करियर

View All
Published / 2026-05-08 19:01:58
पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 10 पत्रकारों को सुधा सिन्हा मेमोरियल सम्मान

  • पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 10 पत्रकारों को सुधा सिन्हा मेमोरियल सम्मान
  • रोजलिन लकड़ा, किसलय और कुलदीप सिंह दीपक को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

टीम एबीएन, रांची। रांची की पहली महिला पत्रकार सुधा सिन्हा की स्मृति में सुधा सिन्हा मेमोरियल पत्रकारिता सम्मान समारोह शुक्रवार को रांची प्रेस क्लब में संपन्न हुआ। सुधा अरमान मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट रे ऑफ होप एवं रांची प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मीडिया कर्मियों को सम्मानित किया गया।

इस वर्ष का प्रतिष्ठित सुधा सिन्हा मेमोरियल लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड वरिष्ठ पत्रकार श्रीमती रोजलिन लकड़ा (सुगिया बहन), वरिष्ठ पत्रकार किसलय और वरिष्ठ छायाकार कुलदीप सिंह दीपक को प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें पत्रकारिता और छायांकन के क्षेत्र में लंबे समय तक की गई उनकी समर्पित और उल्लेखनीय सेवा के लिए दिया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि पद्मश्री बलबीर दत्त, वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व सूचना आयुक्त बैजनाथ मिश्र, प्रभात खबर के पूर्व झारखंड संपादक अनुज कुमार सिन्हा, वरिष्ठ पत्रकार श्रीनिवास, शर्मिष्ठा मजुमदार और सुधा अरमान मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष शुब नारायण दत्त ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इन अतिथियों ने विभिन्न श्रेणियों में चयनित पत्रकारों को पुरस्कार प्रदान किए। 

इस अवसर पर वक्ताओं ने पत्रकारिता की बदलती चुनौतियों, रांची में पत्रकारिता के स्वर्णिम इतिहास और विशेष रूप से रांची की पहली महिला पत्रकार सुधा सिन्हा के कार्यों व उनके संघर्षपूर्ण जीवन की चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि सुधा सिन्हा ने उस दौर में पत्रकारिता की मशाल जलाई थी जब महिलाओं का इस क्षेत्र में आना बहुत कठिन माना जाता था।

समारोह के दौरान  श्रेयसी मिश्रा और आरती सहुलियार को एक्सीलेंस अवार्ड इन जर्नलिज्म, कुंदन कुमार चौधरी को एक्सीलेंस इन सोशल इम्पैक्ट अवार्ड, धर्मेंद्र स्वरूप को जेम अवार्ड, आनंद दत्ता को सुधा सिन्हा मेमोरियल जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, कुमार गौरव को यूथ एंडेवर अवार्ड और करिश्मा सिन्हा को बेस्ट इमर्जिंग जर्नलिस्ट अवार्ड से नवाजा गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रभात खबर के स्थानीय संपादक संजय मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार रजत गुप्ता, दिवाकर प्रसाद, सुनील सिंह बादल, दिलीप श्रीवास्तव नीलू, गंगेश गुंजन, प्रमोद झा, नवेंदु उन्मेष, किरण जी सहित प्रेस क्लब के अध्यक्ष शंभु नाथ चौधरी, उपाध्यक्ष बिपिन उपाध्याय, सचिव अभिषेक सिन्हा, कार्यकारिणी सदस्य राजन बॉबी, चंदन वर्मा, विजय गोप, क्लब के पूर्व अघ्यक्ष राजेश सिंह, सुरेंद्र सोरेन, सत्यप्रकाश पाठक सहित बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी मौजूद रहे। 

मंच संचालन मृदुला जी ने किया अतिथियों ने कहा कि इस तरह के सम्मान समारोहों से निष्पक्ष और जन-सरोकार की पत्रकारिता करने वालों का मनोबल बढ़ता है।

Published / 2026-05-08 16:18:02
एसआर डीएवी पुंदाग में कक्षा 11-12वीं के विद्यार्थियों के लिए करियर जागरूकता का प्रेरणास्पद कार्यक्रम

  • एसआर डीएवी पुंदाग में कक्षा 11-12वीं के विद्यार्थियों के लिए करियर जागरूकता का प्रेरणास्पद कार्यक्रम

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में करियर विकल्प चुनने के लिए सशक्त बनाते हुए, कक्षा ग्यारहवीं एवं बारहवीं के छात्रों के लिए प्रतिष्ठित मार्गदर्शकों के निर्देशन में करियर काउंसलिंग सत्र का सफल आयोजन किया गया। सत्र में प्रसिद्ध प्रशिक्षक एवं शिक्षाविद्  प्रवीण शर्मा, जो आईआईएम- राँची के पूर्व छात्र हैं, मुख्य भूमिका में रहे। 

उन्होंने करियर प्लानिंग पर मूल्यवान जानकारी साझा की तथा छात्रों को सीयूईटी, सीएलएटी, आईपीएमएटी एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया, जिससे वे समर्पण, आत्मविश्वास एवं भविष्य के लक्ष्यों के प्रति स्पष्ट दृष्टिकोण के साथ तैयारी करने को प्रेरित हुए।

प्रवीण शर्मा के साथ-साथ, सत्र का संचालन करियर काउंसलर एवं प्रतियोगी परीक्षा विश्लेषक डीएवी पब्लिक स्कूल के पूर्व विद्यार्थी मोहित अग्रवाल ने भी किया, जिन्होंने छात्रों को करियर विकल्पों एवं प्रवेश परीक्षाओं संबंधी मूल्यवान मार्गदर्शन प्रदान किया।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए, प्राचार्य डॉ. तापस घोष ने छात्रों को अपने करियर पथ चुनते समय सतर्क एवं विचारशील रहने का आह्वान किया। उन्होंने जोर दिया कि प्रत्येक छात्र में अद्वितीय क्षमताएँ होती हैं तथा उन्हें अपनी रुचि, शक्तियों एवं आकांक्षाओं के अनुरूप पेशा चुनना चाहिए। 

उन्होंने इस प्रतिस्पर्धी विश्व में अनुशासित, दृढ़निश्चयी एवं भविष्य के लिए तैयार रहने के लिए छात्रों को प्रेरित किया। यह ज्ञानवर्धक सत्र अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ, जिससे छात्र प्रेरित होकर आत्मविश्वास के साथ अपना भविष्य गढ़ने को तैयार हो गए।

Published / 2026-05-08 16:03:35
जैक : इंटर के रिजल्ट में हुसैनाबाद के विद्यार्थियों का जलवा

  • जैक इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में हुसैनाबाद के छात्र-छात्राओं ने जिला टॉपर में आगे
  • विज्ञान में उत्तम राज संढा वाणिज्य में प्लस टू गर्ल हाई से आफरीन परवीन बनी जिला टॉपर

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद, पलामू। बीते दिन बुधवार जैक द्वारा जारी इंटरमीडिएट परीक्षा -2026 परिणाम में जहां राज्य भर में छात्र-छात्राओं में खुशी है।

वहीं राज्य भर जिलावार टॉप 10 के तीनों संकायों, विज्ञान, कला व वाणिज्य में पलामू जिला में हुसैनाबाद के छात्र छात्राओं ने जबरदस्त प्रदर्शन कर जिला में दबदबा बनाया हैं। इससे क्षेत्र के लोगों तथा उनके अभिभावकों में हर्ष हैं।विज्ञान संकाय में हुसैनाबाद प्रखण्ड क्षेत्र अपग्रेड हाई उच्च विद्यालय संढा के छात्र  उत्तम राज 473 अंक लाकर जिला टॉप 10 में 6 अस्थान प्राप्त किया है।

उत्तम के पिता सन्नी कुमार दास, हुसैनाबाद बीआरसी में डाटा ऑपरेटर के पद पर हैं जबकि उनकी माता धीरन देवी गृहणी हैं। उत्तम ने बताया कि कड़ी मेहनत से कोई भी मंजिल की प्राप्ति की जा सकती हैं उत्तम को आगे चल कर नीट की तैयारी करनी हैं और उनका लक्ष्य डॉक्टर बनने की हैं।वे अपने सफलता के श्रेह अपने माता धीरन देवी व पिता एवं गुरुजनों को दिया है।

वहीं वाणिज्य संकाय में प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय की आफरीन परवीन जिला में टॉप रही। नगर पंचायत क्षेत्र के रमजान बीघा निवासी जहांगीर आलम व संजीदा खातून की पुत्री आफरीन परवीन ने कुल 466 अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त की हैं। 

उसके दादा मो सरफुद्दीन साहब ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि यह अपने कार्यों के प्रति शुरू से ही गम्भीर रही है। अपनी सफलता का श्रेय अम्मी-अब्बू, परिजनों व गुरुजनों को देते हुए आफरीन ने कहा कि लगातार मेहनत करने से ही सफलता मिलती है। 

उसका लक्ष्य सीए बनने का है। वही इसी विद्यालय की रौशनी कुमारी व खुशी कुमारी शर्मा क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान व सोनम कुमारी, खुशी सिंह के अलावा एसबीएस कॉलेज का एक विद्यार्थी टॉप टेन में स्थान बनाया है। 

कला संकाय में प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय की 4 छात्राओं व एसबीएस कॉलेज का एक विद्यार्थी ने टॉप टेन में स्थान बनाया है। विद्यार्थियों की सफलता पर गुरुजनों व परिजनों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Published / 2026-05-06 18:59:13
भंडरा : बीइइओ की अध्यक्षता में हुई गुरुगोष्ठी

एबीएन न्यूज नेटवर्क, भंडरा। भंडरा के राजकीय मध्य विद्यालय भंडरा में बीईईओ राजीव रंजन की अध्यक्षता में मासिक गुरुगोष्ठी बैठक का आयोजन किया गया। इसमें इढड राम विजय खलखो सहित सभी बीआरपी सीआरपी और सभी विद्यालयों के प्रधान शिक्षक शामिल हुए।  

बैठक में नामांकन, ई-विद्या वाहिनी, एमडीएम, बच्चों की उपस्थिति, परीक्षा परिणाम के साथ-साथ प्रजायत्न के मुद्दों जैसे कक्षा तीन तक के बच्चों का बुनियादी पढ़ना-लिखना और गणित मजबूत करना, स्तर के अनुसार शिक्षण, एवं बच्चों की नियमित उपस्थिति पर भी चर्चा की गयी। 

बीईईओ ने कहा की स्कूलों में मीनू के आधार पर पौष्टिक भोजन बनना चाहिये। अन्यथा कारवाई होगी। बच्चों के निवाले के साथ कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। 

उन्होंने ई विद्यावाहिनी में पुस्तक वितरण संबंधी विवरण भी यथाशीघ्र प्रविष्ट करने का निर्देश दिया। इसके अलावे सभी शिक्षक अपनी और छात्र उपस्थिति ई विद्यावाहिनी में नियमित रुप से प्रविष्ट करने का निर्देश दिया।

Published / 2026-05-04 23:30:49
एसआर डीएवी. पुंदाग के 18 विद्यार्थियों को दीन दयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति

  • एसआर डीएवी. पुंदाग के 18 विद्यार्थियों को दीन दयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति 

एबीएन कैरियर डेस्क। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल,पुंदाग के छात्रों ने दीन दयाल स्पर्श योजना (2025-26) के तहत छात्रवृत्ति प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। यह योजना भारत सरकार, संचार मंत्रालय, डाक विभाग की एक पहल है, जिसका कार्यान्वयन रांची मंडल, भारत पोस्ट के माध्यम से किया जा रहा है।

चयन प्रक्रिया में दो चरण शामिल थे- प्रथम क्विज दौर, उसके बाद प्रोजेक्ट कार्य, जिसमें छात्रों ने फिलाटेली में अपनी रचनात्मकता और शोध कौशल का प्रदर्शन किया। सर्वश्रेष्ठ परियोजनाओं का चयन कर सभी 18 छात्रों को प्रति छात्र 6000 /-  रुपये का चेक तथा  प्रमाण पत्र प्रदान किया गया,जिसे पाकर वे प्रसन्न दिखाई दिये।

प्राचार्य डॉ. तापस घोष ने छात्रों के सराहनीय प्रदर्शन पर बधाई दी और उन्हें ऐसी समृद्धिपूर्ण अवसरों की खोज जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।इस अवसर पर रांची जीपीओ, फिलाटेली ब्यूरो के मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव एवं प्रभारी श्री संदीप कुमार महतो की उपस्थिति से यह क्षण और भी विशेष हो गया। 

प्राचार्य ने अपने संदेश में कहा कि हम अपने युवा विजेताओं पर अत्यधिक गर्व महसूस कर रहे हैं और उन्हें निरंतर सफलता की शुभकामनाएं देते हैं। ये विद्यार्थी अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेंगे।

Published / 2026-05-02 18:12:40
अपने जीवन के एथिक्स और वैल्यूज से कभी समझौता न करें : अबुजर हाशमी

  • अपने जीवन के एथिक्स और वैल्यूज से कभी समझौता न करें : अबुजर हाशमी
  • टेक्नोलॉजी और ह्यूमैनिटी को साथ लेकर चलने वाले मल्टी डिसीप्लिनरी एप्रोच को जीवन में प्राथमिकता दें

एबीएन कैरियर डेस्क (रांची)। अलोन ड्रीम कैचर्स स्कूल बुकरू कांके ने शनिवार कोविद्यालय से सीआईएससीई बोर्ड  वर्ष 2026, 10वीं परीक्षा में सफल प्रथम बैच के 21 छात्र छात्राओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि आईआईटियन अबुजर हाशमी रहे। अबुजर हाशमी ने इस अवसर पर अलोन ड्रीम कैचर्स स्कूल से सीआईएससीई दसवीं की परीक्षा में सफल सभी छात्रों को संबोधित करते हुए उनकी सफलता पर उन्हें बधाइयां दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 

अपने संबोधन में उन्होंने 97% अंक हासिल कर स्कूल टॉपर होने वाली शिफा आरिफ 95% अंकों के साथ सफलता हासिल करने वाली सेकंड टॉपर हुमैरा फिरदौस तथा अदीबा रिजवान,  थर्ड टॉपर साद अजमल ( 93%) सहित 92% लाने वाली आरिबा 90% लाने वाली साइना 88% लाने वाली दूसरा 87% लाने वाली शाइस्ता 86% लाने वाले सरिया 85% लाने वाले अफनान और संजीदा सबों को उनके अर्जित उम्दा परसेंटेज के लिए बधाइयां दी और भविष्य में इसी तरह अच्छे अंकों से सफल होने की कामना की।

 उन्होंने छात्रों से कहा कि अपने जीवन में कभी भी अपने एथिक्स और मूल्य के साथ समझौता न करें जीवन में हमेशा अच्छे मित्र बनायें जो उन्हें अच्छी नीति मूल्य के साथ अच्छे मार्ग में अग्रसर होने को प्रेरित करने वाले हो इस क्रम में उन्होंने एआई का जिक्र किया। साथ ही उन्होंने सभी स्टूडेंट को एंड्राइड मोबाइल से दूर रहने की चेतावनी दी कहा कि टेक्नोलॉजी को ह्यूमैनिटी के साथ लेकर चलने वाले बने। 

कहा कि एंड्राइड मोबाइल की लतआपके स्किल या हुनर के लिए खतरा है। कड़ी मेहनत को सफलता का मूल मंत्र बताया कहां की सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं है। छात्रों को उनकी रुचि और ज्ञान के अनुरूप विषय चयन करने पर जोर देते हुए कहा कि जिस फील्ड में जायें उसका गोल सेट कर लें और लक्ष्य की प्राप्ति तक लगातार उसे दिशा में प्रयासरत रहें।

स्कूल के डायरेक्टर उमर सर ने सभी सफल छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में हमेशा शिक्षकों का सम्मान करें और अलोन ड्रीम कैचेज विद्यालय से आप लोगों ने जो भी शिक्षा तहजीब अनुशासन व मूल्य प्राप्त किया है उसे अपने जीवन में संरक्षित करें और उसका संवर्धन करें।

स्कूल की प्रिंसिपल सी के प्रमाणिक, वाइस प्रिंसिपल इरशाद सर, फिजिक्स के टीचर मोहम्मद अली और कंप्यूटर के शिक्षक ओसामा ने भी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उनकी सफलता पर उन्हें बधाइयां दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह में स्कूल टॉपर शिफा आरिफ समेत सभी सफल छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिवार की ओर से एक मोमेंटो प्रदान कर उन्हें उनकी सफलता के लिए सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रिंसिपल सी के प्रामाणिक और वाइस प्रिंसिपल इरशाद ने सभी सफल छात्राओं को मोमेंटो प्रदान किया ।

Published / 2026-04-30 23:17:15
अलोन्स ड्रीमकैचर्स स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत

  • अलोन्स ड्रीमकैचर्स स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत 

टीम एबीएन, रांची। अलोन्स ड्रीमकैचर्स स्कूल, कांके बुकरू के छात्र- छात्राओं का सीआईएससीई के दसवीं की परीक्षा में शत-प्रतिशत रिजल्ट के साथ अव्वल प्रदर्शन रहा। सीआईएससीई (आईसीएसई) नई दिल्ली से संबद्धता प्राप्त अलोन्स ड्रीमकैचर्स स्कूल, द स्कूल फार टुमोरो के तर्ज पर इनोवेटिव आइडियाज व माडर्न टेक्निक के साथ
द छात्र छात्राओं को शिक्षित करने की दिशा में सफलता पूर्वक अग्रसर है। 

वर्ष 2026 में अलोन्स ड्रीमकैचर्स के 21 स्टूडेंट्स के प्रथम बैच ने सीआईएससीई के दसवीं की परीक्षा में शामिल हुए, जिसमें 14 गर्ल्स व सात ब्वायज शामिल थे। इसमें छात्राओं का प्रदर्शन उम्दा रहा। इस परीक्षा में  स्कूल की छात्रा शिफा आरिफ 96.8% अंकों से सफलता हासिल कर स्कूल टापर रही तथा विद्यालय व अपने माता-पिता का नाम रौशन किया है। 

वहीं इसी स्कूल की छात्रा हुमैरा फिरदौस 94.8% अंकों के साथ स्कूल की सेकेंड टाप रही। वहीं शाद अजमल (93.2%), अरीबा रिजवान (91.4%) व साइना परवीन (89.4%)  अंक हासिल कर क्रमशः थर्ड, फोर्थ व फिफ्थ टापर्स रहे। अलोन्स ड्रीमकैचर्स स्कूल के फर्स्ट बैच के स्टूडेंट्स ने सीआईएससीई दसवीं की इस परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। 

इसमें 30% स्टूडेंट्स ने 90%से अधिक अंक अर्जित कर तथा 57% स्टूडेंट्स ने 85% से अधिक अंकों सफलता हासिल की है। विषयवार छात्रों अर्जित अंको में इंग्लिश में 99, हिंदी में एस एसटी में 99,कंप्यूटर में 98 तथा साइंस में 96 अंक हासिल किया है। स्कूल की प्रिंसिपल सी के प्रमाणिक ने स्टूडेंट्स की इस सफलता पर उन्हें बधाईयां देते उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Published / 2026-04-30 23:13:11
जमशेदपुर की शांभवी तिवारी बनीं आईएससी में नेशनल टॉपर, 100% अंक हासिल

  • जमशेदपुर की शांभवी तिवारी बनीं आईएससी में नेशनल टॉपर, 100% अंक हासिल
  • सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट की छात्रा ने सभी प्रमुख विषयों में पाए पूरे अंक, अब नीट परीक्षा पर फोकस

एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर की होनहार छात्रा शांभवी तिवारी ने आईएससी 12वीं परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है। सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा शांभवी ने जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिकी और अंग्रेजी जैसे सभी प्रमुख विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर अपनी असाधारण प्रतिभा का परिचय दिया है।

शांभवी की इस उपलब्धि से उनके परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है। उनके पिता राकेश रमन एयर इंडिया में प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता सेंट मैरी इंग्लिश स्कूल में रसायन शास्त्र की पीजीटी शिक्षिका हैं। शांभवी अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और माता-पिता के मार्गदर्शन को देती हैं।

उन्होंने बताया कि उन्होंने नियमित रूप से प्रतिदिन 7 से 8 घंटे पढ़ाई की और स्कूली पढ़ाई के साथ-साथ आकाश इंस्टीट्यूट से मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी भी की। पढ़ाई के अलावा शांभवी को फिल्में देखना, संगीत सुनना और उपन्यास पढ़ना पसंद है, जिससे उन्हें मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है।

फिलहाल शांभवी का पूरा ध्यान आगामी 3 मई को होने वाली नीट परीक्षा पर केंद्रित है। उनका परीक्षा केंद्र अलकबीरा पॉलिटेक्निक में निर्धारित किया गया है। उनके पिता ने बताया कि इस उपलब्धि पर उन्हें गर्व है, लेकिन उनकी सबसे बड़ी खुशी तब होगी जब शांभवी डॉक्टर बनकर अपने सपनों को साकार करेंगी।

अंशिका गुप्ता रांची सिटी टॉपर बनी

जहां कोल्हान ने राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनायी। वहीं राजधानी रांची के स्कूलों ने भी शानदार प्रदर्शन कर अपनी गुणवत्ता साबित की। संत थॉमस स्कूल की अंशिका गुप्ता ने 99 प्रतिशत अंक के साथ रांची सिटी टॉपर का खिताब अपने नाम किया। बिशप स्कॉट गर्ल्स स्कूल की इकरा फातिमा ने 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप सूची में जगह बनायी। संत जेवियर स्कूल के विद्यार्थियों ने भी टॉप-10 में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी।

लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल के छात्रों ने 10वीं और 12वीं दोनों में बेहतरीन अंक हासिल किये। 10वीं में प्रभलीन कौर ने 98.8 प्रतिशत अंक के साथ बढ़त बनायी, जबकि कृत्वी किरण, यामिनी सिंह और रावी सिंह ने भी 97 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये। 12वीं में शामिया खान, एलिजा रहमान और सौम्या ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।

लड़कियों ने मारी बाजी

हर साल की तरह इस बार भी लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। आइसीएसइ परीक्षा में लड़कियों का पास प्रतिशत 99.17 रहा, जबकि लड़कों का 98.88 प्रतिशत। 

इसी प्रकार आइएससी परीक्षा में लड़कियों का पास प्रतिशत 99.33 प्रतिशत रहा, जबकि लड़कों का 98.93 प्रतिशत। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआइसीइ)द्वारा आयोजित आइसीएसइ 10वीं 12वीं परीक्षा 2026 के परिणामों में झारखंड ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर अपनी मजबूत शैक्षणिक पहचान कायम रखी। 

10वीं की परीक्षा में झारखंड से कुल 16,693 छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिनमें 8,696 लड़के और 7,997 लड़कियां थीं। 99.02 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे। वहीं, 12वीं की परीक्षा में 4,858 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया, जिनमें 2,333 लड़के और 2,525 लड़कियां शामिल थीं। कुल पास प्रतिशत 99.14 रहा, जो राज्य के बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन को दर्शाता है।

Page 9 of 108

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse