करियर

View All
Published / 2026-04-25 20:00:27
JPSC JET 2024 : एडमिट कार्ड के रजिस्ट्रेशन नंबर ही मान्य

  • JPSC JET 2024 को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी
  • एडमिट कार्ड के रजिस्ट्रेशन नंबर ही मान्य

एबीएन कैरियर डेस्क। झारखंड लोक सेवा आयोग ने झारखंड पात्रता परीक्षा 2024 के संबंध में एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। यह परीक्षा 26 अप्रैल 2026 (रविवार) को राज्य के 6 जिलों में बनाए गए 430 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

आयोग ने बताया कि अभ्यर्थियों के प्रवेश-पत्र और उपस्थिति पत्रक पहले ही जारी किए जा चुके हैं। हालांकि, कुछ अभ्यर्थियों द्वारा यह जानकारी दी गई थी कि उनके ऑनलाइन आवेदन की मुद्रित प्रति में अंकित रजिस्ट्रेशन नंबर, प्रवेश-पत्र और उपस्थिति पत्रक में दिए गए रजिस्ट्रेशन नंबर से अलग है।

इस पर स्थिति स्पष्ट करते हुए झारखंड लोक सेवा आयोग ने कहा है कि परीक्षा के लिए केवल प्रवेश-पत्र और उपस्थिति पत्रक में अंकित रजिस्ट्रेशन नंबर ही मान्य होगा। अभ्यर्थियों को इसी नंबर के आधार पर परीक्षा में शामिल होना होगा। आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे किसी भी भ्रम की स्थिति से बचें और अपने एडमिट कार्ड में दिए गए विवरण के अनुसार ही परीक्षा में भाग लें।

Published / 2026-04-25 19:46:28
जर्मनी में भारतीय नर्स का भारी डिमांड

  • जर्मनी में निकली भारतीय नर्सों के लिए बंपर वैकेंसी
  • सैलरी ₹2.75 लाख महीना, कहां करना है जॉब के लिए अप्लाई

एबीएन कैरियर डेस्क। जर्मनी के हेल्थकेयर सेक्टर में वर्कर्स की खासी कमी है, जिस वजह से अब वह भारत समेत दुनिया के कई देशों से डॉक्टर्स-नर्सों की भर्ती कर रहा है। जर्मनी में इस वक्त हेल्थकेयर वर्कर्स की जबरदस्त डिमांड है, खासतौर पर नर्सिंग सेक्टर में। बूढ़ी होती आबादी और हेल्थकेयर वर्कर्स की कमी के चलते जर्मन सरकार खासा परेशान है। इस समस्या से निपटने के लिए अब सरकार भारत जैसे देशों से नर्सों की भर्ती कर रही है, ताकि अस्पतालों और क्लिनिकों में मरीजों की देखभाल की जा सके। 

इसी कड़ी में जर्मनी को अभी 1000 नर्सों की जरूरत है और वह भारत से हायरिंग करना चाहता है। रोजगार संगम यूपी पोर्टल पर जर्मनी में नर्सों की वैकेंसी पोस्ट की गई है। जर्मनी के लिए नर्सों की भर्ती करने का जिम्मा फेयरस्ट्रीट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी को मिला है। ये कंपनी जर्मनी के अस्पतालों और अन्य हेल्थकेयर फैसिलिटीज के लिए 1000 नर्सों की भर्ती कर रही है। 

अगर आपने नर्सिंग की पढ़ाई की है और अब विदेश में जाकर जॉब करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये एक बेहतरीन मौका है। जर्मनी में नर्सिंग जॉब में अच्छी सैलरी भी मिल रही है। ऐसे में आइए जानते हैं कि नर्स की जॉब के लिए शर्तें क्या हैं और कहां से नौकरी के लिए सीधे अप्लाई किया जा सकता है।

नर्स की जॉब से जुड़ी जरूरी बातें

जर्मनी में मिल रही इस नौकरी में अच्छी सैलरी के साथ बेहतरीन वर्क-लाइफ बैलेंस भी ऑफर किया जा रहा है। ये जॉब कॉन्ट्रैक्ट वाली है। फिलहाल कहीं इस बात का जिक्र नहीं किया गया है कि कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद उसे एक्सटेंड किया जाएगा या नहीं। जॉब से जुड़ी जरूरी बातें निम्नलिखित हैं:

  • सैलरी: 2500 यूरो (लगभग 2.75 लाख रुपये)
  • कॉन्ट्रैक्ट की अवधि: 3 साल
  • जॉब लोकेशन: जर्मनी (सरकारी/प्राइवेट अस्पताल, स्पेशलाइज्ड क्लिनिकल और रिहैब क्लिनिक)
  • वर्किंग ऑवर्स: 8 घंटे रोजाना (इसमें ब्रेक टाइम भी शामिल है)
  • वर्क वीक: 5 दिन प्रति सप्ताह
  • पेड लीव: सालाना 30 दिनों की पेड लीव

जॉब से जुड़ी शर्तें क्या हैं?

नर्सिंग की जॉब के लिए वही लोग अप्लाई कर सकते हैं, जिनके पास बीएससी नर्सिंग या जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी की डिग्री है। आवेदक की उम्र 20 से 35 साल के बीच होनी चाहिए। इस नौकरी के लिए फ्रेशर्स के साथ-साथ एक्सपीरियंस लोग भी अप्लाई कर सकते हैं। 

इस जॉब की सबसे अहम शर्त जर्मन भाषा की जानकारी है। जॉब के लिए B2 लेवल की जर्मन आनी चाहिए। इस लेवल की जर्मन सिखाने के लिए पहले ऑफलाइन ट्रेनिंग दी जाएगी। एक बार B2 लेवल की सर्टिफिकेशन मिल जाएगी, तो फिर वीजा प्रोसेस भी शुरू हो जाएगा।

कहां अप्लाई करना है?

जर्मनी में नर्स बनने के लिए रोजगार संगम पोर्टल पर जाना होगा। यहां जॉब सेक्शन में जाकर ओवरसीज जॉब लिस्ट पर क्लिक करना होगा। इसी पोर्टल पर जर्मनी में नर्सिंग की जॉब ढूंढी जा सकती है और सीधे अप्लाई किया जा सकता है। 

आवेदन के लिए साइन अप करना होगा और आईडी बनानी होगी। इसके बाद साइन इन कर फॉर्म भरा जा सकता है। जॉब के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2026 है। डायरेक्ट अप्लाई करने के लिए यहां क्लिक करें।

Published / 2026-04-24 21:44:37
बीईटी मेसरा में पांच-दिवसीय, तीसरे संस्करण को लेकर कार्यक्रम

  • बीईटी मेसरा में पांच-दिवसीय, तीसरे संस्करण, आईडीई (आईडीई) बूटकैंप के चरण-2, को आज 05 बेस्ट इन्नोवेशन, डिजाइन और एंटरप्रेन्योर मिला

एबीएन कैरियर डेस्क। बीआईटी मेसरा ने 5-दिवसीय, तीसरे संस्करण, आईडीई बूटकैंप के चरण-2, का आयोजन 20 अप्रैल से किया गया था। इस कार्यक्रम को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद और शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल, नई दिल्ली द्वारा वाधवानी फाउंडेशन और एसबीआई फाउंडेशन के सहयोग से समर्थित किया गया था जिसका कल सफलतापूर्वक समापन किया गया। 24 अप्रैल, 2026 को, अंतिम दिन की शुरुआत स्टार्टअप पिच मूल्यांकन पर केंद्रित था और जिसने प्रतिभागियों की शैक्षणिक कठोरता व उद्यमशीलता की भावना को उजागर किया। 

पैनल 1 में लॉजीटेक सॉल्यूशंस (रियल-टाइम ट्रैकिंग), फार्मकनेक्ट (किसानों के लिए व्हाट्सएप-आधारित एआई) और स्कैनूड की प्रस्तुतियां शामिल थीं, जिनका मूल्यांकन डॉ. सुकल्यान चक्रवर्ती सहित विशेषज्ञों द्वारा किया गया। पैनल 2 में धिनायरूट्स के बाजरा स्नैक्स, ब्रेनचेन के माइनिंग वियरेबल और रेंट पार्टनर के फ्लैटमेट मैचिंग प्लेटफॉर्म जैसे विविध समाधानों का प्रदर्शन किया। 

पैनल 3 के वेंचर्स को उत्पाद की कमियों और मार्केट फोकस पर महत्वपूर्ण फीडबैक मिला, जिसमें पेट हेल्थकेयर ऐप सीयूयूआरए डॉट को डॉट इन ने 2.7/5 स्कोर के साथ जजों को सबसे ज्यादा प्रभावित किया। इस बीच, पैनल 4 ने प्रोटोटाइप को एमवीपी में बदलने पर ध्यान केंद्रित किया, जिसमें मेंटर्स ने फर्स्ट स्टेप और बायोब्रिज जैसी टीमों के लिए जमीनी स्तर की समस्याओं को हल करने और स्केलेबल बिजनेस मॉडल पर जोर दिया।

गहन पिच सत्रों के बाद, रचनात्मक विचारों को कार्रवाई योग्य व्यवसाय योजनाओं में बदलने की प्रतिभागियों की क्षमता का जश्न मनाने के लिए एसआर2, आर एंड डी बिल्डिंग में एक उच्च प्रभाव वाला विदाई समारोह आयोजित किया गया। समापन सत्र में विशिष्ट अतिथियों और संकाय सदस्यों के ज्ञानवर्धक संबोधन शामिल थे। 

प्रो. राजू पोद्दार ने मेंटेन मानसिकता से स्थिरता और निरंतर नवाचार की ओर बढ़ने पर जोर दिया, जबकि प्रो. अशोक शेरोन ने उन व्यावसायिक मामलों पर काम करने के महत्व पर प्रकाश डाला जो दीर्घकालिक परिणाम देते हैं। एसबीआई क्रेडिट के प्रणव कुमार ने डिजाइन थिंकिंग और सक्रिय  पेशेवर दृष्टिकोण में व्यावहारिक अंतर्दृष्टि प्रदान की।

 यह सत्र, जिसकी शुरुआत डॉ. दिलीप कुमार सिंह के स्वागत भाषण से हुई, में आशीष शर्मा और ऋषभ गिल जैसे प्रमुख योगदानकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया। डॉ आनंद प्रसाद सिन्हा जो इस प्रोग्राम के कन्वेनर थे उन्होंने साथी फैकल्टी कॉर्डिनेटर एंड एमबीए स्टूडेंट वालंटियर को मोमेंटो और सर्टिफिकेट देकर धन्यवाद किया।

Published / 2026-04-24 10:31:32
97℅ अंक के साथ आंचल बनी नेताजी एकेडमी उच्च विद्यालय होचर, कांके, रांची की टॉपर

  • 97℅ अंक के साथ आंचल बनी नेताजी एकेडमी उच्च विद्यालय होचर, कांके, रांची की टॉपर
  • नेताजी एकेडमी उच्च विद्यालय का परीक्षा फल रहा उत्कृष्ट
  • आंचल कुमारी 97% अंक लाकर बनी विद्यालय टॉपर
  • ​​​निदेशक डॉ बिरेन्द्र साहु, प्रधानाध्यापक शिव प्रसाद साहू व उप प्रधानाध्यापक दीपक कुमार साहू ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं एवं उनके माता-पिताओं को बधाई

टीम एबीएन, रांची। नेताजी एकेडमी उच्च विद्यालय होकर कांके का दसवीं कक्षा का परीक्षाफल उत्कृष्ट रहा। विद्यालय के 91 विद्यार्थियों ने परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, सभी ने उत्तीर्ण हुए। 06 विद्यार्थी ने 90% से अधिक, 13 विद्यार्थियों ने 80 से 89%, 15 विद्यार्थियों ने 70 से 79%, 40 विद्यार्थियों ने 60 से 69% एवं 17 विद्यार्थी 60% से नीचे अंक प्राप्त किये। 06 विद्यार्थियों ने गणित तथा संस्कृत एवं सामाजिक विज्ञान में एक-एक विद्यार्थी ने 100 अंक प्राप्त किये।

97% अंक लाकर आंचल कुमारी विद्यालय का टॉपर बनी।  क्रमशः अनु कुमारी 94.02% ने द्वितीय, दीपिका कुमारी ने 93.4% तृतीय,  रितु कुमारी 91.8% ने चतुर्थ, कुमकुम कुमारी 91.6% ने पंचम, नीरज साहू 91.2% ने षष्टम, स्वाति कुमारी 89.4% ने सप्तम, स्वाति कुमारी 89.2% ने अष्टम, रंजन कुमार 89.0% ने नवम  एवं  ज्योति कुमारी 88.0% ने दशम स्थान प्राप्त किये।

निदेशक डॉ बिरेन्द्र साहु, प्रधानाध्यापक शिव प्रसाद साहू व उप प्रधानाध्यापक दीपक कुमार साहू ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की  शुभकामनाएं एवं उनके माता-पिताओं को बधाई देते हुए कहा विद्यालय का परीक्षाफल उत्कृष्ट रहा है। बच्चों की कड़ी मेहनत एवं शिक्षक शिक्षिकाओं का कुशल मार्गदर्शन तथा अभिभावकों का सहयोग से परिणाम प्राप्त हुआ है। उक्त जानकारी प्रधानाध्यापक शिव प्रसाद साहू (9431357571) ने दी।

Published / 2026-04-23 23:44:37
एसआर डीएवी पुंदाग की छात्राओं ने चित्रांकन प्रतियोगिता में हासिल की उल्लेखनीय सफलता

  • एसआर डीएवी पुंदाग की छात्राओं ने चित्रांकन प्रतियोगिता में हासिल की उल्लेखनीय सफलता

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग की  द्वादश कक्षा की छात्रा पीहू पल्लवी ने अपनी सृजनशील प्रतिभा और कल्पनाशक्ति के बल पर मॉल आॅफ रांची के तत्वावधान में आयोजित चित्रांकन प्रतियोगिता में  प्रथम पुरस्कार के रूप में 5000 /- रुपये नकद प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

 वहीं आकृति भगत को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। चित्रांकन प्रतियोगिता में  रांची के अनेक लब्धप्रतिष्ठित विद्यालयों के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जहां पीहू पल्लवी तथा आकृति भगत की कृति ने विषय की गहराई और रंगों की जीवंतता से सबका ध्यान आकर्षित किया।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ तापस घोष ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है, बल्कि विद्यालय के समग्र विकासोन्मुख वातावरण का भी प्रमाण है।
यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है, जो अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से अभिव्यक्त करना चाहते हैं।

Published / 2026-04-23 22:54:15
जैक 10वीं बोर्ड : प्रियांशु-शिवांगी के साथ प्रेम और सन्नी रहे टॉपर

  • जैक 10वीं बोर्ड : प्रियांशु-शिवांगी के साथ प्रेम और सन्नी रहे टॉपर
  • दसवीं का परिणाम हुआ जारी, प्रियांशु-शिवांगी के साथ प्रेम और सन्नी ने किया टॉप

टीम एबीएन, रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने गुरुवार को मैट्रिक (10वीं) बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस बार राज्य का कुल परिणाम 95.27 प्रतिशत रहा, जो पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन माना जा रहा है। परिणामों में गुमला जिला शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.32 प्रतिशत सफलता दर के साथ पूरे राज्य में पहले स्थान पर रहा, जबकि चतरा जिला 91.20 प्रतिशत परिणाम के साथ अंतिम पायदान पर रहा।

चार छात्रों ने किया टॉप

प्रियांशु कुमारी (हजारीबाग), शिवांगी कुमारी (सिमडेगा), प्रेम कुमार साहू (रांची) और सन्नी कुमार वर्मा (रांची) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 500 में से 498 अंक हासिल किये और राज्य में संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया।

बड़ी संख्या में सफल हुए छात्र

जैक द्वारा फरवरी और मार्च में आयोजित 10वीं बोर्ड परीक्षा में पूरे राज्य से कुल 4 लाख 22 हजार 109 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इनमें से 4 लाख 2 हजार 178 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की। इस साल बड़ी संख्या में छात्रों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की, जो शिक्षा के स्तर में सुधार का संकेत माना जा रहा है।

टॉपर सूची में हजारीबाग की छात्राओं का दबदबा

इस बार टॉप करने वाले छात्रों में हजारीबाग स्थित इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं का विशेष प्रदर्शन देखने को मिला। स्कूल की कई छात्राओं ने उच्च अंक हासिल कर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है।

गुमला जिला रहा अव्वल

गुमला जिले में कुल 13,760 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 13,667 विद्यार्थी सफल रहे। वहीं ,चतरा जिले में 17,577 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए, लेकिन उनमें से 16,031 छात्र ही पास हो सके, जिससे यह जिला परिणाम के मामले में सबसे नीचे रहा।

Published / 2026-04-22 21:52:26
डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू रांची का जेईई मेन्स में कपिल देव का उत्कृष्ट प्रदर्शन

  • डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू रांची का जेईई मेन्स में कपिल देव का उत्कृष्ट प्रदर्शन

एबीएन कैरियर डेस्क। डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू रांची के आठ बच्चों ने जेईई मेन्स परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय के सम्राट मुखर्जी ने 99.68, शिवशक्ति ने 96.69 तथा प्रसेनजीत घोष ने 95.03 अंक प्राप्त किया है। 

वहीं हर्ष कुमार ने 94.72,ऋतिका गुप्ता ने 93.95,अक्षत कुमार ने 93.25, धनंजय कुमार ने 90.96 और प्रणव पराशर ने 90.12 अंक प्राप्त किया है। 

विद्यालय के प्राचार्य सह डीएवी झारखंड जोन डी के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ एस के शर्मा ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है तथा भविष्य में इससे भी अच्छा करने के लिए प्रयासरत रहने की कामना की है।

Published / 2026-04-20 22:58:55
बीआईटी मेसरा में संचार, वीएलएसआई और एंबेडेड सिस्टम्स पर कार्यशाला

  • बीआईटी मेसरा में संचार, वीएलएसआई और एंबेडेड सिस्टम्स पर कार्यशाला
  • बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा में संचार, वीएलएसआई और एंबेडेड सिस्टम्स पर कार्यशाला का आयोजन

एबीएन कैरियर डेस्क। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी (ईसीई) विभाग द्वारा 20 अप्रैल 2026 को संचार, वीएलएसआई एवं एंबेडेड सिस्टम्स में उभरते रुझान विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जायेगी।

यह कार्यक्रम अंतिम सेमेस्टर के स्नातक (बीई/बीटेक) एवं परास्नातक (एमई/एमटेक) इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी छात्रों के लिए खुला है। कार्यशाला में भाग लेना नि:शुल्क है, किन्तु संस्थान की वेबसाइट के माध्यम से पूर्व पंजीकरण अनिवार्य होगा।

कार्यक्रम के अंतर्गत वीएलएसआई (वेरी लार्ज स्केल इंटीग्रेशन) डिजाइन एवं एंबेडेड सिस्टम्स पर तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, 5जी सहित वायरलेस संचार तकनीकों पर चर्चा तथा इन क्षेत्रों में करियर अवसरों पर एक पैनल चर्चा भी आयोजित की जाएगी। प्रतिभागियों को संस्थान के 5जी यूज केस लैब, वीएलएसआई चिप लैब, फैब्रिकेशन लैब, एनेकोइक चेंबर तथा ड्रोन लैब का मार्गदर्शित भ्रमण भी कराया जायेगा।

यह कार्यक्रम संस्थान के कुलपति प्रोफेसर इंद्रनील मन्ना के संरक्षण में आयोजित किया जा रहा है तथा इसकी अध्यक्षता प्रो संजय कुमार, विभागाध्यक्ष द्वारा की जायेगी। डॉ गजेन्द्र कांत मिश्रा कार्यक्रम के संयोजक हैं, जबकि डॉ संजीत कुमार सह-संयोजक के रूप में कार्य करेंगे। कार्यक्रम का समन्वयन डॉ विजय नाथ एवं डॉ डीके उपाध्याय द्वारा किया जा रहा है, जबकि सचिवीय कार्यों का दायित्व डॉ ऋचा मिश्रा एवं डॉ शुभम आनंद संभालेंगे।

यह कार्यक्रम संस्थान के उस सतत प्रयास का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत कक्षा शिक्षण को उद्योग के वर्तमान विकासों से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। स्नातक से पूर्व छात्रों को शोध सुविधाओं से परिचित कराते हुए विभाग का उद्देश्य उन्हें उन उपकरणों एवं तकनीकों से प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करना है, जिनका उपयोग वे अपने व्यावसायिक जीवन या उच्च शिक्षा (पोस्टग्रेजुएट अनुसंधान) में करेंगे।

Page 3 of 101

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse