वर्ल्ड

View All
Published / 2023-07-19 20:16:27
खेल-खेल में तीन साल के बच्चे ने बहन को मार दी गोली

  • कैलिफोर्निया : तीन साल के बच्चे ने एक साल की बहन को मार दी गोली, मौत

एबीएन सेंट्रल डेस्क। अमरीका में शूटिंग के मामले कोई नई बात नहीं है। हाल ही में इसी तरह का एक और मामला सामने आया है। पर इस बार की घटना चौंका देने वाली है। इसकी वजह है गोली चलाने वाले और जिसके लगी है, दोनों की उम्र। अमरीका में गन वॉयलेंस कितनी गंभीर समस्या है इस बात से पूरी दुनिया वाकिफ है। 

अमरीका में गन वॉयलेंस की समस्या नई नहीं, बल्कि काफी पुरानी है। आये दिन ही अमरीका में गोलीबारी के मामले सामने आते रहते हैं। गन वॉयलेंस की वजह से हर साल अमरीका में कई लोगों की जान जाती हैं। 

अमरीका में गन वॉयलेंस से न तो पब्लिक प्लेस सुरक्षित हैं, न ही प्राइवेट प्लेस। हाल ही में अमरीका में गन वॉयलेंस का एक और मामला सामने आया है। पर यह मामला काफी हैरान कर देने वाला है। इसकी वजह है गोली चलाने वाले और जिसके गोली लगी है, दोनों की उम्र। 

तीन साल के बच्चे ने ले ली बहन की जान 

हाल ही में अमरीका के कैलिफोर्निया में एक 3 साल के बच्चे ने अपनी 1 साल की बहन को गोली मार दी। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। 3 साल की उम्र ऐसी होती है जिसमें बच्चे खेलते-कूदते हैं, उस उम्र में एक भाई ने अपनी बहन को गोली मार दी। यह घटना सैन डिएगो काउंटी के फॉलब्रूक की है। 

गलती से ले ली बहन की जान 

लोकल पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हीं एक कॉल आया, जो 3 साल के बच्चे ने ही किया था। जब पुलिस फायर प्रोटेक्शन टीम के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची, तो वहां पर उन्होंने बच्चे के हाथ में बंदूक पायी और पास में ही उसकी बहन, जिसे सिर में गोली लगी थी और खून बह रहा था, दर्द से तड़प रही थी। 

मौके पर पहुंचकर पता चला कि बच्चे को अपने घर में एक हैंडगन मिली और उसने गलती से अपनी बहन को गोली मार दी। फायर प्रोटेक्शन टीम बच्ची को जल्दी से अस्पताल ले गये, पर वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

मामले की जांच में जुटी पुलिस 

लोकल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। हालांकि बच्चे के खिलाफ कोई एक्शन लिया जाएगा या नहीं, इस बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। 

गन वॉयलेंस में नहीं हो रही कमी 

गन वॉयलेंस अमरीका में पिछले कुछ समय से नहीं, बल्कि लंबे समय से एक बड़ी समस्या रही है। अमरीका में गन खरीदना उतना ही आसान है जितना भारत में सब्जी खरीदना। एक छोटा बच्चा भी अमरीका में गन खरीद सकता है और वहां गन की खरीद पर कोई सख्त कानून नहीं है। 

ऐसे में अमरीका में गन वॉयलेंस की वजह से हर साल बड़ी संख्या में लोगों की जान जाती हैं और इन मामलों में किसी तरह की कोई कमी देखने को नहीं मिल रही।

Published / 2023-07-19 14:24:24
कोलंबिया : भूस्खलन से छह की मौत, 11 लापता

एबीएन सेंट्रल डेस्क। कोलंबिया में सोमवार देर रात भूस्खलन के कारण कई घर क्षतिग्रस्त हो गये और इसके कारण कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी और 11 अन्य लापता हो गये। स्थानीय मीडिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट में कुंडिनमार्का विभाग में क्वेटेम के मेयर कैमिलो पाराडो के हवाले से कहा गया कि भूस्खलन में कम से कम 15 घर ढह गये। हमने पहले ही छह शव बरामद कर लिये हैं, सात लोग घायल हुए हैं और 11 लापता हैं। उन्होंने कहा कि यह बहुत कठिन स्थिति है और मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। 

कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि भारी बारिश के बाद इस प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं को रोकने के लिए काम करने की तत्काल आवश्यकता है। 

उन्होंने कहा बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स में कहा- महापौरों को इस सिद्धांत को प्राथमिकता देनी चाहिए। भूस्खलन के कारण एक टोल ब्रिज भी नष्ट हो गया, जिसकी वजह से राजधानी बोगोटा को विलाविसेंशियो शहर से जोड़ने वाला लानो सड़क मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया।

Published / 2023-07-17 10:26:59
अमेरिका : पेंसिल्वेनिया में बाढ़ से पांच की मौत, दो लापता

एबीएन सेंट्रल डेस्क। अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य में शनिवार शाम अचानक आयी बाढ़ से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य अभी भी लापता हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अपर मेकफील्ड टाउनशिप पुलिस विभाग ने फेसबुक पर कहा कि आकस्मिक बाढ़ ने कई मोटर चालकों को आश्चर्यचकित कर दिया और कई फंस गये।

गौरतलब है कि अपर मेकफील्ड लगभग 8,800 निवासियों वाला बक्स काउंटी में एक टाउनशिप है, जो पेंसिल्वेनिया के सबसे बड़े शहर फिलाडेल्फिया से लगभग 56 किमी पूर्वोत्तर में स्थित है। स्थानीय पुलिस विभाग ने कहा कि यह क्षेत्र मूसलाधार बारिश की चपेट में आ गया, जिससे पूरे टाउनशिप के कई इलाकों में अचानक बाढ़ आ गयी। विभाग ने कहा- राहत एवं बचाव दल सुबह से ही लोगों को बचाने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं और यह प्रयास अपराह्न तथा शाम तक जारी रहेगा।

विभाग ने रविवार सुबह घोषणा की कि बाढ़ में बह गये तीन लोग मृत पाये गये। बाद में चौथी और पांचवीं मौत की पुष्टि की। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक बाढ़ में मरने वाले पांच लोगों में दो लापता बच्चों की मां भी शामिल है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दक्षिण कैरोलिना का परिवार इलाके में रिश्तेदारों से मिलने गया था। वे बारबेक्यू के लिए जा रहे थे। 

इसी दौरान उनका वाहन अचानक आयी बाढ़ में फंस गया। महिला का पति और चार साल का बेटा भागने में सफल रहे। परिवार की दादी भी बच गयीं और उनका इलाज स्थानीय अस्पताल में किया गया।

अपर मेकफील्ड टाउनशिप ने मौसम से संबंधित स्थानीय आपदा आपातकाल घोषित कर दिया है। स्थानीय अधिकारियों ने लोगों से बाढ़ के कारण घरों या व्यवसायिक संपत्तियों को हुए नुकासन की रिपोर्ट करने के लिए कहा है।

Published / 2023-07-12 18:51:17
दलाई लामा का अमेरिकी कनेक्शन विशुद्ध अपराध : चीन

दलाई लामा के अमेरिकी अधिकारी से मिलने पर बौखलाया चीन एबीएन सेंट्रल डेस्क। अमेरिका में तिब्बती मुद्दों के लिए विशेष समन्वयक के रूप में कार्यरत अंडर सेक्रेटरी उजरा जेया ने रविवार को दिल्ली में 14वें दलाई लामा से मुलाकात की जिससे चीन भड़क गया। उच्च स्तरीय अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के साथ इस बैठक के बाद चीन की तीखी प्रतिक्रिया सामने आयी है। इस बैठक में निर्वासित तिब्बती सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल थे, चीन ने इस बैठक की तीखी आलोचना की है और इसे अपने घरेलू मामलों में हस्तक्षेप बताया है। दिल्ली में चीनी दूतावास के प्रवक्ता वांग जियाओजियान ने ट्वीट्स के जरिए कहा कि तिब्बत के मामले पूरी तरह से चीन के आंतरिक मामले हैं और किसी भी बाहरी ताकत को हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं है। तिब्बत के मुद्दों के लिए अमेरिकी विशेष समन्वयक की अवधारणा पर सवाल उठाते हुए जियाओजियान ने इसे विशुद्ध अपराध और चीन के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने के लिए राजनीतिक हेरफेर का कदम कहा। बौखलाये चीन की ओर से कहा गया कि चीन हमेशा इसका कड़ाई से विरोध करता रहा है और उसने इसे कभी मान्यता नहीं दी है। चीनी दूतावास के प्रवक्ता ने यह भी कहा कि तथाकथित निर्वासित तिब्बती सरकार एक पूरी तरह से अलगाववादी राजनीतिक समूह और एक अवैध संगठन है जो पूरी तरह से चीन के संविधान और कानूनों का उल्लंघन है। गौरतलब है कि मई 2022 में अपनी भारत यात्रा के दौरान अमेरिका के विशेष दूत ने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में दलाई लामा से भी मुलाकात की थी। उस समय भी चीनी विदेश मंत्रालय ने इस मुलाकात की आलोचना करते हुए इसे चीन के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप बताया था। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने मीडिया से कहा था कि अमेरिका को अपनी इस प्रतिबद्धता का ईमानदारी से पालन करना चाहिए कि तिब्बत चीन का हिस्सा है।

Published / 2023-07-06 23:10:49
दक्षिण अफ्रीका : जहरीली गैस रिसाव से 16 की मौत

एबीएन सेंट्रल डेस्क। दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग के पूर्व बोक्सबर्ग की एक बस्ती में बुधवार शाम जहरीली गैस का रिसाव होने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गयी। स्थानीय मीडिया ने आपातकालीन अधिकारियों के हवाले से कहा कि प्रारंभिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि यह अवैध सोने के खनन से जुड़ा हुआ मामला हो सकता है। 

नाइट्रेट आक्साइड गैस का उपयोग प्राय: खनिक अवैध सोना प्राप्त करने के लिए परित्यक्त खदान से चोरी की गयी मिट्टी से सोना निकालने के लिए करते हैं। बोक्सबर्ग की घनी आबादी वाले एंजेलो शैंटी शहर में नाइट्रेट आक्साइड का एक गैस सिलेंडर लीक हुई। एक आपातकालीन अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल पर खोज और बचाव अभियान के साथ शवों की तलाश जारी है।

Published / 2023-07-06 09:23:58
दक्षिणी मेक्सिको : खाई में बस गिरने से 27 की मौत

  • सड़क से फिसलकर 75 फुट गहरी खाई में गिरी थी बस, मृतकों में डेढ़ साल का बच्चा भी शामिल

एबीएन सेंट्रल डेस्क। दक्षिणी मेक्सिको में यात्री बस के सड़क से फिसलकर 75 फुट गहरी खाई में गिरने से कम से कम 27 यात्रियों की मौत हो गयी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह हादसा बुधवार को दक्षिणी राज्य ओक्साका के मिक्सटेका में हुआ। 

गृह मंत्री जेसस रोमेरो ने बताया कि दुर्घटना में 27 लोगों की मौत हो गयी, जिसमें डेढ़ साल का बच्चा भी शामिल है। उन्होंने बताया कि हादसे में करीब 20 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। 

रोमेरो ने बताया कि आशंका है कि चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन खाई में जा गिरा। रोमेरा ने एक स्थानीय टेलीविजन से कहा- ऐसा प्रतीत होता है कि चालक के कम प्रशिक्षित होने और थकान के कारण यह हादसा हुआ।

Published / 2023-07-05 13:38:01
दुनिया का अबतक का सबसे गर्म दिन रहा 3 जुलाई

  • गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड : वैज्ञानिक बोले- यह मौत की सजा है...

एबीएन सेंट्रल डेस्क। जलवायु परिवर्तन के कारण तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। बढ़ती गर्मी से पूरी दुनिया हाल बेहाल है। इस बीच, अमेरिका के नेशनल सेंटर फॉर एनवायरनमेंटल प्रेडिक्शन ने गर्मी को लेकर एक रिपोर्ट जारी की, जिसमें बताया गया है कि वैश्विक स्तर पर 3 जुलाई अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। वैज्ञानिकों ने कहा कि बढ़ती गर्मी कोई जश्न नहीं, बल्कि लोगों के लिए मौत की सजा है।

दुनिया भर में चल रही लू के कारण मंगलवार को औसत वैश्विक तापमान 17.01 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस तापमान ने साल 2016 में बने पिछले रिकॉर्ड 16.92 डिग्री सेल्सियस को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, दक्षिणी अमेरिका हाल के सप्ताहों में भीषण गर्मी से जूझ रहा है। इसके अलावा, चीन में भी लोग गर्मी की मार झेल रहे हैं। 

यहां 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान बना हुआ है। वहीं, उत्तरी अफ्रीका में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया है। परेशान करने वाली बात यह है कि जहां सर्दियों का मौसम है, वहां भी गर्मी महसूस की जा रही है।

सर्दी के मौसम में भी गर्मी की मार

रिपोर्ट में कहा गया है कि अंटार्कटिका में इस समय सर्दियों का मौसम है, लेकिन यहां असामान्य रूप से उच्च तापमान दर्ज किया गया है। अर्जेंटीना द्वीप समूह में यूक्रेन के वर्नाडस्की रिसर्च बेस ने हाल ही में 8.7 डिग्री सेल्सियस के साथ अपने जुलाई तापमान रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

वैज्ञानिकों ने बताया कारण

ब्रिटेन के जलवायु वैज्ञानिक फ्रेडरिक ओटो ने बढ़ते तापमान को लेकर कहा कि यह कोई मील का पत्थर नहीं है, जिसका हमें जश्न मनाना चाहिए। यह लोगों के लिए मौत की सजा है। वहीं, अन्य वैज्ञानिकों ने कहा कि जलवायु परिवर्तन इसके लिए जिम्मेदार है। 

शोधकर्ताओं का मानना है कि अल नीनो नामक प्राकृतिक मौसम घटना और इंसानों की ओर से कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन के संयोजन से गर्मी बढ़ रही है। बता दें, भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में समुद्र की सतह का तापमान बढ़ने की घटना अल नीनो कहलाती है।

Published / 2023-06-29 19:40:26
पाकिस्तान : एएनएफ के हाथों पांच तस्कर गिरफ्तार

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पाकिस्तान में एंटी-नारकोटिक्स फोर्स (एएनएफ) ने बुधवार को देश के दक्षिण पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत में पांच संदिग्ध मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया। 

एएनएफ के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है। प्रवक्ता ने बताया कि एएनएफ ने प्रांतीय राजधानी क्वेटा में मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान इन तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 18 किलोग्राम नशीला पदार्थ भी जब्त किया गया। गिरफ्तार तस्कर बलूचिस्तान और पूर्वी पंजाब प्रांत से हैं। 

प्रवक्ता ने बताया कि इन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और देश में इनके नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। एएनएफ ने हाल ही में नशीली दवाओं के तस्करों के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है और संदिग्धों को पकड़ने के लिए देश भर में छापेमारी की जा रही है।

Page 27 of 124

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse