनरेगा पार्क का निर्माण चुरचू प्रखण्ड के ग्राम डूमर में किया गया है। मनरेगा पार्क में कम से कम 10 प्रकार की परिसम्पत्तियों का एक ही क्षेत्र में प्रत्यक्षण किया जा सकता है। पार्क का निर्माण होने से परिसंपत्तियों का बेहतर उपयोग एवं उचित प्रबंधन किया जा सकेगा। साथ ही सालों भर उस स्थान पर रोजगार का सृजन हो सकेगा एवं लाभुकों को रोजागर से जोड़ा जा सकेगा।

Published / 2022-02-26 17:50:52
ताजमहल : शाहजहां का उर्स रविवार से, तीन दिन असली कब्रें निःशुल्क देख सकेंगे पर्यटक

एबीएन सेंट्रल डेस्क। मुगल शहंशाह शाहजहां का तीन दिवसीय उर्स रविवार से ताजमहल में शुरू हो रहा है, जो एक मार्च तक मनाया जाएगा। इन तीन दिनों तक ताजमहल में शाहजहां मुमताज की भूमिगत असली कब्रें पर्यटक देख सकेंगे। वहीं आज से एक मार्च तक निशुल्क प्रवेश भी मिलेगा। आज और कल दोपहर दो बजे के बाद तथा एक मार्च को पूरे दिन पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश मिल पाएगा। ताजमहल में अगले तीन दिनों तक शहनाई की मधुर लहरियां सुनाई देंगी। रॉयल गेट पर शाहजहां उर्स के तीनों दिन शहनाई वादन के साथ मुख्य गुंबद पर शाम को कव्वालियां गूंजेंगी। दरअसल, आज से शाहजहां का उर्स शुरू हो रहा है। पहले दिन रविवार को दोपहर दो बजे से मुख्य मकबरे में तहखाने में स्थित शाहजहां व मुमताज की कब्रों पर गुस्ल की रस्म से उर्स शुरू होगा। दूसरे दिन दोपहर दो बजे संदल चढ़ाया जाएगा। तीसरे दिन सुबह से शाम तक चादरपोशी का सिलसिला चलेगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने स्मारक के निशुल्क रहने की सूचना जारी कर दी है। 1381 मीटर लंबी हिंदुस्तानी सतरंगी चादर : शाहजहां उर्स पर तीसरे दिन यानी एक मार्च को दोपहर में सर्वधर्म सद्भाव की प्रतीक कपड़े की सतरंगी चादर चढ़ाई जाएगी। खुद्दाम-ए-रोजा कमेटी द्वारा इस बार 1381 मीटर लंबी चादर चढ़ाई जाएगी, पिछले वर्ष उर्स में 1331 मीटर लंबी चादर चढ़ाई गई थी। खुद्दाम-ए-रोजा कमेटी के अध्यक्ष हाजी ताहिरुद्दीन ताहिर ने बताया कि उर्स में चादरपोशी के लिए कपड़े की सतरंगी चादर तैयार कराई जा रही है। दक्षिणी गेट स्थित हनुमान मंदिर से यह चादर ताजमहल में ले जायी जाएगी।

Published / 2022-02-25 15:24:48
चालीसा धर्म पत्र-2022 का थीम है : पश्चाताप करो और सुसमाचार में विश्वास करो...

टीम एबीएन, रांची। रांची महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष फेलिक्स टोप्पो एसजे तथा सहायक बिशप थियोडोर मसकरेन्हस एसएफएक्स ने शुक्रवार को संयुक्त रुप से ख्रीस्त विश्वासियों तथा धर्मसंघी भाईबहनों के लिए चालीसा धर्म पत्र-2022 जारी कर 02 मार्च को राख बुधवार (ऐेश वेडनेसडे) से शुरु होने वाले चालीसा (लेंट) महाउपवास काल के आध्यात्मिक गतिविधियों और तपस्या उपवास की जानकारी दी है। इस चालीसा घर्मपत्र का थीम पवित्र बाइबल से उद्धृत है:- पश्चाताप कर और सुसमाचार में विश्वास करो (मारकुस 1:15)। बिशपद्वय ने इस चालीसा धर्मपत्र को जारी करते हुए तमाम पुरोहितों को निदेश दिया है कि 02 मार्च से यह धर्मपत्र सभी पवित्र मिस्सा में विश्वासियों को पढ़कर सुनाया जाए और उन्हें चालीसा के प्रति आध्यात्मिक रुप से जागरुक व सक्रिय करें। महाधर्माध्यक्ष फेलिक्स टोप्पो व बिशप थियोडोर मसकरेन्हस ने जारी चालीसा धर्म पत्र में संयुक्त रुप से पुरोहित भाईयों, धर्मसंघी भाईयों व बहनों तथा समस्त ख्रीस्त विश्वासियों को संबोधित करते हुए कहा है कि दो मार्च से हम सभी पुन: एक और चालीसा का आरंभ कर रहे है। बिशपद्वय ने चालीसा की इस अवधि को आशा तथा ख्रीस्तीय जीवन पर मनन करने का समय बताया। कहा कि सभी ख्रीस्त विश्वासियों के लिए यह समय आध्यात्मिक नवीनीकरण का और व्यक्ति तथा कलीसिया के लिए ईश्वरीय कृपा का है। उन्होने कहा कि सि वर्ष जब धर्मसभा की प्रक्रिया प्रगति में है इस चालीसा काल को एसा समय बनाएं जहां हम एक दूसरे को विम्रतापूर्वक सुन सकें और ईश्वरीय प्रेम में एक साथ चल सकें। प्रार्थना करें कि चालीसे की इस अवधि में कृपा की नदी और बहुतायत से बहे और हम सभी इस नदी में अपने आप को धोकर साफ करे। जारी चालीसा धर्मपत्र में बिशपद्वय ने मसीहियों के ख्रीस्तीय और आध्यात्मिक जीवन के विकास के लिए चालीसा साधनाओं के पालन का सुझाव दिया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि चालीसा ईश्वर के राज्य की घोषणा है। जिसमें ख्रीस्त विश्वासियों को पवित्र बाईबल पढने के लिए आमंत्रण है। जिसमें खासकर रविवारीय पाठों को जरुरत पढें। इसक्रम में बिशपद्वय ने बताया कि हमारा रविवारीय प्रवचन हिंदी में और गाना के रुप में भजन स्तोत्र रांची महाधर्मप्रांतीय यू ट्यूूब चैनल में उपलब्ध है। इस चालीसे काल काल में हम लोग महाधर्माध्यक्ष फेलिक्सटोप्पो के द्वारा प्रत्येक दिन दैनिक पाठ पर आधारित संक्षिप्त मनन चिंतन अपलोड करेंगे। अगर इस चैनल को सब्सक्राइब कर बेल आईकन को क्लीकि करेंगे तो जब भी नयी वीडियो अपलोग की जाएगी तो सब्सक्राइब करने वालों को तुरंत इसका संदेश मिल जाएगा। उक्त धर्मपत्र में यह भी उल्लेख है कि चालीसा उपवास करने का समय है। संत लियो ने लिखा है ख्रीस्तीयों कोजो काम सब समय करना है उसे उन्हें अभी और अधिक उत्साह के साथ करना चाहिए ताकि प्ररितो द्वारा चालीसा उपवास का जो आनंदि लिया गया था वह मात्र भोजन के त्याग से नहीं लेकिन पापों के परित्याग से पूरा हो सके। अपनी बुरी आदतों और घिनौने प्रवृतियों को उखाड़ फेंकने का प्रयास करे। खासकर आलस्य, निंदा, दूसरों के प्रति लंबे समय तक घृणा व क्रोध रखना, पूर्वाग्रह, झूठ बोलना और किसी भी प्रकार का आत्मसंयम रहित भोग बिलास का परित्याग करें। उक्त चालीसा धर्म पत्र से ख्रीस्त विश्वासियों को यह भी कहा गया है कि गत वर्ष की तरह इस साल भी हम यह सोचें कि प्राय: हम किन चीजों के लिे पैसे खर्च करते है। पूरे परिवार को आमंत्रित करते हैं कि वे एक साथ आकर कुछ आराम और सुख सु्विधाओं का त्याग कर बचत करे तथा भूखमरी से लड़ने के लिए आयोजित अभियान लिए उदारतापूर्वक सहयोग करें ताकि जरुरतमंद लोगों की मदद की जा सके। बिशपद्वय ने जारी धर्मपत्र के माध्यम से तमाम मसीही विश्वासियों से अनुरोध करते हुए कहा है कि अब आवाम साधारण जीवन की ओर वापस लौट रहे है। ऐेसे में आप सभी गिरजाघरों व संस्कारों की ओर वापस जाएं। चालीसा काल के साधनाओं विशेषकर दैनिक मिस्सा बलिदान, क्रूस रास्ता, रोजरी माला विनती, बाईबल पाठ और पुण्य सप्ताह की धर्मविधि के द्वारा अपने विश्वास को मजबूत करें। इस पुण्य अवधि में पापस्वीकार संस्कार ग्रहण करे और प्रत्येक पल्ली और धर्मसंघी संस्थाओं से निवेदन है कि वे विश्वासियों के लिए इस प्रकार के अवसर उपलब्ध कराएं। यह भी बताया कि पारंपरिक चालीसा की प्रार्थना, उपवास, दान जैसी साधनाएं मसीहियों के आाध्यात्मिक जीवन और आध्यात्मिक बंधन को मजबूत बनाती है। प्रार्थना को प्रत्त्यक दिन के लिए जीवन रेखा है, जो हमें हमारे सृष्टिकर्ता, मुक्तिदाता और ईश्वर जो हमें प्यार करता है से हमें जोड़े रखता है। उपवास रा मतलब अन्न जल त्याग कर भूखे रहने का नहीं बल्कि चालीसा में हमारी भूख भोजन से बढ़कर ईश्वर के वचन के लिए होनी चाहिए। इसमें दान देना भी हमारी मदद करता है। धर्मग्रंथ में यह भी उल्लेख है कि दान देने की प्रक्रिया हमारे पापों के लिए प्रायश्चित करता है। किसी भी प्रकार का पुण्य काम एक प्रकार कार दान है।

Published / 2022-02-25 07:51:57
हर आदमी की जेब पर असर डालेगा "रूस-यूक्रेन वार"

एबीएन डेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच जारी विवाद के कारण पहले से ही दुनियाभर के बाजारों में उथल-पुथल मची हुई थी, लेकिन गुरुवार को रूसी हमले के बाद तो जैसे हाहाकार मच गया। शेयर बाजार धड़ाम हो गया और कच्चे तेल के भाव आसमान पर जा पहुंचे। रूस-यूक्रेन भले ही भारत से हजारों मील दूर हों, लेकिन दोनों देशों के बीच ये युद्ध सीधे तौर पर भारतीयों की जेब पर असर डालेगा। यानी देशवासियों को महंगाई की मार के लिए तैयार रहना होगा। भारत का रूस-यूक्रेन के साथ व्यापार : भारत का यूक्रेन और रूस के साथ व्यापार अच्छे-खासे स्तर पर है। ऐसे में दोनों देशों के बीच जारी युद्ध अगर लंबा होता है तो भारत में इसके प्रभाव कुछ जरूरी चीजों पर महंगाई के रूप में देखने को मिल सकते हैं। बता दें कि भारत यूक्रेन से खाने के तेल से लेकर खाद और न्यूक्लियर रिएक्टर जैसी चीजों की खरीदारी करता है। युद्ध होता है तो दोनों देशों के बीच व्यापार नहीं होगा और भारत के लिए परेशानी बढ़ेगी। विशेषज्ञों का कहना है कि युद्ध के हालात में भारत को निर्यात का नुकसान होगा, वहीं जिन चीजों को भारत यूक्रेन से खरीदता है उन पर प्रतिबंध लगने से महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि कच्चे तेल का भाव बढ़ने से आयात का खर्चा बढ़ेगा और घरेलू स्तर पर महंगाई का दबाव बढ़ने का खतरा बढ़ जाएगा। खाने का तेल-खाद के दाम बढ़ेंगे : अगर दो देशों के बीच यूद्ध होता है तो इसका बड़ा असर दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाओं पर पड़ता है और पहले से ही महंगाई से परेशान भारत के लिए तो ये दोहरी मार से कम नहीं होगा। बता दें कि देश में खाने के तेल का बड़े पैमाने पर यूक्रेन से आयात करता है। जी हां, यूक्रेन सूरजमुखी के तेल का सबसे बड़ा उत्पादक है। भारत की बात करें तो यहां पिछले कुछ समय से खाने के तेल के दाम पहले से ही आसमान पर है और युद्ध के चलते सप्लाई रुकी तो इसकी कीमतों में और आग लगनी संभव है। इसके अलावा रूस भारत को खाद देता है और युद्ध के हालातों के बीच इसके आयात में भी रुकावट आ सकती है। देश में पहले से ही यूरिया संकट है तो हालात और खराब होंगे, इस समस्या का सीधा असर किसानों पर पड़ेगा। ऑटोमोबाइल सेक्टर होगा प्रभावित : आपको बता दें कि देश का ऑटोमोबाइल सेक्टर सेमीकंडक्टर की कमी से जूझ रहा है। ऐसे में रूस और यूक्रेन की बीच जारी जंग का प्रभाव इस क्षेत्र पर पड़ना तय है। दरअसल, यूक्रेन ऑटोमोबाइल सेक्टर को प्रभावित करने वाला होगा। इसका कारण ये है कि यूक्रेन सेमीकंडक्टर की खास धातु पेलेडियम और नियोन का उत्पादन करता है। जंग के हालात में इन धातुओं का उत्पादन प्रभावित होगा और सेमीकंडक्टर की कमी का ये संकट और भी अधिक बढ़ जाएगा। खुदरा महंगाई में और होगा इजाफा : गौरतबल है देश में खुदरा महंगाई पहले से ही उच्च स्तर पर बनी हुई है। ऐसे में क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी इसमें और इजाफा करने वाली साबित होगी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी हाल ही में कहा है कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें एक बड़ी चुनौती होने वाली है। दरअसल, कच्चा तेल महंगा हुआ, तो देश में पेट्रोल-डीजल और गैस पर पड़ने वाला है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने से माल ढुलाई पर खर्च बढ़ेगा और सब्जी-फल समेत रोजमर्रा के सामनों पर महंगाई बढ़ेगी जो कि आपकी जेब पर सीधा असर डालेगी। क्रूड ऑयल में तेजी का प्रभाव : विशेषज्ञों के अनुसार, युद्ध आगे बढ़ता है तो क्रूड ऑयल के दाम 120 से 150 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकते हैं। यहां आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अगर कच्चे तेल की कीमतों में एक डॉलर का इजाफा होता है तो देश में पेट्रोल-डीजल का दाम 50 से 60 पैसे बढ़ जाता है। ऐसे में उत्पादन कम होने और सप्लाई में रुकावट के चलते इसके दाम में तेजी आना तय है और उम्मीद है कि कच्चा तेल 150 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने से भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 10 से 15 रुपये तक की वृद्धि देखने को मिल सकती है। तेल-गैस सप्लाई में रुकावट संभव : गौरतलब है कि रूस नेचुरल गैस का सबसे बड़ा सप्लायर है जो वैश्विक मांग का लगभग 10 फीसदी उत्पादन करता है। दोनों देशों के बीच युद्ध के कारण जाहिर है कि नेचुरल गैस की सप्लाई पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा और ईंधन की कीमतों में आग लग जाएगी। बता दें कि यूरोप की निर्भरता रूस पर अधिक है। यूरोप में 40 फीसदी से ज्यादा गैस रूस से ही आती है। इसका सीधा असर आम आदमी पर होगा। इसके अलावा रूस विश्व का तीसरा सबसे बड़ा क्रूड ऑयल उत्पादक है। यूरोप के देश 20 फीसदी से ज्यादा तेल रूस से ही लेते हैं। इसके अलावा, ग्लोबल उत्पादन में विश्व का 10 फीसदी कॉपर और 10 फीसदी एल्युमीनियम रूस बनाता है।

Published / 2022-02-23 15:57:36
पलामू के किसानों ने बढ़ाया शुगर फ्री और चिप्स बनाने वाले आलू का उत्पादन

टीम एबीएन, पलामू। मन में कुछ नया और अलग करने की चाहत हो और मंजिल की ओर कदम बढ़े तो कामयाबी की राह आसान हो जाती है और कुछ यही हाल पलामू में भी देखने को मिल रही है। समय के साथ-साथ पलामू कृषि के क्षेत्र में उन्नति की ओर बढ़ रहा है। प्रशासनिक सहयोग से किसानों का आत्मबल मजबूत हुआ है। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ किसानों को मिले, इसके लिए कृषि विभाग भी कटिबद्ध है। बीज विनिमय एवं वितरण योजना अंतर्गत 50 प्रतिशत अनुदान पर विभिन्न फसलों का उन्नत बीज उपलब्ध कराये जाते हैं एवं किसानों के हितार्थ अन्य लाभकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। सरकार के विभिन्न योजनाओं की जानकारी हेतु कार्यशाला सहित अन्य गतिविधियों के माध्यम से किसानों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि कृषि योजनाओं का अधिकाधिक लाभ किसानों को मिल सके। किसानों में जागरूकता एवं उनकी द्दढ़ शक्ति का ही परिणाम है कि पलामू प्रमंडल के किसान फलदार पौधों के अलावा कभी औषधीय पौधे, तो कभी मौसमी सब्जियों की उन्नत खेती कर मिसाल कायम कर रहे हैं। अपनी खेत में खेती की बात हो या फिर लीज पर खेत लेकर खेती करने की। सीजन अनुरूप भिन्न-भिन्न प्रकार की फसलों का उत्पादन कर किसान अपनी आमदनी दोगुनी-तीगुनी करने का सपना साकार कर रहे हैं। आज हम बात कर रहे हैं झारखंड राज्य के पलामू जिले के हुसैनाबाद प्रखंड अंतगर्त दंगवार एवं डुमरहाथा गांव के किसानों की। किसानों ने कृषि के क्षेत्र में अलग-अलग प्रयोग करते रहें हैं। कभी औषधीय पौधों की खेती, तो कभी काला धान एवं काला गेंहू की खेती कर चर्चा में रहते हैं। इस बार गांव के किसानों ने सुगर फ्री आलू एवं चिप्स बनाने वाली आलू की खेती की है। शुगर फ्री आलू की सोना फ्राई एवं चिप्स बनाने वाली कुफरी चिप्सोना-3 (चिप्सोना) प्रजाति को किसानों ने खेत में लगाया। फसल अच्छी थी, तो उत्पादन भी अच्छा ही हुआ। इसकी कोड़ाई कर खेत से निकाला गया, तो उत्पादन का आकलन भी सही निकला। दंगवार एवं डुमरहाथा के करीब आधा दजर्न से अधिक किसानों ने सामूहिक रूप से शुगर फ्री आलू तथा चिप्सोना प्रजाति के आलू लगाये। उत्तरप्रदेश के राजधानी लखनऊ स्थित कृषि अनुसंधान केन्द्र से प्रेरणा एवं मार्गदर्शन के बाद यहां के किसानों ने बीर कुंअर सिंह कृषक सेवा सहकारी समिति लिमिटेड, डुमरहाथा की बैनर तले सेट्रल पोटैटो रिसर्च इंस्टिच्यूट, शिमला के कुफरी शाखा से बीज मंगाकर शुगर फ्री एवं चिप्स बनाने वाली आलू की खेती प्रारंभ की है।

Page 204 of 218

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse