करियर

View All
Published / 2025-11-21 17:57:26
रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय : दीक्षांत समारोह में 21 को मिले मेडल

  • झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय ने मनाया पहला दीक्षांत समारोह, 21 छात्रों को गोल्ड मेडल

टीम एबीएन, रांची। अपनी स्थापना के नौ वर्ष बाद झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय ने आज रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत मंडप में अपना पहला दीक्षांत समारोह आयोजित किया।

वर्ष 2016 में स्थापित इस विश्वविद्यालय के इतिहास में आज का दिन एक महत्वपूर्ण पड़ाव के रूप में दर्ज हो गया। समारोह में कुलाधिपति एवं राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और झारखंड के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

विश्वविद्यालय के फॉरेंसिक साइंस, साइबर सिक्योरिटी, सिक्योरिटी मैनेजमेंट, एमएससी इन फॉरेंसिक साइंस, एमए/एमएससी इन क्रिमिनोलॉजी के छात्रों को डिग्री प्रदान की गई। कुल 673 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिनमें से 21 मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल दिया गया। इसमें यूजी के 2019 के बाद और पीजी के 2020 के बाद पासआउट विद्यार्थी शामिल हैं।

Published / 2025-11-20 21:55:50
डोरंडा कॉलेज विजेता और मारवाड़ी कॉलेज उप विजेता

टीम एबीएन, रांची। रांची यूनिवर्सिटी अंतर महाविद्यालय खो खो टूर्नामेंट में डोरंडा कॉलेज विजेता तथा मारवाड़ी कॉलेज उप विजेता हुए। तीसरा स्थान बी एन जलाल सिसई को प्राप्त हुआ। 

मुख्य अतिथि के रूप में रांची यूनिवर्सिटी के डीएसडब्ल्यू डॉ सुदेश कुमार साहू मौजूद थे। मुख्य अतिथि ने कहा खेल से शरीर और मन दोनों स्वस्थ  रहता है। पढ़ाई के साथ-साथ खेल का होना बहुत जरूरी है। क्योंकि जहां पढ़ाई मनुष्य को स्थिरता प्रदान करता है वहीं  खेल मनुष्य को स्वस्थ बनाये रखता है। 

दो दिवसीय टूर्नामेंट में छह महाविद्यालय की टीम शामिल हुई जिसमें गोस्सनर कॉलेज, संत जेवियर्स कालेज, डोरंडा कॉलेज, मारवाड़ी कॉलेज, आर टी सी कॉलेज, बी एन जलाल सिसई कॉलेज शामिल हुए।  

फाइनल मुकाबला डोरंडा कॉलेज रांची एवं मारवाड़ी कॉलेज रांची के बीच में हुआ जिसमें डोरंडा कॉलेज को एक पारी से विजेता घोषित किया गया। मैन आफ द मैच डोरंडा कालेज के नीरज कुमार एवं मैन आफ द सीरीज मारवाड़ी कॉलेज के दुर्गा प्रसाद को दिया गया।    

फाइनल मुकाबले को देखने के लिए रांची यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स कार्डिनेटर डॉ राजेश गुप्ता, डोरंडा कॉलेज के प्राचार्य डॉ राजकुमार शर्मा, झारखंड खो खो खो संघ के सदस्य संतोष प्रसाद मुख्य रूप से उपस्थित थे। 

दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय खो खो टूर्नामेंट के सफल संचालन में गोस्सनर कॉलेज की प्रोफेसर इंचार्ज प्रोफेसर ईलानी पूर्ति  बर्सर,  प्रोफेसर प्रवीन सुरीन, डॉ ज्योति टोप्पो, प्रोफेसर हेमंत टोप्पो, प्रोफेसर योताम कुल्लु, प्रोफेसर अमरदीप तोपनो, प्रोफेसर विनय हंसदा, प्रोफेसर सुरेन्द्र प्रजापति, प्रोफेसर जोलन सोय, प्रोफेसर अमित कुजूर सहित गोस्सनर  महाविद्यालय के सभी शिक्षकों का सराहनीय योगदान था।

Published / 2025-11-20 21:48:41
आजसू छात्र संघ ने किया रांची विवि के कुलसचिव का घेराव

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 20/11/2055 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के द्वारा रांची विश्विद्यालय के कुलसचिव (रजिस्ट्रार) एवं छात्र कल्याण संकाय अध्यक्ष (डीडब्ल्यूएस) को घेराव किया गया। 

घेराव का मुख्य उद्देश्य टीआरएल डिपार्टमेंट में एडमिशन हेतु रांची विश्वविद्यालय के नोटिफिकेशन के बाद भी टीआरएल विभाग के विभागाध्यक्ष गीताश्री के द्वारा नेट जेआरएफ के छात्रों के नामांकन नहीं लेकर विश्वविद्यालय के आदेश का अनुपालन न करते हुए अपनी मनमानी करने और साथ ही रांची विमेंस महाविद्यालय और रामलखन सिंह यादव महाविद्यालय में एनईपी के द्वारा 4 साल के एडमिशन लिया गया था। 

परंतु महाविद्यालय के द्वारा 3 साल ही की पढ़ाई करवाने की बात कही जा रही है और अपना खुद से नामांकन दूसरे जगह करवाने की बात महाविद्यालय द्वारा कही जा रही है। 

इन सभी छात्र हित के विषयों को आजसू ने गंभीरता पूर्वक लेते हुए घेराव किया और घेराव के उपरांत कुलसचिव और डीएसडब्ल्यू ने आश्वासन दिया कि अविलंब एनईपी की आवश्यक बैठक कर इन सभी समस्याओं को अविलंब दूर किया जाएगा और टीआरएल की समस्या को कल विभाग जा कर समाधान विश्वविद्यालय करेगी। 

इस घेराव कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो, वरीय उपाध्यक्ष ऋतुराज शाहदेव, अमन साहू, रवि रोशन, राज, प्रियांशु, अमन रोहित महतो, प्रताप सिंह इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Published / 2025-11-17 20:23:25
नेताजी एकेडमी उच्च विद्यालय, होचर कांके, रांची में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

कुणाल कुजूर, विद्या मुंडा एवं तन्नू कुमारी बनी का 2025 श्रेष्ठ खिलाड़ी 

हमें एक साथ मिलकर कार्य कर विजय प्राप्त करने का प्रेरणा देता है खेल : डॉ बिरेन्द्र साहु

टीम एबीएन, रांची। नेताजी एकेडमी उच्च विद्यालय, होचर कांके, रांची में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक- शिक्षिकाओं के द्वारा भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया।

खेलकूद कार्यक्रम में मैराथन, खो-खो एवं कबड्डी प्रतियोगिता मुख्य रूप से आयोजित की गयी। बालिका वर्ग के मैराथन में विद्या मुंडा, तन्नू कुमारी एवं जसिका लकड़ा तथा बालक वर्ग में निशांत उरांव, जसमीत लकड़ा, कुणाल कुजूर अपने-अपने समूह में प्रथम स्थान प्राप्त किये। 

जूनियर बालिका खो-खो में बिरसा मुंडा हाउस, सीनियर बालिका, जूनियर बालक एवं सीनियर बालक में शिवाजी हाउस विजेता रहा वहीं कबड्डी में जूनियर बालिका के बिरसा मुंडा हाउस, सीनियर बालिका के भगत सिंह हाउस, जूनियर बालक के शिवाजी हाउस एवं सीनियर बालक के नेताजी सुभाष हाउस विजेता रहा। 

कुणाल कुजूर, विद्या मुंडा एवं तन्नू कुमारी 2025 का श्रेष्ठ खिलाड़ी बने जिन्हें मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। खेल प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया सभी खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। 

मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ बिरेन्द्र साहु ने कहा खेल हमें एक साथ मिलकर कार्य कर विजय प्राप्त करने का प्रेरणा देता है। खेल से एक ओर जहां तन स्वस्थ होता है वही मन में प्रसन्नता आती है, जो हमें बड़े से बड़े कार्य करने में सहायता प्रदान करती है। 

मौके पर सुजीत उपाध्याय, मनीष साहू, रामकेश्वर साहू,अनु देवी, उर्मिला केरकेट्टा, नीतीश साहू, बालचंद उरांव, चंदन सिंह, सुनीता मुंडा, विजय उरांव शहीद कई शिक्षक-शिक्षिका एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। उक्त जानकारी प्रधानाचार्य डॉ बिरेन्द्र साहू (7033541040) ने दी।

Published / 2025-11-15 19:01:37
बीआईटी क्रिकेट लीग में रॉयल चैलेंजर्स लीजेंड्स विजयी

एबीएन कैरियर डेस्क। बीआईटी क्रिकेट लीग में आज चौथा मुकाबला मेसरा के पोलटेक्निक मैदान में यंग ग्लेडिएटर्स और रॉयल चैलेंजर्स लीजेंड्स के बीच खेला गया जिसमें ग्लेडिएटर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 91 रन बनाये कार्तिक महतो ने 18 और राहुल कुमार ने 31 रनों की पारी खेली। आकास और कमल उरांव ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट लिये। 

जवाब में उतरी लीजेंड्स के प्रारंभिक जोड़ी अरविंद साहू और मनोज कुमार ने अपने टीम के लिए बेहतरीन साझेदारी 68 रन की खेलते हुए टीम को मनोज कुमार ने बेहतरीन 33 रन और अरविंद ने नाबाद 34 रन बनाये और अपनी टीम को जीत दिलायी। 

रॉयल चैलेंजर्स ने मैच 7 विकेट से जीत लिया। मनोज कुमार को उनके हरफनमौला खेल के लिए मैन आफ द मैच का पुरस्कार रसायन शास्त्र के प्रोफेसर डॉ अमित तिवारी के हाथों प्रदान किया गया।

Published / 2025-11-09 17:46:30
बीआईटी क्रिकेट लीग : विक्ट्री टाइटन्स और डिवाइन स्ट्राइकर्स जीते

टीम एबीएन, रांची। बीआईटी क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में आज दो मुकाबले खेले गये पहला मैच विक्ट्री टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स लीजेंड्स के बीच खेला गया। विक्ट्री टाइटन्स के कप्तान डॉ गौतम सांडिल्य ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए मनोज गिरी, आलोक रंजन और राणा मिश्रा के बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण के आगे रॉयल के बल्लेबाज टिक नहीं पाये और मात्र 68 रन बना सकेरॉयल के आदर्श ने अपने टीम के लिए 15 रन बनाये।

मनोज कुमार ने 11 रन का योगदान दिया। विक्ट्री टाइटन्स के मनोज गिरी ने घातक गेंदबाजी करते हुए मात्र 13 रन देकर महत्वपूर्ण तीन विकेट लिये। 
विक्ट्री टाइटन्स ने जवाबी पारी खेलते हुए अपने प्रारंभिक बलेबाज सप्तर्षि लहरी और गौतम सांडिल्य ने आक्रमक पारी खेलते हुए बहुत आसानी से मैच जीत लिया। 

सप्तऋषि ने 31 रनों की अजय पारी खेली और मैच 6 विकेट से जीत लिया। मैच में बेहतरीन गेंदबाजी के लिए मनोज गिरी को मैन आफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। 

दूसरा मुकाबला डिवाइन स्ट्राइकर्स औरयंग ग्लेडिएटर्स के बीच खेला गया, जो बहुत ही रोमांचक रहा। यंग ग्लेडिएटर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 98 रन बनाये। 

राज किशोर ने टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 40 रन बनाये। जवाबी पारी खेलने उतरी टीम डिवाइन स्ट्राइकर्स ने बहुत ही आसानी से मैच जीत शुभम और बिस्वजीत की तूफानी बलेबाजी के बल से मैच 5 विकेट से जीत लिया। मैच में अपने हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए अजय कपरदार को मैन आफ द मैच दिया गया। उन्होंने 15 रन बनाते हुए महत्वपूर्ण 3 विकेट लिये।

Published / 2025-11-07 13:34:42
झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय में नियुक्ति परीक्षा में गंभीर अनियमितताएं : आजसू

प्रेस विज्ञप्ति।

दिनांक 7/11/2025

*झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय में नियुक्ति परीक्षा में गंभीर अनियमितताएँ- आजसू*
आजसू छात्र संघ ने जांच और परीक्षा निरस्तीकरण की माँग की
रांची।

  • आजसू छात्र संघ (AJSU Chhatra Sangh) ने झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University of Jharkhand - CUJ), रांची द्वारा आयोजित Non-Teaching नियुक्ति परीक्षा (CUJ/Advt./2022-23/06 एवं CUJ/Advt./2024-25/05) में हुई गंभीर अनियमितताओं, मिलीभगत और प्रक्रियागत उल्लंघनों के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
    संघ ने परीक्षा को तत्काल निरस्त करने और पूरे मामले की स्वतंत्र न्यायिक जांच की माँग की है।
    आजसू छात्र संघ ने कहा कि 31 अक्टूबर 2025 को आयोजित इस परीक्षा में पारदर्शिता, निष्पक्षता और वैधानिक प्रक्रियाओं की खुलेआम अवहेलना की गई है। यह न केवल परीक्षा की गरिमा को आघात पहुँचाता है, बल्कि विश्वविद्यालय की साख पर भी प्रश्नचिह्न लगाता है। संघ ने इस संबंध में कुलाधिपति (Chancellor), शिक्षा मंत्रालय, राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री कार्यालय, राज्यपाल महोदय, तथा UGC को औपचारिक पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच समिति गठित करने और दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की माँग की है।
    संघ ने बताया कि पूर्व में इसी विज्ञापन के अंतर्गत परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) जैसी प्रतिष्ठित संस्था द्वारा कराई गई थी, जो पारदर्शिता और निष्पक्षता के लिए जानी जाती है। किंतु विश्वविद्यालय प्रशासन ने NTA द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद उसे निरस्त कर दिया, क्योंकि कथित रूप से भ्रष्ट अधिकारियों के पूर्व निर्धारित उम्मीदवार उस परीक्षा में सफल नहीं हो पाए। इसके बाद परीक्षा की जिम्मेदारी एक निजी एजेंसी को दे दी गई, जो विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार और डिप्टी रजिस्ट्रार (श्री अब्दुल हलीम) से संबंधित बताई जा रही है। यह निर्णय बिना किसी औचित्य या अधिसूचना के लिया गया, जिससे यह साफ़ प्रतीत होता है कि पूरा मामला पक्षपात और मिलीभगत का परिणाम है।
    संघ ने कहा कि परीक्षा के संचालन में गोपनीयता का भी खुला उल्लंघन किया गया। प्रश्नपत्र साधारण A4 शीट पर प्रिंट कराए गए थे, जिन पर न तो कोई सील, मोहर या प्रश्नपत्र संख्या थी, न कोई सुरक्षा चिह्न। इन्हें खुले लिफ़ाफ़ों में परीक्षा कक्षों तक पहुँचाया गया, और प्रश्नपत्र स्वयं श्री अब्दुल हलीम, डिप्टी रजिस्ट्रार द्वारा व्यक्तिगत रूप से निरीक्षकों को सौंपे गए। यह भी जानकारी मिली है कि प्रश्नपत्र की अतिरिक्त प्रतियाँ विश्वविद्यालय परिसर में तैयार कर कुछ विशेष उम्मीदवारों को परीक्षा से एक दिन पहले उपलब्ध कराई गईं, जो परीक्षा की गोपनीयता भंग होने का स्पष्ट प्रमाण है।
    परीक्षा के दौरान भी गंभीर लापरवाहियाँ हुईं। परीक्षा कक्षों में कहीं भी CCTV कैमरे नहीं लगाए गए, जिससे परीक्षा की निगरानी, रिकॉर्डिंग और पारदर्शिता पूरी तरह प्रभावित हुई। परीक्षा समाप्ति के बाद अभ्यर्थियों से प्रश्नपत्र और OMR शीट्स दोनों वापस ले ली गईं, और इन्हें बिना किसी सीलबंद लिफाफे के सीधे श्री अब्दुल हलीम के हवाले कर दिया गया, जिससे OMR tempering की संभावना अत्यंत प्रबल हो गई।
    संघ ने कहा कि परीक्षा के दिन जब कई अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र की त्रुटियों, दोहराए गए सवालों और भाषा संबंधी असमानताओं को लेकर विरोध जताया, तब उनकी बात सुनने के बजाय विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनकी आवाज़ दबा दी। परीक्षा कक्षों में अव्यवस्था, उत्तर पुस्तिका वितरण में देरी और निरीक्षकों के अनुचित व्यवहार पर भी छात्रों ने आपत्ति जताई, लेकिन उनकी किसी शिकायत को दर्ज नहीं किया गया।
    हिंदी माध्यम के अभ्यर्थियों को दिए गए प्रश्नपत्रों में तीन प्रश्न कम थे, जबकि अंग्रेज़ी माध्यम के प्रश्नपत्र पूर्ण थे। यह न केवल समान अवसर के संवैधानिक अधिकार का उल्लंघन है बल्कि हिंदी भाषी छात्रों के प्रति भेदभावपूर्ण रवैये को भी दर्शाता है।
    आजसू छात्र संघ ने आगे कहा कि परीक्षा केंद्र केवल CUJ परिसर के भीतर ही स्थापित किए गए, और संचालन उन्हीं अधिकारियों के अधीन रखा गया जो इस भर्ती प्रक्रिया से प्रत्यक्ष लाभान्वित होने की स्थिति में हैं। लगभग 1600 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए गए, परंतु परीक्षा में 500 से भी कम उम्मीदवार उपस्थित हुए, जो इस प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल उठाते हैं।
    संघ ने यह भी बताया कि परीक्षा समाप्त होते ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने भ्रष्ट अधिकारियों के पसंदीदा और पूर्व-निर्धारित फर्जी उम्मीदवारों की नियुक्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जल्दबाजी में परिणाम घोषित कर दिया।
    इनमें उन्हीं व्यक्तियों के नाम शामिल किए गए जिन्हें पहले से चयनित कराने की साज़िश रची गई थी।
    जबकि अधिकांश वास्तविक अभ्यर्थियों के परिणामों को रोक दिया गया या “अपूर्ण” (Incomplete) बताते हुए वेबसाइट पर प्रदर्शित नहीं किया गया।
    यह पूरी प्रक्रिया यह स्पष्ट करती है कि रिज़ल्ट भी पूर्व नियोजित षड्यंत्र और पक्षपातपूर्ण तरीके से तैयार किया गया, ताकि कुछ विशेष उम्मीदवारों को अनुचित लाभ दिया जा सके और पूरी नियुक्ति प्रक्रिया को भ्रष्टाचार के तहत संचालित किया जा सके।
    कुलपति का कार्यकाल अब अपने अंतिम तीन महीनों में है। पाँच वर्षों तक नियुक्ति प्रक्रिया लंबित रही, लेकिन जैसे ही नए कुलपति की नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारंभ हुई, अचानक यह परीक्षा कराना संदेहास्पद और प्रशासनिक दृष्टि से अनुचित प्रतीत होता है। यह निर्णय न केवल नियमों के विपरीत है, बल्कि संभावित रूप से अवैध भी कहा जा सकता है।
    डिप्टी रजिस्ट्रार श्री अब्दुल हलीम की भूमिका इस पूरे प्रकरण में सबसे अधिक संदिग्ध बताई जा रही है। उन पर पहले से ही डिग्री, प्रमोशन और नियुक्ति से जुड़े मामलों में चार्जशीट लंबित है, बावजूद इसके उन्हें परीक्षा संचालन की जिम्मेदारी दी गई, जो संस्थागत नैतिकता का खुला उल्लंघन है।
    संघ ने यह भी कहा कि झारखंड उच्च न्यायालय में इसी नियुक्ति प्रक्रिया पर W.P. (S) No. 122 of 2025 में स्थगन आदेश (Stay Order) जारी है, फिर भी विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा आयोजित कर न्यायालय की अवमानना की है।
    सबसे चिंताजनक तथ्य यह है कि इतनी महत्वपूर्ण परीक्षा के दिन कुलपति स्वयं विश्वविद्यालय से अनुपस्थित रहे, और इस पर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी नहीं किया गया। यह पूरी स्थिति परीक्षा की वैधता और प्रशासनिक ईमानदारी पर गंभीर संदेह उत्पन्न करती है।
    आजसू छात्र संघ ने माँग की है कि इस परीक्षा को तत्काल निरस्त किया जाए और एक स्वतंत्र न्यायिक जांच समिति गठित की जाए जिसमें शिक्षा मंत्रालय और UGC के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हों। साथ ही, विश्वविद्यालय को निर्देश दिया जाए कि सभी अभिलेख, प्रश्नपत्र, CCTV फुटेज, OMR शीट्स और संबंधित दस्तावेज सुरक्षित रखे जाएँ तथा इन्हें एक स्वतंत्र जांच एजेंसी को सौंपा जाए।
    संघ ने कहा कि झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय जैसी राष्ट्रीय संस्था से पारदर्शिता और नैतिक आचरण की सर्वोच्च अपेक्षा की जाती है। लेकिन इस परीक्षा प्रक्रिया ने इन आदर्शों को ठेस पहुँचाई है और अभ्यर्थियों का भरोसा कमजोर किया है। यह सिर्फ़ एक परीक्षा का मामला नहीं, बल्कि झारखंड के युवाओं, आदिवासी समाज और मेहनती विद्यार्थियों के भविष्य की लड़ाई है।
    अंत में आजसू छात्र संघ ने कुलाधिपति महोदय से भावनात्मक अपील करते हुए कहा-
    “झारखंड के भविष्य को बचाइए। हमारे आदिवासी भाई-बहनों और परिश्रमी युवाओं के साथ जो अन्याय हुआ है, उस पर शीघ्र न्याय दिलाइए। यह सिर्फ़ नियुक्ति परीक्षा नहीं, बल्कि झारखंड की अस्मिता, युवाओं की आशा और न्याय की रक्षा का सवाल है। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष 

ओम वर्मा 

 

Published / 2025-11-06 22:12:19
राज्य का प्रतिनिधित्व कर लौटे डीएवी कपिलदेव के भास्कर मिश्रा, विद्यालय में मिला सम्मान

टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू  के  दसवीं कक्षा के छात्र  भास्कर मिश्रा ने बंगलोर में द क्वान्टम एज बिगिन्स, पोटेंशियल एंड चैलेंजेज विषय आयोजित हुए राष्ट्रीय स्तर के विज्ञान सेमिनार में झारखंड राज्य की ओर से भाग लिया।

यह सेमिनार 30 अक्टूबर को बंगलोर के विश्वेसरैया इंडस्ट्रियल एंड टेक्नोलॉजिकल म्यूजियम में आयोजित किया गया था। आज प्रदर्शनी से लौटने के बाद विद्यालय प्रार्थना सभा में भास्कर मिश्रा का विद्यालय में अभिनंदन किया गया तथा उन्हें पदक प्रदान किये गये।

इस अवसर पर प्राचार्य श्री एमके सिन्हा ने बच्चों से पढ़ाई के साथ साथ अन्य प्रतियोगिताओं में भी भाग लेने की सलाह दी। श्री सिन्हा ने भास्कर मिश्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए  कहा कि विद्यालय के अन्य बच्चों को भी इसी प्रकार किसी न किसी गतिविधि में भाग लेना चाहिए। 

श्री सिन्हा ने प्रदर्शनी में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए शिक्षक डॉ एन के पांडेय को भी पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उक्त जानकारी डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू रांची के आलोक इंद्र गुरु ने दी।

Page 13 of 94

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse