एबीएन सेंट्रल डेस्क। सऊदी अरब ने देश में महामारी की स्थिति में सुधार देखते हुए कोविड-19 के खिलाफ एहतियाती उपायों को हटाने की घोषणा की। सऊदी प्रेस एजेंसी ने बताया कि गृह मंत्रालय ने फैसला किया कि सोशल डिस्टेंसिंग पालन करने का नियम खत्म किया जा रहा है, लेकिन लोगों को घर के अंदर मास्क पहनना होगा। इसके अलावा, मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा कि अब यहां आने वाले यात्रियों को पीसीआर या रैपिड एंटीजन टेस्ट कराने की आवश्यकता नहीं है। साथ ही यात्रियों को अब क्वारंटाइन में रहना अनिवार्य नहीं होगा।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनकोव ने कहा कि यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई शुरू होने के बाद से रूसी सशस्त्र बलों ने 2,037 यूक्रेनी सैन्य बुनियादी ढांचे को नष्ट किया है। उन्होंने कहा कि इन ढांचों में 71 कमांड पोस्ट और यूक्रेनी सशस्त्र बलों के संचार केंद्र, 98 एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल सिस्टम और 61 रडार स्टेशन शामिल हैं। प्रवक्ता ने कहा कि इसके अलावा जमीन पर लगभग 66 विमान और हवा में 16 विमान को नष्ट किया गया, जबकि 708 टैंक और अन्य बख्तरबंद लड़ाकू वाहन, 74 मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर, 261 फील्ड आटिर्लरी और मोटरर, 505 यूनिट विशेष सैन्य वाहन और 56 मानव रहित हवाई को भी मार गिराया गया है। उन्होंने कहा कि रूस ने यूक्रेन में गोला-बारूद डिपो को नष्ट करने के लिए लंबी दूरी के सटीक हथियारों का इस्तेमाल कर रहा है।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। युद्ध के खिलाफ लामबंद होते हुए प्यूमा कंपनी ने रूस में अपने उत्पादों की आपूर्ति और अपने स्टोर्स बंद करने का ऐलान किया है। इसके अलावा PayPal और Adobe ने रूस में अपना कामकाज बंद कर दिया है। साथ ही आईबीएम (IBM) ने भी रूसी बाजार से अपना कारोबार पूरी तरह समेटने की घोषणा की है। इन सब कंपनियों के अलावा वीजा, मास्टर कार्ड ने भी रूस में परिचालन निलंबित करने का ऐलान किया है। कंपनियों नेग बयान जारी कर कहा कि वे आने वाले दिनों में रूस में सभी लेनदेन बंद कर देंगे। बता दें कि रूस-यूक्रेन युद्ध पिछले लगभग 11 दिनों से लगातार जारी है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने शनिवार को देश को रूस के आक्रमण से लड़ने में मदद करने के लिए अमेरिकी सीनेटरों से और अधिक विमान भेजने के लिए का आग्रह किया है। वहीं यूक्रेन के मारियुपोल और वोल्नोवाखा से लोगों को निकालने के लिए लागू किया गया सीजफायर टूट गया है। यूक्रेनी मीडिया के मुताबिक मारियूपोल में रूसी सेना ने सीजफायर तोड़ दिया है जिसके बाद मानवीय कॉरिडोर से आम लोगों को निकालने की प्रक्रिया सुरक्षा कारणों से रोक दी गई है। उधर, रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने आगाह किया है कि मॉस्को यूक्रेन पर किसी भी तीसरे पक्ष की नो-फ्लाई ज़ोन की घोषणा को इस लड़ाई में भागीदार के रूप में माना जाएगा।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। उत्तर कोरिया ने दूसरे महत्वपूर्ण जासूसी उपग्रह का परीक्षण किया है। सैन्य अधिकारियों ने एक हफ्ते में दूसरी बार देश से बैलिस्टिक मिसाइल के लॉन्च की जानकारी दी। उत्तर कोरिया के राष्ट्रीय एयरोस्पेस विकास प्रशासन (नाडा) और रक्षा विज्ञान अकादमी ने उपग्रह विकसित करने की योजना के तहत लॉन्च किया। रिपोर्ट के मुताबिक, परीक्षण के माध्यम से NADA ने उपग्रह के डेटा ट्रांसमिशन और रिसेप्शन सिस्टम, इसके कंट्रोल कमांड सिस्टम और विभिन्न ग्राउंड-आधारित कंट्रोल सिस्टम की विश्वसनीयता की पुष्टि की। 27 फरवरी को अंतिम परीक्षण की तरह रिपोर्ट के मुताबिक, लॉन्च में इस्तेमाल किए गए रॉकेट के प्रकार के बारे में विस्तार से नहीं पता चला है। लेकिन दक्षिण कोरिया के अधिकारियों ने कहा कि यह प्योंगयांग के पास एक क्षेत्र से दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल प्रतीत होती है, जहां इसका अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा स्थित है। दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा कि उत्तर कोरियाई मिसाइल लगभग 560 किमी (350 मील) की ऊंचाई तक पहुंच गई और 270 किमी (170 मील) उड़ गई। परमाणुकरण वार्ता के बीच, उत्तर कोरिया ने जनवरी में रिकॉर्ड संख्या में हथियारों का लॉन्च कियाऔर सुझाव दिया कि वह 2017 के बाद पहली बार परमाणु हथियारों या अपनी सबसे लंबी दूरी की अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों (ICBM) का परीक्षण फिर से शुरू कर सकता है। परीक्षण दक्षिण कोरिया में बुधवार को राष्ट्रपति चुनाव से कुछ दिन पहले हुआ, जहां अधिकारी भविष्य में अपने जासूसी उपग्रह को कक्षा में लॉन्च करने के उत्तर कोरियाई प्रयास के लिए तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उपग्रह के लॉन्च में भी आईसीबीएम लॉन्च करने की तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसलिए इसके परिणाम गंभीर हो सकते हैं। वहीं दक्षिण कोरिया भी अपने स्वयं के स्पेस लॉन्च व्हीकल की योजनाओं को आगे बढ़ा रहा है, जिन पर UNSC ने प्रतिबंध नहीं लगाया है।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। रूस-यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध लगातार 11वें दिन में प्रवेश कर गया है। जंग के चलते पूरी दुनिया खुद बारूद के ढेर पर देख रही है। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शनिवार को अमेरिकी सांसदों के साथ बातचीत के दौरान दावा किया कि रूसी बल यूक्रेन के दो परमाणु संयंत्र पर कब्जा कर चुके हैं और वे तीसरे संयंत्र की ओर बढ़ रहे हैं। • जेलेंस्की ने कहा कि मौजूदा समय में माइकोलाइव के उत्तर में करीब 120 किलोमीटर की दूरी पर स्थित युझनौक्रेंस्क परमाणु ऊर्जा संयंत्र खतरे में है। • वीजा इंक. और मास्टरकार्ड इंक. ने रूस में सभी लेनदेन बंद कर दिए हैं। यूक्रेन पर रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के आक्रमण के बाद अंतरराष्ट्रीय समुदाय से उसकी अर्थव्यवस्था को अलग-थलग करने के तहत यह कदम उठाया गया है। • शनिवार को कुछ ही मिनटों के भीतर दोनों की ओर से इसे लेकर अलग-अलग बयान जारी किए गए। वीजा ने यूक्रेन पर रूस के अकारण आक्रमण और अस्वीकार्य घटनाओं का हवाला दिया, जबकि मास्टरकार्ड ने मौजूदा संघर्ष की अभूतपूर्व प्रकृति और अनिश्चित आर्थिक वातावरण का जिक्र किया। • दोनों ही कंपनियों को अपने नेट रेवेन्यू का करीब 4% रूस से जुड़े व्यवसाय से हासिल होता है। दरअसल, यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की की ओर से अमेरिकी सांसदों के साथ वीडियो कॉल के दौरान रूस में सभी व्यवसायों को रोकने की अपील की गई थी, जिसके कुछ घंटे बाद ही यह फैसला लिया गया। रूस में मार्शल लॉ लगाने की नौबत नहीं : पुतिन रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को कहा कि इस समय ऐसा कुछ नहीं है जिसके कारण रूस में मार्शल लॉ लगाना पड़े। इस तरह की अटकलें थी कि रूस में मार्शल लॉ लगाया जा सकता है। इसके बाद पुतिन ने यह बयान दिया है। पुतिन ने कहा कि मार्शल लॉ उस देश में लगाया जाता है जहां बाहरी हमला होता है। उन्होंने कहा कि वह रूस में ऐसी कोई स्थिति नहीं देखते हैं और उम्मीद करते हैं कि ऐसी स्थिति उपजे नहीं। पुतिन ने शनिवार को कहा कि किसी तीसरे पक्ष द्वारा यूक्रेन के ऊपर उड़ान निषिद्ध क्षेत्र घोषित करने को मास्कोयुद्ध में शामिल होने के तौर पर देखेगा। इस बीच, यूक्रेन के अधिकारियों ने आरोप लगाया कि रूस ने संघर्ष विराम के विपरीत कार्रवाई करते हुए दो शहरों पर बमबारी की, जिससे वहां से लोगों को निकालने में दिक्कत का सामना करना पड़ा।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। रूस के हमले के बाद यूक्रेन में जारी युद्ध को आज सप्ताह भर से ज्यादा हो चुका है और तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच टीवी पर प्रसारित एक बैठक के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि अगर यूक्रेन इसी तरह का व्यवहार जारी रखता है, तो वह अपना राज्य का दर्जा खो सकता है। पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन ने मानवीय गलियारों को निकालने का अनुरोध किया है, लेकिन किसी को बाहर नहीं जाने दिया। यह नियो-नाज़ी हैं, जो नागरिकों की पीठ के पीछे छिपते हैं, उन्हें मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल करते हैं, उन्हें निकलने नहीं देते। पुतिन ने यूक्रेन में चल रहे संघर्ष पर टिप्पणी करते हुए कहा कि पश्चिमी समकक्षों का दावा है कि मास्को में भी कट्टरपंथी हैं, जबकि हमारी सरकार में हमारे पास नहीं है। पुतिन ने शनिवार को कहा कि रूस पर पश्चिमी प्रतिबंध युद्ध की घोषणा के समान थे। उन्होंने चेतावनी दी कि यूक्रेन में नो-फ्लाई ज़ोन लागू करने का कोई भी प्रयास इस तनाव में घुसने के बराबर होगा। दरअसल, यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने नाटो पर अपने देश पर ये कहकर नो-फ्लाई ज़ोन लागू करने दबाव बनाया है कि इस जंग में मरने वाले सभी लोग आपकी वजह से मरेंगे। वहीं नाटो ने कहा है कि नो-फ्लाई ज़ोन यूरोप में परमाणु-सशस्त्र रूस के साथ व्यापक युद्ध को भड़का सकता है।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। रूस की ओर से यूक्रेन के खिलाफ छेड़ी गई जंग को अब 11 दिन बीत चुके हैं। यूक्रेनी सेना ने अब तक रूस के लिए गतिरोध की स्थिति बना रखी है। रूस की ओर से यूक्रेन की राजधानी कीव और दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव पर किए जा रहे हमले नागरिकों की जान लेने के बावजूद यूक्रेनी सेना के हौसले नहीं डिगा पाए हैं। इस बीच खबर आई है कि खारकीव में यूक्रेनी सेना ने पलटवार करते हुए रूसी उपकरणों की 30 यूनिट्स पर कब्जा जमा लिया है। उधर, जंग के दौरान बंदी बनाए गए सैनिकों के लिए यूक्रेन बंदीगृहों की व्यवस्था भी कर रहा है। पुतिन को हराने के लिए जॉनसन ने बनाई छह सूत्रीय योजना : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की को हराने के लिए ब्रिटेन ने छह सूत्रीय योजना तैयार की है। जॉनसन ने अंतरराष्ट्रीय सहयोग से छह सूत्रीय योजना बनाई है, उनका कहना है कि हमें यूक्रेन के समर्थन के लिए अंतरराष्ट्रीय मानवयी गठबंधन बनाना होगा। रूस-यूक्रेन के बीच तीसरे दौर की बातचीत आज : रूस-यूकेन की जंग को आज 11वां दिन है। इस बीच दोनों देशों के बीच तीसरे दौर की बातचीत आज होनी है। इससे पहले भी दो बार दोनों देशों के नेताओं के बीच बातचीत हुई है, लेकिन नतीजा शून्य रहा है। हालांकि, इस बातचीत से पहले पुतिन की ओर से नागरिकों को निकालने के लिए सीजफायर का एलान किया गया था। यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को लेकर एक विशेष विमान दिल्ली हवाईअड्डे पर पहुंचा। यूक्रेन से वापस लौटे एक छात्र ने विमान से उतरने के बाद कहा, वापस आकर काफी अच्छा लग रहा है, पहले लग नहीं रहा था कि हम यहां पहुंच पाएंगे लेकिन अब यहां पहुंचकर खुशी हो रही है। मैं भारत सरकार का धन्यवाद करता हूं।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शनिवार को अमेरिकी सांसदों के साथ बातचीत के दौरान दावा किया कि रूसी बल यूक्रेन के दो परमाणु संयंत्र पर कब्जा कर चुके हैं और वे तीसरे संयंत्र की ओर बढ़ रहे हैं। जेलेंस्की ने कहा कि मौजूदा समय में माइकोलाइव के उत्तर में करीब 120 किलोमीटर की दूरी पर स्थित युझनौक्रेंस्क परमाणु ऊर्जा संयंत्र खतरे में है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के ट्वीट के अनुसार, उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से विभिन्न मुद्दों पर बात की। ट्वीट में कहा, सुरक्षा के मुद्दों, यूक्रेन के लिए वित्तीय सहायता और रूस के खिलाफ प्रतिबंधों को जारी रखने के बारे में बात की। जेलेंस्की ने क्रेडिट कार्ड सुविधा निरस्त करने की अपील की : यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी सांसदों से रूस के तेल एवं गैस क्षेत्र पर प्रतिबंध लगाने और क्रेडिट कार्ड सुविधा को निरस्त करने की अपील की है। दक्षिण कैरोलिना में रिपब्लिकन पार्टी की नेता लिंडसे ग्राहम ने कहा कि शनिवार को अमेरिकी सांसदों से निजी बातचीत के दौरान ऊर्जा क्षेत्र में प्रतिबंध लगाने की आवश्यकता पर बल दिया। ग्राहम ने एक वीडियो में कहा कि ऐसा कुछ भी जो रूसी अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा सकता, वो यूक्रेन के लोगों के लिए सहायक होगा और ऐसा होने से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए युद्ध को और मुश्किल बना देगा। इजराइली पीएम नफ्ताली बेनेट ने पुतिन से की मुलाकात : इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने शनिवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की, जोकि कई घंटे तक चली। बेनेट के कार्यालय ने दोनों नेताओं की रूसी राष्ट्रपति कार्यालय में हुई मुलाकात की पुष्टि की है। ये मुलाकात कुछ दिन पहले दोनों नेताओं के बीच फोन पर हुई बातचीत के बाद हुई है। जेलेंस्की का दावा : यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शनिवार को दावा किया कि देश के मध्य एवं दक्षिण-पूर्वी हिस्से के प्रमुख शहरों पर यूक्रेनी बलों का नियंत्रण बरकरार है जबकि रूसी बल खारकीव, निकोलीव, चेर्निहाइव और सुमी को बाधित करने का प्रयास कर रहे हैं। जेलेंस्की ने कहा, हम अतिक्रमणकारियों को ऐसा नुकसान पहुंचा रहे हैं कि उन्होंने अपने बुरे समय में भी ऐसे नुकसान नहीं देखे होंगे। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने दावा किया कि युद्ध के 10 दिन में 10,000 रूसी सैनिकों को मार गिराया गया है। हालांकि, इस दावे की प्रमाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है। रूस की ओर से हताहत सैनिकों के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की जा रही। हालांकि, बुधवार को रूस ने लड़ाई में करीब 500 सैनिकों की मौत होने के बारे में खुलासा किया था। यूक्रेन की सरकार ने शनिवार को एक वीडियो जारी किया, जिसमें एक रूसी विमान को आसमान से गिरकर दुर्घटनाग्रस्त होते देखा जा सकता है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse