वर्ल्ड

View All
Published / 2024-03-18 20:43:38
पांचवीं बार राष्ट्रपति बन सेना को मजबूत करेंगे पुतिन

पांचवीं बार राष्ट्रपति बनने के बाद क्या होगी पुतिन की रणनीति

एबीएन सेंट्रल डेस्क। व्लादिमीर पुतिन ने रूस के राष्ट्रपति चुनाव में बड़ी जीत हासिल की है। मतदान सर्वेक्षकों के पोल के मुताबिक, पुतिन ने 87% से ज्यादा वोट हासिल किये हैं। एक स्वर में रूसी राष्ट्रपति ने समर्थकों से कहा कि वह सेना को मजबूत करेंगे। रूस में राष्ट्रपति चुनाव खत्म हो गया है और अब नतीजे भी सामने आ चुके हैं।

इन नतीजों में व्लादिमीर पुतिन को एक बार फिर जीत मिली है। युद्धग्रस्त देश में हुए चुनाव पर दुनियाभर की नजरें टिकी रहीं। पुतिन ने राष्ट्रीय जनमत संग्रह के जरिए में पांचवीं बार राष्ट्रपति बनने का रास्ता बना लिया है।

उधर सोमवार को नतीजों की घोषणा होने के बाद पुतिन ने अपने पहले संबोधन में पश्चिमी देशों को धमकी दी। उन्होंने कहा कि रूस और अमेरिका के नेतृत्व वाले नाटो गठबंधन में अगर संघर्ष हुआ तो इसका मतलब ये है कि यह दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से महज एक कदम दूर होगी।

व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को रूस के राष्ट्रपति चुनाव में एक रिकॉर्ड जीत हासिल की। इस जीत से सत्ता पर उनकी पहले से ही मजबूत पकड़ मजबूत हो गई। देश में जनमत संग्रह के जरिए तीन दिन तक मतदान की प्रक्रिया चली। 

मतदान सर्वेक्षक संस्था पब्लिक ओपिनियन फाउंडेशन (एफओएम) के एग्जिट पोल के मुताबिक, पुतिन ने 87.8% वोट हासिल किए। यह रूस के सोवियत इतिहास के बाद का सबसे बड़ा परिणाम है। रशियन पब्लिक ओपिनियन रिसर्च सेंटर (वीसीआईओएम) ने पुतिन को 87% पर रखा है।

नतीजों के अनुसार, कम्युनिस्ट उम्मीदवार निकोलाई खारितोनोव दूसरे स्थान पर रहे। निकोलाई को महज 4% वोट ही मिले। वहीं नवागंतुक व्लादिस्लाव दावानकोव तीसरे और लियोनिद स्लतस्की चौथे स्थान पर रहे।

Published / 2024-03-10 23:31:41
इंडोनेशिया के नाम एक गन्दा इतिहास

  • देखिए दुनिया के सबसे बड़े देह बाजार
  • दुनिया के सबसे बड़े देह बाजार में 12. इंडोनेशिया: 2.25 अरब डॉलर 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। इंडोनेशिया में देह व्यापार गैरकानूनी है। इसे नैतिक अपराध माना जाता है। लेकिन इसके बावजूद मुस्लिम बहुल इंडोनेशिया में देह व्यापार काफी फैला हुआ और संगठित है। यूनिसेफ के मुताबिक इंडोनेशिया में देह व्यापार से जुड़ी 30 फीसदी युवतियां नाबालिग है।

एलेगरिया (बदला हुआ नाम) वेनेजुएला में इतिहास और भूगोल की टीचर थी और उसका वेतन 3.12 लाख बोलिवार था। लेकिन वेनुएला में मुद्रास्फीति आसमान छू रही है और देश की मुद्रा बोलिवार पाताल में जा रही है। 3.12 लाख बोलिवार की कीमत एक अमेरिकी डॉलर भी नहीं है। 

26 साल की एलेगरिया कहती है कि वह अपनी महीने भर की सैलरी से पास्ता का एक पैकेट भी नहीं खरीद पा रही थी। ऐसे में घर का गुजारा चलाना मुश्किल हो गया था। इसलिए फरवरी में उसने सीमा पार कर कोलंबिया जाने का फैसला किया।

शुरू में उसने पूर्वी कोलंबिया में एक वेटर के तौर पर काम किया। इस काम की बदौलत उसे खाने और रहने की जगह तो मिल गई लेकिन वेतन कभी नहीं मिला। बस ग्राहकों से जो टिप मिलती थी, वही उसकी कमाई थी। वह बताती है- मैंने टिप में मिला पैसा अपने परिवार के पास भेजा। छह लोगों का परिवार एलेगरिया पर ही निर्भर है जिनमें उसका चार साल का एक बेटा भी शामिल है।

यूरोप की ये बदनसीब सेक्स वर्करबाद में जब टिप भी उससे छीनी जाने लगी तो एलेगरिया को यह काम छोड़ना पड़ा। उसने कालामार इलाके में जाने की सोची जिसे ड्रग्स की तस्करी का गढ़ माना जाता है और यहां कभी पूर्व फार्क गुरिल्ला लड़ाकों का दबदबा हुआ करता था। 

लगभग तीन हजार की आबादी वाले इस कस्बे में एलेगरिया एक बार में देह व्यापार करनी लगी। वहां उसके साथ नौ और महिलाएं यही काम कर रही है। हर ग्राहक से 37-50 हजार पेसो (कोलंबियाई मुद्रा) तक मिलते हैं जो अमेरिका मुद्रा में 11 से 16 डॉलर के आसपास बैठते ह। हर ग्राहक से मिलने वाले पैसे में से सात हजार पेसो बार का मालिक रख लेता है। एलेगरिया बताती है कि एक अच्छी रात में वह 30 से 100 डॉलर तक कमा लेती है। 

ऐसी महिलाओं में 35 साल की जोली भी शामिल है जो वेनेजुएला में अखबार बांटने का काम करती थी। जब वेनेजुएला में अखबार छापने के लिए कागज ही नहीं बचे तो उसे अपनी नौकरी गंवानी पड़ी। वह बताती है, हमने कभी नहीं सोचा था कि हमें देह व्यापार करना पड़ेगा। हम यह काम कर रहे हैं क्योंकि हमारे देश में संकट है।

चार साल की मंदी और वर्षों के वित्तीय कुप्रबंधन का नतीजा है कि आज वेनेजुएला को यह हालात देखने पड़ रहे हैं। गरीबी तेजी से पांव पसार रही है और खाने पीने की चीजों के साथ साथ दवाओं की भारी किल्लत हो रही है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के मुताबिक वेनेजुएला में इस साल मुद्रास्फीति की दर 14 लाख प्रतिशत रहने की उम्मीद है और अगले साल तो यह एक करोड़ प्रतिशत हो सकती है। 

जोली अपने तीन बच्चों को वेनेजुएला में अपनी मां के पास छोड़ कर आई है। जब वह वेनेजुएला की सीमा से कोलंबिया में दाखिल हुई तो उसके पास पासपोर्ट भी नहीं था। पासपोर्ट छोड़एि, तन पर जो कपड़े पहन रखे थे, उनके सिवा उसके पास कुछ नहीं था। संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि 2015 से 19 लाख लोग बेहतर जिंदगी की आस में वेनेजुएला छोड़ कर जा चुके हैं।

Published / 2024-02-22 21:18:15
भारत सरकार के आदेश से एलन मस्क असहमत, जानें क्यों...

भारत सरकार ने कुछ सोशल मीडिया अकाउंट बंद करने के दिए आदेश, एलन मस्क ने जतायी असहमति

एबीएन सेंट्रल डेस्क। एलन मस्क के एक्स ने दावा किया है कि उसे विशिष्ट खातों और पोस्टों को रोकने के सरकारी आदेश मिले हैं। एक्स ने इस आदेश को स्वीकार कर लिया है लेकिन इस पर असहमति भी जतायी है। हालांकि सरकार ने अभी तक एक्स के दावों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

एक्स के ग्लोबल गवर्नमेंट अफेयर टीम ने एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है। गवर्नमेंट अफेयर टीम ने लिखा- भारत सरकार ने कार्यकारी आदेश जारी किये हैं, जिसमें कुछ एक्स अकाउंट खातों और पोस्टों पर कार्रवाई करने की बात कही गयी है। इन अकाउंट पर जुर्माना और जेल की सजा भी जैसी कार्रवाई करने की बात कही गयी है। 

आदेशों के अनुपालन में हम इन खातों और पोस्टों को केवल भारत में ही रोक देंगे। हालांकि, हम इन कार्रवाइयों से असहमत हैं और मानते हैं कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता इन पदों तक विस्तारित होनी चाहिए। हमने अपनी नीतियों के अनुसार, प्रभावित उपयोगकर्ताओं को इन कार्रवाइयों की सूचना भी प्रदान की है। 

कानूनी प्रतिबंधों के कारण हम कार्यकारी आदेशों को प्रकाशित करने में असमर्थ हैं, लेकिन हमारा मानना है कि पारदर्शिता के लिए उन्हें सार्वजनिक करना आवश्यक है। बता दें भारत सरकार विवादित अकाउंट या फिर जिन सोशल मीडिया अकाउंट से सामाजिक सौहार्द्र के बिगड़ने का डर होता है, उन्हें ब्लॉक करने के आदेश देती है। 

इस संबंध में एक्स को ही सबसे ज्यादा आदेश मिलते हैं। पहले जब एक्स का नाम ट्विटर था तब भी भारत सरकार इस तरह के आदेश जारी करती थी। इससे पहले भी एक्स ने सरकार के आदेश के बाद अकाउंट को ब्लॉक करने को लेकर असहमति जतायी है।

Published / 2024-02-17 20:44:49
4.4 तीव्रता के साथ कंपी म्यांमार की धरती

भूकंप के झटके से कांपी म्यांमार की धरती, रिक्टर स्केल पर 4.4 रही तीव्रता 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। म्यांमार में आज सुबह नौ बजकर 25 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किये गये। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.4 मापी गयी, भूकंप महसूस होते ही लोग घरों से बाहर आ गये। 

हालांकि, भूकंप की तीव्रता कम होने की वजह से फिलहाल कोई जान माल के नुकसान की खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि म्यांमार में शनिवार सुबह 4.4 तीव्रता का भूकंप आया। 

अमेरिकी उप विदेश मंत्री भारत समेत इन देशों की करेंगे यात्रा 

प्रबंधन और संसाधन के लिए उप विदेश मंत्री रिचर्ड आर वर्मा संयुक्त राज्य अमेरिका के सहयोग को मजबूत करने के लिए भारत, मालदीव और श्रीलंका की यात्रा पर जायेंगे। अमेरिका के विदेश विभाग ने यह जानकारी दी। 

वर्मा 18-23 फरवरी को भारत, मालदीव और श्रीलंका की यात्रा करेंगे। अमेरिकी भारत-प्रशांत रणनीति की दूसरी वर्षगांठ के तुरंत बाद, उनकी यात्रा एक मुक्त, खुले, सुरक्षित और समृद्ध क्षेत्र के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका की स्थायी प्रतिबद्धता की पुष्टि करेगी।

Published / 2024-02-15 21:15:05
केरमाडेक द्वीप क्षेत्र में लगे 5.1 तीव्रता के भूकंप के झटके

एबीएन सेंट्रल डेस्क। बीजिंग, केरमाडेक द्वीप क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि केरमाडेक द्वीप क्षेत्र में बुधवार को 2304 ग्रीनविच मीन टाइम (जीएमटी) पर आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.1 मापी गयी। भूकंप का केंद्र, 28.05 डिग्री दक्षिण अक्षांश और 177.57 डिग्री पश्चिम देशांतर पर 95.5 किमी की गहराई पर निर्धारित था। 

प्रशांत अंटार्कटिक रिज पर भूकंप के झटके 

प्रशांत अंटार्कटिक रिज पर भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि प्रशांत-अंटार्कटिक रिज पर बुधवार को 2326 ग्रीनविच मीन टाइम (जीएमटी) पर आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.1 मापी गयी। भूकंप का केंद्र 54.81 डिग्री दक्षिण अक्षांश और 129.96 डिग्री पश्चिम देशांतर पर 10.0 किमी की गहराई पर निर्धारित था।

Published / 2024-02-06 21:51:17
ब्रिटेन के किंग चार्ल्स को कैंसर

पीएम मोदी ने जल्द ठीक होने की कामना की 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। चार्ल्स तृतीय कैंसर से पीड़ित पाये गये हैं। लंदन स्थित ब्रिटेन के शाही परिवार के आधिकारिक निवास बकिंघम पैलेस ने सोमवार को एक बयान जारी कर किंग चार्ल्स के कैंसर से पीड़ित होने की जानकारी दी। 

किंग चार्ल्स को शरीर के किस हिस्से में कैंसर हुआ है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर साझा किए पोस्ट में लिखा- मैं, भारत के लोगों के साथ किंग चार्ल्स तृतीय के जल्द ठीक होने और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। बकिंघम पैलेस द्वारा जारी बयान में बताया गया है कि 75 वर्षीय राजा चार्ल्स को कैंसर है और उनका इलाज शुरू हो गया है। 

किंग चार्ल्स की सभी पब्लिक मीटिंग्स को टाल दिया गया है। पिछले महीने ही किंग चार्ल्स का प्रोस्टेट का आपरेशन हुआ था। जांच के दौरान उनके शरीर में किसी अन्य बीमारी के लक्षण दिखाई दिये थे, जिसके बाद और जांच करायी गयी, तो कैंसर की पुष्टि हुई।

Published / 2024-01-18 13:10:14
इंडोनेशिया में 5.0 के भूकंप के झटके

एबीएन सेंटल डेस्क। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत पापुआ में भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं। देश की मौसम विज्ञान, जलवायु और भूभौतिकीय एजेंसी ने कहा कि बुधवार को जकार्ता समयानुसार देर रात 01:29 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.0 मापी गयी है।

प्रांतीय आपदा एजेंसी के अधिकारी विलियम मंडेरी ने बताया कि भूकंप का केंद्र कीरोम रीजेंसी से 46 किमी दक्षिण पश्चिम में 62 किमी की गहराई में स्थित था। सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई। भूकंप से कोई क्षति या हताहत नहीं हुआ।

Published / 2024-01-11 23:31:43
Google में महाछंटनी से सकते में लोग

12000 लोगों की रोजी-रोटी पर संकट

एबीएन सेंट्रल डेस्क। दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में शुमार टेक कंपनी गूगल में महाछंटनी हुई है। कंपनी अपने अलग-अलग डिपार्टमेंट से टोटल 12,000 लोगों को पद से हटा रही है।

गूगल ने पिछले साल ही बड़े पैमाने पर छंटनी का ऐलान किया था। दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल को चलाने वाली मूल कंपनी अल्फाबेट इंक ने 2024 की शुरुआत में ही बड़ा ऐलान किया है।

गूगल में महा छंटनी हुई है, जिसका असर टोटल 12,000 लोगों की नौकरी पर पड़ने वाला है। गूगल का कहना है कि उसने अपने अलग-अलग डिपार्टमेंट में छंटनी की है. ऐसा उसने अपनी लागत में कटौती के करने के लिए किया है।

गूगल ने एक बयान में कहा कि लागत में कमी के लिए उसने हार्डवेयर, वॉयस असिस्टेंस और इंजीनियरिंग टीम में काम करने वाले सैकड़ों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। यह छंटनी इसलिए की गयी है क्योंकि गूगल कंपनी को अपनी टॉप प्रायोरिटी पर ध्यान देना है। इसके अलावा कंपनी आगे आने वाले महत्वपूर्ण अवसरों में ठीक तरह से निवेश करने की तैयारी कर रही है।

दुनियाभर में जायेंगी नौकरी

गूगल का कहना है कि हमारी कुछ टीमें स्ट्रक्चरल चेंज इस तरह से कर रही हैं कि उसकी वजह से दुनियाभर में कुछ पदों को समाप्त किया जाना शामिल है। गूगल की ओर से पहले कहा गया था कि वह सिर्फ कुछ सौ पद ही समाप्त कर रही है, जिसका ज्यादातर असर एडवांस हार्डवेयर टीम पर पड़ेगा।

ये छंटनी गूगल और उसकी मूल कंपनी अल्फाबेट के लागत कम करने के तौर-तरीकों पर फैसला करने के बाद की गयी है। करीब एक साल पहले गूगल ने कहा था कि वह 12,000 लोगों को या अपने वर्कफोर्स के करीब 6% को बाहर का रास्ता दिखायेगी।

इस सप्ताह की शुरुआत में, अमेजन ने अपनी प्राइम वीडियो और स्टूडियो इकाइयों में सैकड़ों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था। कंपनी की अपने लाइवस्ट्रीमिंग मंच ट्विच पर काम करने वाले करीब 500 कर्मचारियों की भी छंटनी करने की योजना है।

गूगल दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन है। कंपनी का मोबाइल फोन सॉफ्टवेयर एंड्रॉइड दुनियाभर में पॉपुलर है। इसके अलावा कंपनी की जीमेल, यूट्यूब और मैप्स सर्विस के यूजर्स की संख्या अरबों में है।

Page 19 of 124

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse