वर्ल्ड

View All
Published / 2024-05-15 19:29:17
दो दिवसीय चीन यात्रा पर जायेंगे पुतिन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार से दो दिवसीय चीन की यात्रा पर जायेंगे। पुतिन ने चीन की न्यूज एजेंसी को साक्षात्कार में इस बात पर जोर दिया कि दोनों देशों के बीच विदेश नीतियों का समन्वय एक निष्पक्ष बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था की स्थापना को बढ़ावा दे रहा है। 

उन्होंने कहा कि दोनों देश संयुक्त रूप से संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और सुरक्षा की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। पुतिन ने कहा कि हम पहली बार मार्च 2010 में मिले थे और तब से हमारी नियमित रूप से वार्ता जारी है।

Published / 2024-05-15 19:23:29
डरावना सच... दुनिया में हर वर्ष लू से 1.53 लाख मौत

हर पांच में एक मौत भारत में; शोध में किया गया दावा

एबीएन सेंट्रल डेस्क। एक शोध के अनुसार दुनियाभर में लू (हीटवेव) के कारण हर साल 1.53 लाख से अधिक लोगों की मौत हो रही है। इस अध्ययन में भारत के लिए चिंताजनक रिपोर्ट सामने आई है। बताया गया है कि 1.53 लाख लोगों की मौत में पांचवा सबसे बड़ा हिस्सा भारत से है। 

यानी हर पांच में एक मौत भारत में हो रही है। आंकड़ों पर ध्यान दें तो भारत में हर वर्ष लू से करीब 30,000 लोगों की मौत हो रही है। आस्ट्रेलिया के मोनाश विश्विद्यालय के शोध के अनुसार ये आंकड़े 1990 के बाद के 30 वर्षों के हैं।  

भारत के बाद चीन और रूस में सबसे ज्यादा मौत 

शोध में बताया गया है कि हर वर्ष होने वाली 1.53 लाख मौतों में से 14 प्रतिशत लोगों की मौत चीन में होती हैं, जबकि रूस में 8 प्रतिशत लोगों की मौत होती है। रिसर्च में चीन और रूस को भारत के बाद रखा गया है। हर वर्ष गर्मी के मौसम में 1.53 लाख लोगों की मौत होती है।

 इनमें से 50 प्रतिशत लोगों की मौत एशिया, जबकि 30 फीसदी लोगों की मौत यूरोप महाद्वीप में होती हैं। इसके अलावा, सबसे बड़ी अनुमानित मृत्यु दर शुष्क जलवायु और निम्न-मध्यम आय वाले क्षेत्रों में देखी गई है। आस्ट्रेलिया के मोनाश विश्विद्यालय के शोध कोपीएलओएस मेडिसिन पत्रिका में प्रकाशित किया गया है।  

दुनिया भर में लू से प्रति वर्ष 153,078 लोगों की मौत 

शोध में बताया गया है कि दुनियाभर में 1990 से 2019 के बीच प्रति वर्ष 153,078 लोगों की मौत होती है। यह आंकड़ा कहता है कि दुनियाभर में प्रति दस लाख लोगों में से 236 लोगों की मौत लू  की वजह से होती है। शोधकतार्ओं ने अध्ययन के लिए ब्रिटेन स्थित मल्टी-कंट्री मल्टी-सिटी (एमसीसी) अनुसंधान नेटवर्क के आंकड़ों का इस्तेमाल किया। इनमें 43 देशों की 750 जगहों में हर दिन होने वाली मौतों का अध्ययन शामिल है।

Published / 2024-05-12 11:31:27
क्या सचमुच इराक ने इजराइल पर कर दिया हमला

  • इराकी शिया मिलिशिया ने दक्षिण इजरायल में एयरबेस पर मिसाइल हमले का किया दावा

एबीएन सेंट्रल डेस्क। इराक में एक शिया मिलिशिया ने इजरायल के एक सैन्य हवाई अड्डे पर क्रूज मिसाइल से हमले की जिम्मेदारी ली है। इराक में इस्लामिक प्रतिरोध के नाम से मशहूर मिलिशिया ने शनिवार को एक ऑनलाइन बयान में कहा कि उसके लड़ाकों ने भोर में दक्षिणी इजरायल में रेमन एयरबेस पर लंबी दूरी की अल-अरकाब उन्नत क्रूज मिसाइल से हमला किया।

इसने जोर देकर कहा कि हमला गाजा पट्टी के लोगों के साथ एकजुटता में किया गया था, और मिलिशिया ने दुश्मन के गढ़ों को निशाना बनाने का संकल्प लिया। बयान में अधिक विवरण नहीं दिया गया। सात अक्टूबर, 2023 को गाजा संघर्ष शुरू होने के बाद से इराक में इस्लामिक प्रतिरोध ने क्षेत्र में इजरायली और अमेरिकी ठिकानों पर कई हमले किये हैं।

Published / 2024-04-14 14:03:10
इजरायल पर ईरान ने किया सीधा हमला

  • जवाबी कार्रवाई के लिए IDF भी तैयार, कहा- देंगे मुंह तोड़ जवाब

एबीएन सेंट्रल डेस्क। ईरान ने इजरायल पर रात को दागी 200 से अधिक ड्रोन मिसाइल के बाद अब जवाबी कार्रवाई के लिए इजराइल भी तैयार है। इस बीच अमेरिका ने कहा है कि वो इजरायल का साथ देगा और इजराइल की सेना ने कहा है कि ईरान द्वारा लॉन्च ड्रोन कुछ ही घंटों में अपने लक्ष्य पर पहुंच जायेंगे इराक के सुरक्षा सूत्रों ने कहा कि उन्हें ईरान से उनके देश के ऊपर उड़ते देखा गया था।

इजरायली डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने कहा, ईरान ने कुछ समय पहले अपने क्षेत्र के भीतर से इजराइल की ओर ड्रोन लॉन्च किये थे। IDF हाई अलर्ट पर है और ऑपरेशनल स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है। आईएएफ लड़ाकू जेट और इजरायली नौसेना के जहाजों के साथ IDF एरियल डिफेंस हाई अलर्ट पर है।

आईडीएफ के प्रवक्ता ने कहा, हमारे सहयोगियों के साथ आईडीएफ इजरायल और इजरायल के लोगों की रक्षा के लिए पूरी ताकत से काम कर रहा है। यह एक मिशन है जिसे पूरा करने के लिए हम प्रतिबद्ध और तैयार हैं।

Published / 2024-04-13 12:20:40
गाजा : इजरायली हमलों में मरने वालों की संख्या हुई 33,634

एबीएन सेंट्रल डेस्क। इजरायल-हमास संघर्ष शुरू होने के बादगाजा पट्टी में जारी इजरायली हमलों के कारण मरने वाले फिलिस्तीनियों की संख्या बढ़कर 33,634 और घायलों की तादाद 76,214 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान इजरायली सेना की कार्रवाई में 89 फिलिस्तीनियों मारे गये और 120 अन्य को घायल हो गये। कुछ पीड़ितों के शव मलबे के नीचे दबे रहे और सड़कों पर बिखरे रहे क्योंकि इजरायली सेना ने एम्बुलेंस और नागरिक सुरक्षा दल को उन तक पहुंचने से रोक दिया। इस बीच, फिलिस्तीनी चिकित्सा सूत्रों ने कहा कि वेस्ट बैंक में इजरायली बलों और नागरिकों के साथ टकराव में शुक्रवार को कम से कम तीन फिलिस्तीनी मारे गये। हमास ने पुष्टि की कि मारे गये लोगों में से एक आंदोलन का स्थानीय कमांडर था। उल्लेखनीय है कि सात अक्टूबर, 2023 को दक्षिणी इजरायल में हमास द्वारा किये गये हमले का जवाब देने के लिए इजरायल गाजा में हमास के खिलाफ बड़े पैमाने पर हमला कर रहा है।

Published / 2024-04-03 11:03:00
ताइवान में भूकंप से भारी तबाही

  • जापान-फिलीपींस में सुनामी की चेतावनी
  • ताइवान में 7.7 तीव्रता का भूकंप, चार की मौत और 50 से ज्यादा घायल; दर्जनों इमारतें तबाह

एबीएन सेंट्रल डेस्क। बुधवार की सुबह एक खबर सामने आयी कि ताइवान की राजधानी ताइपे में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किये गये है। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 7.2 बतायी गयी है। इस भूकंप के जुड़ी हुई कई तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर हो रही है जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि इससे भारी तबाही मची है। 

मीडिया सूत्रों की मानें तो वहां बिजली सप्लाई बाधित हो गयी है। देशभर में ट्रेन सेवाओं को सस्पेंड कर दिया है। खबर यह भी है कि इस भूकंप के बाद से जापान में सुनामी की आशंका जतायी जा रही है। भूकंप के कारण हुलिएन के एक इलाके में स्थित पांच मंजिला इमारत बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। 

इसकी पहली मंजिल ढह गयी है तथा शेष इमारत झुक गयी है। ताइपे में पुरानी इमारतों और कुछ नए कार्यालय परिसरों में टाइल्स गिर गयी। विद्यार्थियों को स्कूल से निकाल कर खेल के मैदान में ले जाया गया है और उन्हें हेलमेट पहनाये गये। 

पूरे द्वीप में ट्रेन सेवा को निलंबित कर दिया गया और ताइपे में सबवे सेवा को भी अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। द्वीपीय देश की आबादी 2.3 करोड़ है। राष्ट्रीय संसद भवन की दीवारों और छत को नुकसान पहुंचा है। यह भवन द्वितीय विश्व युद्ध से पहले बनाये गये स्कूल में है।

Published / 2024-04-02 12:33:50
जापान में भूकंप के झटके

टीम एबीएन । जापान के उत्तरी प्रान्त इवाते में मंगलवार को भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किये गये। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) के अनुसार स्थानीय समयानुसार सुबह 04:24 बजे आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.1 मापी गयी। 

भूकंप का केंद्र इवाते प्रान्त के उत्तरी तट पर 40.1 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 141.7 डिग्री पूर्वी देशांतर के साथ पृथ्वी की सतह से 80 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। जेएमए ने सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

Published / 2024-03-26 23:15:17
पाकिस्तान : आतंकवादी हमले में छह की मौत, कई घायल

  • पाकिस्तान में आतंकवादी हमले में छह लोगों की मौत, कई घायल

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में मंगलवार को एक आतंकवादी हमले में छह लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गये। 

पुलिस सूत्रों ने शिन्हुआ को बताया कि यह घटना प्रांत के शांगला इलाके में हुई, जहां हमलावर ने विस्फोटक से भरे वाहन को वाहनों के काफिले से टकरा दिया, जिसकी सुरक्षा में सुरक्षा बलों के पांच वाहन साथ चल रहे थे। टक्कर से कुल 13 वाहनों के काफिले के एक वाहन में आग लग गई और वह खड्ड में गिर गया।

सूत्रों ने बताया कि वाहन के खड्ड में गिरने से छह लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये। जांच के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Page 18 of 124

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse