वर्ल्ड

View All
Published / 2023-02-09 23:04:24
इंडोनेशिया : भूकंप के तेज झटकों से दहली धरती, चार की मौत

एबीएन सेंट्रल डेस्क। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत पापुआ में बृहस्पतिवार को आए 5.1 तीव्रता के भूकंप में चार लोगों की मौत हो गयी। वे एक तैरते रेस्तरां पर थे जो समुद्र में गिर गया और वे उससे बाहर नहीं निकल सके। अमेरिकी भूभर्गीय सर्वेक्षण ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 5.1 थी जो पापुआ के उत्तरी तट के पास जयापुरा के आवासीय इलाके में आया।

उसके मुताबिक, इसका केंद्र 22 किलोमीटर की गहराई में था। इस तरह के भूकंप पृथ्वी की सतह पर अक्सर अधिक नुकसान पहुंचाते हैं। पापुआ की राजधानी जयापुरा की निवासी टी आसीह ने कहा कि लोग दहशत में आ गये थे। मैं कार में थी और मुझे महसूस हुआ कि कार के पहिये उठ गये हैं। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप की वजह से तैरता रेस्तरां समुद्र में गिर गया जिस वजह से उसपर मौजूद चार लोगों की मौत हो गयी। 

राष्ट्रीय आपदा शमन एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहारी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि चारों शव निकाल लिए गए हैं। पीड़ित कैफे के मलबे में फंस गये थे और उनपर छत गिर पड़ी थी। गोताखोर रेस्तरां के आसपास के हिस्से की तलाशी लेकर यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं वहां और कोई तो नहीं था।

Published / 2023-02-09 11:12:24
तुर्की त्रासदी : लगातार दर्ज किये जा रहे भूकंप के झटके

एबीएन सेंट्रल डेस्क। तुर्की और सीरिया में भूकंप के कहर के चलते मरने वालों का आंकड़ा 15 हजार के पार पहुंच गया है। व्यापक तबाही के बीच मरने वालों की संख्या में वृद्धि जारी है। करीब 50 हजार से ज्यादा लोग घायल बताये जा रहे हैं। बड़ी तादाद में लोग अभी भी मलबे के नीचे फंसे हुए हैं। भारत, चीन और अमेरिका सहित कई देशों ने तुर्की और सीरिया को मदद भेजी है। इसमें बचाव दल के साथ-साथ मेडिकल व्यवस्था और राहत सामग्री शामिल है।

वहीं अभी भी तुर्की और सीरिया में लगातार भूकंप के झटके महसूस किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में यूनाइटेड स्टेस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक तुर्की के नूरदगी शहर में एक बार फिर 4.3 की तीव्रता से आये भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं। भूकंप से आयी तबाही के बाद मलबे के नीचे फंसे लोगों के जिंदा होने की अभी भी आशंका है।

Published / 2023-02-08 20:50:17
तुर्किये-सीरिया भूकंप : मृतकों की संख्या बढ़कर 11,000 के पार

एबीएन सेंट्रल डेस्क। तुर्किए और सीरिया में पिछले दिनों आए विनाशकारी भूकंप से मरने वालों की संख्या 11,000 को पार कर चुकी है लेकिन अभी भी यह आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। तुर्किए के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन भूकंप प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केवल तुर्किये में मरने वालों की संख्या 8,500 को पार कर गई है। 

उन्होंने कहा कि हम अपने किसी भी नागरिक को सड़क पर नहीं छोड़ेंगे। तुर्किये और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप के बाद राहत एवं बचाव दल दिन रात हजारों इमारतों के मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश में दिन रात जुटे हैं। जापान में 2011 में आए भूकंप के बाद से यह सबसे घातक भूकंपीय घटना है। तब भूकंप के बाद सुनामी आई थी जिसमें लगभग 20,000 लोग मारे गए थे। 

सरकार से आपदा क्षेत्र में और मदद भेजने की मांग के बीच राष्ट्रपति एर्दोआन को बुधवार को भूकंप के केंद्र पजारसिक शहर और सबसे बुरी तरह प्रभावित हाते प्रांत की यात्रा करनी थी। तुर्किये के भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में अब लगभग 60,000 सहायता कर्मी हैं, लेकिन तबाही इतनी व्यापक है कि बहुत से लोगों को अब भी मदद पहुंचने का इंतजार है। 

दक्षिण-पूर्वी तुर्किये और उत्तरी सीरिया में 7.8 की तीव्रता वाले भूकंप के लगभग दो दिन बाद, बचाव दल ने तीन वर्षीय एक बच्चे आरिफ कान को कहरामनमारस में एक ढह चुकी एक इमारत के मलबे के नीचे से निकाला। लड़के के पिता, एर्टुगरुल कीसी को राहतकर्मी पहले ही मलबे से सुरक्षित निकाल चुके थे। केसी मलबे से अपने बच्चे को सुरक्षित निकाल एंबुलेंस में ले जाते देख अपने आंसू रोक नहीं पाया। 

कुछ घंटों पहले, बचावकतार्ओं ने 10 वर्षीय बैतूल एडिस को अदियामन शहर में उसके घर के मलबे से निकाला। लोगों की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उसके दादा ने उसे चूमा और बड़े प्यार से उससे बात की। इसके बाद उसे एंबुलेंस से ले जाया गया। दो दर्जन से ज्यादा देशों के राहत दल तुर्किये के आपातकालीन कर्मियों के साथ काम कर रहे हैं तथा दुनिया के विभिन्न हिस्सों से राहत सामग्री का आना भी जारी है। एर्दोआन ने कहा कि देश के 8.5 करोड़ लोगों में से 1.3 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं और उन्होंने 10 प्रांतों में आपातकाल घोषित कर दिया है।

Published / 2023-02-08 20:36:29

Published / 2023-02-08 09:47:12
तुर्की-सीरिया में भूकंप से महाविनाश जैसी स्थिति

  • अब तक 77,00 से अधिक लोगों की मौत, 43,000 के करीब घायल

एबीएन सेंट्रल डेस्क। तुर्की और सीरिया में आये 7.8 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप और उसके बाद के झटकों के कारण धराशायी हुई इमारतों में से और शवों के बरामद होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 7,700 के पार चला गया है। वहीं कम से कम 42,259 के करीब लोग घायल बताये जा रहे हैं। हालांकि भूकंप के कारण मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ने की आशंका है।

हजारों इमारतों के मलबे में बचे लोगों को ढूंढ़ने के लिए बचावकर्मी काम में लगे हुए हैं। दुनियाभर के देशों ने बचाव एवं राहत कार्यों में मदद के लिए टीम भेजी है। तुर्की की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि 24,400 से अधिक आपातकालीनकर्मी मौके पर मौजूद हैं। लेकिन सोमवार के भीषण भूकंप से बड़े इलाके के प्रभावित होने और अकेले तुर्की में ही लगभग 6,000 इमारतों के ढहने की पुष्टि के साथ उनके प्रयास बहुत कम साबित हो रहे हैं। तुर्की के उपराष्ट्रपति फुअत ओकते ने कहा कि अकेले तुर्की में ही इमारतों के मलबे से 8,000 से अधिक लोगों को निकाला गया है और करीब 3,80,000 लोगों ने सरकारी आश्रय स्थलों या होटलों में शरण ली है। 

आपदा में बचे हुए लोगों तक पहुंचने के प्रयास में शून्य से नीचे का तापमान और करीब 200 की संख्या में आये भूकंप के बाद के झटके भी बाधा बन रहे हैं, इससे अस्थिर ढांचों के भीतर लोगों को खोजना काफी खतरनाक हो गया है।

Published / 2023-02-07 11:52:35
भारी तबाही के बीच तुर्की में फिर 5.5 तीव्रता के भूकंप के झटके

एबीएन सेंट्रल डेस्क। तुर्की में भीषण तबाही के बीच एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किये गये। मंगलवार सुबह आए झटकों की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.5 मापी गयी। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे की वेबसाइट के मुताबिक मंगलवार को भी भूकंप का बड़ा झटका तुर्की में महसूस किया गया है। वेबसाइट के अनुसार, यह झटका सुबह करीब पौने नौ बजे दर्ज किया गया, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.5 रही। 

भूकंप में मरने वाले लोगों का कुल आंकड़ा बढ़कर 4300 के पार पहुंच गया है। वहीं सीरिया में भूकंप से हुई तबाही से अभी तक 1444 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। भूगर्भ वैज्ञानिकों का कहना है कि बड़े भूकंप के झटकों के बाद भी तुर्की और सीरिया के सीमाई इलाके में करीब 100 भूकंप के झटके महसूस किये गये। 

सोमवार को आये भूकंप के झटकों से तुर्की और सीरिया में करीब चार हजार से ज्यादा इमारतें ध्वस्त हो गयी हैं। जिनमें दबकर बड़ी संख्या में लोगों की मौत की मौत हुई है। डब्लूएचओ के वरिष्ठ अधिकारियों का अनुमान है कि इस भूकंप में 20 हजार से ज्यादा लोगों की जान गयी है। राहत और बचाव कार्य जारी हैं और भारत समेत दुनिया के कई देशों ने तुर्की की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। भारत ने एनडीआरएफ की दो टीमें डॉग स्कवाडय के साथ तुर्की रवाना की हैं। इसके अलावा मेडिकल सप्लाई भी भेजी गयी है। 

तुर्की में आये भूकंप के बाद नीदरलैंड के एक वैज्ञानिक का ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, इस ट्वीट में वैज्ञानिक ने तुर्की में बड़ा भूकंप आने की चेतावनी दी थी, जो कि सच साबित हुई। डच वैज्ञानिक फ्रैंक हूजरबीट्स, सोलस सिस्टम जियोमैट्री सर्वे नामक इंस्टीट्यूट में रिसर्चर हैं। उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट कर लिखा था कि जल्दी या देर से, केंद्रीय तुर्की और जॉर्डन सीरिया के इलाके में 7.5 मैग्नीट्यूड का भूकंप आ सकता है।

Published / 2023-02-06 14:25:17
तुर्किए में 7.8 तीव्रता के भूकंप से अबतक 100 से ज्यादा की मौत

  • सीरिया तक कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

एबीएन सेंट्रल डेस्क। तुर्किए और पड़ोसी देशों में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये हैं। नूर्दगी से 23 किलोमीटर पूर्व की ओर यह झटके महसूस किये गये। इसका असर सीरिया तक देखने को मिला। जानकारी के मुताबिक, भूकंप की वजह से कई इमारतें धराशायी हो गई हैं। तुर्किए में अब तक 53 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, सीरिया में जान गंवाने वालों को आंकड़ा 90 तक पहुंच गया है। 500 से ज्यादा लोग घायल बताये जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.8 मापी गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान कई लोगों की मौत हो गई है। 16 इमारतों को नुकसान पहुंचा है। यह आंकड़ा अभी बढ़ भी सकता है। सनलिउर्फा मेयर ने फिलहाल 15 लोगों की मौत की पुष्टि की है। 

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप का केंद्र गाजियांटेप से लगभग 33 किलोमीटर (20 मील) और नूरदगी शहर से लगभग 26 किलोमीटर (16 मील) दूर था।  यह 18 किलोमीटर (11 मील) की गहराई पर केंद्रित था। भूकंप के झटके दूर सीरिया तक महसूस किये गये। 

भूकंप के झटके इतने तेज थे कि कई इमारतों को नुकसान पहुंचने की खबरें आई हैं। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की मानें तो भूकंप की वजह से कई लोगों के हताहत होने की आशंका है। तुर्किए के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने ट्विटर पर कहा कि भूकंप से प्रभावित क्षेत्रों में खोज और बचाव दलों को तुरंत भेजा गया। हमें उम्मीद है कि हम इस आपदा को एक साथ जल्द से जल्द और कम से कम नुकसान के साथ पार कर लेंगे।

Published / 2023-02-06 08:21:25
7.8 तीव्रता के भूकंप के झटके से हिली तुर्किए की धरती

एबीएन सेंट्रल डेस्क। तुर्किए ने भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। नूर्दगी से 23 किलोमीटर पूर्व की ओर यह झटके महसूस किये गये। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.8 मापी गयी। हालांकि, नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने भूकंप की तीव्रता 7.5 बतायी है। अब किसी भी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं है।

भूकंप के झटके दूर सीरिया तक महसूस किये गये। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि तुर्की और सीरिया में कई इमारतों को नुकसान पहुंचने की खबरें आयी हैं। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की मानें तो भूकंप की वजह से कई लोगों के हताहत होने की आशंका है।

Page 39 of 124

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse