टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में हिंदी पखवाड़ा तथा हिंदी दिवस के अवसर पर अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं।
प्राचार्य डॉ तापस घोष ने हिंदी विभाग के अध्यापक- अध्यापिकाओं के साथ मिलकर ज्ञान दीप प्रज्ज्वलित करके हिंदी दिवस समारोह के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात कक्षा षष्ठ की दिव्यांशी नाथ तथा कक्षा दशम की अनन्या कुमारी ने सुमधुर संगीत प्रस्तुत करके सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
कक्षा तृतीय से कक्षा पंचम तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न साहित्यकारों की वेशभूषा में फैंसी ड्रेस में भाग लिया एवं उनके व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर प्रकाश डाला। कक्षा षष्ठ से अष्टम के विद्यार्थियों ने कहानी वाचन प्रतियोगिता में भाग लिया। वहीं कक्षा नवम से द्वादश तक के विद्यार्थियों ने स्वरचित कविता पाठ करके सबका मन मोह लिया।
प्राचार्य डॉ तापस घोष ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान समय में हिंदी पूरे विश्व में सबसे अधिक बोली जानेवाली चौथी भाषा है, जिसका प्रचार-प्रसार दिनोंदिन बढ़ता ही जा रहा है। हमें इस बात का गर्व होना चाहिए। भारत के लगभग 57 प्रतिशत लोग इसी भाषा में विचारों का आदान -प्रदान करते हैं। इसका व्यावसायिक महत्त्व भी बढ़ता ही जा रहा है, जिससे इस भाषा के प्रति लोगों की रुचि बढ़ रही है।
उन्होंने शिक्षक समुदाय से कहा कि वे विद्यार्थियों को हिंदी के क्षेत्र में बढ़ रहे रोजगार के अवसरों की भी जानकारी दें। वे अपने विकास के लिए पठन-मनन-चिंतन जारी रखें एवं विद्यार्थियों को भी अधिक से अधिक लाभ पहुंचायें। सभी शिक्षक अपने विषय में अध्ययनशील रहें।
हिंदी पखवाड़ा में आयोजित प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा। इस समारोह में विद्यार्थियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शांति पाठ के साथ सभा समाप्त हुई।
टीम एबीएन, रांची। एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड के विजन और मिशन को ध्यान में रखते हुए और इसके संस्थापक अध्यक्ष एवं कुलाधिपति, एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड के आशीर्वाद से स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों के नये बैचों के साथ-साथ पीएचडी स्कॉलर्स के लिए 11 सितंबर से एक भव्य दो दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है।
एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड के कुलाधिपति, डॉ अतुल चौहान का संबोधन विशेष रहा। उन्होंने अभिभावकों और छात्रों को आश्वस्त करते हुए कहा, हमने एमिटी में पढ़ने वाले छात्रों का बहुत सावधानी से चयन किया है क्योंकि हम चाहते हैं कि आप समाज के लिए कुछ अच्छा करें। जब भी आप जीवन में किसी सफल व्यक्ति को देखें, तो यह समझने की कोशिश करें कि उन्हें ऐसा क्या बनाया है।
उन्होंने कहा, आप सभी न केवल एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड के छात्र हैं, बल्कि उस महान विश्वविद्यालय का हिस्सा हैं जिसके भारत में 12 विश्वविद्यालय, भारत भर में और दुनिया भर में 25 से अधिक बिजनेस स्कूल हैं। प्रधानमंत्री के शब्दों का अनुसरण करते हुए कुलाधिपति ने एमिटी विश्वविद्यालय को शामिल करते हुए, विकसित भारत दिवस मनाने का सपना देखा है। उन्होंने कहा, आपके माता-पिता और मैं मिलकर आपको सफल देखना चाहते हैं। अपने समय का सदुपयोग करें।
नवप्रवेशित छात्रों, दादा-दादी और अभिभावकों को संबोधित करते हुए, एमिटी एजुकेशन ग्रुप के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, यू रामचंद्रन ने कहा, एमिटी एक परिवार है। एमिटी एजुकेशन ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष, डॉ अशोक के चौहान द्वारा एमिटी के मिशन, एमिटी के जुनून और एमिटी के जुनून पर प्रकाश डाला गया, जिसके बाद एमिटी इंटरनेशनल स्कूल्स की अध्यक्ष, डॉ अनीता चौहान का परिचय दिया गया। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी के भारतीय और विदेशी परिसरों, पूर्व छात्रों, औद्योगिक सहयोग और प्लेसमेंट के बारे में एक संक्षिप्त प्रस्तुति दी।
एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड के कुलपति डॉ अशोक के श्रीवास्तव ने इस आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा, मुझे सभी मेधावी छात्रों के साथ-साथ अभिभावकों और दादा-दादी का इस गरिमामयी उपस्थिति में स्वागत करते हुए अत्यंत खुशी हो रही है। एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान, एनआईआरएफ मान्यता और सबसे महत्वपूर्ण, एक परिसर-अनुकूल वातावरण प्रदान कर रही है।
उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, कई संगठनों ने हमें राज्य में नंबर एक विश्वविद्यालय का दर्जा दिया है। उन्होंने आगे कहा, हम आपको विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम और सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों में शामिल करके विविधतापूर्ण बना रहे हैं। उल्लेखनीय रूप से, उन्होंने यहां पढ़ाए जाने वाले विदेशी भाषाओं के पाठ्यक्रमों का भी उल्लेख किया। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों पर नजर रखने का आग्रह किया।
एमिटी एजुकेशन ग्रुप की सहायक उपाध्यक्ष डॉ। प्रीति साहनी ने कहा, यह छात्रों के लिए एक नया दिन है, परिवर्तन की एक यात्रा है। जीवन कभी भी उचित नहीं होता। यह इस बारे में है कि आप कहां हैं और आप कितनी दूर जा सकते हैं। इस वर्ष 2000 से अधिक छात्र एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में शामिल हुए हैं। एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में ओरिएंटेशन का उद्देश्य नए छात्रों के लिए विश्वविद्यालय जीवन में सहज प्रवेश सुनिश्चित करना है।
यह छात्रों को विश्वविद्यालय जीवन, शैक्षणिक और उपलब्ध सहायता प्रणालियों के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराता है। यह छात्रों को विश्वविद्यालय की संस्कृति, नीतियों और अपेक्षाओं को समझने में मदद करता है, जिससे उन्हें अपनी शैक्षणिक यात्रा में सफलता के लिए तैयार किया जा सके। यह छात्रों को संकाय, कर्मचारियों और सहपाठियों के साथ बातचीत करने का अवसर भी प्रदान करता है, जिससे उनके बीच संबंध और नेटवर्क बनते हैं।
टीम एबीएन, रांची। आज बीआईटी मेसरा लालपुर के तत्वावधान में राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस हिंदी भाषा प्रकोष्ठ के द्वारा हिंदी दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सेवा योजना के कार्यकतार्ओं ने हिंदी के विस्तार के लिए नाट्यरूप और कविता के माध्यम से छात्रों को हिंदी के उपयोग के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में अपने संबोधन में संस्थान के प्रभारी प्राचार्य डॉ डीके मल्लिक ने हिंदी के प्रति आज के युवाओं और विद्यार्थियों के बीच की डर के प्रति प्रोत्साहित करते हुए अपनी बातों को रखा और अपने कार्य स्थल में हिंदी के प्रयोग के प्रति जागरूकता लाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने की बात कही।
आज के इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आकाशवाणी रांची की वरिष्ठ उद्घोषिका एवं हिंदी और क्षेत्रीय भाषा नागपुरी की विद्वान डॉ शकुंतला मिश्रा थी। उन्होंने अपने संबोधन में हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं के समन्यव के साथ उसकी उपयोगिता पर बल दिया। डॉ मिश्रा ने क्षेत्रीय भाषाओं को रानी का रूप में सम्मान करने और हिंदी को महारानी का सम्मान दिया। उन्होंने हिंदी के प्रयोग करने और उसको अंतराष्ट्रीय भाषा में स्थापित करने के लिए युवाओं को आह्वान किया।
आज के इस कार्यक्रम में डॉ प्रदीप मुंडा, डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। हिंदी दिवस के इस सम्मानित अवसर पर विद्यार्थियों ने नाटकीय ढंग से हिंदी को सोशल मीडिया में हिंदी की प्रयोग करने की तरीके पर विशेष रूप से जोर दिया ताकि हम आमजनों तक अपनी मातृभाषा को विस्तार कर सके। धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ शिक्षक डॉ प्रणव कुमार ने किया।
आज के इस कार्यक्रम में डॉ अमृता प्रियम, डॉ आशुतोष मिश्र, डॉ महुवा बनर्जी, नरेंद्र कुमार, राणा प्रताप डॉ अनीश हैदर, डॉ प्रशांत कुमार, विनोद कुमार, मानषी गुप्ता, मनोज कुमार, डॉ अविनाश सिन्हा, डॉ नागेंद्र सिंह, संजय कुमार, जलेश्वर भगत, दीपक कुमार मिश्रा सहित भारी संख्या में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भाग लिया।
टीम एबीएन, रांची। बीआईटी मेसरा लालपुर के तत्वावधान में दो दिवसीय प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आखरी दिन काफी रोमांचक मुकाबले हुए अंतिम आठ के विजेताओं के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें टीम फीनिक्स ने प्रथम स्थान टीम थिंकटैंक ने दूसरा स्थान और टीम क्लू क्रू ने तीसरे स्थान प्राप्त कर दर्शकों को उत्साहित किया।
आज के समापन समारोह के मुख्यअतिथि प्रभारी प्राचार्य डॉ डीके मल्लिक ने सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया और शुभकामनाएं दी। इस पूरे कार्यक्रम के मुख्य निर्णायक की भूमिका में डॉ आशुतोष मिश्रा, डॉ सौमित्रो चक्रवर्ती और डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव थे। इस पूरे कार्यक्रम में संचालन सुश्री सान्या, सोनल, सुमैया और प्रतीक किया।
टीम एबीएन, रांच। आज दिनांक 9 अगस्त को बी आई टी मेसरा लालपुर में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम टीम मीडिया एवं जनसंपर्क विभाग के प्रभारी डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया जा रहा है। कार्यक्रम क्विज्जार्ड 25 में कुल 70 प्रतिभागी अपना ज्ञान और बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन कर रहे हैं।
आज इस कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए संस्थान के प्रभारी डॉ डी, के, मल्लिक ने इस कार्यक्रम में शामिल शिक्षक और प्रतिभागियों छात्रों को संबोधित करते हुए कहा की इस प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन से विद्यार्थियों बिजनेस और उसके बारीकियों की समझ होती हैं कार्यक्रम के आयोजन करने वाली टीम को शुभकामनाएं देते हुए इससे और वृहत रूप से करने की बात कही।
आज के इस कार्यक्रम में डॉ संदीप शाहदेव, डॉ सोमनाथ मुखर्जी, डॉ आशुतोष मिश्रा, डॉ प्रदीप मुंडा, सहायक कुल सचिव नरेंद्र कुमार, डॉ सौमित्रो, संजय कुमार, राणा प्रताप सहित एम बी ए के सभी विद्यार्थी शामिल थे।
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 9/9/20250 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) का एक प्रतिनिधिमंडल कुलाधिपति राज्यपाल झारखंड के नाम रांची विश्विद्यालय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्विद्यालय में स्थायी कुलपति, प्रतिकुलपति, कुलसचिव की नियुक्ति के संबंध में ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में आजसू ने निवेदन पूर्वक कहा कि रांची विश्विद्यालय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्विद्यालय में स्थाई कुलपति नहीं है जिसके कारण विश्वविद्यालय का काम पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है न तो समय पर क्लास हो रही है न ही समय पर परीक्षा न ही रिजल्ट प्रकाशित हो पा रही है। जिससे कि विश्विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को अनेक प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
किसी भी तरह की तरह का फाइनेंशियल प्रक्रिया विश्विद्यालय के द्वारा डेवलेपमेंट का नहीं लिया जा रहा है सीनेट और सिंडिकेट की बैठके समय पर नहीं हो पा रही है जिससे से विश्विद्यालय के विकास कार्य पर रोक लगा हुआ है साथ ही विश्वविद्यालय के कर्मचारीयों, शिक्षकों की भी वेतन सही समय पर नहीं मिल पा रही है और भी अनेकों समस्या है जिसका निराकरण स्थाई कुलपति की नियुक्ति से ही संभव है।
अत: कुलाधिपति से आजसू छात्र हित में आग्रह करती कि राज्य के सभी विश्विद्यालयों में स्थाई कुलपति, प्रतिकुलपति, कुलसचिव की नियुक्ति की जाए जिससे कि ये सभी समस्याओं से छात्र छात्राओं को निजात मिल सके। ज्ञापन सौंपने में रौशन नायक, अमन साहू, राजेश सिंह, सौरभ यादव, राज दुबे, प्रेम लिंडा, अमित मिंज इत्यादि उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। मिनिस्ट्री आफ एजुकेशन के द्वारा हर साल कॉलेज और यूनिवर्सिटी की एक रैंकिंग जारी की जाती है, जोकि नेशनल इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क द्वारा निकली जाती है। इस बार यानी साल 2025 रैंकिंग में रांची स्थित बीआईटी मेशरा ने टॉप 55 इंजीनियरिंग कॉलेज में अपनी जगह बना ली है। यहां के बच्चों का करोड़ों के पैकेज में सेलेक्शन होता है। इस बार तो यह 1.45 करोड़ तक गया है।
रांची स्थित बिरला इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी मेसरा (बीआईटी मेसरा) 2025 में भी इंजीनियरिंग, के मामले में विदेश के प्रतिष्ठित संस्थान के रूप में निकलकर सामने आया है। इंस्टीट्यूट की इस बार की रैंकिंग 51 है। हालांकि, पिछली बार की रैंकिंग 48 थी।
एनएएसी द्वारा ए ग्रेड से मान्यता प्राप्त और यूजीसी, एआईसीटीई और पीसीआई द्वारा अनुमोदित, बीआईटी मेसरा मजबूत शैक्षणिक अनुभव, अत्याधुनिक शोध के अवसर और लगातार बेहतरीन प्लेसमेंट देता है।
बीआईटी मेसरा में बीटेक और बीआर्क जैसे प्रमुख कार्यक्रमों में प्रवेश राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं के माध्यम से होता है। बीटेक के लिए , जेईई मेन रैंक जरूरी है, और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (सीएसई) जैसी शीर्ष शाखाओं के लिए कटआॅफ सामान्य श्रेणी के लिए आमतौर पर अकफ 8000 के नीचे होता है।
शाखा और श्रेणीवार कटआफ (ओबीसी, एससी, एसटी, गृह राज्य सहित) कंपटीशन और आरक्षण मानदंडों के आधार पर सालाना बदलता रहता है। बी फार्मा के लिए, सीयूईटी यूजी और नीट यूजी स्वीकार किये जाते हैं, और उसी हिसाब से मेरिट तैयार की जाती है। 2025 के प्लेसमेंट ने सारा रिकॉर्ड ही तोड़ दिया।
दरअसल, 2025 में बीटेक कंप्यूटर ब्रांच से 1.45 करोड़ का प्लेसमेंट एक स्टूडेंट को मिला है। जो अब तक का सबसे हाईएस्ट और प्रेस्टीजियस है। प्लेसमेंट वाली कंपनी की बात करें तो यहां मुख्य तौर पर गूगल, माइक्रोसॉफ्ट से लेकर कोटक, महिंद्रा, एचडीएफसी व आईसीआईसीआई फाइनेंस जैसी कंपनी आती है।
टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू रांची में आज शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की शुरूआत महान शिक्षाविद और भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के चित्र पर पुष्पांजलि से हुई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य श्री एमके सिन्हा ने कहा कि समय के बदलाव के साथ शिक्षकों की भूमिका में बदलाव आया है। आज शिक्षकों की भूमिका चुनौतीपूर्ण हो गयी है।
उन्होंने कहा कि जब समाज पूर्णतया शिक्षकों की शिक्षा पर ही अवलंबित था तो बहुत कम बच्चे अनुत्तीर्ण होते थे। आज के तकनीकी युग में अनुत्तीर्णता का प्रतिशत बढ़ रहा है,जो चिंतनीय है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का बच्चों पर बढ़ते प्रभाव को नियंत्रित किए जाने की जरूरत है।
मौके पर बच्चों ने गीत और वाद्य संगीत द्वारा शिक्षक दिवस समारोह को यादगार बना दिया। मौके पर विद्यालय के सारे शिक्षक मौजूद थे। उक्त जानकारी डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू रांची के आलोक इंद्र गुरु ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse