एबीएन बिजनेस डेस्क। देश के प्रमुख डेयरी ब्रांड अमूल ने एक बार फिर अपने उपभोक्ताओं को झटका देते हुए एक मई 2025 (गुरुवार) से दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की घोषणा की है।
यह फैसला गुजरात सहकारी दूध विपणन महासंघ (GCMMF) की ओर से बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान में लिया गया है।
कंपनी की नई कीमतों के अनुसार, गुजरात में अमूल गोल्ड दूध का आधा लीटर पाउच अब 34 रुपये में मिलेगा, जबकि अमूल शक्ति दूध का आधा लीटर पाउच 31 रुपये का होगा। इससे पहले इनकी कीमत क्रमशः 33 रुपये और 30 रुपये थी।
एबीएन बिजलेस डेस्क। अगर आप शेयर बाजार में निवेश या ट्रेडिंग करते हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। गुरुवार, 1 मई 2025 को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। दोनों एक्सचेंजों की आधिकारिक छुट्टियों की सूची के अनुसार, इस दिन इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स और सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग सेगमेंट्स पूरी तरह बंद रहेंगे। यह अवकाश मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में घोषित किया गया है, जो भारत के कई राज्यों में सार्वजनिक अवकाश होता है।
एक दिन के अवकाश के बाद शुक्रवार 2 मई को ट्रेडिंग होगी। इसके बाद 3 और 4 मई को साप्ताहिक अवकाश की वजह से बाजार बंद रहेगा। आगामी 5 मई को सोमवार का दिन है और इस दिन से पूरे हफ्ते सामान्य कारोबार होगा।
एबीएन बिजनेस डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबार दिन आज यानी शुक्रवार, 25 अप्रैल को शेयर बाजार में तेजी के बाद गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 588 अंक गिरकर 79,212 के स्तर पर और निफ्टी भी 207 अंक गिरकर 24,039 के स्तर पर बंद हुआ।
इससे पहले सेंसेक्स करीब 1155 अंक गिरकर 78,645 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी में भी 386 अंक की गिरावट थी, ये 23,860 के स्तर पर पहुंच गया।
एबीएन बिजनेस डेस्क। सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है और अब भारत में सोना 1 लाख प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच चुका है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में तेजी, डॉलर की स्थिति और निवेशकों की बढ़ती मांग के चलते यह उछाल देखने को मिल रहा है।
इस हिसाब से 10 ग्राम सोने की कीमत ?1,14,300 तक पहुंच रही है। बाजार विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले समय में भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। ऐसे में सोना खरीदने से पहले पूरा चार्ज और टैक्स समझना बेहद जरूरी है।
एबीएन बिजनेस डेस्क। भारतीय शेयर बाजार आज सुबह गिरावट के साथ खुले, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही हालात बदलने लगे। दोपहर बाद सेंसेक्स में 1,450 अंक से अधिक तेजी आयी और निफ्टी भी 23,800 अंक के पार पहुंच गया। वित्तीय शेयरों में खूब खरीदारी से शेयर बाजार में तेजी आयी।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1508 अंक बढ़कर 78,553 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 414 अंक बढ़कर 23,851 पर बंद हुआ। इस तेजी से बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 4 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 418.98 लाख करोड़ रुपये हो गया।
एबीएन बिजनेस डेस्क। अगर आप अब तक सोच रहे थे कि सोना महंगा हो गया है, तो रुकिए! असली झटका तो अभी बाकी है। एक्सपर्ट्स की मानें, तो अगले कुछ सालों में गोल्ड की कीमतें ऐसे ऊंचाई पर पहुंच सकती हैं, जिसकी कल्पना भी आम निवेशकों ने शायद न की हो। 10 ग्राम सोना 1 लाख नहीं, सीधे 2 लाख रुपए से भी ज्यादा का हो सकता है! आइए जानते हैं इस चौंकाने वाली भविष्यवाणी के पीछे की पूरी कहानी।
एक कमोडिटी विशेषज्ञ ने एक इंटरव्यू में कहा है कि अगले 5 सालों में गोल्ड की कीमतें $8000 प्रति औंस तक पहुंच सकती हैं। अगर मौजूदा एक्सचेंज रेट (85/$) के हिसाब से गणना करें, तो भारतीय बाजार में इसका मतलब है:
क्या है गोल्ड में इस तेजी की वजह विशेषज्ञों का मानना है कि
वर्तमान में थोड़ी बहुत गिरावट की संभावना जरूर बताई गई है—जैसे कि $2800-$2900 प्रति औंस का लेवल—लेकिन 2025 के मध्य तक यह $3500 और फिर 5 सालों में $8000 तक उछल सकता है।
यह खबर निवेशकों के लिए उत्साहित करने वाली जरूर है, लेकिन जरूरी है कि आप बिना सोचे-समझे पैसा न लगाएं। हर निवेश जोखिम के साथ आता है, और इसलिए फैसला लेने से पहले किसी फाइनेंशियल एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
एबीएन बिजनेस डेस्क। नये सत्र की शुरूआत महंगा होने वाली है, दरअसल,अब रसोई गैस का सिलिंडर भी महंगा होने वाला है। तेल मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ये जानकारी दी है।
उन्होंने कहा कि एलपीजी की कीमत में बढ़ोतरी उज्ज्वला और आम उपभोक्ताओं दोनों के लिए होगी। तेल मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी किए जाने का एलान किया।
मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, एलपीजी के प्रति सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की वृद्धि होगी। 500 से यह 550 (पीएमयूवाई लाभार्थियों के लिए) हो जायेगी और अन्य के लिए यह 803 रुपये से बढ़कर 853 रुपये हो जायेगी।
एबीएन बिजनेस डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली, जिससे निवेशकों को बड़ा झटका लगा है। निफ्टी और सेंसेक्स दोनों ही प्रमुख इंडेक्स में बड़ी गिरावट आयी, जिससे लाखों निवेशकों के करोड़ों रुपए डूब गये। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन, शुरुआती घंटों में ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट देखी गयी।
सेंसेक्स 3,939.68 अंक गिरकर 71,425.01 अंक पर खुला, जबकि निफ्टी में 1,160.8 अंक की गिरावट आयी और यह 21,743.65 अंक पर आ गया। इसके अलावा, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया भी 30 पैसे गिरकर 85.74 डॉलर के स्तर पर पहुंच गया। इस गिरावट से निवेशकों के बीच अस्थिरता और चिंता का माहौल बना हुआ है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया भर के देशों पर भारी टैरिफ लगाए हैं, जिसके बाद कई देशों ने अमेरिका पर जवाबी टैरिफ बढ़ा दिये हैं। इसमें चीन और कनाडा जैसे प्रमुख देश शामिल हैं। इस बढ़ते व्यापार युद्ध के कारण वैश्विक स्तर पर आर्थिक तनाव बढ़ गया है और इसके परिणामस्वरूप महंगाई और मंदी का खतरा गहरा गया है। इस स्थिति ने दुनिया भर के बाजारों में भारी गिरावट को जन्म दिया है।
गिरावट की मुख्य वजह वैश्विक बाजारों में आई अस्थिरता भी है, जहां दुनियाभर के प्रमुख बाजारों में भारी बिकवाली देखने को मिली। अमेरिकी बाजारों में पिछले सप्ताह भारी गिरावट के बाद अब भारतीय बाजार में भी असर देखा गया है। इसके अलावा, घरेलू आर्थिक आंकड़े और कंपनियों के तिमाही नतीजों ने भी निवेशकों के मनोबल को प्रभावित किया। निवेशकों के बीच बढ़ती अस्थिरता और कमजोर आर्थिक संकेतकों ने बाजार में हड़बड़ी की स्थिति उत्पन्न कर दी है।
विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी स्थितियों में निवेशकों को धैर्य बनाए रखने और दीर्घकालिक निवेश रणनीति अपनाने की सलाह दी जा रही है। short-term बाजार उतार-चढ़ाव को लेकर घबराने की बजाय निवेशकों को लंबी अवधि के लिए मजबूत कंपनियों के शेयरों में निवेश करना चाहिएइसके साथ ही ब्रोकरेज हाउस का निवेशकों को संदेश है कि वैश्विक बाजार की वर्तमान स्थिति और हमारी RMS नीति के तहत, कैश सेगमेंट में इंट्राडे ट्रेडिंग (लॉन्ग और शॉर्ट) अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है। कृपया अपनी ट्रेडिंग योजनाओं को इसके अनुसार समायोजित करें।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse