करियर

View All
Published / 2025-12-07 21:11:52
हुसैनाबाद : श्री मां बाल विकास विद्यालय में कला सह विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद/ पलामू। मां शिवकुमारी देवी सेवा संस्थान ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री माँ बाल विकास विद्यालय की गांधी चौक जपला व होलेया रोड ऊपरी के परिसर में कला सह विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक सह प्राचार्य डॉ जीतेन्द्र प्रसाद ने की। संचालन विद्यालय प्रभारी रविंद्र कुमार मेहता व शैलेश कुमार ने किया। 

कार्यक्रम का उद्घाटन इतिहासकार व साहित्यकार डॉ अंगद किशोर व अभिभावकों ने संयुक्त रूप से ज्ञान की देवी माता सरस्वती तसवीर के समक्ष दीप जलाकर किया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य कार्यक्रम से की गयी। इसके बाद अभिभावकों ने बच्चों की कलाकृतियों का अवलोकन किया। बच्चों ने विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, इतिहास, पर्यावरण से संबंधित एक-से बढ़कर एक मॉडल बनाये गये थे। 

फसलों की रोपाई से कटाई तक का चित्रण, जलियांवाला हत्याकांड, आपरेशन सिंदूर, बुर्ज खलीफा, स्मार्ट सिटी, वोलकैनो, पेंडुलम, कंकाल तंत्र, इंडिया गेट, राममंदिर, जामा मस्जिद, केदारनाथ आदि कलाकृतियों को दर्शकों ने काफी सराहना की। आयोजन में शामिल सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये डॉ अंगद किशोर ने कहा कि बच्चों की प्रस्तुति उत्कृष्ट रहा। 

आयोजन की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह के सृजनात्मक कार्यक्रम से बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि इसी सकारात्मक सोच के साथ जीवन में लक्ष्य हासिल करने की जरूरत है। डॉ जीतेन्द्र प्रसाद ने कहा कि हम टीम भावना के साथ बच्चों का सर्वांगीण विकास को लेकर कार्य कर रहे हैं। अभिभावकों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है।  यह सराहनीय है। हर तरह की गतिविधियों के माध्यम से बच्चों शिक्षा दी जाती है। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में अनिता देवी, शैलेश कुमार, सीईओ विक्रम विशाल, धीरेंद्र प्रसाद, संतोष कुमार, एसजे रहमान, सीमा अग्रवाल, पिंकी कुमारी, जयनारायण सिंह, राहुल कुमार गुप्ता, अजय कुमार, हमीरा, नीतू देवी, रिया राज, रूमी सिंह, फिजा, राहुल कुमार,आरती, रानी बेगम, तख्सिस, सानिया, संध्या, कुंडल राम, अरुण कुमार सिंह, राजरती देवी आदि सक्रिय रहे। 

Published / 2025-12-07 18:46:06
बीआईटी क्रिकेट लीग : डिवाइन स्ट्राइकर्स बनी टूर्नामेंट की दूसरी फाइनलिस्ट

टीम एबीएन, रांची। बीआईटी मेसरा क्रिकेट लीग के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में आज डिवाइन स्ट्राइकर्स ने यंग ग्लेडिएटर्स को हरा कर फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी। अब फाइनल मुकाबला 13 दिसंबर को मेसरा के पोलटेक्निक मैदान में खेला जायेगा। 

आज के मैच में डिवाइन स्ट्राइकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 99 रन बनाये। श्रीधर पटनायक ने कप्तानी पारी खेलते हुए 18 और निचले क्रम के बल्लेबाज बकबुल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम के लिए 22 रन बनाये और नाबाद रहे।

यंग ग्लेडिएटर्स के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी डॉ कार्तिक ने 3 विकेट लिये। जवाबी पारी खेलने उतरी  यंग गेलेडियर्स की पूरी टीम लक्ष्य को पूरा कर नहीं सकी और डिवाइन के आगे घुटने टेक दिये। 

चिराग को उसके बेहतरीन प्रदर्शन करने पर मैन आफ द मैच का पुरस्कार डॉ अशोक पटनायक ने प्रदान किया। फाइनल मुकाबला 13 दिसंबर को अवेंजर वारीरियर्स और डिवाइन के बीच खेला जायेगा।

Published / 2025-12-06 21:46:58
बीआईटी क्रिकेट लीग : डिवाइन स्ट्राइकर्स और यंग ग्लेडिएटर्स विजयी

टीम एबीएन, रांची। अवेंजर वारीरियर्स फाइनल में आज बीआईटी क्रिकेट लीग के पहले मुकाबला अवेंजर वारीरियर्स और डिवाइन स्ट्राइकर्स के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डिवाइन की टीम अभिषेक और मयंक परासर के कसी हुई गेंदबाजी आक्रमण के आगे मात्र 90 रन में सिमट गयी। कप्तान श्रीधर पटनायक ने 27 रन बनाये। 

जवाबी पारी खेलने उतरी वारीरियर्स के अजय खलखो और कुमार रजनीश ने पारी को जीत के लिए लक्ष्य को आसानी से प्राप्त किया। अजय ने 46 रनों की शानदार पारी खेली रजनीश ने 20 रन बनाये अवेंजर ने 5 विकेट से मैच जीत लिया। अजय को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। 

दूसरा मुकाबला रॉयल और यंग ग्लेडिएटर्स के बीच खेला गया, जिसमें यंग ग्लेडिएटर्स ने रॉयल को बहुत आसानी से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गेलेडियर्स ने 137 रनों के लक्ष्य दिया रामकिशोर ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। जवाबी पारी खेलने उतरी रॉयल की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 117 रन ही बना सकी रामकिशोर को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

Published / 2025-12-04 21:31:56
एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में चला साइबर सुरक्षा जागरूकता सत्र

एबीएन कैरियर डेस्क। आज एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग के छात्र एक प्रभावशाली और अत्यंत जानकारीपूर्ण साइबर सुरक्षा सत्र में शामिल हुए, जिसे आशुतोष कुमार मिश्रा ने प्रस्तुत किया। वे एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल के गर्वित पूर्व छात्र (बैच 2005) हैं। वे साइबर सुरक्षा पेशेवर हैं, जो वर्तमान में अमेरिका और यूरोप आधारित संगठनों के साथ कार्यरत हैं। 

वे इंडिया-लेवल हैकाथॉन 2022 के विजेता हैं, जो भारत के गृह मंत्री के प्रोटोकॉल स्टाफ द्वारा सम्मानित झारखंड और बिहार पुलिस के लिए तकनीकी सुरक्षा सलाहकार, गूगल, फेसबुक, माइक्रोसॉफ्ट, एप्पल और 100 से अधिक वैश्विक कंपनियों द्वारा साइबर सुरक्षा मिशन में योगदान के लिए सम्मानित किये गये हैं। 

सत्र के दौरान, छात्रों ने कई महत्वपूर्ण साइबर खतरों के बारे में जानकारी प्राप्त की, जिनमें  साइबर अपराध और आधुनिक आॅनलाइन धोखाधड़ी तकनीकें, बैंकिंग धोखाधड़ी झ्र यूपीआई स्कैम, ओटीपी जाल, फिशिंग, नकली कस्टमर केयर कॉल, डिजिटल गिरफ्तारी स्कैम जिसमें ठग पुलिस अधिकारियों का दिखावा कर पैसे की मांग करते हैं। 

सुरक्षित और असुरक्षित वाई-फाई का प्रयोग, विशेष रूप से सार्वजनिक हॉटस्पॉट से, सोशल मीडिया का जिम्मेदार उपयोग प्राइवेसी सेटिंग्स, डिजिटल फुटप्रिंट, नकली अकाउंट निवेश, ऐप स्कैम उच्च लाभ का वादा करने वाले नकली ऐप, संदेशों और लिंक के माध्यम से स्कैम दुर्भावनापूर्ण लिंक, लॉटरी धोखाधड़ी, नौकरी स्कैम, पासवर्ड सुरक्षा, पहचान संरक्षण, और सुरक्षित ब्राउजिग आदतें मुख्य रूप से चर्चा का विषय रहीं। संसाधक  ने यह स्पष्ट किया कि साइबर खतरे तेजी से बढ़ रहे हैं, और सतर्क, सूचनाप्रद तथा जिम्मेदार रहना ही सुरक्षा का एकमात्र उपाय है। 

विद्यालय के प्राचार्य डॉ तापस घोष ने इस पहल की सराहना की और छात्रों से सुरक्षित आनलाइन व्यवहार अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही साइबर अपराध के खिलाफ सबसे मजबूत सुरक्षा कवच है। इस सत्र में छात्रों को वास्तविक जीवन के उदाहरणों, व्यावहारिक बातें बताकर लाभान्वित किया गया।

Published / 2025-12-03 21:09:07
एसआर डीएवी पुंदाग के विद्यार्थी पुरस्कृत

एबीएन कैरियर डेस्क। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग के 18 बहुमुखी प्रतिभा के धनी विद्यार्थियों को पीएनबी मेट लाइफ इंश्योरेंस तथा रॉयल इंश्योरेंस के द्वारा  पुरस्कृत किया गया। 

उपर्युक्त संस्थाओं के तत्वावधान में आयोजित चित्रांकन प्रतियोगिता में  भाग लेते हुए कक्षा द्वितीय से सप्तम तक के विद्यार्थियों ने  सुंदर-सुंदर चित्र उकेर कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। 

 विद्यालय के प्राचार्य डॉ तापस घोष ने सभी विजयी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं संप्रेषित हुए कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों पर विद्यालय परिवार को गर्व है। वर्तमान समय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेना अति आवश्यक है।इससे विद्यार्थियों की प्रतिभा दिनोंदिन निखरती जायेगी।

Published / 2025-12-02 20:58:20
विद्यार्थी विज्ञान मंथन में एसआर डीएवी पुंदाग के 11 विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

एबीएन कैरियर डेस्क। विद्यार्थी विज्ञान मंथन (वीवीएम) भारत का सबसे बड़ा विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा है, जो कक्षा छठी से 11वीं तक के स्कूल विद्यार्थियों के लिए है। इसका उद्देश्य छात्र समुदाय में वैज्ञानिक क्षमता वाले होनहार मस्तिष्कों की पहचान करना है। वीवीएम विज्ञान भारती (विभा) की एक पहल है, जिसे एनसीईआरटी और एनसीएसएम के सहयोग से, शिक्षा मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत संचालित किया जाता है। 

विद्यार्थी विज्ञान मंथन के राष्ट्रीय (हिमालयन) और क्षेत्रीय विजेताओं को भारतीय राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं या प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे आईआईटी, डीआरडीओ, इसरो आदि में 1 से 3 सप्ताह की व्यापक प्रशिक्षण तथा इंटर्नशिप का अवसर प्राप्त होगा। श्रीजन मेंटरशिप कार्यक्रम के दौरान छात्रों को कुछ प्रोजेक्ट/गतिविधियां दी जाएंगी, जिन्हें सफलतापूर्वक पूरा करना होगा। 

एसआर डीएवी पुंदाग के ग्यारह विद्यार्थियों  ने अपनी मेहनत, समर्पण और वैज्ञानिक भावना के बल पर वीवीएम परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके विद्यालय का मान बढ़ाया। ये दस विद्यार्थी झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए विद्यार्थी विज्ञान मंथन (वीवीएम) 2025-26 के राज्य स्तरीय शिविर में भाग लेने के लिए चयनित हुए हैं, जिन्होंने स्तर 1 और स्तर 2 की परीक्षा उत्तीर्ण की है। इन विद्यार्थियों के नाम जैनब अली, आद्या तिवारी, मोहम्मद नसर, यज्ञ कल्याण, कनिष्क पाण्डेय, हर्षित पाठक, अभिनव कुमार कुशवाहा, कुमारी सृष्टि पाठक, शौर्य कुमार सिंह, अदिति कुमारी तथा तन्मय कुमार हैं। 

प्राचार्य डॉ तापस घोष ने सभी विजयी, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनके उल्लेखनीय सफलता पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे विद्यार्थियों पर विद्यालय परिवार को गर्व है। ये विद्यार्थी अन्य विद्यार्थियों के लिए  भी प्रेरणा स्रोत का काम करेंगे, ताकि वे भी विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ें। उन्होंने उम्मीद जतायी कि वे राज्य स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन करके सफलता के परचम लहरायेंगे।

Published / 2025-12-01 18:49:37
नेताजी एकेडमी होचर में गीता जयंती सह शौर्य दिवस हर्सोउल्हास के साथ मना

  • जीवन, योग, भक्ति, कर्म, ज्ञान और धर्म के सर्वोच्च सिद्धांत है श्रीमद्भागवत गीता : डॉ बिरेन्द्र साहु 
  • आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक शौर्य का प्रतीक है भव्य, दिव्य व अलौकिक श्रीराममंदिर : डॉ बिरेन्द्र साहु 

टीम एबीएन, रांची। नेताजी एकेडमी उच्च विद्यालय, कांके, रांची के सभागार में आज पूर्वाहन 10:30 बजे मोक्षदा एकादशी के पावन दिवस पर गीता जयंती सह शौर्य दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गीताजी एवं भगवान श्री कृष्ण के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पूजा अर्चना  कर किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ बिरेन्द्र साहु ने कहा भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र में महाभारत युद्ध के प्रारम्भ होने से पहले रणक्षेत्र में अर्जुन को भगवद्गीता का उपदेश दिये थे। जब महाभारत युद्ध प्रारंभ होने जा रहा था तब अर्जुन अपने बंधु-बांधवों, गुरुओं और परिजनों को सामने देखकर विचलित हो गए। युद्ध से पीछे हटने की उनकी इच्छा देखकर भगवान श्रीकृष्ण ने जीवन, योग, भक्ति, कर्म, ज्ञान और धर्म के सर्वोच्च सिद्धांत बताए।

डॉ साहु ने कहा गीताजी हमें मानवता को धर्म, कर्तव्य और मुक्ति के मार्ग का चिरस्थायी प्रकाश देता है। भगवान श्री कृष्ण ने कर्तव्यनिष्ट धर्म और अध्यात्म के बीच संतुलन का संदेश, जीवन के प्रत्येक कार्य को निष्काम भाव से करने की प्रेरणा, सुख-दुःख, लाभ-हानि, जय-पराजय में समभाव रखने की शिक्षा, आत्मा की अमरता एवं जन्म-मरण के सिद्धांत,भक्ति एवं ईश्वर-समर्पण के भाव के साथ-साथ तनाव, दुःख, भ्रम और निर्णयहीनता दूर करने का प्रभावी मार्ग बताये थे। 

डॉ साहु ने कहा कि वर्तमान कालखंड में  भगवान पुरुषोत्तम श्रीरामललाजी का अयोध्या स्थित पुण्य जन्मस्थली में भव्य, दिव्य व अलौकिक मंदिर का निर्माण हम सनातनी हिंदुओं के लिए आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक शौर्य का प्रतीक है। उन्होंने कहा जब-जब धर्म की हानि होता है तब तब हर युग में  महामानव के रूप में भगवान का प्रादुर्भाव होता है, जिनके प्रभावी कर्मों से प्रेरणा पाकर मानव अमृत्व को प्राप्त कर लेता है।

कार्यक्रम में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने गीता जयंती पर प्रकाश डालें। कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती के साथ हुआ। इस अवसर पर शिव प्रसाद साहू, सुजीत उपाध्याय, मनीष साहू रामकिश्वर साहू, उर्मिला केरकेट्टा, अनु देवी, सुनीता मुंडा, विजय उरांव,चंदन सिंह, कुसुम टोप्पो, रिंकी देवी सहित सैकड़ो बच्चे उपस्थित थे। उक्त जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ बिरेन्द्र साहु (70335 41040) ने दी। 

Published / 2025-11-29 18:47:57
झारखंड उत्पाद सिपाही परीक्षा में 1,48,054 अभ्यर्थी सफल

  • झारखंड उत्पाद सिपाही परीक्षा का रिजल्ट जारी, 1,48,054 अभ्यर्थी हुए सफल

एबीएन कैरियर डेस्क। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने उत्पाद सिपाही परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 1,48,054 अभ्यर्थी पास हुए हैं। वहीं, 84 अभ्यर्थियों का परिणाम तकनीकी कारणों से फिलहाल रोका गया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट JSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

उत्पाद सिपाही के 583 पदों के लिए 2023 में आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इसके बाद 20 अगस्त से 20 सितंबर 2024 तक पीईटी (फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट) आयोजित की गई थी। परीक्षा परिणाम सात चयन बोर्डों की रिपोर्ट के आधार पर जारी किया गया है।

परीक्षा के दौरान कुछ अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ने और मौत जैसी घटनाओं के बाद सरकार ने दौड़ की दूरी और समय से जुड़े नियमों में बदलाव किया था, ताकि उम्मीदवारों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित की जा सके।

Page 11 of 94

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse