एबीएन बिजनेस डेस्क। भारतीय शेयर बाजार आज 4 अप्रैल को ब्लैक फ्राइडे देखने को मिला। सेंसेक्स-निफ्टी 1% से अधिक क्रैश हो गये। ग्लोबल ट्रेड वार शुरू होने की आशंका ने निवेशकों के मनोबल को गिरा दिया है। इसके चलते बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 930 अंक टूटकर 75,364 के स्तर और निफ्टी 345 अंक लुढ़ककर 22,904 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं कारोबार के दौरान सेंसेक्स 1,009 अंक या 1.32 फीसदी टूटकर 75,286 के स्तर तक टूट गया। वहीं निफ्टी 375 अंक या 1.61 फीसदी लुढ़ककर 22,874 के स्तर पर पहुंच गया। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों की कुल मार्केट वैल्यू करीब 9.5 लाख करोड़ रुपये घट गयी। फार्मा, आईटी और मेटल शेयरों में हाहाकार मचा।
डोनाल्ड ट्रंप के नए टैरिफ के फैसले के बाद वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता बढ़ गयी है। अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर 26% और अन्य देशों पर 10% आयात शुल्क लगाया है। इसके जवाब में कनाडा ने अमेरिकी वाहनों पर 25% टैरिफ लगाया, जबकि चीन ने सख्त कदम उठाने की चेतावनी दी है।
विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को 2,806 करोड़ की बिकवाली की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने केवल 221 करोड़ की खरीदारी की।
एबीएन बिजनेस डेस्क। सोने की कीमतें एक बार फिर नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गयी। बीते 12 महीनों में 50वीं बार सोने ने आल-टाइम हाई स्तर को छुआ है। यह पिछले 12 वर्षों में सोने की सबसे लंबी तेजी का दौर है और इसके इतिहास में तीसरा सबसे लंबा बुल रन माना जा रहा है। 1970 के दशक में महंगाई, सुस्त आर्थिक विकास और बेरोजगारी के कारण सोने में लगातार चार साल तक तेजी देखी गयी थी। इस साल अब तक सोने की कीमत 16% बढ़ चुकी है, जबकि पिछले एक साल में यह 39% का उछाल दिखा चुका है। यह लगातार तीसरे साल पॉजिटिव परफॉर्मेंस की ओर बढ़ रहा है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, 2025 की दूसरी तिमाही तक सोना 96,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वैश्विक स्तर पर सोने की कीमत दिसंबर 2025 तक $3,200 से $3,400 प्रति औंस तक पहुंच सकती है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सरार्फा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 1,100 रुपये बढ़कर 92,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के नये उच्च स्तर पर पहुंच गयी। पिछले सत्र में यह 91,050 रुपये प्रति 10 ग्राम था। चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल देखा गया। यह 1,300 रुपए बढ़कर 1,03,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी, जो इसके अब तक के उच्चतम स्तर के करीब है।
एबीएन बिजनेस डेस्क। शेयर बाजार को एक बार फिर से मंदी का पंच लगा है, जिसकी शुरुआत 25 मार्च को ही हो गयी थी। इस पंच की वजह से शेयर बाजार निवेशकों को दो दिनों में करीब 6.40 लाख करोड़ रुपये डूब गये हैं। खास बात तो ये है कि मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही मामूली तेजी के साथ बंद हुए थे। उसके बाद भी निवेशकों को 3.34 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान उठाना पड़ा था।
वहीं बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी 1 फीसदी गिरावट देखने को मिल रही है। जिसकी वजह से निवेशकों को कारोबारी सत्र के दौरान करीब 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। शेयर बाजार में जिस मंदी के पंच की बात हो रही है, उसमें यूएस टैरिफ की अनिश्चितता, तेजी के बाद बिकवाली, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, हैविवेट शेयरों में गिरावट और डॉलर इंडेक्स में इजाफा है।
ये पांचों चीजें किसी भी सूरत में भारतीय शेयर बाजार के लिए ठीक नहीं है। इससे पहले सेंसेक्स और निफ्टी में लगातार 7 कारोबारी दिनों में इजाफा देखने को मिला है। इस दौरान शेयर बाजार निवेशकों को 5.7 फीसदी का रिटर्न दिया है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर बुधवार को शेयर बाजार के आंकड़े किस तरह के देखने को मिल रहे हैं। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट देखने को मिल रही है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक संसेक्स दोपहर तीन बजे करीब 800 अंकों की गिरावट के साथ 77,237.24 अंकों पर कारोबार कर रहा है। कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स 77,229.77 अंकों के दिन के लोअर लेवल पर भी गया। वैसे सुबह के शुरुआती सत्र में सेंसेक्स 78,021.45 अंकों के साथ ओपन हुआ था और 78,167.87 अंकों के दिन के हाई पर ओपन हुआ था। खास बात तो से मंगलवार कों सेंसेक्स 33 अंकों की तेजी साथ बंद हुआ था। वहीं दूसरी ओर निफ्टी में भी बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है।
आंकड़ों के अनुसार निफ्टी 205 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। दोपहर 3 बजे निफ्टी 23,463.65 अंकों पर देखने को मिला। खास बात तो ये है कि 23,700.95 अंकों पर ओपन हुआ था। कारोबारी सत्र के दौरान निफ्टी 23,451.70 अंकों दिन के लोअर लेवल पर भी गया। इससे पहले लगातार 7 कारोबारी दिनों में निफ्टी 5.7 फीसदी की तेज देखने को मिली है। इस दौरान निवेशकों को भी मोटा नुकसान हुआ है।
आंकड़ों को देखें तो बीएसई का मार्केट कैप निवेशकों की कमाई से जुड़ा हुआ होता है। एक दिन पहले बीएसई का मार्केट कैप 4,14,94,992.3 करोड़ रुपए था, जो बुधवार को कारोबारी सत्र के दौरान गिरकर 4,11,88,539.61 करोड़ रुपए हो गया। इसका मतलब है कि बीएसई के मार्केट कैप 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा साफ हो गये। वहीं दूसरी ओर 24 मार्च को बीएसई का मार्केट कैप 4,18,29,351.91 करोड़ रुपये था, जिसमें अब तक 6.40 लाख करोड़ रुपये की गिरावट देखने को मिलन चुकी है।
एबीएन बिजनेस डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन लगातार पांचवें दिन भारतीय शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी रहा। पिछले हफ्ते बाजार में गिरावट देखे जाने के बाद इस हफ्ते बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों ने पूरे हफ्ते हरे निशान के साथ कारोबार किया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 77,000 के लेवल को क्रॉस कर लिया था। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 557 अंकों की बढ़त के साथ 76,905 के स्तर पर जबकि निफ्टी 159 अंक मजबूत हुआ और ये 23,350 के लेवल पर बंद हुआ।
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4.31 लाख करोड़ रुपए बढ़कर 412.92 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया है। जुलाई 2022 के बाद से शेयर बाजार में यह सबसे अच्छा हफ्ता रहा।
बीते कुछ महीनों की बिकवाली के बाद विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफआइआइ) ने बाजार में दोबारा रुचि दिखानी शुरू कर दी है। पिछले चार सत्रों में से दो में एफपीआई ने भारी खरीदारी की, जिससे बाजार में सकारात्मक रुख बना है। 20 मार्च को एफपीआई ने 3,239 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे, जिससे उनके निवेश के प्रति रुख में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इनवेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट डॉ. वीके विजयकुमार के अनुसार, इस हफ्ते निफ्टी में 3.5% की तेजी आई है, जो 2 अप्रैल को लागू होने वाले नए टैक्स नियमों की तैयारी के बीच महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने फिलहाल ब्याज दरों को स्थिर रखा है लेकिन 2025 के अंत तक दो बार कटौती के संकेत दिये हैं। हालांकि, फेड ने बढ़ती महंगाई के चलते अपने अनुमान को संशोधित किया है, लेकिन ब्याज दरों में संभावित कटौती से सख्त मौद्रिक नीति को लेकर चिंता कम हुई है। अमेरिकी ब्याज दरों में गिरावट से डॉलर कमजोर होता है, जिससे उभरते बाजारों, खासकर भारत जैसे देशों में विदेशी निवेश आकर्षित होने की संभावना बढ़ जाती है।
अमेरिका के 10 साल के ट्रेजरी बॉन्ड की यील्ड फरवरी के मध्य में करीब 4.5% से घटकर 4.25% हो गई है, जबकि दो साल के बॉन्ड की यील्ड 4.28% से गिरकर 3.97% हो गई है। साथ ही, अमेरिकी डॉलर इंडेक्स 104 के नीचे ट्रेंड कर रहा है, जिससे उभरते बाजारों में निवेशकों का विश्वास बढ़ रहा है। कमजोर डॉलर और बॉन्ड यील्ड में गिरावट भारतीय शेयर बाजार के लिए सकारात्मक संकेत हैं और इससे विदेशी निवेशकों का झुकाव भारतीय बाजारों की ओर बढ़ सकता है।
एंजल वन के टेक्निकल और डेरिवेटिव रिसर्च हेड समीट चव्हाण के अनुसार, बाजार में तेजी का रुख हावी है। निफ्टी लगातार चौथे सत्र में मजबूत बना हुआ है और गिरते चैनल पैटर्न को तोड़ चुका है। इससे संकेत मिलते हैं कि आने वाले समय में भी बाजार में मजबूती बनी रह सकती है।
एबीएन बिजनेस डेस्क। लगातार 4 दिन की तेजी ने शेयर बाजार निवेशकों को काफी राहत दी है। निवेशकों ने इस दौरान 17.37 लाख करोड़ रुपए की कमाई कर डाली है।
अगर बात बाजार की करें तो करीब 3.50 फीसदी का इजाफा देखने को मिल चुका है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर शेयर बाजार में किस तरह के आंकड़े देखने को मिल रहे हैं। शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी देखने को मिली। ये कोई फ्लूक या यूं कहें कि तुक्का नहीं है। शेयर बाजार अब असली रंग में दिखाई देने लगा है।
जिसने पूरी दुनिया को खासकर विदेशी निवेशकों को साफ संकेत दिया है कि वो गिरेगा, लेकि उठेगा, उसके बाद लड़ेगा, लेकिन किसी के सामने झुकेगा नहीं। फिर चाहे विदेशी निवेशकों की निकासी हो, या फिर ट्रंप का टैरिफ, या जियो पॉलिटिकल टेंशन और रुपए में आयी गिरावट ही क्यों ना हो। बीते चार दिनों में शेयर बाजार ने अपने आपको एक मजबूत और बड़े दिल वाला मार्केट साबित किया है।
वैसे इस तेजी के पीछे शेयर बाजार को मिले वो चार यार भी हैं, जिनकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी को बढ़त बनाने में कमदद मिली। अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेड ने दो रेट कट के संकेत दिये। उसके बाद आईटी स्टॉक्स ने शेयर बाजार को रीबाउंड कराने में मदद की। डॉलर में गिरावट भी शेयर बाजार को हाशिये उठाकर सेंट्रल प्वाइंट लेकर आया।
अंत में विदेशी बाजारों की तेजी ने भारत के बाजार को भरोसा और वो फ्यूल देने का काम किया जिससे गुमसुम निवेशकों में एक बार फिर जान आयी। अगर बात गुरुवार की करें तो सेंसेक्स में 899 अंकों की तेजी देखने को मिली। जबकि बीते 4 कारोबारी दिनों में सेंसेक्स में करीब 3.50 फीसदी का इजाफा देखने को मिला।
वहीं दूसरी ओर निफ्टी 283 अंकों की शानदार तेजी के साथ बंद हुआ। चार दिनों में करीब 800 अंकों की तेजी देखने को मिली। इन चार दिनों में शेयर बाजार निवेशकों को 17.37 लाख करोड़ रुपए का फायदा भी हुआ। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर शेयर बाजार में किस तरह की तेजी देखने को मिली है।
एबीएन बिजनेस डेस्क। चीन की ओर खपत बढ़ाने के लिए नए उपायों की घोषणा के बाद सोमवार को एशियाई बाजारों में सकारात्मक दिखी।
मजबूत वैश्विक संकेतों के चलते बैंकिंग, वित्तीय और ऑटो शेयर बढ़त के साथ कारोबार शुरू हुआ। प्रमुख भारतीय बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को बढ़त के साथ खुले।
सुबह 9:25 बजे बीएसई सेंसेक्स 374 अंक या 0.51% बढ़कर 74,203 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 119 अंक या 0.53% बढ़कर 22,517 पर कारोबार करता दिखा।
एबीएन बिजनेस डेस्क। इस महीने शेयर बाजार में दो बार ऐसा मौका आयेगा जब लगातार तीन दिन तक कोई कारोबार नहीं होगा। बीएसई और एनएसई की वेबसाइट पर दी गयी जानकारी के मुताबिक, इस हफ्ते और महीने के अंत में ऐसी स्थिति बनेगी जब निवेशकों को ट्रेडिंग का मौका नहीं मिलेगा।
पहली बार 14 से 16 मार्च
इस दौरान इक्विटी, डेरिवेटिव, रछइ, करेंसी और कमोडिटी सभी सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी।
मार्च के बाद अप्रैल में भी शेयर बाजार तीन अलग-अलग दिन बंद रहेगा। बीएसई और एनएसई की वेबसाइट के अनुसार, अप्रैल में दो बार ऐसा मौका आयेगा जब बाजार लगातार तीन दिनों तक बंद रहेगा।
एबीएन बिजनेस डेस्क। लगातार दो कारोबारी सत्रों में भारतीय शेयर बाजार ने जबरदस्त वापसी की। गुरुवार को सेंसेक्स 609.86 अंक या 0.83% की तेजी के साथ 74,340.09 पर बंद हुआ। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 207.40 अंक या 0.93% की बढ़त लेकर 22,544.70 पर क्लोज हुआ। बुधवार और गुरुवार को बाजार में आई तेजी से निवेशकों को 12 लाख करोड़ रुपए का फायदा हुआ।
बुधवार और गुरुवार को आई तेजी से निवेशकों की संपत्ति करीब 12 लाख करोड़ रुपए बढ़ गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप गुरुवार को 397,12,330 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। जबकि मंगलवार को बाजार होने के बाद यह 385,59,355 करोड़ रुपए था। इस तरह से निवेशकों की संपत्ति पिछले दो ट्रेडिंग सेशन में 11,52,975 करोड़ रुपए बढ़ गयी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse