वर्ल्ड

View All
Published / 2022-03-17 13:49:49
मरियूपोल : थियेटर पर रूसी बमबारी में कई नागरिकों की मौत, मलबे में दब गए हजारों लोग

एबीएन सेंट्रल डेस्क। रूस और के बीच युद्ध का 22वां दिन शुरू हो चुका है। सख्त प्रतिबंधों के बावजूद रूस के यूक्रेन पर हमले तेज तेज होते जा रहे हैं। यूक्रेन का आरोप है कि रूस ने थियेटर के अंदर शरण लिए यूक्रेनी नागरिकों पर बम बरसाए और इस एयरस्ट्राइक में कई लोग मारे गए और कई गंभीर रूप से घायल हो गए। यूक्रेन का दावा है कि थियेटर में 1000 लोग थे, जो एयरस्ट्राइक के बाद मलबे में दब गए हैं। रूस की गोलाबारी के बीच कीव के निवासी घरों में बंद हैं और शहर में बृहस्पतिवार सुबह तक कर्फ्यू लगा हुआ है। जंग का यह मामला इंटरनेशनल कोर्ट आॅफ जस्टिस (कउख) भी पहुंच गया है। अमेरिका और यूरोपीय देशों के तमाम अंतर्राष्ट्रीय दबाव के बावजूद यूक्रेन पर रूस के हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। यूक्रेन में कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा है कि रूस द्वारा की जा रही गोलाबारी से शहर के पड़ोस में स्थित पोडिल में कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। यह स्थान सिटी सेंटर के उत्तर में स्थित है और तथाकथित सरकारी भवन से ढाई किलोमीटर दूर है जहां राष्ट्रपति भवन, कार्यालय और अन्य महत्वपूर्ण कार्यालय स्थित हैं। यूक्रेन के अधिकारियों के मुताबिक रूस की सेना ने मारियूपोल शहर के पास एक थियेटर पर अचानक एयस्ट्राइक की। जंग के बीच इस थियेटर के अंदर सैकड़ों यूक्रेनी नागरिक शरण लेकर रह रहे थे। इस हमले में कितने लोगों की मौत हुई और कितने घायल हुए, लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस हमले में सैकड़ों लोगों के मारे जाने की आशंका है। बुधवार को रूस को यूक्रेन में तुरंत युद्ध रोकने का आदेश दिया है। कोर्ट ने रूस समर्थित देशों से इस मामले में दूरी बनाए रखने के लिए कहा है। कउख ने कहा है कि इस मसले पर कोर्ट जो भी फैसला करेगा, वो सभी पक्षों के लिए बाध्य होगा। रूस के सामने यूक्रेन के सैनिकों के हथियार न डालने की तारीफ भी की। कोर्ट ने कहा कि रूसी आक्रमण पर यूक्रेन के लोग, सैनिक और राष्ट्रपति जेलेंस्की का बराबर से मुकाबला करना तारीफ के काबिल है।

Published / 2022-03-17 08:03:23
इजरायल में मिला कोरोना का नया वैरिएंट, जानें इसके लक्षण...

एबीएन सेंट्रल डेस्क। दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामलों में थोड़ी बढ़ती हुई रफ्तार देखने को मिली है। लेकिन अभी तक लोगों और सरकारों के लिए सबसे बड़ी चिंता की बात ये है कि वायरस के बार-बार नए वेरिएंट सामने आ रहे हैं, जिसने कोविड को खत्म करने की चुनौतियों को बढ़ा दिया है। ऐसा ही एक नया वैरिएंट इजरायल में सामने आया है। इजरायल में बुधवार को कोविड-19 के नए वेरिएंट के दो केस सामने आए हैं। ऐसे में अभी दुनिया को ये समझ नहीं आ रहा है कि इस नए वैरिएंट को लेकर किस तरह से रिस्पांस करना है। इस वैरिएंट का पता ऐसा समय पर चला है, जब चीन में तेजी से कोविड मामले बढ़ रहे हैं। गौरतलब है कि SARS-CoV-2 यानी कोरोनावायरस के सबसे घातक और तेजी से फैलने वाले वैरिएंट ओमिक्रॉन का पता पिछले साल दक्षिण अफ्रीका में चला था। इसके बाद ये वैरिएंट तेजी से दुनिया के अलग-अलग देशों में पहुंच गया और इस वैरिएंट के चलते कई देशों में कोविड मामलों में इजाफा देखने को मिला। दूसरी ओर, इससे पहले डेल्टा वेरिएंट ने भी दुनियाभर में केस बढ़ाने का काम किया था। ऐसे में हर बार सामने आ रहे वैरिएंट चिंता का सबब है। वहीं, ऐसे में आइए इजरायल में सामने आए वेरिएंट के बारे में जाना जाए कि ये कितना खतरनाक है और इसके लक्षण क्या हैं? क्या है नया वेरिएंट : नया स्ट्रेन ओमिक्रॉन के दो सब-वेरिएंट्स से जुड़ा हुआ है। इन दो सब वेरिएंट्स को BA.1 और BA.2 के नाम से जाना जाता है।ननए वेरिएंट से पॉजिटिव पाए गए दो लोग इजरायल के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर पहुंचे यात्री थे। अभी तक नए वैरिएंट का कोई नाम नहीं दिया गया है। क्या है नए वैरिएंट के लक्षण : मिली जानकारी के मुताबिक, कोरोना के नए वैरिएंट से संक्रमित लोगों में बुखार, सिरदर्द और मांसपेशी डिस्ट्रोफी के हल्के लक्षण देखने को मिले हैं। उन्हें किसी तरह की विशेष मेडिकल मदद की जरूरत नहीं है। दोनों संक्रमित मरीज किशोर हैं। कहां से आया है नया वैरिएंट : इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने अभी तक वेरिएंट के ऑरिजन को लेकर जवाब देने के लिए अपनी रिसर्च को पूरा नहीं किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के महानिदेशक नैशमैन ऐश ने कहा कि वेरिएंट का ऑरिजन इजरायल में ही हुआ हो सकता है। हो सकता है कि ये दोनों ही किशोर फ्लाइट में सवार होने से पहले ही संक्रमित हुए हों। कितना चिंताजनक है नया वेरिएंट? इजरालयी हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि ज्वाइंट स्ट्रेन का होना आम बात है। ऐसा तब होता है, जब एक ही सेल में दो वायरस होते हैं। जब वे बढ़ने लगते हैं, तो वे जेनेटिक मटैरियल का आदान-प्रदान करते हैं। इसकी वजह से एक नया वायरस बनता है। फिलहाल, इसे ही नए वेरिएंट की वजह बताई गई है।

Published / 2022-03-17 07:54:11
यूक्रेन के साथ जंग में रूस ने गंवाए 7,000 से ज्यादा सैनिक : US खुफिया विभाग

एबीएन सेंट्रल डेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के तीन हफ्ते हो चुके हैं। जंग को खत्म करने की कोशिशें जारी हैं लेकिन इस बीच यूक्रेन में खासी तबाही हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन पर आक्रमण को लेकर युद्ध अपराधी बताया। शिकागो क्लब के मालिकों ने कहा है कि वे इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल क्लब चेल्सी को खरीदने के लिए बोली लगाएंगे। चेल्सी के मालिक रोमन अब्रामोविच को उनकी हिस्सेदारी बेचने को बाध्य किया गया है क्योंकि ब्रिटिश सरकार ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध छेड़ने वाले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ रिश्तों के कारण उन्हें प्रतिबंधित किया था, जिसके बाद प्रीमियर लीग ने भी यह कदम उठाया। इसके बाद रिकेट्स परिवार ने चेल्सी को खरीदने में सार्वजनिक तौर पर रुचि दिखाई है। रूस से गंवाए 7 हजार से ज्यादा सैनिकः अमेरिकी खुफिया - अमेरिकी खुफिया विभाग से जानकारी मिली है कि यूक्रेन के साथ जंग में रूस की सेना ने 7,000 से अधिक सैनिकों को खो दिया है। न्यूयॉर्क टाइम्स से बात करने वाले अमेरिकी अधिकारियों ने आगाह किया कि उनके रूसी हताहतों की संख्या सटीक नहीं है। रूस की सेना ने 5 दिन बाद मेयर को छोड़ा : यूक्रेन के दक्षिण पूर्व में स्थित शहर मेलितोपोल के मेयर को रूस की सेना ने पांच दिन तक बंधक बनाकर रखने के बाद मुक्त कर दिया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के चीफ ऑफ स्टाफ अन्द्रेई येरमक ने यह जानकारी दी, लेकिन यह खुलासा नहीं किया कि महापौर को कैसे छोड़ा गया।

Published / 2022-03-16 17:47:30
अमेरिकी संसद को 9/11 की याद दिलाकर बोले ज़ेलेंस्की- हमारे ऊपर हर दिन आसमान से बरस रही मौत

एबीएन सेंट्रल डेस्क। रूस से जारी जंग के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी संसद को संबोधित करते हुए साफ किया कि उनकी सेना पीछे हटने को तैयार नहीं है। जेलेंस्की ने कहा कि हम किसी भी तरह का युद्ध करना नहीं चाहते हैं। हम युद्ध को जल्द से जल्द रोकना चाहते हैं। रूस हमलों के लिए मिसाइल का लगातार इस्तेमाल कर रहा है। हालात ये हो चुके हैं कि यूक्रेन के खूबसरत शहर अब खंडहर में तब्दील हो गए हैं। अमेरिकी संसद को संबोधित करते हुए जेलेंस्की ने अमेरिका को दूसरे विश्वयुद्ध की भी याद दिलाई। मौके पर जेलेंस्की ने यूक्रेन की तबाही का एक वीडियो अमेरिका की संसद को भी दिखाया। जेलेंस्की ने कहा कि रूसी सेना दिन रात हमारे ऊपर मिसाइल से हमल कर रही है। रूस की सेना हमारी धरती पर नहीं हमारे अधिकार पर हमला कर रही है। हमारी आजादी पर हमला कर रही है। उन्होंने कहा कि अमेरिका को रूस के ऊपर और कड़े प्रतिबंध लगाने चाहिए और अमेरिकी कंपनियों को भी रूस छोड़ देना चाहिए। इससे रूस की ताकत कमजोर होगी और वह युद्ध को रोक देगा। जेलेंस्की ने अपने भाषण में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन को थैंक्यू कहा। उन्होंने कहा कि अब तक की जंग में अमेरिका ने जिस तरह से हमारी मदद की है, उसके लिए हम उनके आभारी हैं। उन्होंने कहा कि रूसी सेना दिन रात आसमान से मौत बरसा रही है इसलिए हमें अमेरिका से और घातक हथियारों की जरूरत है। ज़ेलेंस्की ने कहा कि आज के वक्त में नेता होने का मतलब है कि आप शांति का नेतृत्व करें। उन्होंने कहा कि अमेरिका को अपने सभी पोर्ट रूस के लिए बंद कर देने चाहिए। ज़ेलेंस्की ने ये भी साफ कर दिया कि यूक्रेन रूस से जंग के बीच कभी भी सरेंडर नहीं करेगा। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि मैं कुछ ज्यादा मांग कर रहा हूं कि यूक्रेन के ऊपर नो फ्लाई जोन का नियम लागू किया जाए। अगर ये लागू हो जाएगा तो रूस हमपर हमला नहीं कर सकेगा। उन्होंने कहा, अगर हमारी मांग गलत है तो अमेरिका बताए कि रूस को रोकने के लिए उसके पास कोई और प्लान है क्या?

Published / 2022-03-16 16:22:49
कोरोना : चीन-ब्रिटेन में बढ़ते मामले पर भारत सरकार अलर्ट, डेल्टाक्रॉन बढ़ा रहा खतरा

एबीएन सेंट्रल डेस्क। चीन और ब्रिटेन में एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दे दी है। चीन ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जहां अपने कई शहरों में लॉकडाउन लगा दिया है तो वहीं ब्रिटेन में बीते 7 दिन में कोरोना संक्रमण मामलों में 77 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली है। दुनियाभर के देशों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की है। बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना के नए डेल्टाक्रॉन वेरिएंट पर नजर रखने और इसके कारण होने वाले प्रभाव पर नजर बनाए रखने को कहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने इंटरनेशनल ट्रेवल प्वॉइंट्स यानी हवाई अड्डों और बंदरगाहों पर एक बार फिर जांच और निगरानी बढ़ाने पर जोर दिया है। दुनियाभर के कई देशों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत में कोरोना संक्रमितों की जीनोम सीक्वेंसिंग करने को कहा गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या देंश में कोरोना का काई नया वैरिएंट आया है या नहीं। बता दें कि चीन और यूरोप के कई देशों में कोरोना के नए वेरिएंट डेल्टाक्रॉन के मामले बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। ब्रिटेन के डेली डैशबोर्ड डेटा से पता चला है कि ब्रिटेन में 109,802 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिससे एक सप्ताह में 77.4 फीसदी की छलांग दर्ज की गई है। हालांकि, इस आंकड़ों में स्कॉटलैंड के चार दिनों के संक्रमण के आंकड़े भी शामिल हैं, जहां लगातार मामले बढ़ रहे हैं। यही वजह है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के पूर्व अधिकारी ने चेतावनी दी है कि ओमिक्रॉन का सब-वेरिएंट खसरा जितना ही संक्रामक है। इसकी वजह से अस्पताल में भर्ती होने वाले लोगों में सप्ताह-दर-सप्ताह 12.7% की वृद्धि देखने को मिली है, लेकिन डेली वायरस से होने वाली मौतें 5.7% गिरकर 200 तक रह गई हैं। मामलों में वृद्धि BA.2 के रूप में दर्ज की गई है, जो अब ब्रिटेन में अधिकांश कोविड मामलों के लिए जिम्मेदार है। डेल्टाक्रॉन सबसे पहले सांस की नली को प्रभावित करता है : विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का कहना है, BA.2 वेरिएंट जिस मुख्स वायरस से विकसित हुआ है, यह उसके बराबर ही खतरनाक है। विशेषज्ञ इससे पहले भी इस वायरस से अलर्ट रहने की सलाह दे चुके हैं। यह ओमिक्रॉन से विकसित हुआ है। डेल्टाक्रॉन सबसे पहले सांस की नली को प्रभावित करता है।

Published / 2022-03-16 10:05:09
बेपरवाह किम जोंग ने फिर लांच कर दी एक नई मिसाइल, लेकिन चंद मिनट में ही धाराशाई

एबीएन सेंट्रल डेस्क। यूक्रेन संकट के बीच तानाशाह किम जोंग एक बार फिर से ताकत की आजमाइश करने लगे हैं। दरअसल, दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा कि उत्तर कोरिया की सेना ने बुधवार को एक अज्ञात मिसाइल दागी, लेकिन इसका प्रक्षेपण तुरंत विफल हो गया। दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने अपने एक बयान में कहा कि उत्तर कोरिया ने आज करीब साढ़े नौ बजे सुनान क्षेत्र से एक अज्ञात मिसाइल दागा लेकिन यह माना जाता है कि प्रक्षेपण के तुरंत बाद यह धाराशायी हो गई। इस साल अब तक कुल 10 हथियारों का परीक्षण : उत्तर कोरिया इस साल अब तक कुल 10 हथियारों का परीक्षण कर चुका है जिसमें कि एक विफल रहा है। इनमें सात मिसाइल और दो टोही उपग्रह शामिल थे। वहीं उत्तर कोरिया के ताबड़तोड़ प्रक्षेपण पर दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने नाराजगी जताई है। दोनों देशों ने पिछले हफ्ते बयान जारी कर कहा था कि उत्तर कोरिया द्वारा दागी गई अधिकतर मिसाइल अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) प्रणाली के थे। ऐसी मिसाइल का प्रक्षेपण पहले कभी नहीं किया गया था। उत्तर कोरिया पर अमेरिका ने लगाए और प्रतिबंध : उत्तर कोरिया द्वारा अंतर महाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइल परीक्षण के तहत किए गए दो परीक्षणों के बाद अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने उस पर और प्रतिबंध लगा दिए हैं। वित्त मंत्रालय ने 4 मार्च को हुए मिसाइल परीक्षण को रेखांकित करते हुए तीन रूसी संस्थानों को इसमें मदद करने के आरोप में प्रतिबंधित करने की घोषणा की। ये कंपनियां हैं- एपोलॉन, जील-एम और आरके ब्रिज। इन कंपनियों से जुड़े दो लोगों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। इन प्रतिबंधों के चलते ये कंपनियां अमेरिका में अपनी संपत्तियों का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगी। वहीं, दक्षिण कोरिया ने कहा है कि उसे उत्तर कोरियाई परमाणु परीक्षण स्थल की पुरानी सुरंगों की मरम्मत के संकेत मिले हैं। इन सुरंगों को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और किम जोंग-उन के बीच 2018 में हुई बातचीत के कई माह पहले ध्वस्त कर दिया गया था।

Published / 2022-03-15 17:46:01
रूस-यूक्रेन जंग : खेर्सोन पर रूस ने जमाया कब्जा, यूक्रेन के आरोपों पर ICJ का फैसला कल

एबीएन सेंट्रल डेस्क। रूस-यूक्रेन जंग के 20वें दिन क्रेन के साथ शांति वार्ता चलने के बावजूद रूस लगातार यूक्रेनी शहरों में रिहायशी इलाकों पर बमबारी कर रहा है। इस बीच रूसी सेना ने बड़ा दावा किया है कि खेर्सोन इलाका पूरी तरह से उसके नियंत्रण में आ चुका है। यूक्रेन की राजधानी के एक रिहायशी इलाके में मंगलवार को रूस ने कई हवाई हमले किए, जिससे कीव में 15 मंजिला एक इमारत में आग लग गई। हमले में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गयी और कई अन्य के इमारत में फंसे होने की आशंका है। कीव क्षेत्र के प्रमुख ओलेक्सी कुलेबा ने यूक्रेनी टेलीविजन को बताया कि रूस ने उत्तर-पश्चिमी उपनगर इरपिन, बुका और होस्तोमेल में भी रात भर हमले किए। यूक्रेन के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ ने फेसबुक पर बताया कि रूसी सेना ने मंगलवार को दक्षिण में बंदरगाह शहर मारियुपोल पर कब्जा करने की कोशिश एक बार फिर शुरू की और पूर्व में खारकीव शहर पर तोपों से फिर गोले दागे। रूस के सरकारी टेलीविजन चैनल पर एक समाचार कार्यक्रम के दौरान सोमवार शाम एक महिला यूक्रेन में रूस के आक्रमण का विरोध करते हुए एक पोस्टर पकड़े स्टूडियो में घुस गई। देश में यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के विरोध में उठाया गया यह काफी साहसी कदम है, वह भी ऐसे समय में जब रूस देश में स्वतंत्र मीडिया को अवरुद्ध या बंद करने के पूरे प्रयास कर रहा है और युद्ध को लेकर सरकार की नीतियों के खिलाफ कोई भी खबर दिखाना अपराध की श्रेणी में आता है।

Published / 2022-03-15 12:46:42
पूरी तरह से रूस के कब्जे में खरसन, तीन देशों के पीएम जेलेंस्की से मिलने कीव रवाना

एबीएन सेंट्रल डेस्क। रूस-यूक्रेन के बीच जंग का आज 20वां दिन है। इस बीच दोनों देशों के बीच अब तक कई बार बातचीत हो चुकी है, लेकिन जंग को समाप्त करने के लिए आम सहमति नहीं बन पा रही है। लंबी खिचती जंग के बीच रूस के सैन्य उपकरण और गोला-बारूद तेजी से खत्म हो रहे हैं। पूर्व अमेरिकी सैन्य अधिकारी ने दावा किया है कि रूस के पास सिर्फ दस दिन का ही गोला-बारूद बचा है। वहीं यूक्रेन बनाम रूस मामले में अंंतरराष्ट्रीय अदालत 16 मार्च को अपना फैसला सुना सकती है। यूके के मंत्रियों ने रूसी उत्पादों पर लगाए नए प्रतिबंध : यूनाइटेड किंगडम (यूके) के मंत्रियों ने रूस के उत्पादों पर नए निर्यात प्रतिबंध और शुल्क लागू किए हैं। इससे पहले रूस के हितों और वहां के कुलीन वर्ग को निशाना बनाना आसान करने के उद्देश्य के साथ आर्थिक अपराध विधेयक पारित किया जा चुका है। यूके रूस और बेलारूस को उनके सैकड़ों नियार्तों के लिए विश्व व्यापार संगठन के सबसे पसंदीदा राष्ट्र टैरिफ तक पहुंच से वंचित करेगा। यूक्रेन के विदेश मंत्री ने की इस्राइली समकक्ष से बात : यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने आज अपने इस्राइली समकक्ष याइर लापिद से बात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने सहमति जताई कि इस्राइल प्रतिबंधों से बचने में रूस का सहारा नहीं बनेगा। कुलेबा ने इस्राइल के मध्यस्थता प्रयासों और मानवीय मदद के लिए आभार जताया। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, हमने यूक्रेन में युद्ध को समाप्त करने के तरीकों पर चर्चा की। हम सहमत हुए कि इस्राइल आने वाले यूक्रेन के नागरिकों के अधिकारों का सम्मान किया जाएगा। कीव में फिर कर्फ्यू : यूक्रेन की राजधानी कीव में एक बार फिर से कर्फ्यू लगाया गया है। यह कर्फ्यू 15 मार्च रात आठ बजे से 17 मार्च सुबह सात बजे तक लागू रहेगा। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने बताया कि नागरिकों को बम धमाके से बचने के लिए सिर्फ बंकरों में जाने की अनुमति होगी।

Page 84 of 124

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse