एबीएन सेन्ट्रल डेस्क। रूस और जापान में बुधवार को आए 8.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद समुद्र में आई सुनामी ने भारी तबाही मचाई। रूस के पूर्वी तट कामचात्का में आए इस भूकंप को पिछले एक दशक का सबसे बड़ा भूकंप बताया जा रहा है। अमेरिका ने भी इसे दुनिया के 6 सबसे तीव्र भूकंपों में गिना है।
सुनामी की ऊँची-ऊँची लहरें रूस के साखालिन और जापान के तटीय इलाकों तक पहुंच गईं। जापान के होक्काइडो में पहली सुनामी लहर करीब 30 सेंटीमीटर ऊँची थी। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने हवाई, चिली, जापान और सोलोमन द्वीप समेत कई देशों में एक से तीन मीटर तक ऊँची लहरों का अलर्ट जारी किया है।
सबसे पहले रूस के कामचात्का क्षेत्र में लहरों ने सेवेरो-कुरिल्स शहर के बंदरगाह और फिश प्रोसेसिंग प्लांट को डुबो दिया। एक किंडरगार्टन को नुकसान पहुँचा है, बाकी इमारतें सुरक्षित बताई जा रही हैं। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। रूस के उत्तरी कुरिल जिले में आपातकाल लागू कर दिया गया है। लोगों से समुद्र तटों से दूर रहने को कहा गया है। कई जगहों पर 4 मीटर ऊँची लहरों ने भारी नुकसान पहुंचाया है।
भूकंप और सुनामी के बाद सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जापान के तटों पर कम से कम 4 व्हेल मछलियां बहकर आ गईं। सुनामी के डर से लोग होक्काइडो में अपनी छतों पर चढ़ गए। अमेरिका और फिलीपींस के तटीय इलाकों में भी अलर्ट जारी है।
अमेरिका के अलास्का और हवाई द्वीपों के तटों पर भी सुनामी अलर्ट जारी किया गया है। कैलिफोर्निया, ओरेगन और वाशिंगटन के लोगों को भी सतर्क रहने को कहा गया है। भूकंप के वक्त रूस के कई शहरों में लोग जूतों और कपड़ों के बिना ही भागकर सड़कों पर आ गए। घरों के अंदर अलमारियां गिर गईं, शीशे टूटे और कारें हिलने लगीं।
एबीएन सेन्ट्रल डेस्क (सिंगापुर)। रिस्पेक्ट इंडिया द्वारा आयोजित महान शोमैन राज कपूर शताब्दी वर्ष समारोह का आयोजन सिंगापुर में किया जायेगाI इस सन्दर्भ में आज सिंगापुर में प्रो. बिमलेश बाधवा के द्वारा पोस्टर रिलीज़ किया गया I
आयोजन समिति के सदस्य सर्वजीत दत्त ,मणिकांत राय के साथ रेस्पेक्ट इंडिया के महासचिव डॉ. मनीष कुमार चौधरी एवं वरिष्ठ प्रबंधक पलक श्रीवास्तव ने टीम सिंगापूर के साथ भेंट किया एवं राज कपूर शताब्दी वर्ष समारोह आयोजित करने का प्रस्ताव दिया I यह कार्यक्रम 23 अगस्त को प्रस्तावित है।
सिंगापुर राष्ट्रीय विश्वविद्यालय की वरिष्ठ प्रोफेसर बिमलेश बाधवा ने कहा की इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम भारत और सिंगापुर के रिश्तों को और मजबूत और समृद्ध करेगा I राज कपूर शताब्दी वर्ष समारोह के अध्यक्ष केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पूरी हैं I उपाध्यक्ष मनोज तिवारी सांसद, लोक सभा एवं प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक एवं राज कपूर के सहयोगी रहे राहुल रवैल हैं I
आयोजन समिति के प्रमुख सदस्यों में डॉ. सच्चिदानंद जोशी , सदस्य सचिव, इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय कला केंद्र, विकास सिंह , सीनियर अधिवक्ता एवं सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष , प्रो. अनिल कुमार, प्रोफेसर, दिल्ली स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स, प्रो. विजयलक्ष्मी नंदा, प्रिंसिपल मिरांडा हाउस, अनंत विजय, प्रखर पत्रकार एवं फिल्म अध्येता, यतीन्द्र मिश्र , कला ,साहित्य एवं फिल्म विशेषज्ञ शामिल हैं I यह आयोजन दिल्ली , मुंबई के साथ - साथ मॉरिशस, उज़्बेकिस्तान, मास्को और काठमांडू में भी आयोजित किये जाएंगे I
एबीएन सेंट्रल डेस्क। भगवान शिव की चेतना अब केवल भारत की सीमाओं तक सीमित नहीं है। इस वर्ष की श्री अमरनाथ यात्रा में इसका एक अद्भुत उदाहरण देखने को मिल रहा है, जहां विदेशों से आये श्रद्धालु भी बाबा बफार्नी के दर्शन कर रहे हैं।
गुरुवार को अमेरिका, कनाडा, जर्मनी, ब्रिटेन, आॅस्ट्रेलिया और स्पेन जैसे छह देशों से आए नौ विदेशी श्रद्धालुओं ने पवित्र अमरनाथ गुफा की कठिन यात्रा सफलतापूर्वक पूरी की। इन सभी ने महादेव के चरणों में माथा टेककर जय भोले का उद्घोष किया और इस यात्रा को श्रद्धा और सेवा का अनूठा संगम बताया।
यात्रा पूरी करने वाले इन विदेशी भक्तों में ये नाम शामिल हैं:
ये सभी श्रद्धालु पिछले चार-पांच वर्षों से नियमित रूप से साधना और योग के माध्यम से शिव ऊर्जा से जुड़े हुए हैं। यात्रा मार्ग की तमाम कठिनाइयों के बावजूद, इन सभी श्रद्धालुओं ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन, स्थानीय लोगों, सुरक्षा बलों और विभिन्न सेवा दलों द्वारा दी गयी सहायता की हृदय से सराहना की। कुछ श्रद्धालु पैदल चलकर पवित्र गुफा तक पहुंचे, जबकि कुछ ने पालकी व घोड़ों का सहारा लिया।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। पीएम मोदी अपनी दो दिवसीय यात्रा पर आज मालदीव पहुंचे हैं। इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालदीव के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू के आमंत्रण पर मालदीव पहुंचे हैं।
प्रधानमंत्री की यह मालदीव की तीसरी यात्रा है। पीएम मोदी की यह मालदीव यात्रा, मालदीव में राष्ट्रपति मुइज्जू के सत्ता संभालने के बाद पहली बार किसी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष का दौरा है। मोहम्मद मुइज्जू सरकार के कार्यकाल में यह यात्रा इसलिए भी अहम है, क्योंकि यह दोनों देशों के संबंधों में आए तनाव के बाद पहली बार हो रही है।
प्रधानमंत्री मोदी की पिछली मालदीव यात्रा जून 2019 में हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मालदीव के माले स्थित रिपब्लिक स्क्वायर पर औपचारिक स्वागत किया गया। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू भी प्रधानमंत्री मोदी के साथ मौजूद थे।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। आखिरी दिन तक चले लॉर्ड्स टेस्ट में भारतीय टीम को 22 रनों की करीबी हार झेलनी पड़ी थी। इस ऐतिहासिक मैच से अगले दिन टीम इंडिया किंग चार्ल्स ककक से मिलने पहुंची। इन दिनों भारत की महिला टीम भी इंग्लैंड दौरे पर है, महिला टीम इंडिया ने भी किंग चार्ल्स से मुलाकात की। लंदन स्थित सेंट जेम्स पर दोनों टीमों के साथ किंग चार्ल्स ककक ने फोटो भी खिंचवाया। इस दौरान भारतीय कप्तान शुभमन गिल, उपकप्तान ऋषभ पंत से लेकर कोच गौतम गंभीर, हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना भी यहां मौजूद रहीं। चार्ल्स ने भारतीय खिलाड़ियों के साथ ठहाके भी लगाए।
भारतीय पुरुष टीम अभी इंग्लैंड के साथ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है, जिसमें तीन मैचों के बाद इंग्लैंड 2-1 से आगे है। दूसरी ओर भारत की महिला टीम ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज को 3-2 से जीता था। अब 16 जुलाई से भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीएच तीन डऊक मैचों की सीरीज शुरू होने वाली है। दूसरी ओर भारत-इंग्लैंड पुरुष टीमों के बीच चौथा टेस्ट 23 जुलाई से मैंचेस्टर में खेला जाना है। भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने किंग चार्ल्स से मुलाकात पर खुशी जतायी।
चार्ल्स ने कहा कि जिस तरह भारत का आखिरी विकेट गिरा, वह दुर्भाग्यपूर्ण था। आपको याद दिला दें कि लॉर्ड्स टेस्ट में टीम इंडिया का आखिरी विकेट तब गिरा जब मोहम्मद सिराज गेंद को डिफेंड कर रहे थे, लेकिन बॉल उनके बैट से लगकर स्टंप्स से जा टकरायी। टेस्ट सीरीज का चौथा मैच 23 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जायेगा और सीरीज का आखिरी मुकाबला 31 जुलाई से द ओवल मैदान में खेला जाना है।
एबीएन सेन्ट्रल डेस्क। अरबपति उद्यमी और टेक दिग्गज एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप का साथ छोड़कर राजनीति में एंट्री मारी है और अपने सोशल मीडिया पर एक बड़ा राजनीतिक ऐलान किया है। उन्होंने अमेरिका में एक नई राजनीतिक पार्टी के गठन की घोषणा की है जिसका नाम अमेरिका पार्टी रखा गया है।
यह घोषणा मस्क और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हालिया सार्वजनिक विवाद के बाद आई है जिसके चलते मस्क प्रशासन और अब बंद हो चुके सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) से बाहर हो गए थे। उस दौरान उन्होंने संघीय खर्च में कटौती और सरकारी नौकरियों में कटौती के विवादास्पद प्रयासों का नेतृत्व किया था।
मस्क ने हाल ही में आयोजित एक सर्वेक्षण के परिणामों का हवाला देते हुए लिखा, आज अमेरिका पार्टी का गठन आपको आपकी स्वतंत्रता वापस दिलाने के लिए किया गया है। उन्होंने दावा किया कि सर्वेक्षण में 2:1 के अनुपात में जनता ने एक नए राजनीतिक विकल्प की स्पष्ट इच्छा जतायी है।
अपनी घोषणा में मस्क ने वर्तमान अमेरिकी राजनीतिक व्यवस्था की कड़ी आलोचना करते हुए कहा, जब हमारे देश को बर्बादी और भ्रष्टाचार से दिवालिया बनाने की बात आती है तो हम एक-पक्षीय व्यवस्था में रहते हैं लोकतंत्र में नहीं।
एबीएन सेन्ट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2–3 जुलाई 2025 की दो दिवसीय द्विपक्षीय यात्रा पर घाना के अकरा स्थित कोटोका अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुँचे, जहां उनका राष्ट्रपति जॉन महामा ने व्यक्तिगत रूप से स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी को घाना का उच्चतम राष्ट्रीय सम्मान ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना ध्वजारोहण और 21 तोपों की सलामी के बीच प्रदान किया गया।
मोदी ने इस सम्मान को समस्त 140 करोड़ भारतीयों की ओर से स्वीकार करते हुए कहा, यह सम्मान हमारी सांस्कृतिक विविधता, युवाओं की आकांक्षाओं, उज्जवल भविष्य, और भारत–घाना के ऐतिहासिक रिश्तों को समर्पित है।
मोदी और महामा के बीच एक संयुक्त बयान में चार प्रमुख समझौतों पर दस्तखत किए गए — साथ ही कई अहम घोषणाएं भी की गईं:
कला, संगीत, नृत्य, साहित्य और विरासत पर केंद्रित कार्यक्रमों के माध्यम से दो देशों के आपसी समझ और साझेदारी को प्रोत्साहित।
भारतीय मानक ब्यूरो और घाना स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी के बीच प्रमाणन और गुणवत्ता नियंत्रण में सहयोग हेतु।
ITAM–ITRA पारंपरिक चिकित्सा MoU
घाना के ITAM (Institute of Traditional & Alternative Medicine) और भारत के ITRA (Institute of Teaching & Research in Ayurveda) के बीच शिक्षा, प्रशिक्षण और अनुसंधान में साझेदारी को बढ़ावा।
द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा और उच्च‑स्तरीय संवाद को नियमित और संस्थागत रूप देने के लिए एक स्थायी मंच की स्थापना।
एबीएन सेन्ट्रल डेस्क। अक्सर लोग सोचते हैं कि दलाई लामा एक व्यक्ति का नाम है, लेकिन वास्तव में यह एक धार्मिक पदवी है। तिब्बती बौद्ध धर्म के इतिहास में अब तक 14 दलाई लामा हो चुके हैं। मौजूदा दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो हैं, जो 6 जुलाई 2025 को 90 वर्ष के हो जाएंगे।
उनका जन्म नाम ल्हामो धोंडुप था। साल 1959 में चीन के खिलाफ तिब्बत में हुए असफल विद्रोह के बाद वे हजारों तिब्बतियों के साथ भारत आ गये थे। तब से वे भारत में ही शरणार्थी के रूप में रह रहे हैं और यहीं से तिब्बती बौद्ध परंपरा का नेतृत्व कर रहे हैं।
दलाई लामा एक बार फिर चर्चा में हैं, क्योंकि अब उनकी उम्र 90 साल के करीब पहुंच रही है और ऐसे में उत्तराधिकारी (15वें दलाई लामा) को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। उन्होंने साफ कर दिया है कि उनकी संस्था भविष्य में भी जारी रहेगी और अगला दलाई लामा तिब्बती परंपराओं के अनुसार चुना जाएगा। इसमें चीन की कोई भूमिका नहीं होगी।
अब सवाल उठता है कि आखिर दलाई लामा कमाई कैसे करते हैं और उनकी नेटवर्थ कितनी है? कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दलाई लामा की कुल संपत्ति 150 मिलियन डॉलर आंकी गई है, जो कि करीब 1,300 करोड़ रुपए होती है। यह आंकड़ा काफी चौंकाने वाला लग सकता है, खासकर जब हम उनकी साधारण जीवनशैली को देखते हैं।
हालांकि, यह भी बताया जाता है कि उनकी अधिकांश कमाई का इस्तेमाल धार्मिक, सामाजिक और शैक्षिक परियोजनाओं में होता है, न कि उनके निजी खर्चों में।
दलाई लामा ने यह संकेत दिए हैं कि वे अपने 90वें जन्मदिन के मौके पर या उसके आसपास 15वें दलाई लामा को लेकर कोई महत्वपूर्ण घोषणा कर सकते हैं। उन्होंने पहले ही कहा है कि वे तिब्बती बौद्ध परंपरा के अनुसार ही उत्तराधिकारी तय करेंगे और संस्था आगे भी सक्रिय रहेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse