करियर

View All
Published / 2025-11-06 20:51:07
झारखंड : होमगार्ड की बहाली के लिए ऐस करें आवेदन

झारखंड में होमगार्ड के 737 पदों पर भर्ती, 7वीं और 10वीं पास करें आवेदन; देखें चयन प्रक्रिया 

एबीएन कैरियर डेस्क। अगर आप 7वीं या 10वीं पास हैं, तो झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में नौकरी पाने का यह शानदार अवसर है। विभाग ने कुल 737 होमगार्ड पदों के लिए बंपर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 18 नवंबर 2025 से शुरू होगी और 21 दिसंबर 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  recruitment.jharkhand.gov.in पर जाकर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

झारखंड होमगार्ड भर्ती 2025 के तहत कुल 737 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें 667 पद ग्रामीण गृह रक्षक और 70 पद शहरी गृह रक्षक के लिए निर्धारित हैं। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति दुमका जिले के विभिन्न प्रखंडों यानी, दुमका मुफस्सिल, काठीकुण्ड, गोपीकान्दर, शिकारीपाड़ा, रानेश्वर, मसलिया, जामा, जरमुण्डी, सरैयाहाट और रामगढ़ में की जायेगी। 

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा 

ग्रामीण गृह रक्षक पदों के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 7वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है, जबकि शहरी गृह रक्षक पदों के लिए कम से कम 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है। दोनों पदों के लिए उच्चतर संबंधित योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जायेगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2025 को न्यूनतम 19 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। 

चयन प्रक्रिया 

  • उम्मीदवारों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा, हिन्दी लेखन परीक्षा और तकनीकी दक्षता परीक्षा (केवल शहरी गृह रक्षक पदों के लिए) के आधार पर किया जायेगा। 
  • हिन्दी लेखन परीक्षा: शारीरिक जांच में सफल उम्मीदवारों को हिन्दी लेखन क्षमता परीक्षा देनी होगी। ग्रामीण गृह रक्षकों के लिए यह 7वीं कक्षा और शहरी गृह रक्षकों के लिए 10वीं कक्षा के स्तर की होगी। परीक्षा 100 अंकों की होगी और पास होने के लिए 30 अंक जरूरी हैं। 
  • तकनीकी दक्षता परीक्षा: यह परीक्षा केवल शहरी तकनीकी गृह रक्षक अभ्यर्थियों के लिए होगी। कुल अंक 100 और उत्तीर्णांक 30 होंगे। 
  • अंतिम चयन: सभी परीक्षाओं के बाद मेरिट सूची बनाई जाएगी। चयनित उम्मीदवारों का मेडिकल और चरित्र सत्यापन होने के बाद प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण पूरा करने पर उन्हें गृह रक्षक के रूप में नियुक्त किया जायेगा। 

ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  recruitment.jharkhand.gov.in  पर जायें। 
  • होम पेज पर दिये गये Apply Online या भर्ती लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब नया रजिस्ट्रेशन करें और आवश्यक विवरण भरें। 
  • इसके बाद अपने लॉगिन क्रेडेंशियल से लॉगिन करें। 
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें। 
  • मांगे गये दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 
  • फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी डिटेल्स एक बार दोबारा जांच लें। 
  • फाइनल सबमिशन के बाद आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट आउट डाउनलोड करके अपने पास रख लें

Published / 2025-11-05 20:44:22
बीआईटी क्रिकेट लीग 2025 : विक्ट्री टाइटन और अरेंजर वारीरियर्स के बीच पहला मुकाबला

टीम एबीएन, रांची। बीआईटी क्रिकेट लीग 2025 का आज शुभारंभ हो प्रतियोगिता के प्रथम मुकाबला विक्ट्री टाइटन और अरेंजर वारीरियर्स के बीच बेहद ही रोमांचक रहा विक्ट्री टाइटन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 99 रन बनाये। 

डॉ विनय कुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शानदार 28 रन बनाये। अरेंजर के अजय खलखो ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट मात्र दस रन देकर प्राप्त किया ब्रजेश मिश्रा ने अपने टीम के लिए शानदार 3 कैच पकड़ विपक्षी टीम को बड़ा रन स्कोर बनाने से रोक दिया। 

लक्ष्य को प्राप्त करने उतरी अरेंजर वारीरियर्स के कप्तान कुमार रजनीश ने धैर्य पूर्वक खेलते हुए डॉ धीमन के साथ बहुत ही शानदार तरीके से 13 ओवर में ही जीत दर्ज कर मैच जीत लिया। डॉ धीमन को उनके बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। 

आज इस प्रतियोगिता की शुभारंभ बी आई टी मेसरा पोलटेक्निक की निदेशक डॉ विजया लक्ष्मी ने बल्लेबाजी और डॉ राकेश चद्र झा ने गेंदबाजी कर एक महीने तक चलने वाली लीग मुकाबले की शुरुआत की। 

मौके पर डॉ सतीस कुमार डॉ डी के मलिक प्रभारी बी आई टी मेसरा लालपुर खेल संयोजक डॉ महेंद्र कुमार, डॉ अभिजीत मुस्तफी शामिल हुए यह प्रतियोगिता में कुल 5 टीमें हिस्सा ले रही हैं। डॉ विजया ने इस प्रकार के आयोजन के लिए आयोजन समिति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से शारीरिक ऊर्जा का निर्माण होता हैं जो स्वस्थ रहने के लिए प्रेरणा का कार्य करता है।  

आयोजन समिति के चिरंजीवी, प्रमोद कुमार, मनोज गिरी, राकेश कुमार, अजय डॉ अमित तिवारी आलोक, राम महल सहित भारी संख्या में दर्शक के रूप में बीआईटी परिवार उपस्थित थे।

Published / 2025-11-04 16:38:03
एसआर डीएवी पुंदाग के तीन विद्यार्थी सीए की फाउंडेशन परीक्षा में उत्तीर्ण

एबीएन कैरियर डेस्क। द इंस्टीट्यूट ऑफ चाटर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया का विद्यार्थी बनना गर्व का विषय है।यह वाणिज्य संकाय विद्यार्थियों का सपना होता है।इस सपने को साकार करने की दिशा में एस. आर.डीएवी. पब्लिक स्कूल ,पुंदाग के तीन पूर्व विद्यार्थी; इशिता प्रिया, सक्षम चौरसिया तथा आयुष कुमार अग्रसर हैं।

उन्होंने एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग से इसी वर्ष सीबीएसई. बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा पास करने के उपरांत चार्टर्ड अकाउंटेंसी की पढ़ाई करने के लिए अपना नामांकन करवाया तथा अपने कठिन परिश्रम के बल पर उन्होंने फाउंडेशन का चरण पूरा किया।

प्राचार्य डॉ तापस घोष ने तीनों सफल विद्यार्थियों को उनकी इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि वे अन्य विद्यार्थियों के लिए भी  प्रेरणास्रोत बन सकते हैं। उनके जैसे विद्यार्थियों पर विद्यालय परिवार को गर्व है।उन्होंने तीनों सफल विद्यार्थियों को सलाह दी कि इसी प्रकार लगन से पढ़ाई करते रहे, ताकि कम से कम समय में वे सी. ए .का कोर्स भी पूरा कर सकें ।उन्होंने तीनों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Published / 2025-11-03 20:23:00
पांच नवंबर से होगी बीआईटी क्रिकेट लीग प्रतियोगिता

टीम एबीएन, रांची। बीआईटी क्रिकेट लीग प्रतियोगिता आगामी 5 नवंबर से होने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में कुल 5 टीमो के बीच मुकाबला लीग मैच के आधार पर खेला जाना है यह प्रतियोगिता का उद्घाटन मेसरा के पोलटेक्निक मैदान में  एवेंजर वारियर्स और विक्ट्री टाइटन के बीच पहला मुकाबला खेला जायेगा। यह प्रतियोगिता प्रत्येक शनिवार और रविवार को खेला जायेगा।

Published / 2025-11-01 20:05:13
नेताजी एकेडमी उवि होचर, कांके, रांची परिसर में हुआ सतर्कता जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम

सतर्कता से भ्रष्टाचार निवारण- हमारी साझा जिम्मेदारी विषय पर निबंध लेखन एवं चित्रांकन प्रतियोगिता का किया गया आयोजन। 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक, बोड़ेया शाखा, कांके, रांची ने नेताजी एकेडमी उच्च विद्यालय, होचर, कांके, रांची परिसर में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती सप्ताह के अंतर्गत सतर्कता जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम आयोजित की गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक बोड़ेया शाखा के शाखा प्रबंधक योगेंद्र कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 

शाखा प्रबंधक योगेंद्र कुमार ने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं बच्चों को देश की आर्थिक, राजनीतिक तथा सामाजिक प्रगति में भ्रष्टाचार उन्मूलन से संबंधित एक सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा करायी। प्रतिज्ञा के बाद कक्षा अष्टम से दशम के विद्यार्थियों को सतर्कता से भ्रष्टाचार निवारण हमारी साझा जिम्मेदारी विषय पर निबंध लेखन एवं पंचम से सप्तम के विद्यार्थियों को चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की गयी।  

मौके पर योगेंद्र प्रसाद ने संबोधित करते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल अपने कार्यों के प्रति बहुत ही सजग एवं अनुशासित रहते थे। उनके इसी विचार के कारण लौह पुरुष भी कहते हैं। उन्होंने कहा प्रत्येक नागरिक को सतर्क होना चाहिए तथा उसे सदैव ईमानदारी व सत्यनिष्ठा से उच्चतम मानकों के प्रति वचनवद्ध होना चाहिए। भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष में सरकार के साथ-साथ नागरिकों तथा निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठानों को  सदैव साथ मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। 

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ बिरेन्द्र साहु सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन करते हुए देवोत्थान एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं दी। डॉ साहू ने कहा सामाजिक जीवन के सर्वांगीण विकास में भ्रष्टाचार एक बहुत बड़ी बाधा है, जो हमें मानसिक कमजोर बनती है। इसका उन्मूलन के लिए प्रत्येक नागरिक को कर्तव्यनिष्ठ बनना होगा। 

मौके पर मनीष साहू, सुजीत उपाध्याय, रामकिशोर साहू, सुनीता मुंडा, सुनीता कश्यप, अनु देवी, विजय उरांव, बालचंद उरांव, उर्मिला केरकेट्टा, कुसुम टोप्पो, अनूप साहू, नीतीश साहू शिव प्रसाद साहू सहित कई शिक्षक-शिक्षिका एवं सैकड़ों बच्चे उपस्थित थे। उक्त जानकारी नेताजी एकेडमी उच्च विद्यालय होचर, कांके, रांची के प्रधानाचार्य डॉ बिरेन्द्र साहु (7033541040) ने दी।

Published / 2025-10-31 19:24:23
एसआर डीएवी पुंदाग की छात्रा ने चित्रांकन प्रतियोगिता में हासिल की उल्लेखनीय सफलता

एबीएन कैरियर डेस्क। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग की  एकादश कक्षा की छात्रा पीहू पल्लवी ने अपनी सृजनशील प्रतिभा और कल्पनाशक्ति के बल पर सीसीएल राजभाषा विभाग के तत्वावधान में हाल ही में आयोजित चित्रांकन प्रतियोगिता में तृतीय  पुरस्कार  स्वरूप 1000 रुपए नकद प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। 

चित्रांकन प्रतियोगिता में रांची के अनेक लब्धप्रतिष्ठित विद्यालयों के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। वहां पिहू पल्लवी  की कृति ने विषय की गहराई और रंगों की जीवंतता से सबका ध्यान आकर्षित किया। 

विद्यालय के प्राचार्य डॉ तापस घोष ने छात्रा को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल उसकी मेहनत और लगन का परिणाम है, बल्कि विद्यालय के समग्र विकासोन्मुख वातावरण का भी प्रमाण है। यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है, जो अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से अभिव्यक्त करना चाहते हैं।

Published / 2025-10-27 13:02:38
सीबीएसई के बदले पैटर्न में शॉर्ट कट का कोई विकल्प नहीं

CBSE News: सीबीएसई ने बदल दिया पूरा पैटर्न, प्राइमरी के बच्चों को करना होगा यह काम, अब नहीं चलेगा कोई शॉर्टकट

एबीएन कैरियर डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड पढ़ाई और परीक्षा के तरीकों में बड़ा बदलाव ला रहा है, अब स्कूलों में सिर्फ रटकर पास होने की पुरानी आदत खत्म होगी।

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत, सीबीएसई जल्द ही नया ऑनलाइन प्लेटफॉर्म शुरू करने वाला है। इस प्लेटफॉर्म से पता चलेगा कि छात्रों ने विषयों को कितना समझा और वे उस ज्ञान का असल जीवन में कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे स्टूडेंट्स को आज के जमाने की स्किल्स (21वीं सेंचुरी स्किल्स) के लिए तैयार किया जा सकेगा।

सीबीएसई की इस नई योजना में परीक्षा को पढ़ाई का जरूरी हिस्सा माना जाएगा, न कि सिर्फ आखिरी डर। NEP 2020 की सिफारिश है कि मूल्यांकन का तरीका बदलना चाहिए। 

यह नया प्लेटफॉर्म कक्षा 3, 5 और 8 के सभी बच्चों की खास तरह की परीक्षा लेगा, जिसे SAFAL (लर्निंग एनालिसिस के लिए स्ट्रक्चर्ड असेसमेंट) कहते हैं। SAFAL का मकसद बच्चों की बुनियादी समझ और सोच-विचार की शक्ति को परखना है। इससे स्कूलों को यह जानने में मदद मिलेगी कि बच्चों को कहां ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

नई परीक्षा का तरीका: काबिलियत पर फोकस

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) में स्पष्ट कहा गया है कि परीक्षा प्रणाली ऐसी होनी चाहिए, जो बच्चों को आगे बढ़ने में मदद करे, न कि सिर्फ याद करने की शक्ति चेक करे। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इसी बात को ध्यान में रखते हुए काम कर रहा है. उसने पहले ही कक्षा 6 से 10 के लिए भी योग्यता-आधारित परीक्षा का ढांचा शुरू कर दिया है। इसमें विज्ञान, गणित और अंग्रेजी जैसे मुख्य विषयों पर ज्यादा जोर दिया जाता है।

  1. मकसद: यह मुख्य रूप से बच्चों की मूल बातें ज्ञान का सही उपयोग और उनकी तेज सोचने की क्षमता को परखेगा।
  2. ऑनलाइन तरीका: यह आकलन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर होगा, जिससे नतीजे जल्दी और सही मिलेंगे।
  3. फायदा: स्कूलों को बच्चों की कमजोरियों के बारे में पक्की जानकारी मिलेगी।इससे वे उन बच्चों पर सीधा ध्यान दे पाएंगे और अपनी क्लास में पढ़ाने के तरीके बदल पाएंगे।

बच्चों की तरक्की पर लगातार नजर

सीबीएसई की यह पहल एक बार का सुधार नहीं है, बल्कि पढ़ाई की गुणवत्ता को लगातार बेहतर बनाने की सोची-समझी योजना है। इस डिजिटल आकलन से मिलने वाले डेटा का इस्तेमाल पढ़ाई के नतीजों को सुधारने के लिए किया जाएगा।

शिक्षकों से कहा गया है कि वे SAFAL रिपोर्ट का इस्तेमाल क्लास में मदद करने और माता-पिता से अच्छी बातचीत करने के लिए करें। भविष्य में, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे सॉफ्टवेयर भी बच्चों की तरक्की पर नजर रखेंगे और उन्हें सही करियर चुनने में मदद करेंगे।

Published / 2025-10-25 20:18:06
एक नवंबर से होगा बीआईटी क्रिकेट लीग-2025

टीम एबीएन, रांची। प्रथम बीआईटी क्रिकेट लीग 25 का आयोजन दिनांक 1 नवंबर से बीआईटी पोलटेक्निक मैदान में आयोजित होने जा रहा है, जिसमें बीआईटी के सभी विभागों के शिक्षक और कर्मचारियों से सुसज्जित 5 टीमें अपने क्रिकेट कौशल का प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। 

यह प्रतियोगिता को आयोजित करने के लिए एक संचालन समिति का गठन किया गया है, जिसमें डॉ राकेश चंद्र झा, चिरंजीवी, प्रमोद कुमार, मनोज गिरी राकेश, अजय, राणा मिश्रा शामिल है। यह प्रतियोगिता बीआईटी के 70 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। 

जिसका मुख्य उद्देश्य संस्थान के आपसी सहयोग और सभी सहयोगी कर्मचारियों शिक्षकों के बीच तालमेल बैठाने के लिए संयुक्त रूप से बनी टीमों के समन्वय स्थापित करना है। यह प्रतियोगिता प्रत्येक शनिवार और रविवार को खेला जायेगा। इसमें सभी मैच लीग मैच के आधार पर आयोजित किया जाना है। 

बीसीएल प्रतियोगिता संचालन समिति 

  • चिरंजीवी सेमवाल, प्रमोद कुमार, मनोज गिरी,राकेश, डॉ आर सी झा, डॉ एस एस सौलंकी, डॉ अमित तिवारी, रमेश चंद्रा, ज्योजित घोष।

Page 14 of 94

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse