बिजनेस

View All
Published / 2023-12-08 21:09:21
एमपीसी ने रेपो रेट 6.5% पर बरकरार

आरबीआई गवर्नर ने की मौद्रिक नीति की घोषणा

एबीएन सेंट्रल डेस्क। आरबीआई एमपीसी ने एक बार फिर रेपो रेटो को 6.5 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा है। एमपीसी की बैठक के बाद आरबीआई गवर्नर ने बताया कि वैश्विक अनिश्चितता के माहौल में भी भारतीय अर्थव्यवस्था ने मजबूती दिखाई है। बैंकों के बैलेंस शीट में मजबूती दिखी है। 

केंद्रीय बैंक की एमपीसी ने रेपो रेट को 6.5 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा है।आरबीआई गवर्नर के अनुसार इसके फलस्वरूप स्थायी जमा सुविधा दर 6.25% और सीमांत स्थायी सुविधा दर तथा बैंक दर 6.75% पर बनी हुई है। आरबीआई गवर्नर ने ऋ24 में जीडीपी ग्रोथ 7 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। 

एमपीसी की बैठक में लिये गये फैसलों की जानकारी देते हुए आरबीआई गवर्नर ने कहा कि घरेलू मांग के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी जारी है। लागत खर्च में कमी से विनिर्माण क्षेत्र में मजबूती आई है। 

सरकारी खर्चे से निवेश के रफ्तार में आई तेजी है। एग्रो क्रेडिट में ग्रोथ से रिकवरी बेहतर होने का अनुमान है। एमपीसी के छह में पांच स्थर अकोमोडेटिव रुख वापस लेने के पक्ष में। सभी सदस्यों ने रेपो रेट को स्थिर रखने पर सहमति जतायी।

Published / 2023-12-07 20:38:24
नये शिखर पर पहुंचा शेयर बाजार

बाजार के नए शिखर पर पहुंचने से निवेशकों की पूंजी 2.17 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

एबीएन बिजनेस डेस्क। निवेशकों की पूंजी बुधवार को 2.17 लाख करोड़ रुपए बढ़ गयी। विदेशी संस्थागत निवेशकों के सतत पूंजी प्रवाह से घरेलू बाजारों के नए शिखर पर पहुंचने से निवेशकों की पूंजी बढ़ी है। घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार सातवें सत्र में तेजी जारी रही और वे नई ऊंचाई पर पहुंच गए। 

बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स 303.25 अंक या 0.44 प्रतिशत उछलकर 69,599.39 के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी भी 100.05 अंक या 0.48 प्रतिशत चढ़कर 20,955.15 के नए सर्वकालिक स्तर पर पहुंच गया। बाजार में तेज उछाल से निवेशकों की पूंजी 2.17 लाख करोड़ रुपए बढ़ गई। 

बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार मूल्यांकन (मार्केट कैप) मंगलवार को संयुक्त रूप से 348.64 लाख करोड़ रुपए के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। कल यह 346.47 लाख करोड़ थी। विश्लेषकों ने कहा कि विदेशी संस्थागत निवेशकों ने अपनी बिक्री रणनीति को उलट दिया है और पिछले सात दिन से लगातार खरीदार बने हुए हैं।

यह रुख भारतीय बाजार में उनके विश्वास को दशार्ता है। सेंसेक्स की कंपनियों में आईटीसी के शेयर में सबसे अधिक 1.70 प्रतिशत, विप्रो में 1.43 प्रतिशत, टेक महिंद्रा में 1.36 प्रतिशत और नेस्ले इंडिया में 1.27 प्रतिशत की तेजी आई। एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स और रिलायंस भी लाभ में रहे। 

बीएसई पर सभी सूचीबद्ध कंपनियों का संयुक्त बाजार मूल्यांकन 29 नवंबर को पहली बार 4000 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया। एनएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण शुक्रवार को पहली बार 4000 अरब अमेरिकी डॉलर के आंकड़े को पार कर गया था।

Published / 2023-11-27 23:11:35
नये साल में महंगे हो जायेंगे वाहन

  • नये साल की शुरुआत से महंगी हो जाएंगी मारुति सुजुकी की गाड़ियां

एबीएन बिजनेस डेस्क। मारुति सुजुकी इंडिया ने समग्र मुद्रास्फीति तथा बढ़ी हुई जिंस दरों के कारण लागत दबाव का हवाला देते हुए सोमवार को कहा कि वह जनवरी 2024 में अपने वाहनों की कीमतें बढ़ाने की योजना बना रही है। 

कंपनी कम कीमत की छोटी कार ऑल्टो लेकर मल्टी-यूटिलिटी वाहन इनविक्टो तक वाहनों की एक श्रृंखला बेचती है। इनकी कीमत 3.54 लाख रुपए से 28.42 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। हालांकि, कंपनी ने अब दाम कितने बढ़ाये जायेंगे इसकी कोई जानकारी नहीं दी। 

मारुति सुजुकी इंडिया ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा, कंपनी ने समग्र मुद्रास्फीति और बढ़ी हुई जिंस कीमतों के चलते लागत दबाव में वृद्धि के कारण जनवरी 2024 में अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने की योजना बनायी है। 

जर्मनी की लक्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी ने भी कच्चे माल की मांग और परिचालन लागत बढ़ने का हवाला देते हुए अगले साल जनवरी से भारत में अपने वाहनों की कीमतें दो प्रतिशत तक बढ़ाने की घोषणा की है।

Published / 2023-11-22 18:10:58
भारत में अगले साल टेस्ला की एंट्री!

इलेक्ट्रिक कारों के लिए डील फाइनल स्टेज पर : रिपोर्ट 

एबीएन बिजनेस डेस्क। भारतीय कार बाजार लगातार तेजी से बढ़ रहा है और इस उभरते बाजार में अपना ब्रांड स्थापित करने के लिए बहुत सारी कार कंपनियां बड़े पैमाने पर काम कर रही है। इसी कड़ी में दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला आइएनसी कल्लू भी शामिल है, जो भारत में अपने वाहन बेचने के लिए केंद्र सरकार के साथ जल्द एक समझौते पर पहुंच सकती है।

मोदी सरकार देगी इंपोर्ट की अनुमति 

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, मोदी सरकार अमेरिकी कार कंपनी को अगले साल से भारत में अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियां को इम्पोर्ट करने की अनुमति दे सकती है और इसके लिए इंपोर्ट ड्यूटी में कमी पर सहमति बन गयी है। 

साथ ही दो साल के भीतर टेस्ला भारत में अपनी फैक्टरी स्थापित करेगी। एक व्यक्ति ने पहचान न बताने की शर्त पर बताया कि इस संदर्भ में अगले साल जनवरी में होने वाले वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में घोषणा हो सकती है। 

गुजरात, महाराष्ट्र या तमिलनाडु में लग सकता है प्लांट

वहीं, एक अन्य व्यक्ति ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात समेत महाराष्ट्र और तमिलनाडु में टेस्ला अपनी फैक्टरी लगा सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन राज्यों में पहले से ही इलेक्ट्रिक वाहनों और निर्यात के लिए अच्छी तरह से मौजूद इको-सिस्टम हैं। 

टेस्ला इंडिया में अपनी फैक्टरी लगाने के लिए शुरू में कम से कम 2 बिलियन डॉलर का निवेश कर सकती है। साथ ही भारत से आटो पार्ट्स की अपनी खरीद को 15 बिलियन डॉलर तक बढ़ा सकती है। टेस्ला लागत कम करने के लिए भारत में बैटरियां की मेन्युफेक्चरिंग भी कर सकती है। 

रिपोर्ट के अनुसार, इस बारे में फिलहाल कोई भी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है और योजनाएं बदल भी सकती है। इससे पहले कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलन मस्क ने जून में कहा था कि टेस्ला की भारत में महत्वपूर्ण निवेश करने की योजना है और वह 2024 में यहां आने का इरादा रखते हैं।

Published / 2023-11-09 20:47:28
पतंजलि फूड्स लिमिटेड का शुद्ध लाभ हुआ दोगुना

एबीएन बिजनेस डेस्क। पतंजलि फूड्स लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष (2023-24) की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही का शुद्ध लाभ दोगुना होकर 254.53 करोड़ रुपये रहा है। पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने शेयर बाजार को यह जानकारी दी। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 112.28 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी की कुल आय घटकर 7,845.79 करोड़ रुपये रह गयी

जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी की कुल आय घटकर 7,845.79 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 8,524.67 करोड़ रुपये थी। समीक्षाधीन अवधि में कंपनी का कुल खर्च भी 8,371.03 करोड़ रुपये से घटकर 7,510.71 करोड़ रुपये रह गए।

महेंद्र सिंह धोनी को सनरिच का ब्रांड एम्बैसडर बनाने की घोषणा की

कंपनी ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को महाकोश तथा सनरिच का ब्रांड एम्बैसडर बनाने की घोषणा भी की। बयान के अनुसार, धोनी का साथ कंपनी के खाद्य तेल खंड को मजबूत करेगा।

वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में खाद्य एवं एफएमसीजी खंड ने 2,487.62 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया। पतंजलि फूड्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) संजीव अस्थाना ने कहा कि चुनौतीपूर्ण माहौल के बावजूद वित्त वर्ष की पहली छमाही सकारात्मक रुख पर समाप्त हुई।

Published / 2023-11-05 23:03:04
महंगी हो सकती है चाय की चुस्की

बढ़ सकते हैं चायपत्ती के दाम, जानें कारण?

एबीएन बिजनेस डेस्क। चाय उत्पादकों के निकाय भारतीय चाय संघ ने कहा है कि उत्तरी बंगाल का चाय उद्योग गंभीर संकट से गुजर रहा है और क्षेत्र में कई बागान बंद हो गये हैं। टीएआई के महासचिव पी के भट्टाचार्य ने कहा कि अक्टूबर, 2023 में उत्तरी बंगाल में 13-14 चाय बागान बंद हो गये जिससे 11,000 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए। 

जानकारों का कहना है कि चाय बागान बंद होने से चाय का उत्पादन प्रभावित होगा, जिससे आने वाले दिनों में चायपत्ती के दाम बढ़ेंगे। ठंड में वैसे भी चायपत्ती की अधिक खपत होती है, जिससे कीमत में तेजी आ जाती है। 

300 बागानों को वित्तीय संकट 

टी एसोसिएशन आफ इंडिया ने कहा कि इस साल अप्रैल में पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा घोषित अंतरिम मजदूरी में बढ़ोतरी के कारण संगठित और छोटे चाय कारखानों (बीएलएफ) सहित लगभग 300 बागानों को वित्तीय संकट का सामना करना पड़ रहा है। इन क्षेत्रों में सालाना लगभग 40 करोड़ किलोग्राम चाय का उत्पादन होता है। भट्टाचार्य के अनुसार, उत्तर बंगाल में लगभग 300 चाय बागान हैं, जिनमें से 15 बंद हैं।

सरकार के साथ बातचीत

टी एसोसिएशन आफ इंडिया ने कहा कि उद्योग को उर्वरक, कोयला और रसायनों से लेकर उत्पादन लागत में अचानक वृद्धि का सामना करना पड़ रहा है, जबकि नीलामी में कीमत बहुत कम मिल रही है। संघ ने यह भी कहा कि वित्तीय संकट को कम करने में मदद करने के लिए उद्योग ने पहले ही पश्चिम बंगाल सरकार के साथ बातचीत की है।

Published / 2023-11-01 20:29:49
फिर आंखों से आंसू निकालने लगा प्याज

बिहार-झारखंड में बिक रहा 60 से 65 रुपये प्रति किलो

एबीएन बिजनेस डेस्क। बिहार झारखंड में इन दिनों प्याज की बढ़ती कीमतों ने लोगों के घर का जायका बिगाड़ दिया है। बीते एक सप्ताह में बिहार झारखंड में प्याज का भाव दोगुना हो गया है। 

बात करें बिहार की तो एक सप्ताह पहले जहां प्याज 30 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहा था। वहीं अब 1 किलो प्याज की कीमत 60 से 65 रुपये के थोक मार्केट में बिक रहा है। तो वहीं खुदरा बाजार में 70 से 75 रुपये किलो बिक रहा है।

Published / 2023-11-01 20:27:25
व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम बढ़े

एबीएन बिजनेस डेस्क। पेट्रोलियम कंपनियों ने नवंबर महीने के पहले दिन ही जोर का झटका दिया है। जानकारी के मुताबिक 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दामों में करीब 100 रुपये से ज्यादा की वृद्धि की गयी है। 

बता दें, हर महीने की पहली तारीख को पेट्रोलियम कंपनियां गैस सिलेंडरों के दाम तय करती हैं। इसी सिलसिले में पहली नवंबर को आज करवाचौथ और दीपावली त्योहार से पहले कमर्शियल गैस सिलेंडरों के दाम बढ़ाये गये हैं। 

वहीं, घरेलू गैस सिलेंडरों के दामों में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। पेट्रोलियम कंपनियों के कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाने के बाद राजधानी दिल्ली में नये रेट आज से लागू हो गये हैं। 

आइओसीएल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडेर के नये दाम 1,833 रुपये हो गये हैं। जो पहले 1731 में मिल रहा था। वहीं, मायानगरी मुंबई में नये दाम बढ़कर 1785.50 रुपये हो गये हैं, जो पहले 1684 रुपये में उपलब्ध था। 

बात कोलकाता की करें तो यहां कमर्शियल सिलेंडर के नये दाम 1943 रुपये हैं, जो पहले 1839.50 रुपये में आता था। चेन्नई में भी दाम बढ़कर 1999. 50 रुपये हो गये हैं, जो पहले 1898 रुपये थे।

Page 30 of 78

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse