एबीएन डेस्क। सिक्योरिटी फर्म UpGuard ने Microsoft के एक ऐप-बिल्डिंग टूल की डिफॉल्ट सेटिंग्स को लेकर आरोप लगाया है। इस टूल का नाम Power Apps है। इस पर आरोप लगा है कि इसने 38 मिलियन यूजर्स का डाटा ऑनलाइन उजागर किया है। UpGuard की रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर का डाटा Microsoft सर्विस में स्टोर था जिसमें निजी जानकारी शामिल थी। यह गलती से ऑनलाइन उजागर हो गया है। Power Apps टूल की बात करें तो यह वेबसाइटों और मोबाइल ऐप को बनाने के लिए कंपनियों को जनता के साथ बातचीत करने की अनुमति देता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सर्विस की डिफॉल्ट सॉफ्टवेयर कॉन्फिगरेशन सेटिंग का मतलब यह था कि जिन संगठनों का डाटा प्रभावित हुआ है उनका डाटा बिना सुरक्षा के ऐसे ही छोड़ दिया गया था जब तक कि इसे ठीक नहीं किया गया। इस डाटा में नाम, एड्रेस, वित्तीय जानकारी, Covid-19 वैक्सीनेश स्टेटस आदि शामिल थे। हालांकि, डाटा एक्सपोज जरूर हुए थे लेकिन जब तक इस मामले को सुलझाया गया तब तक किसी भी तरह की छेड़खानी डाटा के साथ नहीं की गई थी। कौन-कौन से संगठन प्रभावित हुए: कहा जा रहा है कि 47 संगठन और अमेरिकी सरकार की संस्थाएं इस डाटा उल्लंघन से प्रभावित हुई हैं। इनमें अमेरिकन एयरलाइंस, फोर्ड, जेबी हंट और सार्वजनिक एजेंसियां जैसे मैरीलैंड स्वास्थ्य विभाग और न्यूयॉर्क की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली शामिल हैं।
एबीएन डेस्क। एमजी मोटर इंडिया MG Astor एसयूवी कार को कल यानी 18 अगस्त को इंडियन मार्केट में पेश करेगी। ब्रिटिश वाहन निर्माता कंपनी की तरफ से यह भारतीय बाजार में चौथा मॉडल होगा। गौरतलब है कि इससे पहले कंपनी एमजी हेक्टर, हेक्टर प्लस और एमजी जेड इलेक्ट्रिक एसयूवी जैसे मॉडलों को पेश कर चुकी है। इस नए एसयूवी की एक खास बात ये भी होगी कि इसके लिए देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी Jio के साथ अनुबंध किया गया है। यानी इसमें ऑर्टिफिशियल इंटिजिजेंस के लिए रिलायंस जियो IT सिस्टम उपलब्ध करासर जाएगा। रिलायंस जियो रीयल-टाइम इंफोटेनमेंट और टेलीमैटिक्स के लिए ई-सिम और एलओटी तकनीक प्रदान करेगा। वाहन निर्माता ने पहले ही इस बात की पुष्टि की है कि नई एसयूवी CAAP (कॉन्सेप्ट ऑफ कार एज ए प्लेटफॉर्म) पर आधारित होगी। सबसे दिलचस्प बात यह है कि Astor एसयूवी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक की पेशकश करने वाली सबसे सस्ती एमजी कार होगी। एमजी मोटर्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, ब्लॉकचैन और अन्य कई एडवांस तकनीक पर वैश्विक स्तर पर काम कर रहा है। दरअसल, MG Astor कंपनी की मौजूदा इलेक्ट्रिक एसयूवी मॉडल ZS EV का ही पेट्रोल इंटर्नल कम्ब्यूशन इंजन (ICE) वर्जन है। बताया जा रहा है कि इसमें कंपनी 1.5 लीटर की क्षमता का 4 सिलिंडर युक्त माइल्ड हाइब्रिड तकनीक से लैस पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल कर रही है, जो कि 141bhp की पावर और 240Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस कार में 8.0-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है जो कि एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले से कनेक्ट किया जा सकेगा। अन्य फीचर्स के तौर पर इस कार में बड़े MID यूनिट के साथ पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, i-Smart कनेक्टेड टेक्नोलॉजी, फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, एडवांस ड्राइवर एसिस्टेंस सिस्टम (ADAS) के साथ टायर प्रेशरिंग मॉनिटरिंग सिस्टम, सनरूफ और ऑटोमेटिक AC यूनिट भी शामिल किया जाएगा।
नई दिल्ली। भारतीय मार्केट में इंटरनेट की बढ़ती डिमांड को देखते हुए टेलीकॉम कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए एक से बढ़कर एक रिचार्ज प्लान लेकर आ रही हैं। इसी क्रम में पब्लिक सेक्टर टेलीकॉम कंपनी BSNL ने 398 रुपये का प्लान पेश किया है। बीएसएनएल के इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिनों तक के लिए है। इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ अनलिमिटेड डेटा ऑफर किया जा रहा है। वहीं निजी टेलीकॉम कंपनियां जैसे एयरटेल और वोडाफोन इस कीमत में ग्राहकों को रोजाना 2GB से लेकर 3 GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा उपलब्ध करवा रही हैं। BSNL का 398 रुपये वाला प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में अनलिमिटेड डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिल रही है। यह प्लान बिना किसी speed restriction के साथ आता है। आपको बता दें कि दिल्ली और मुंबई में MTNL नेटवर्क में अनलिमिटेड डोमेस्टिक वॉयस कॉल और नेशनल रोमिंग के साथ मुंबई और दिल्ली के MTNL क्षेत्रों में रोजाना 100 SMS की सुविधा भी मिलती है। मलतब अब ग्राहकों को डेली डेटा खत्म करने की समस्या नहीं तंग करेगी। एयरटेल कंपनी अपने इस प्लान में हर दिन 3जीबी डेटा प्रतिदिन ऑफर किया जा रहा है। ये प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। एयरटेल के इस प्लान में ग्राहकों को रोजाना 100 फ्री एसएमएस के साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा इसमें 30 दिनों तक के लिए Amazon Prime Video Mobile Edition का Free Trail भी मिल रहा है। इन सबके अलावा 1 साल के लिए Shaw Academy का फ्री ऑनलाइन कोर्स और FASTag की खरीदी पर 100 रुपये का कैशबैक भी ऑफर किया जा रहा है। इस प्लान के तहत ग्राहक कुल 84 जीबी डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं।
एबीएन डेस्क, रांची। जिस तरह स्मार्टफोन का इस्तेमाल बढ़ गया है, ऐसे में उसकी बैटरी दमदार होना जरूरी हो गया है। हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे हैंडसेट्स के बारे में, जो कम कीमत में दमदार बैटरी ऑफर करते हैं। 7000 रुपये से कम कीमत वाले ऐसे स्मार्टफोन, जिनमें 5000mAh की दमदार बैटरी और कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। Moto E7 Power में 6.5 इंच का मैक्स विजन एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है, जो वॉटर ड्रॉप नॉच स्टाइल के साथ आता है। यह स्मार्टफोन एंड्रायड 10 ओएस पर आधारित है और इसे MediaTek Helio G25 प्रॉसेसर पर काम करता है। Moto E7 Power में 13+2 MP का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, 8MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फोन में 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। कीमत - 6,999 रुपये। Realme C20 स्मार्टफोन एंड्रायड 10 बेस्ड Realme UI पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच का एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले है। साथ ही, इसमें MediaTek Helio G35 प्रॉसेसर, 5000mAh की बैटरी, 2GB रैम और 32GB की स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा, डिवाइस के रियर पैनल में फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ 8MP का कैमरा और फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। कीमत - 6,799 रुपये। Redmi 9A में 6.53 इंच की डिस्प्ले, 2GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का कैमरा और सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रायड 10 ओएस पर आधारित है। इसे MediaTek Helio G25 प्रॉसेसर पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13MP का प्राइमरी सेंसर और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कीमत - 6,799 रुपये। Gionee Max एंड्रायड 10 ओएस पर आधारित है और Octa Core, 1.6 GHz Unisoc SC9863A प्रॉसेसर पर काम करता है। इसमें 2GB रैम और 6.1 इंच की डिस्प्ले दी गई है। कैमरे की बात करें, तो इस फोन में 13MP का प्राइमरी सेंसर और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी मौजूद है। कीमत - 5,499 रुपये। Tecno Spark Go स्मार्टफोन में 6.52 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 13MP प्राइमरी कैमरे व AI लेंस वाला ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है, वहीं 8MP का फ्रंट कैमरा है। फोन को 5000mAh बैटरी पावर देती है। टेक्नो के इस फोन में मीडियाटेक हीलियो ए20 क्वाड-कोर प्रॉसेसर, 2 जीबी रैम व 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कीमत - 6,999 रुपये।
एबीएन डेस्क, रांची। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 44वीं वार्षिक आम सभा में जियो का नया फोन लॉन्च कर दिया है। जियो के इस पहले स्मार्टफोन को गूगल की साझेदारी में तैयार किया गया है और इसे जियो फोन नेक्स्ट नाम दिया गया है। जियो फोन नेक्स्ट को मुकेश अंबानी ने दुनिया का सबसे बेस्ट और सस्ता स्मार्टफोन बताया है। जियो फोन नेक्स्ट फोन की बिक्री 10 सितंबर 2021 से गणेश चतुर्थी के खास मौके पर होने वाली है, हालांकि कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। जियो फोन नेक्स्ट के लिए गूगल ने खासतौर पर एंड्रॉयड सॉफ्टवेयर को तैयार किया है और गूगल ने भी अपने ब्लॉग पर इसके बारे में जानकारी दी है। इस फोन में एंड्रॉयड स्मार्टफोन में मौजूद सभी फीचर्स मिलेंगे, लेकिन इसमें हॉटस्पॉट मिलेगा या नहीं, यह एक बड़ा सवाल है और सोशल मीडिया यूजर्स इसके बारे में जानने के लिए बेचैन हैं। इस फोन के फीचर्स की लिस्ट तो अभी सार्वजनिक नहीं हुई है। मसलन इसमें कौन सा प्रोसेसर है, कितनी रैम और स्टोरेज है, कितने मेगापिक्सल का कैमरा है और बैटरी की साइज क्या है के बारे में फिलहाल न गूगल ने जानकारी दी है और न ही जियो ने, लेकिन आपको बता दें कि मुकेश अंबानी ने जियो फोन नेक्स्ट का एलान करते हुए इसे एक कंप्लीट स्मार्टफोन बताया है। यदि आपने लाइव इवेंट देखा होगा तो आपने सुना ही होगा। इसके अलावा गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने भी इसे फुली स्मार्टफोन कहा है। ऐसे में जियो फोन नेक्स्ट में हॉटस्पॉट की उम्मीद की जा सकती है, क्योंकि यदि यह एक कंप्लीट स्मार्टफोन है जो स्मार्टफोन वाले सारे फीचर्स भी इसमें होने चाहिए। बता दें कि जियो फोन और जियो फोन 2 में हॉटस्पॉट नहीं था जिसे लेकर यूजर्स की काफी शिकायत भी थी, ऐसे में संभव है कि नए फोन में हॉटस्पॉट दिया जाए। एक और बात ध्यान देने वाली है कि सामने आई फोन की फोटो में एक ही सिम कार्ड का नेटवर्क सिग्नल दिख रहा है, ऐसे में हो सकता है कि इस फोन को सिंगल सिम सपोर्ट के साथ पेश किया जाए।
एबीएन डेस्क, रांची। आज ज्यादातर लोग Google Account का इस्तेमाल करते हैं। बता दें, गूगल हमारे फोन के डाटा को एक्सेस करता है। जिसमें लोकेशन, फोन, ई-मेल, फोटो का डाटा गूगल सीधे एक्सेस करता है। ऐसे में सभी को गूगल अकाउंट का सिक्योर रखना चाहिए। Google अकाउंट गूगल अकाउंट के जरिए यूजर्स के सभी सोशल मीडिया अकाउंट, बैंक, और लगभग दूसरे ऑनलाइन सर्विस कनेक्ट रहते हैं। ऐसे में गूगल अकाउंट की सिक्योरिटी को लेकर हमेशा तैयार रहना चाहिए। आज जानिए गूगल अकाउंट को ज्यादा सिक्योर करने के लिए टू-स्टेप वेरिफिकेशन का इस्तेमाल कैसे होता है। Two-Step Verification गूगल अकाउंट की सिक्योरिटी फीचर्स में दिया गया है, जो अकाउंट में एक एक्सट्रा लेयर एड कर देता है। गूगल अकाउंट एक्सेस करने के लिए यूजरनेम और पासवर्ड की जरूरत होती है, लेकिन, टू-स्टेप वेरिफिकेशन ऑन रहने पर पासवर्ड के साथ-साथ OTP पासवर्ड की भी जरूरत होती है, जो कि आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आता है। ये फीचर गूगल की सभी कनेक्टेड ऐप जैसे Google+, Gmail, Hangouts और दूसरी एप्स को सिक्योर करता है। गूगल के My Account पर जाने के लिए आप यहां क्लिक करें। इसके बाद ‘सिक्योरिटी’ पर क्लिक करें। यहा आपको 2-स्टेप वेरिफिकेशंस पर क्लिक करना है। यहां आपको ‘Get Started’ पर क्लिक कर अपना मोबाइल नंबबर एड करना है। इसके बाद आप OTP कैसे प्राप्त करना चाहते हैं (टैक्ट मैसेज या फोन कॉल) सलेक्ट करें। मोबाइल नंबर और OTP प्राप्ट करने के तरीका सलेक्ट करने के बाद आपको नेक्स्ट पर क्लिक करना होगा। अब आपको मोबाइल नंबर पर आए OTP को एंटर करते हुए नेक्स्ट पर क्लिक करना होगा। OTP डालने के बाद आपके गूगल अकाउंट में टू-स्टेप वेरिफिकेशन टर्न ऑन हो जाएगा।
एबीएन डेस्क। भारतीयों के लिए गर्व की बात है कि देश में जन्मी सुभाषिनी अय्यर अंतरिक्ष पर अनुसंधान करने वाली अमेरिकी एजेंसी नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) की एक महत्वपूर्ण परियोजना पर काम कर रही हैं। दरअसल, सुभाषिनी चंद्रमा और उससे भी आगे अंतरिक्ष यान भेजने की नासा की महत्वाकांक्षी परियोजना के रॉकेट कोर चरण की देखरेख कर रही हैं। बता दें, सुभाषिनी अय्यर कोयंबटूर में जन्मी हैं और पिछले दो वर्षों से स्पेस लॉन्च सिस्टम (एसएलएस) से जुड़ी हुई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, सुभाषिनी साल 1992 में अपने कॉलेज में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक करने वाली पहली महिला थीं। इंसानों को चंद्रमा व उससे आगे मंगल पर ले जाने की तैयारी : सुभाषिनी अय्यर ने एक समाचार पत्र को बताया, चंद्रमा पर आखिरी बार कदम रखे हुए लगभग 50 साल हो चुके हैं, हम इंसानों को वापस चंद्रमा और उससे आगे मंगल पर ले जाने के लिए तैयार हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि नासा का आर्टेमिस चंद्र अन्वेषण कार्यक्रम चंद्रमा के बारे में अधिक से अधिक पता लगाने के लिए नई तकनीकों और प्रणालियों का उपयोग करता है। नासा का नया रॉकेट, स्पेस लॉन्च सिस्टम (एसएलएस), ओरियन अंतरिक्ष यान में सवार अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी से लगभग सवा लाख मील दूर चंद्र की कक्षा में भेजेगा। बता दें, नासा चंद्रमा के चारों ओर दो मिशन की शुरुआत करने जा रहा है, ताकि चांद की तह तक को समझा जा सके। मालूम हो कि आर्टेमिस I, बगैर क्रू वाली उड़ान होगी जो एसएलएस रॉकेट और ओरियोन स्पेसक्राफ्ट को चांद तक ले जाएगी। जबकि आर्टेमिस II मिशन के तहत एसएलएस रॉकेट और ओरियन स्पेसक्राफ्ट अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर चांद पर जाएगा। वहीं, इसके बाद साल 2024 में आर्टेमिस I पहली महिला और दूसरे पुरुष अंतरिक्ष यात्री को चांद की सतह पर उतारेगा। इस मिशन के जरिये चांद की सतहों पर खोज और टेक्नोलॉजी का परीक्षण किया जाना है।
एबीएन डेस्क, रांची। Reliance Jio और Airtel सहित देश की बड़ी टेलीकॉम कपनियां इस साल के अंत या अगले साल की शुरुआत तक 5जी सर्विस लॉन्च कर सकती हैं। ऐसे में भारतीय बाजार में इन दिनों 5G फोन को लेकर बड़ा क्रेज है। अगर आप भी पावर पैक्ड 5जी स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो Vivo V21 5G स्मार्टफोन बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है। Vivo V21 5G को भारतीय बाजार में कुछ ही समय पहले लॉन्च किया गया है। 8 जीबी तक की रैम, 44 एमपी फ्रंट कैमरा सहित जबरदस्त खूबियों से लैस यह दमदार हैंडसेट ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर कई डील्स के साथ खरीदा जा सकता है। यहां से आप इस फोन को 1,025 रुपये की न्यूनतम EMI पर घर ले जा सकते हैं। यही नहीं, फ्लिपकार्ट से इस फोन की खरीद पर और भी आकर्षक ऑफर्स हैं। वीवो का यह फोन 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिनकी कीमत क्रमश: 29,990 रुपये और 32,990 रुपये है। वीवो मोबाइल के इन दोनों वेरिएंट्स पर 14,600 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। अगर आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज कर पूरी एक्सचेंज वैल्यू लेने में सफल हो जाते हैं, तो यह फोन क्रमश: 15,390 और 18,390 रुपये में आपका हो सकता है। Vivo V21 5G हैंडसेट पर EMI ऑप्शंस भी दिये जा रहे हैं। अगर आप नो कॉस्ट EMI के तहत फोन को खरीदते हैं, तो आपको यह फोन 4,999 रुपये की 6 EMI पर मिल सकता है। स्टैंडर्ड EMI के तहत 1,025 रुपये की 36 मासिक किस्तों पर यह फोन घर लाया जा सकता है। Flipkart Axis बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5 प्रतिशत का अनलिमिटेड कैशबैक भी मिलेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse