नयी दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रविवार को राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के साथ उच्च स्तरीय बैठक आयोजित होने जा रही है। इस हाइ लेवल मीटिंग में 12वीं बोर्ड की लंबित परीक्षाओं एवं पेशेवर पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाओं को लेकर चर्चा होगी। शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने शनिवार को यह जानकारी दी। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण 12वीं बोर्ड की परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। इस बैठक में सभी राज्यों के शिक्षा मंत्री व सचीव के साथ रमेश पोखरियाल और प्रकाश जावड़ेकर भी शामिल होंगे। यह बैठक 23 मई को सुबह 11 बजे, वर्चुअल होगी। शिक्षा मंत्रालय के बयान के अनुसार, इस बैठक में 12वीं बोर्ड की लंबित परीक्षाओं एवं पेशेवर पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाओं को लेकर चर्चा होगी। आपको बता दें 14 अप्रैल को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित और 10वीं बोर्ड की परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुई बैठक में किया गया था। ये परीक्षाएं 4 मई से 14 जून के बीच होनी थीं। पेरेंट्स एसोसिएशन ने ना केवल सीबीएसई और शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल से, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2021 को कैंसल करने की मांग की है। सीबीएसई ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि बोर्ड द्वारा अभी तक कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया है। जब ऐसा निर्णय लिया जाएगा तो विद्यार्थियों को आधिकारिक तौर पर सूचित कर दिया जाएगा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कोविड-19 महामारी के कारण कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2021 को रद्द कर दिया है, इसलिए बोर्ड ने 10वीं का परिणाम 2021 की गणना के लिए स्कूलों के साथ मॉडरेशन मापदंडों को शेयर किया है। छात्रों के अंकों को मॉडरेट करना होगा।
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार को कहा कि 12वीं बोर्ड की लंबित परीक्षा को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। कोविड-19 महामारी की वर्तमान स्थिति को देख।छात्रों एवं अभिभावकों का एक वर्ग इस परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहा है। सीबीएसई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह स्पष्ट किया जाता है कि 12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर ऐसा (रद्द करने संबंधी) कोई फैसला नहीं लिया गया है जिसके बारे में अटकलें लगायी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में कोई फैसला लिये जाने पर इसकी आधिकारिक रूप से जानकारी दी जायेगी। अधिकारी इस संबंध में उन सवालों पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे जिसमें 12वीं बोर्ड परीक्षा लिये जाने या रद्द किये जाने की संभावना के बारे में पूछा गया था। हालांकि कोविड-19 महामारी के कारण छात्रों एवं अभिभावकों का एक वर्ग इस परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहा है। उल्लेखनीय है कि बोर्ड ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर 14 अप्रैल को 10वीं बोर्ड परीक्षा रद्द करने और 12वीं बोर्ड परीक्षा स्थगित करने की घोषणा की थी। इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में फैसला किया गया था। बोर्ड परीक्षा आमतौर पर हर साल फरवरी-मार्च महीने में आयोजित की जाती है जबकि इस साल इसका कार्यक्रम 4 मई से शुरू हो रहा था। बोर्ड ने कहा था कि 12वीं बोर्ड परीक्षा स्थगित की जाती है और इसकी समीक्षा 1 जून के बाद की जायेगी तथा छात्रों को कम से कम 15 दिन पहले परीक्षा के बारे में नोटिस दिया जायेगा। वहीं, सीबीएसई ने इसी महीने 10वीं बोर्ड परीक्षा के संबंध में अंक देने की नीति की घोषणा की थी। इसके तहत प्रत्येक विषय में 20 अंक आंतरिक मूल्यांकन तथा 80 अंक वर्ष में हुए विभिन्न टेस्ट या परीक्षा में छात्रों के प्रदर्शन के आधार पर दिये जायेंगे।
मेदिनीनगर। प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ई-कल्याण पोर्टल पर अपलोड आवेदनों को आधार से लिंक करवाते हुए छात्र-छात्राओं को 15 दिनों के भीतर छात्रवृत्ति भुगतान सुनिश्चित कराएं। इससे विद्यार्थियों को फायदा होगा। छात्रवृत्ति से छात्र-छात्राओं को पढ़ाई सहूलियत हो सकेगी। यह बातें उपायुक्त शशि रंजन ने कही। उपायुक्त शनिवार को समाहरणालय सभागार में कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने पाया कि पलामू जिले में ई-कल्याण पोर्टल पर अपलोड आवेदनों के आलोक में 81441 छात्र-छात्राओं को आधार से लिंक कराते हुए छात्रवृत्ति भुगतान हेतु बैंक को भेजा गया है। इसमें प्री-मैट्रिक कक्षा 1 से 10 तक के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़े वर्ग के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। उपायुक्त ने सरना, धूमकुरिया, कब्रिस्तान घेराबंदी कार्य के लिए लाभुक समिति का चयन कराकर 20 अप्रैल के पहले कार्य प्रारंभ करने, कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावासों की मरम्मत के लिए प्राक्कलन तैयार कराने का निर्देश दिया। वहीं मुख्यमंत्री पशुधन योजना में जितनी लाभुकों की स्वीकृति प्राप्त हुई है, उन लाभुकों के खाते में राशि स्थानांतरण करते हुए पशुधन खरीद के बाद राशि भुगतान का निर्देश दिया। सभी प्रभारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क स्थापित कर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के व्यक्तियों का चिकित्सा अनुदान के लिए 20 अप्रैल से पूर्व आवेदन भेजने का निर्देश दिया। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों एवं प्रधानाध्यापकों को छात्र-छात्राओं का आधार सीडिंग कराने का निर्देश दिया, ताकि छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति की भुगतान किया जा सके। वहीं सरकारी विद्यालयों में कक्षा आठवीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को साइकिल वितरण योजना से आच्छादित करने हेतु छात्र-छात्राओं की कोटिवार संख्या विभाग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बैठक में डीडीसी शेखर जमुआर, जिला कल्याण पदाधिकारी सुभाष कुमार, प्रभारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।
एबीएन डेस्क। अगर आप सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो आपके पास सुनहरा मौका है। इंडियन एयर फ़ोर्स ने ग्रुप सी सिविलियन की स्थिति के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं। इन पोस्ट के लिए B.Sc, ITI, 12TH, 10TH उत्तीर्ण उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इंडियन एयर फ़ोर्स 2021 में Online / Offline मोड में आवेदकों से आवेदन प्राप्त करने का प्रस्ताव दिया है। योग्य उम्मीदवार, 02/05/2021 से पहले इंडियन एयर फ़ोर्स को अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार सभी पात्रता मानदंड, वेतन, कुल रिक्तियां, चयन प्रक्रिया, नौकरी विवरण, अंतिम तिथि, और आवेदन प्रक्रिया जैसे अन्य महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दिए गए पदनाम के लिए देख सकते हैं। अपना आवेदन ऑनलाइन जमा करने से पहले, कृपया नीचे सभी विवरण देखें : पोस्ट ग्रुप सी सिविलियंस शैक्षिक योग्यता B.Sc, ITI, 12TH, 10TH रिक्तियां 1524 पदनाम अनुभव 0 – 5 वर्ष नौकरी करने का स्थान देश में कहीं भी आवेदन करने की अंतिम तिथि 02/05/2021 चयन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 02/05/2021 से पहले आवेदन कर सकते हैं। चयन इंडियन एयर फ़ोर्स, मानदंडों या निर्णय द्वारा लिखित परीक्षा / साक्षात्कार के आधार पर होगा। आवेदन कैसे करें : इच्छुक उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे निर्धारित आवेदन पत्र भरें और इसे 02/05/2021 से पहले निम्नलिखित पते पर भेज दें।अभ्यर्थी को अंतिम तिथि से पहले उपर्युक्त पते पर पासपोर्ट आकार की तस्वीर, शैक्षिक प्रमाणपत्र, और अन्य प्रासंगिक प्रमाणपत्रों की संलग्न प्रतियों के साथ आवेदन भेजना होगा। आवेदन प्रक्रिया, योग्यता मानदंड, आयु सीमा, वेतन, प्राथमिकता, आराम और अन्य प्रासंगिक जानकारी जैसे विस्तृत जानकारी के बारे में और जानने के लिए कृपया इंडियन एयर फोर्स के लिंक पर क्लिक करें।
एबीएन डेस्क। सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए 10वीं और 12वीं के सैंपल पेपर जारी कर दिए हैं। सभी सब्जेक्ट के लिए सैंपल पेपर बोर्ड की आफिशियल एकेडमिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। आॅफिशियल वेबसाइट सीबीएसई एकेडमिक डॉट एनआसी डॉट कॉम है। इस साल बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स आॅफिशियल वेबसाइट के जरिए सैंपल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं। 4 मई से शुरू होगी परीक्षा : इस साल 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 4 मई से शुरू होंगी, जो 14 जून तक जारी रहेगी। जबकि स्कूलों में प्रैक्टिकल परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। वहीं, इस साल परीक्षा का रिजल्ट 15 जुलाई को जारी किया जाएगा। इससे पहले बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी कर जानकारी दी कि प्रैक्टिकल एग्जाम के दौरान कोरोना संक्रमित पाए गए स्टूडेंट्स को परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा। ऐसे स्टूडेंट्स के लिए 11 जून या उससे पहले प्रैक्टिकल एग्जाम आयोजित किए जाएंगे।
रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से होनेवाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड स्कूल के प्राचार्य ही देंगे। स्कूल प्रमुख जैक की वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड करेंगे। स्टूडेंट्स इसे खुद से नहीं निकाल सकते हैं। 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा 6 अप्रैल से शुरू हो रही है। इस बार परीक्षा में पिछली बार से 1.52 लाख अधिक बच्चे शामिल होंगे, इसमें 10वीं के 4 लाख 40 हजार और 12वीं के 3 लाख 35 हजार बच्चे शामिल होंगे। पिछली बार यह संख्या 3.83 लाख और 2.40 लाख थी। ऐसे मिलेगा एडमिट कार्ड : जैक के निर्देश के मुताबिक, एडमिट कार्ड को केवल स्कूल के प्रिंसिपल ही डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें पहले से ही जैक की तरफ से आइडी और पासवर्ड दिया गया है। इसकी मदद से लॉग इन कर वे एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद वे इस पर साइन व मुहर लगाने के बाद बच्चों को उपलब्ध करायेंगे। प्राचार्य चाहें तो एक बार में अपने स्कूल के सभी बच्चों का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और अगर चाहें तो एक-एक कर के भी डाउनलोड कर सकते हैं। 4 मई से शुरू होगी बोर्ड की मुख्य परीक्षा : मैट्रिक-इंटरमीडिएट की मुख्य परीक्षाएं 4 मई से शुरू होंगी। ये दो सिटिंग (पाली) में होंगी, जो 21 मई तक चलेंगी। पहली पाली में मैट्रिक की परीक्षा होगी, जबकि दूसरी में इंटरमीडिएट की। कोरोना संक्रमण और बच्चों की पढ़ाई पर असर को देखते हुए सिलेबस में कटौती की जा चुकी है।
रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से वर्ष 2021 में आयोजित होने वाली 10 वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जैक की वेबसाइट पर एडमिट कार्ड अपलोड कर दिए गए हैं। jac.jharkhand.gov.in पर विद्यार्थी चाहे तो एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं या फिर संबंधित स्कूलों से संपर्क कर एडमिट कार्ड हासिल कर सकते हैं। झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा को लेकर तैयारियां की जा रहीं हैं। कोरोना महामारी के मद्देनजर इस बार पिछले वर्ष की तुलना में दोगुने परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी। वहीं, 6 अप्रैल से प्रैक्टिकल की परीक्षाएं शुरू होंगी, तो 26 अप्रैल को मैट्रिक इंटरमीडिएट का मॉक टेस्ट होगा। 4 मई से जैक बोर्ड की दसवीं और 12वीं की परीक्षाएं आयोजित की जा रहीं हैं। दो शिफ्ट में मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा आयोजित की जाएगी। झारखंड अकादमीक काउंसिल की ओर से पहले चरण में दसवीं की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जैक की वेबसाइट पर कार्ड उपलब्ध करा दिया गया है। विद्यार्थी अपने संबंधित स्कूल से संपर्क कर एडमिट कार्ड हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा विद्यार्थी चाहे तो जैक बोर्ड की वेबसाइट पर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जैक की वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बुधवार को जारी होगा इंटर का एडमिट कार्ड : वहीं, झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से बुधवार को इंटरमीडिएट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी करने की तैयारी की जा रही है। जैक के सचिव एमके सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि आर्ट्स कॉमर्स और साइंस इन तीनों परीक्षाओं के लिए जल्द ही जैक की ओर से एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे, इसकी भी तैयारी कर ली गई है।
एबीएन डेस्क। गुजरात के सरदार वल्लभभाई राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (सूरत) में केमिकल इंजीनियरिंग/केमिस्ट्री, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रिमेंटेशन इंजीनियरिंग, मैकेनिकल व सिविल इंजीनियरिंग कैटेगरी में टेक्निकल असिस्टेंट के पद पर बहाली होनी है। तत्संबंधी वैकेंसी निकाल दी गई है। अप्लीकेशन ऑनलाइन मोड से 26 अप्रैल तक करना है। भरे हुए आवेदन पत्र की प्रति 6 मई 2021 तक स्वीकार की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन के लिए svnitntrecruitment.mastersofterp.in पर जाना पड़ेगा।योग्यता और अधिकतम आयु सभी पदों के लिए संबंधित विषय में कम से कम 60 फीसदी अंकों के साथ बीई/बीटेक/एमसीए या संबंधित विषय में कम से कम 60 फीसदी अंकों के साथ इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या इतने ही अंकों के साथ बीएससी या कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ साइंस में मास्टर डिग्री होना जरूरी है। अधिकतम आयु 30 वर्ष है।एससी, एसटी वर्ग को आयु में पांच वर्ष और ओबीसी को तीन वर्ष की छूट मिलेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse