करियर

View All
Published / 2025-08-21 20:25:49
बीआइटी मेसरा : छात्रा पर हमला के बाद जोरदार हंगामा

बीआईटी मेसरा कैंपस में टहल रही छात्रा पर ब्लेड से हमला, छात्रों ने किया हंगामा 

टीम एबीएन, रांची। रांची के बीआईटी मेसरा कैंपस में एक छात्रा पर ब्लेड से हमला कर उसे घायल कर दिया गया। घटना बुधवार रात की है। घटना के बाद कैंपस के छात्रों ने जमकर हंगामा किया, वहीं गुरुवार को छात्रों ने इस हमले के विरोध में क्लासेज बंद रखने का ऐलान किया है। 

क्या है मामला 

जानकारी के अनुसार, एमबीए पीजी डिपार्टमेंट की एक छात्रा बुधवार रात कैंपस में टहल रही थी। इसी दौरान किसी ने छात्रा के हाथ पर ब्लेड से वार कर दिया। इस घटना को अंजाम देने वाला मौके से फरार हो गया। घटना के बाद छात्रा चिल्लाया। उसकी आवाज सुनकर परिसर में मौजूद बड़ी संख्या में छात्र मौके पर पहुंच गये। 

हंगामा करते हुए छात्रों ने खुद ही उस व्यक्ति की तलाश की। घटना की जानकारी मिलने के बाद बीआईटी मेसरा ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची। छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस छात्रा से पूछताछ कर रही है। साथ ही हर बिंदु पर जांच शुरू कर दी गयी है। 

ब्लेड मारकर भागने वाले शख्स को नहीं देख सकी छात्रा 

पुलिस के अनुसार, छात्रा से लगातार पूछताछ की जा रही है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि रास्ते में किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके हाथ पर ब्लेड से वार किया। जिससे वह घायल हो गयी। पूछताछ के दौरान छात्रा ने पुलिस को यह भी बताया कि वह उस व्यक्ति को नहीं देख पायी जिसने उस पर ब्लेड से हमला किया था। उसे यह भी नहीं पता कि वह व्यक्ति वारदात को अंजाम देने के बाद किस दिशा में भागा। 

छात्रों ने किया हंगामा 

छात्रा के शोर मचाने पर बड़ी संख्या में छात्र परिसर में जमा हो गये और हंगामा करने लगे। छात्रों ने खुद भी तलाश की, लेकिन उस व्यक्ति का पता नहीं चल सका। इसके बाद सभी छात्र हंगामा करने लगे। हालांकि, मौके पर मौजूद बीआईटी मेसरा प्रभारी संजीव कुमार ने छात्रों को समझाया। 

जांच में जुटी पुलिस टीम 

घटना के बाद बीआईटी मेसरा ओपी की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे से घटना की फुटेज निकाल रही है। पुलिस टीम ने हर पहलू पर जांच शुरू कर दी है। मेसरा ओपी प्रभारी ने बताया संजीव कुमार कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Published / 2025-08-20 21:01:22
बीआईटी मेसरा में कृषि आधारित उद्यमिता विषय पर सेमिनार

युवाओं के लिए स्वरोजगार और उधोग का नया मार्ग बन चुकी है कृषि : पंकज रॉय 

टीम एबीएन, रांची। बिरला इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी) मेसरा, बायोइंजीनियरिंग एवं बायोटेक्नोलॉजी विभाग द्वारा इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी), बीआईटी मेसरा के सहयोग और इंस्टीट्यूट फॉर इंडस्ट्रियल एंड एकेडमिक रिसर्च (आईआईएआर), रांची की सहभागिता से एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का विषय था : एग्रीप्रेन्योर एवं स्टार्टअप: अकैडेमियाझ्रइंडस्ट्री इंटरैक्शन। 

कृषि आधारित उद्यमिता (एग्रीप्रेन्योरशिप) विषय पर आयोजित कार्यशाला में मुख्य वक्ता पंकज रॉय ने कहा कि आधुनिक तकनीक और नवाचारों के साथ कृषि अब केवल आजीविका का साधन नहीं रही, बल्कि यह युवाओं के लिए स्वरोजगार और उद्योग का नया मार्ग बन चुकी है। 

उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्टार्टअप इंडिया जैसे अभियानों का लाभ उठाकर किसान और छात्र कृषि क्षेत्र में मूल्य संवर्धन, खाद्य प्रसंस्करण, जैविक खेती और एग्री-बिजनेस की दिशा में नये अवसर तलाश सकते हैं। पंकज रॉय ने बताया कि आज ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में कृषि-उद्यमिता की अहम भूमिका है और यदि युवा सही दिशा में कदम बढ़ायें तो कृषि क्षेत्र में भी करोड़ों की संभावनाएं मौजूद हैं। 

सेमिनार का उद्देश्य छात्रों, शोधार्थियों और उद्योग जगत के विशेषज्ञों के बीच संवाद स्थापित करना और कृषि आधारित स्टार्टअप्स एवं उद्यमिता को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने कृषि क्षेत्र में तकनीकी नवाचार, स्टार्टअप इकोसिस्टम, और अकादमिकझ्रऔद्योगिक सहयोग की अहम भूमिका पर विचार साझा किये। 

मौके पर आईआईएआर की निदेशक डॉ अर्चि महतो, सह संस्थापक पंकज रॉय, कार्यकारी प्रशासनिक अधिकारी सरोजिनी टोप्पो तथा बीआईटी मेसरा के बायोटेक्नोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. कुणाल विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने अपने विचार व्यक्त किये।  

मौके पर संस्थान के संकाय सदस्य, छात्र-छात्राएं, शोधार्थी तथा कई उद्योग प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सेमिनार ने विद्यार्थियों के बीच कृषि आधारित उद्यमिता के प्रति नयी प्रेरणा जगायी और अकादमिक जगत तथा उद्योग क्षेत्र के बीच मजबूत संबंध बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल सिद्ध हुई।

Published / 2025-08-20 18:01:30
कल रांची विवि का घेराव करेगा आजसू

टीम एबीएन, रांची। कल दिनांक 21/8/2025 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के द्वारा रांची विश्वविद्यालय में व्याप्त समस्याओं एवं मूलभूत सुविधाओं को बहाल करने को लेकर रांची विश्विद्यालय प्रशासनिक भवन में प्रदर्शन किया जायेगा।

इस विरोध-प्रदर्शन कार्यक्रम में आप सभी सादर आमंत्रित हैं। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा  ने दी।

Published / 2025-08-18 18:25:42
22 से रांची में सेना भर्ती रैली

रांची में 22 अगस्त से सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने की तैयारी पर बैठक 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में इस साल की सेना भर्ती रैली 22 अगस्त से 4 सितंबर तक रांची में होने वाली है। इसे लेकर आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची, मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभागार में एक बैठक हुई। बैठक में सेना भर्ती निदेशक, कर्नल विकास भोला समेत जिला प्रशासन और पुलिस के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। 

बैठक में कर्नल विकास भोला ने कहा कि इस भर्ती रैली का मकसद है कि रांची के अधिक से अधिक युवा सेना में शामिल हों और अपने भविष्य को बेहतर बनायें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि रैली के दौरान उम्मीदवारों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी। 

रैली के लिए प्रशासन ने कई इंतजाम करने की बात कही है, जिनमें भर्ती स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था 

  • 1.6 किलोमीटर रन एरिया और विश्राम क्षेत्र में बैरिकेडिंग 
  • मेडिकल टीम और एम्बुलेंस की व्यवस्था (सुबह 4 बजे से भर्ती खत्म होने तक) शामिल हैं। 
  • उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी तरह से सहयोग करेगा और हर जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी।

Published / 2025-08-13 17:06:58
एक्सएलआरआई में दिखी डिजिटल नवाचार की झलक

नेशनल लाइब्रेरी डे पर एक्सएलआरआई में सम्मान समारोह आयोजित 

एबीएन कैरियर डेस्क। पुस्तकालय केवल पुस्तकों का भंडार नहीं, बल्कि यह मानव विकास के संरक्षक हैं। उक्त बातें एक्सएलआरआई-जेवियर स्कूल आफ मैनेजमेंट के निदेशक डॉ. (फा.) सेबेस्टियन जॉर्ज एसजे ने सर जहांगीर गांधी पुस्तकालय में आयोजित राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस 2025 समारोह में कही। उन्होंने आगे कहा कि पुस्तकालय पेशेवर ज्ञान को संरक्षित करने और पीढ़ियों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह स्थान वह केंद्र है, जहां से विचार जन्म लेते हैं और भविष्य आकार पाता है। 

पुस्तकालय प्रमुख डीटी एडविन और उनकी टीम द्वारा संचालित इस कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों के उत्कृष्ट पुस्तकालय उपयोगकतार्ओं को सम्मानित किया गया, जिनमें सर्वाधिक पुस्तक उधार लेने वाले, सबसे अधिक बार पुस्तकालय आने वाले, आॅनलाइन कैटलॉग और चर्चा कक्ष के नियमित उपयोगकर्ता, लाइब्रेरी क्विज 2025 विजेता तथा जुलाई 2025 के शीर्ष कौरसेरा लर्नर्स शामिल थे। पुस्तकालय स्टाफ को भी उनके समर्पण और योगदान के लिए विशेष सम्मान दिया गया। 

मौके पर एक्सएलआरआई ने तीन नये डिजिटल पहलों की शुरूआत  हुई। जिसमें लाइब्रेरी ऐप, एक्सएलआरआई रिमोटएक्सएस ऐप और नोवा एक्सएल-लिबबॉट 2.0 का शुभारंभ किया गया। इन सेवाओं के माध्यम से छात्रों, शोधार्थियों और शिक्षकों को आधुनिक तकनीक के सहारे वैश्विक स्तर पर ज्ञान-संसाधनों तक सरल और त्वरित पहुंच सुनिश्चित होगी। 

मौके पर मौजूद डॉ. (फा.) डोनाल्ड डी-सिल्वा एसजे ने कहा कि पुस्तकालय टीम की पेशेवराना दृष्टि और निष्ठा, छात्रों, फैकल्टी और समुदाय की शिक्षा यात्रा में निरंतर सहयोग करती है। प्रो संजय पात्रो ने डिजिटल संसाधनों की अहमियत और सूचना-अंतर को पाटने की आवश्यकता पर बल दिया, जबकि डॉ एचके प्रधान ने पुस्तकालय की यात्रा, भौतिक संग्रह से आधुनिक शोध केंद्र बनने तक का उल्लेख करते हुए इसे शैक्षणिक जीवन का आधार बताया। समारोह में डीन प्रशासन एवं वित्त डॉ (फा) डोनाल्ड डी-सिल्वा एसजे, डीन एकेडमिक्स प्रो संजय पात्रो और वित्त विभागाध्यक्ष डॉ एचके प्रधान भी उपस्थित थे।

Published / 2025-08-13 15:29:50
वाईएमसीए धुर्वा के बच्चों ने सीखी अनुशासन की कला

टीम एबीएन, रांची। रांची के धुर्वा स्थित वाईएमसीए पब्लिक स्कूल धुर्वा में स्काउट एंड गाइड की टीम ने एक मास्टर क्लास लगायी। जिसमें टीम ने स्कूली बच्चों को अनुशासन में रहने की कला सिखायी। इस दौरान स्कूल के सचिव सौरभ मुर्मू, प्राचार्या समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी मौजूद थे।

Published / 2025-08-12 21:17:42
राजस्थान : बनना है सरकारी टीचर, तो करें आवेदन...

एबीएन कैरियर डेस्क। सरकारी टीचर बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राजस्थान में स्कूल लेक्चरर की 3000 से अधिक वैकेंसी निकली है। बता दें कि इस भर्ती के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग ने अपनी आफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन निकाली है। 

वहीं फॉर्म 14 अगस्त 2025 से भरे जाएंगे। वहीं आवेदन की लास्ट डेट 12 सितंबर 2025 है। ऐसे में आवेदन के योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in  पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इस भर्ती से जुड़ी सभी डिटेल्स बताने जा रहे हैं। 

पद की डिटेल्स 

प्रध्यापक एंव कोच स्कूल शिक्षा भर्ती 2025 - 3225 

क्वालिफिकेशन 

इस पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री या फिर डिप्लोमा अनिवार्य है। वहीं हिंदी में देवनागरी लिपि और राजस्थान संस्कृति की जानकारी भी होना चाहिए। वहीं आखिरी साल की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले कैंडिडेट भी इन पदों पर आवेदन कर सकता है। लेकिन इन युवाओं को आयोग के समक्ष परीक्षा से पहले शैक्षणिक अर्हता का सबूत देना होगा। 

इन पदों पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की आयु सीमा भी नियमों के अनुसार होना चाहिए। न्यूनतम आयु 1 जनवरी 2026 को 21 साल और अधिकतम उम्र 40 साल से कम होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी। 

सिलेक्शन प्रोसेस 

  • एप्लीकेशन फीस- सामान्य/ओबीसी वाले उम्मीदवारों को 600 रुपये और ओबीसी (एनसीएल)/ईडब्ल्यूएस 400 रुपये देना होगा। वहीं एससी/एसटी/दिव्यांग 400 रुपये एप्लिकेशन फीस लगेगी। 
  • चयन प्रक्रिया- लिखित परीक्षा, पर्सनल इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल टेस्ट 
  • सैलरी- लेवल 12 

ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले होमपेज पर Apply Online के सेक्शन में जाएं। 
  • फिर न्यू रजिस्ट्रेशन पर जातक मांगी गई डिटेल्स भरें। 
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड जनरेट करें। 
  • अब इसी वेबसाइट पर दोबारा लॉग इन करें। 
  • फिर मांगी गई सभी जानकारी भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। 
  • फॉर्म का फाइनल प्रीव्यू देखकर आवेदन शुल्क सबमिट कर दें। 
  • भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें। 

Published / 2025-08-11 20:06:54
एसआर डीएवी पुंदाग की छात्राओं ने जैप-1 के जवानों के साथ मनाया रक्षाबंधन

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग की छात्राओं ने जैप- 1 के अधिकारियों तथा सिपाहियों को राखी बांधकर रक्षा बंधन का त्योहार मनाया। छात्राओं ने जैप- 1 के कमांडेंट सुबोध, इंस्पेक्टर सुनील प्रधान, सब इंस्पेक्टर अवधेश  सिंह तथा अन्य जवानों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। 

इस अवसर पर जैप- 1 के अधिकारियों तथा  जवानों ने  छात्राओं का मुंह मीठा कराया और उन्हें  उपहार भी दिये। त्योहार की खुशी सभी छात्राओं और जवानों के चेहरों पर देखी जा सकती थी। 

प्राचार्य डॉ तापस घोष ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि रक्षा बंधन का त्योहार हर भाई और बहन के लिए खास होता है। देश के जवान हर हालत में देशवासियों की रक्षा करते हैं, इसलिए उनसे बढ़कर रक्षक भला कौन हो सकता है। उनके साथ यह त्योहार मानना गर्व की बात है। वे हर बहन के गौरव हैं। 

उनके प्रति हर भारतवासी के हृदय में सम्मान होना चाहिए। उनके द्वारा छात्राओं के प्रति जो सहृदयता प्रदर्शित की गयी, उससे सभी छात्राएं अभिभूत थीं। प्राचार्य ने भी जैप- 1 के अधिकारियों एवं जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

Page 19 of 95

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse