एबीएन सेंट्रल डेस्क। डेमोक्रेट पार्टी की नेता नैंसी पेलोसी अमेरिकी संसद के निचले सदन- हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की स्पीकर हैं। अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की स्पीकर नैंसी पेलोसी के कैलिफोर्निया स्थित घर पर एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। बताया गया है कि हमलावर शुक्रवार को उनके घर में घुस आया और पति के साथ हिंसा की। घटना में पति पॉल पेलोसी को चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उनके जल्द ठीक होने की उम्मीद जताई है। पुलिस के मुताबिक, हमलावर को घनटा के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान अभी उजागर नहीं की गई है। फिलहाल उसके इस हमले की वजह सामने नहीं आ पाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार सुबह जब यह घटना हुई, तब पेलोसी अपने घर पर नहीं थीं। नैंसी पेलोसी और पॉल पेलोसी की शादी 1963 में हुई थी। जहां नैंसी अमेरिकी राजनीति में एक ताकतवर नेता के तौर पर जानी जाती हैं, वहीं उनके पति निवेशक हैं। इसी साल की शुरुआत में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने उन पर शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप तय किये थे। पॉल को इस मामले में दोषी पाया गया था और उन्हें पांच दिन तक जेल में रखा गया।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। सीपीईसी 2013 में पाकिस्तान में सड़कों, ऊर्जा परियोजनाओं और औद्योगिक क्षेत्रों का निर्माण करके पाकिस्तान और चीन के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने के इरादे से शुरू की गई है। यह अरब सागर पर पाकिस्तान के ग्वादर बंदरगाह को उत्तर-पश्चिम चीन के झिंजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र में काशगर से जोड़ता है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शी जिनंपिंग अगले सप्ताह चीन का दौरा करने वाले हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि अगले सप्ताह होने वाली पाक पीएम की बीजिंग यात्रा के से पहले, दोनों देश महत्वाकांक्षी सीपीईसी परियोजना के अहम हिस्से के रूप में 10 अरब डॉलर की कराची से पेशावर रेल लाइन को आगे बढ़ाने पर सहमत हो गए हैं। गौरतलब है कि शहबाज शरीफ का यह दौरा उस समय हो रहा है जब हाल ही में चीन में शी जिनपिंग का तीसरा कार्यकाल शुरू हुआ है। शी के तीसरी बार चीन के राष्ट्रपति बनने के बाद उनसे मुलाकात करने वाले पहले विदेशी राष्ट्राध्यक्ष शहबाज शरीफ ही होंगे। अगले सप्ताह चीन का दौरा करेंगे शहबाज शरीफ : जानकारी के मुताबिक, प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ 1 नवंबर, 2022 से एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बीजिंग का दौरा करेंगे। इसके अलावा उनके साथ विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो भी होंगे। बीजिंग में वे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलेंगे। इस दौरे के के दौरान बीजिंग में संयुक्त समन्वय समिति (जेसीसी) की बैठक के कार्यवृत्त पर हस्ताक्षर किये जायेंगे। सीपीईसी 2013 में पाकिस्तान में सड़कों, ऊर्जा परियोजनाओं और औद्योगिक क्षेत्रों का निर्माण करके पाकिस्तान और चीन के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने के इरादे से शुरू की गयी है। यह अरब सागर पर पाकिस्तान के ग्वादर बंदरगाह को उत्तर-पश्चिम चीन के झिंजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र में काशगर से जोड़ता है। 60 अरब अमेरिकी डॉलर का सीपीईसी चीन की महत्वाकांक्षी बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) का हिस्सा है, जो राष्ट्रपति शी की एक प्रमुख परियोजना है। एमएल -1 परियोजना शुरू करने पर सहमत हुए दोनों देश रिपोर्ट्स में कहा गया है कि दोनों देशों के संयुक्त समन्वय सदस्यों ने गुरुवार को मुलाकात के दौरान कराची से पेशावर तक रेल लाइन लिंक के निर्माण के लिए एमएल -1 परियोजना शुरू करने पर सहमत हुए हैं। इस परियोजना को चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) की रीढ़ माना जाता है। इस बैठक की सह-अध्यक्षता पाकिस्तान के योजना और विकास मंत्री अहसान इकबाल और चीन के राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग के उपाध्यक्ष लिन नियानक्सियू ने की। बैठक के दौरान, दोनों पक्ष सूचना प्रौद्योगिकी के विस्तार पर सहयोग करने पर भी सहमत हुए हैं। जिसके बाद चीन इस क्षेत्र में नए अवसरों की खोज के लिए पाकिस्तान में नये अनुसंधान केंद्र बनायेगा। बैठक के दौरान, दोनों देशों के बीच कुछ अन्य समझौते भी किये गये। इन समझौतों में जल संसाधन प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन का एक नया क्षेत्र भी शामिल है। इसके अलावा, बैठक के दौरान कराची सर्कुलर रेलवे (केसीआर) पर भी चर्चा हुई। कहा जा रहा है कि इससे कराची की एक बड़ी आबादी को लाभ होगा।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। एलन मस्क से जुड़े लोगों का कहना है कि एलन मस्क ने $44 बिलियन में ट्विटर इंक का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। बता दें कि लगभग छह महीने की पब्लिक और कानूनी तकरार के बाद दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क ने इस लंबे संघर्ष को जीत लिया है और अब वह ट्विटर के मालिक बन गए हैं। इतना ही नहीं, ट्विटर संभालते ही मस्क ने कई बड़े फैसले लिए हैं, जानिए कमान हाथ में लेते ही क्या बोले एलन मस्क। लन मस्क का कहना है कि वह सोशल नेटवर्क पर फ्री स्पीच सुनिश्चित करना चाहते हैं, जिसका अर्थ है यूजर कंटेंट मॉडरेशन स्टैंडर्ड। इतना ही नहीं, साथ ही ट्विटर के नियमों को तोड़ने के लिए जिन हाई-प्रोफाइल अकाउंट्स को हटाया गया था उन्हें रिस्टोर करने की योजना भी है, याद दिला दें कि ट्विटर ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प जैसे कई बड़े लोगों का अकाउंट अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया था। मस्क के इस कदम से प्लेटफॉर्म पर गलत भाषा का प्रयोग करने वालों के खिलाफ पिछले कई सालों से किए जा रहे ट्विटर के प्रयास पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। इस मामले से जुड़े लोगों का कहना है कि बुधवार को ट्विटर हेडक्वार्टर पहुंचने के बाद एलन मस्क ने कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों से कहा कि वह 75 प्रतिशत स्टाफ को कम करने का प्लान नहीं कर रहे हैं। जून में मस्क के साथ एक वीडियो प्रश्नोत्तर के दौरान, कुछ कर्मचारियों ने आंतरिक स्लैक चैनलों पर मस्क का मजाक उड़ाया था। इतना ही नहीं, वहीं अन्य लोगों ने डील प्रोसेस के दौरान ट्विटर पर सार्वजनिक रूप से एलन मस्क का उपहास किया या। शेयरधारकों को प्रति शेयर $54.20 का भुगतान किया जाएगा और ट्विटर अब एक निजी कंपनी के रूप में काम करेगी। एलन मस्क के कंपनी संभालते ही ट्विटर के आॅपरेशन में तत्काल रूप से काफी कुछ बदल गया है, ऐसा इसीलिए क्योंकि कंपनी को बदलने के उनके कई विचार कई सालों से चले आ रहे आइडिया से अलग हैं।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। उद्योगपति एलन मस्क ने ट्विटर के अधिग्रहण के लिए 44 अरब डॉलर का सौदा पूरा करने और इसके भारतीय मूल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पराग अग्रवाल तथा कानूनी मामलों की शीर्ष अधिकारी अधिकारी विजया गाड्डे को हटाने के बाद ट्वीट किया, पंछी आजाद हुआ। न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी खबर में कहा कि मस्क ने ट्विटर को खरीदने के 44 अरब अमेरिकी डॉलर के करार को बृहस्पतिवार को अमलीजामा पहना दिया। सौदा पूरा होने के बाद मस्क (51) ने ट्वीट किया, पंछी आजाद हुआ। स्थिति से अवगत लोगों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया कि मस्क ने ट्विटर का सफाई अभियान शुरू कर दिया है और इसकी शुरुआत कम से कम 4 कार्यकारी को नौकरी से हटाकर की है। खबर के मुताबिक, ट्विटर के जिन अधिकारियों को हटाया गया है, उनमें अग्रवाल और गाड्डे के अलावा मुख्य वित्तीय अधिकारी नेड सेगल और जनरल काउंसिल सीन एजेट शामिल हैं। सीएनएन ने कहा कि इस सौदे के पूरा होने के साथ ट्विटर के कारोबार, इसके कर्मचारियों और शेयरधारकों के बीच अब तक जो संशय की स्थिति बनी हुई थी वह दूर हो गई है। अग्रवाल (38) को पिछले साल नवंबर में कंपनी के सह-संस्थापक जैक डोर्सी के इस्तीफे के बाद ट्विटर का सीईओ नियुक्त किया गया था। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), बॉम्बे और स्टैनफॉर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर चुके अग्रवाल ने एक दशक से अधिक समय पहले ट्विटर में नौकरी शुरू की थी। उस समय कंपनी में 1,000 से भी कम कर्मचारी हुआ करते थे। पिछले साल ट्विटर के सीईओ नियुक्त किए गए अग्रवाल की मस्क के साथ सार्वजनिक और निजी रूप से कहासुनी हो गई थी। मस्क ने कंटेंट मॉडरेशन (आॅनलाइन सामग्री की निगरानी और छंटनी की प्रक्रिया) को लेकर हुए निर्णयों के मामले में गाड्डे की भूमिका की भी सार्वजनिक तौर पर आलोचना की थी। ट्विटर के सह-संस्थापक बिज स्टोन ने इन अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, पराग, विजया और नेड सेगल ट्विटर में योगदान के लिए आपका आभार...। बहुत ही प्रतिभाशाली होने के साथ-साथ बहुत अच्छे इंसान भी। इसके साथ ही मस्क ने ट्विटर पर अपने विवरण को बदलकर चीफ ट्विट कर दिया है।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। यूरोपीय संघ ने 2035 से नई पेट्रोल और डीजल कारों की बिक्री पर प्रतिबंध को मंजूरी दे दी है। पेट्रोल और डीजल कारों की बिक्री पर रोक के पीछे जलवायु में तेजी से हो रहे बदलावों का मुकाबला करना है। यूरोपीय संघ के देशों और यूरोपीय संसद के वार्ताकारों ने सहमति व्यक्त की है कि कार निर्माताओं को 2035 तक कार्बन डाई ऑक्साइड उत्सर्जन में 100 प्रतिशत की कटौती हासिल करनी होगाी। जिसके बाद से 27 यूरोपीय देशों में पैट्रोल और डीजल से चलने वाली कारों की बिक्री असंभव हो जायेगी। यूरोपीय संसद के प्रमुख वार्ताकार जान हुइतेमा ने कहा कि यह सौदा कार चालकों के लिए अच्छी खबर है। नई शून्य उत्सर्जन वाली कारें सस्ती हो जायेंगी, जिससे वे अधिक किफायती और सभी के लिए अधिक सुलभ हो जायेंगी। साथ ही यूरोपीय संघ की जलवायु नीति के प्रमुख फ्रैंस टिमरमैन ने कहा कि इस समझौते ने उद्योग और उपभोक्ताओं को एक मजबूत संकेत भेजा है। यूरोप शून्य-उत्सर्जन गतिशीलता में बदलाव को स्वीकार कर रहा है।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। दुनिया का अग्रणी माइक्रो ब्लॉगिंग एप ट्विटर अब विश्व के सबसे रईस एलन मस्क का हो गया है। मस्क ने इसकी कमान संभालते ही सीईओ पराग अग्रवाल समेत कई शीर्ष अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क शुक्रवार को ट्विटर के अधिग्रहण की समय सीमा खत्म होने से पहले इसके नये मालिक बन गये। न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, मस्क के मालिक बनने के बाद ही ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पराग अग्रवाल और मुख्य वित्तीय अधिकारी नेड सेगल बर्खास्त कर दिया गया। उन्हें ट्विटर के मुख्यालय से बाहर निकलवाए जाने की भी खबर है। नौकरी से निकाले गए शीर्ष अधिकारियों में ट्विटर की लीगल टीम की प्रमुख विजया गाड्डे भी शामिल हैं। पराग अग्रवाल, नेड सेगल, विजया गाड्डे समेत ट्विटर के शीर्ष अधिकारी एलन मस्क के लंबे समय से निशाने पर थे। इनके व मस्क के बीच ट्विटर के अधिग्रहण के पहले से तनातनी व जुबानी जंग जारी थी। इसलिए मस्क ने इस सोशल मीडिया साइट का अधिग्रहण करते ही सबसे पहले इनकी छुट्टी की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जब ट्विटर के साथ एलन मस्क की डील पूरी हुई, तब सीईओ पराग अग्रवाल और सेगल ट्विटर के कार्यालय में ही थे। कुछ ही देर में उन्हें ट्विटर मुख्यालय से बाहर निकाल दिया गया। मस्क ने इस साल 13 अप्रैल को ट्विटर के अधिग्रहण का एलान किया था। उन्होंने 54.2 डॉलर प्रति शेयर की दर से 44 अरब डॉलर में इस करार का प्रस्ताव दिया था। हालांकि, ट्विटर के फर्जी खातों की वजह से ट्विटर व उनके बीच अनबन हुई और उन्होंने 9 जुलाई को इस करार से पीछे हटने का फैसला किया था। इसके बाद ट्विटर ने मस्क के खिलाफ अमेरिकी कोर्ट में केस दायर किया था। इस पर डेलावेयर की कोर्ट ने 28 अक्तूबर तक ट्विटर की डील पूरी करने का आदेश दिया था। मस्क बुधवार को ट्विटर के दफ्तर सिंक लेकर पहुंचे थे और उन्होंने सब को हैरान कर दिया था। मस्क के बागडोर संभालने के पहले ही दिन ट्रंप का फर्जी ट्वीट जारी, जताया खेद : मस्क द्वारा अधिग्रहण किए जाने के बाद पहले ही दिन ट्विटर को खेद जताना पड़ा। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक फर्जी ट्वीट जारी हो गया। इसमें ट्रंप द्वारा मस्क को ट्विटर के अधिग्रहण पर बधाई दी गई थी। गलती पकड़ में आते ही ट्विटर ने बयान जारी कर कहा कि यह फर्जी बयान है, इसके लिए हमें खेद है।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। उत्तरी फिलीपीन के एक बड़े इलाके में शक्तिशाली भूकंप आने से कम से कम 100 लोग घायल हो गए और 5 लोगों की मौत हो गई। भूकंप के कारण एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बंद करना पड़ा और एक अस्पताल से मरीजों को बाहर निकाला गया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। फिलीपीन ज्वालामुखी एवं भूकंप विज्ञान सस्थान ने कहा कि मंगलवार रात को 6.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र अबरा प्रांत में लगायन शहर के नौ किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में 11 किलोमीटर की गहराई में था। अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने कहा कि सुनामी के लिए कोई चेतावनी या परामर्श जारी नहीं किया गया है। भूकंप का झटका मुख्य उत्तरी लुजोन क्षेत्र के एक विस्तृत इलाके में महसूस किया गया, जिसमें महानगर मनीला का कुछ हिस्सा और अबरा के दक्षिण में 400 किलोमीटर से अधिक का इलाका शामिल है। पुलिस और नागरिक उड्डयन अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर के गृह प्रांत इलोकोस नॉर्ट में कम से कम 26 लोग घायल हो गए, वहीं लाओग स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बुधवार को अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश दिया गया।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। अमेरिका में भी दिवाली का त्योहार पूरे जोश के साथ धूमधाम से मनाया गया। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला डॉ जिल बाइडन ने अपने सरकारी निवास व्हाइट हाउस में भारतीय-अमेरिकियों के साथ दिवाली का जश्न मनाया। इस दौरान दोनों समारोह में मौजूद भारतवंशियों के बीच पहुंचे और दिवाली की बधाई दी। कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस भी मौजूद रहीं। इस दौरान नृत्य प्रस्तुति भी हुई। दिवाली के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने संबोधन में दिवाली की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही उन्होंने हथियार समर्थकों को कड़ा संदेश भी दिया। वहीं उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने भी अपने संबोधन में प्रकाश पर्व की बधाई दी। व्हाइट हाउस में दिवाली मनाने के लिए आयोजित स्वागत समारोह के दौरान अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने पहले संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज रात हम दुनिया भर में एक अरब से अधिक लोगों के साथ मिलकर दीया जलायेंगे और बुराई पर अच्छाई, अज्ञान पर ज्ञान और अंधेरे पर प्रकाश की जीत का जश्न मनायेंगे। उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा कि कई संस्कृतियों की तरह दिवाली हमें याद दिलाती है कि हम दुनिया में एक दूसरे में और अपने आप में रोशनी देखें। यह हमें यह भी याद दिलाती है कि हमें शांति, न्याय के लिए लड़ना चाहिए चाहे फिर कोई भी ताकत नफरत और विभाजन फैलाती रहे। उपराष्ट्रपति के बाद राष्ट्रपति जो बाइडन ने समारोह को संबोधित किया। बाइडन ने कहा कि हम आपकी मेजबानी करके सम्मानित महसूस कर रहे हैं। व्हाइट हाउस में आयोजित होने वाले इस तरह का यह पहला दिवाली समारोह है। हमारे पास इतिहास में पहले से कहीं अधिक एशियाई-अमेरिकी हैं। हम दिवाली को अमेरिकी संस्कृति का हिस्सा बनाने के लिए आपको धन्यवाद देते हैं। राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि दिवाली हमें याद दिलाती है कि हममें से प्रत्येक के पास दुनिया में रोशनी लाने की शक्ति है। यह एक विकल्प है और हम इसे रोज चुनते हैं, चाहे यहां अमेरिका में हों या भारत में, जो आजादी के 75 साल मना रहा है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse