एबीएन डेस्क। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अगले सप्ताह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अपनी बैठक के दौरान यूक्रेन संकट को हल करने के लिए नॉरमैंडी प्रारूप वार्ता पर चर्चा करेंगे। यह जानकारी फ्रांस के अधिकारी ने शुक्रवार को दी। अधिकारी के मुताबिक, मैक्रों रूस से यूक्रेन की सीमा पर सैन्य चौकियों के निर्माण को कम करने का आग्रह करेंगे। उन्होंने कहा कि वह अपनी बैठक के दौरान यूरोपीय सुरक्षा पर भी चर्चा करेंगे। मैक्रों सोमवार को पुतिन से मॉस्को में मिलेंगे।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने कहा कि भारत के साथ अमेरिका के संबंध अपनी विशेषताओं पर आधारित हैं और रूस के साथ जारी तनाव का इन पर असर नहीं पड़ा है। विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने गुरुवार को अपने दैनिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारत के साथ हमारा रिश्ता अपनी खूबियों पर टिका है। प्राइस से यह पूछा गया था कि क्या यूक्रेन संकट को लेकर रूस के साथ तनाव के कारण भारत के साथ अमेरिकी संबंधों पर असर पड़ा है। इस सप्ताह दूसरी बार विदेश विभाग के प्रवक्ता ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में यूक्रेन पर भारत के रुख से संबंधित सवालों के जवाब देने से परहेज किया। प्राइस ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अपने रुख पर चर्चा करने के लिए मैं इसे अपने भारतीय साझेदारों पर छोड़ देता हूं। उन्होंने कहा कि रूस के सैन्य जमावड़े और यूक्रेन के खिलाफ उसकी अकारण संभावित आक्रामकता के बारे में हमारी चिंताओं पर हम अपने भारतीय साझेदारों सहित दुनिया भर के दर्जनों देशों के साथ संपर्क में हैं। प्राइस ने कहा कि ये ऐसी बातचीत है जो अमेरिका विभिन्न स्तरों पर कर रहा है। उन्होंने कहा कि जैसा कि मैंने पहले एक अलग संदर्भ में कहा था कि यूक्रेन के खिलाफ रूसी आक्रामकता और यूक्रेन पर रूसी आक्रमण का उसके आस पास के देशों से परे सुरक्षा वातावरण पर असर पड़ेगा। चाहे वह चीन हो या भारत अथवा दुनिया भर के देश, इसके प्रभाव दूरगामी होंगे और मुझे लगता है कि सभी इसे लेकर व्यापक समझ रखते हैं।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गुरूवार को बताया कि हमने आईएसआईएस के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की है। सीरिया में अमेरिकी सैन्य बलों और आईएसआईएस के बीच हुए संघर्ष में हमारी सेना ने आईएसआईएस प्रमुख अबू इब्राहिम को मार गिराया है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक ट्वीट में यह जानकारी दी। बाइडेन ने कहा है कि स्पेशल फोर्सेस के इस अभियान के बारे में वे गुरुवार को ही बाद में विस्तार से जानकारी देंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गुरूवार को बताया कि हमने आईएसआईएस के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की है। सीरिया में अमेरिकी सैन्य बलों और आईएसआईएस के बीच हुए संघर्ष में हमारी सेना ने आईएसआईएस प्रमुख अबू इब्राहिम को मार गिराया है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक ट्वीट में यह जानकारी दी। बाइडेन ने कहा है कि स्पेशल फोर्सेस के इस अभियान के बारे में वे गुरुवार को ही बाद में विस्तार से जानकारी देंगे।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में पांजगुर और नूशकी इलाके में बलूच विद्रोहियों ने पाक फ्रंटियर कोर और सेना के ठिकाने पर भीषण हमला कर दिया। बलूच विद्रोहियों का दावा है कि इस हमले में 100 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं। उधर, पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि बलूचों के हमले को विफल कर दिया गया है और 4 आतंकी मारे गए हैं। पाकिस्तानी सेना ने केवल 1 सैनिक के मारे जाने की पुष्टि की है। इससे पहले बलूच विद्रोहियों ने 10 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया था और 30 घंटे के बाद जनरल बाजवा ने इसे स्वीकार किया था। पाकिस्तानी सेना ने एक बयान जारी करके कहा कि दोनों ही जगहों पर बलूच विद्रोहियों के हमले को विफल कर दिया गया है। उसने दावा किया कि इस जवाबी कार्रवाई में विद्रोहियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। उसने बताया कि पांजगुर इलाके में आतंकियों ने सुरक्षा बलों के कैंप में घुसने का प्रयास किया था। पाकिस्तानी सेना ने दावा किया कि ठीक समय पर की गई जवाबी कार्रवाई में हमले को विफल कर दिया गया। अपने बयान में पाकिस्तानी सेना ने माना कि 1 सैनिक गोलीबारी में मारा गया है। बताया जा रहा है कि अभी दोनों ही पक्षों के बीच इलाके में गोलीबारी जारी है। फ्रंटियर कोर ने भी माना है कि उसके कैंप के पास दो विस्फोट हुए हैं और गोलीबारी जारी है। इस हमले की जिम्मेदारी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने ली है। बीएलए ने दावा किया कि इस हमले में 100 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं। उसने कहा कि उसके भीषण हमले में पाकिस्तानी सेना का शिविर लगभग तबाह हो गया है। बीएलए ने दावा किया कि पाकिस्तानी सेना ने इस हमले के बारे में मीडिया में खबरें प्रसारित करने से रोक लगा दी है। इलाके में इंटरनेट और फोन को बंद कर दिया। बीएलए ने यह भी कहा कि पाकिस्तानी सेना का हमले को विफल करने का दावा भी झूठा है। उसने कहा कि हमारा अभियान पूरी ताकत से जारी है। इस बीच पाकिस्तानी पीएम इमरान खान ने हमले को विफल करने के लिए पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की तारीफ की है। इमरान खान ने कहा कि पूरा देश पाकिस्तानी सेना के साथ खड़ा है।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। शीतकालीन ओलंपिक में भारतीय दल के मैनेजर मो अब्बास वानी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बीजिंग एयरपोर्ट में जांच के दौरान उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उन्होंने खुद को होटल में क्वारैंटीन कर लिया है। अब्बास वानी शीतकालीन ओलंपिक में छह सदस्यीय भारतीय दल का हिस्सा हैं। जम्मू-कश्मीर के स्कीयर आरिफ खान इस बार शीतकालीन ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले देश के एकमात्र एथलीट हैं। आरिफ स्लैलम और जाइंट स्लैलम स्पर्धा में भाग लेंगे। बीजिंग ओलंपिक में आरिफ और मेहम्मद अब्बास के अलावा हरजिंदर सिंह, अल्पाइन कोच लुदर चंद ठाकुर, तकनीशियन पूरन चंद और टीम अधिकारी रूप चंद नेगी भारतीय दल का हिस्सा हैं। बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक चार से 20 फरवरी के बीच आयोजित होंगे। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अब्बास ने ट्वीट किया, मैं ओलंपिक गांव में अपने होटल के कमरे में क्वारैंटीन हूं और मुझे मेरे दूसरे कोविड टेस्ट का परिणाम आने तक कमरे के भीतर रहने के लिए कहा गया है। मैं पूरी तरह से ठीक हूं। भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने अब्बास वानी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बारे में बताया और कहा कि शेफ डे मिशन हरजिंदर शीतकालीन ओलंपिक आयोजकों के साथ फिर से परीक्षण के तैयारी कर रहे हैं। बत्रा ने कहा, एथलीट और उसके कोच को किसी भी खतरे से बचाने के लिए दूसरे फ्लैट में स्थानांतरित कर दिया गया है।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगियों ने रूस की प्रमुख सुरक्षा मांगों की अनदेखी की है। यूक्रेन पर पश्चिमी देशों के साथ गतिरोध पर एक महीने से अधिक समय में अपनी पहली टिप्पणी में पुतिन ने कहा कि क्रेमलिन अभी भी रूसी सुरक्षा मांगों पर अमेरिका और नाटो के जवाब का अध्ययन कर रहा है, जो उन्हें पिछले सप्ताह मिला था। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि पश्चिमी देशों ने रूस की इन मांगों को नजरअंदाज कर दिया है कि नाटो यूक्रेन और अन्य पूर्व-सोवियत देशों तक अपना विस्तार नहीं करेगा और रूस की सीमा के नजदीक आक्रामक हथियार तैनात नहीं करेगा। पुतिन ने कहा कि वह तनाव कम करने के लिए और भी बातचीत करने को तैयार हैं।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचो) के महानिदेशक ने मंगलवार को कहा कि 10 सप्ताह पहले कोरोना वायरस का ओमीक्रोन स्वरूप सामने आने के बाद से अब तक संक्रमण के नौ करोड़ से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जो कि वर्ष 2020 में सामने आए कुल मामलों से ज्यादा है। गौरतलब है कि वर्ष 2020 में कोविड-19 महामारी की शुरुआत हुई थी। डब्ल्यूएचो के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेबरेसस ने आगाह किया कि हालांकि ओमीक्रोन, वायरस के अन्य स्वरूपों जितना घातक नहीं है फिर भी इससे बचकर रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दुनियाभर के ज्यादातर क्षेत्रों से मौतों की संख्या में वृद्धि की बेहद डराने वाली खबरें आ रही हैं।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। इंडोनेशिया में मंगलवार देर रात (एक फरवरी) करीब 12 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6 मैग्निट्यूड मापी गई। यह जानकारी यूरोपियन मेडिटेरियन सेस्मियोलॉजी सेंटर ने दी। इंडोनेशिया में मंगलवार देर रात (एक फरवरी) करीब 12 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6 मैग्निट्यूड मापी गई। यह जानकारी यूरोपियन मेडिटेरियन सेस्मियोलॉजी सेंटर ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse