करियर

View All
Published / 2021-12-04 15:06:20
2000 युवाओं को बहाल करेगी सॉफ्टवेयर कंपनी आइटी साइंट

जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर के उप-नगर आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित झारखंड की पहली सॉफ्Þटवेयर कंपनी आईटी साइंट आने वाले 5 वर्षों के भीतर अपने जमशेदपुर ब्रांच में करीब 2000 सॉफ्टवेयर इंजीनियरों को बहाल करेगी। इस बहाली में जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड के युवक-युवतियों को प्राथमिकता दी जायेगी। कंपनी चाहती है कि जमशेदपुर और आसपास के युवा इंजीनियर अपने क्षेत्र में ही रहकर नौकरी करें और झारखंड के विकास में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें। यह जानकारी आईटी साइंट के फाउंडर और सीईओ अरुण कुमार गिरि ने खबर मन्त्र के साथ एक खास बातचीत में दी है। आईआईटी मुंबई के प्रोडक्ट अरुण कुमार गिरि अमेरिका में रहते हैं और वहां सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में एक जाना-माना चेहरा है। वर्तमान में आईटी साइंट के अमेरिका यूनिट में 300 लोग और जमशेदपुर यूनिट में 150 युवा इंजीनियर काम कर रहे हैं। जल्द ही यह कंपनी नोएडा एवं हैदराबाद में भी अपने ब्रांच खोलने जा रही है ताकि भारत में अपने कारोबार को गुणात्मक रुप से बढ़ा सके। सीइओ अरुण कुमार गिरि बताते हैं, आइटी साइंट का वर्तमान में सालाना टर्नओवर 210 करोड़ है जिसे अगले 5 सालों में बढ़ाकर 2000 करोड़ रुपए सालाना करने का लक्ष्य रखा गया है। अकेले यूएस में कंपनी अपना रेवेन्यू 5 गुना बढ़ाना चाहती है। कारोबार को गुणात्मक रुप से बढ़ाने के लिए आइटी साइंट प्रबंधन नए लाइन आॅफ बिजनेस के क्षेत्र में भी हाथ आजमा रही है जिसमें काफी स्कोप है। सॉफ्टवेयर सर्विस के अलावा कंपनी प्रोडक्ट रेंज में हाथ अजमा रही है। स्कूल कॉलेज के लिए पाठम् नामक सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट को लान्च किया है जिसे भारत के साथ-साथ अमेरिका में बहुत अच्छा शुरुआती रिस्पांस मिल रहा है। इसके अलावा टैलेंट हंट बिजनेस में भी कंपनी ने कदम रखा है। हाल ही में कंपनी ने बाबा सॉफ्टवेयर नामक इंटरप्राइज रिसोर्स सिस्टम (इआरपी) लान्च किया है जो लघु एवं मध्यम उद्योगों के लिए ओराकल एवं एसएपी के महंगे सफ्टवेयर की तुलना में कम लागत वाला किंतु ज्यादा सरल सफ्टवेयर है। इसके अलावा आईटी साइंट ने आॅनलाइन ट्यूटोरियल शुरू किया है इसके तहत जमशेदपुर के टीचर आॅनलाइन यूएस के स्कूली बच्चों को कोचिंग देते हैं। भविष्य की योजनाओं के बारे में आईटी साइंट के सीईओ अरुण कुमार गिरि ने बताया कि जमशेदपुर में इलेक्ट्रनिक्स कलस्टर एरिया में 3.3 एकड़ जमीन सरकार ने आईटी साइंट को उपलब्ध करा दिया है और इस पर दो ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा। पहले ब्लक में 1000 सॉफ्टवेयर इंजीनियर के बैठने की व्यवस्था होगी जबकि दूसरे ब्लॉक में इतनी और सॉफ्टवेयर इंजीनियर के बैठने की व्यवस्था होगी यानी हमारा लक्ष्य झारखंड में ज्यादा से ज्यादा रोजगार उपलब्ध कराना है। गिरि बताते हैं कि हम एक ओर इंजीनियरिंग के छात्रों को प्रशिक्षित कर उन्हें इंडस्ट्री के लायक बनाएगे। हाल में ही हमने बीए कॉलेज आॅफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलोजी के साथ एक एमओयू किया है। प्रशिक्षण के बाद दूसरी ओर आइटी साइंट उन्हें रोजगार के अवसर भी उपलब्ध करायेगी।

Published / 2021-12-04 08:29:15
28 से 30 जनवरी तक होनेवाली 7वीं से 10वीं जेपीएससी की मुख्य परीक्षा के लिए 15 दिसंबर तक ही कर सकते हैं आवेदन

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग की 7वीं से 10वीं सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा 28 जनवरी से 30 जनवरी 2022 तक होगी। मुख्य परीक्षाएं रांची के 14 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में होंगी। इसकी तैयारी के लिए जेपीएससी के सचिव ने रांची के उपायुक्त को निर्देश दे दिया है। 7वीं से 10वीं जेपीएससी की मुख्य परीक्षा में 4293 अभ्यर्थी शामिल होंगे। वर्तमान में मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं 15 दिसंबर आवेदन करने की अंतिम तिथि निर्धारित है। जेपीएससी के सचिव ने रांची के उपायुक्त को लिखे पत्र में कहा है कि जेपीएससी मुख्य परीक्षा का का आयोजन 28 से 30 जनवरी तक रांची जिला मुख्यालय के स्कूल और कॉलेजों में किया जाना है। इसके लिए 14 परीक्षा केंद्र बनाए जाने हैं। आयोग ने इसके लिए परीक्षा केंद्रों की औपबंधिक सूची इनमें परीक्षा केंद्र, कितने कमरे हैं और कितने अभ्यर्थियों की बैठने की क्षमता है जिला को उपलब्ध कराया है। जिला संबंधित परीक्षा केंद्रों की जानकारी सत्यापित कर 7 दिसंबर तक जेपीएससी को उपलब्ध कराएं, ताकि स्वच्छ सुरक्षित और कदाचार मुक्त मुख्य परीक्षा का आयोजन किए जाने की कार्रवाई की जा सके। आपको बता दें कि 252 पदों के लिए 7वीं से 10वीं जेपीएससी का आयोजन किया जा रहा है। प्रारंभिक परीक्षा में 4293 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। वह मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कर रहे हैं। 16 नवंबर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई है और 15 नवंबर तक भी आवेदन कर सकेंगे। हालांकि जेपीएससी ने औपचारिक रूप से अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा की तिथि घोषित नहीं की है।

Published / 2021-12-03 15:58:21
बिहार के शिक्षा मंत्री का ऐलान, एक साथ सवा लाख शिक्षकों को मिलेगा नियुक्ति पत्र

पटना। बिहार के शिक्षा मंत्री मंत्री विजय कुमार चौधरी ने विधानसभा में घोषणा की है कि बिहार के सभी सवा लाख चयनित शिक्षकों को एक साथ नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। सभी सवा लाख शिक्षकों को पंचायत चुनाव के बाद नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। इससे उनकी वरीयता में कोई अंतर नहीं आएगा। शिक्षा मंत्री ने आगे कहा कि राज्य में सवा लाख शिक्षकों की बहाली की जानी है। अब तक 40 हजार शिक्षक बहाल हो चुके हैं। 40 हजार शिक्षकों की बहाली हो गई है। बहाली प्रक्रिया पूरी होते ही सवा लाख शिक्षकों को एक साथ नियुक्ति पत्र दे दिया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि पंचायत चुनाव के बाद 8300 शारीरिक शिक्षा अनुदेशकों की बहाली भी की जाएगी। भर्ती के लिए पात्रता परीक्षा ली जाएगी।

Published / 2021-11-30 17:01:24
खिलाड़ियों के लिए रेलवे ने निकाली बहाली

एबीएन डेस्क। विभिन्‍न खेलों के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है। रेलवे अपने विभाग में 21 पदों पर खिलाड़ियों की बहाली करेगा। भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। प्रदेश स्तर और यूनिवर्सिटी के खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को रेलवे ट्रायल के आधार पर ग्रुप सी के पदों पर भर्ती करेगा। आरआरसी चेयरमैन अतुल मिश्र के अनुसार, कई खेलों के खिलाड़ियों की नियुक्ति होगी। उम्‍मीदवार आरआरसी की वेबसाइट www.rrcpryj.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन 25 दिसंबर तक कर सकते हैं। आवेदकों की उम्र 18 वर्ष से 25 वर्ष होनी चाहिए। जिसमें आवेदन शुल्‍क के रूप में सामान्य वर्ग व ओबीसी से 500 रुपये और एससी, एसटी, दिव्यांग, महिला, अल्पसंख्यक, ईडब्ल्यूएस से 250 रुपये लिए जाएंगे।

Published / 2021-11-27 08:12:18
बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली बंपर वैकेंसी, जानें चयन की प्रक्रिया

एबीएन डेस्क। बैंक में नौकरी के इच्‍छुक योग्‍य युवकों के लिए खुशखबरी है। पूरे देश में बैंक ऑफ बड़ौदा में सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर और ई-वेल्थ रिलेशनशिप मैनेजर के 376 पदों पर बहाली होगी। उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर 9 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर के 326 पद और ई-वेल्थ रिलेशनशिप मैनेजर के 50 पदों पर भर्ती की जा रही है। बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती विज्ञापन के अनुसार रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगा, जो 5 साल का होगा। इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है। सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग से आने वाले उम्मीदवार के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये देना होगा। एससी, एसटी, महिला और दिव्यांग श्रेणी से आने वाले उम्मीदवार के लिए 100 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर पद : उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री और दो साल का अनुभव जरूरी है। आयु 24 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आप शायद यें पसंद करें Mgid Mgid ई-वेल्थ रिलेशनशिप मैनेजर पद : किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री और 1.5 साल का अनुभव होना जरूरी है। आयु 23 वर्ष से लेकर 35 वर्ष के बीच होना चाहिए। योग्‍यता और अनुभव के आधार पर चयन उम्मीदवारों की योग्यता और अनुभव के आधार पर चयन किया जाएगा। इसके बाद उनका इंटरव्यू होगा। इस भर्ती में सामान्य और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग से आने वाले उम्मीदवार को क्वालिफाइड करने के लिए 60 प्रतिशत नंबर लाने पड़ेंगे। एससी, एसटी, अन्य पिछड़ा वर्ग और दिव्यांग श्रेणी से आने वाले उम्मीदवार को क्वालिफाइड करने के लिए 55 प्रतिशत नंबर लाने पड़ेंगे। इस प्रकार करें आवेदन इच्छुक उम्मीदवार को अप्लाई करने के लिए बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर होम पेज पर उपलब्ध करियर लिंक पर जाना होगा। यहां आवेदन पत्र भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करना होगा और कनफर्मेशन पेज डाउनलोड करना पड़ेगा।

Published / 2021-11-27 08:07:53

Published / 2021-11-24 17:21:18
जैक ने बढ़ाई मैट्रिक और इंटर की ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि

रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने मैट्रिक और इंटर की ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। अब स्टूडेंट 27 नवंबर तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। साथ ही 29 नवंबर तक चालान जेनरेट कर सकते हैं और 30 नवंबर तक बैंक में जमा कर सकते हैं। इस संबंध में जैक ने नोटिस जारी कर दिया है।

Published / 2021-11-21 11:50:18
डाक विभाग में 10वीं, 12वीं पास के लिए नौकरियां, 81000 हर महीने कमाने का मौका

नई दिल्ली। भारतीय डाक विभाग ने अधिसूचना जारी कर हिमाचल प्रदेश सर्कल में स्पोर्ट्स कोटा के तहत ग्रुप सी पदों पर भर्ती (India Post Recruitment 2021) निकाली है। जिसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित फॉर्मेट में आवेदन पत्र नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर भेज सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2021 है। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 25 अक्टूबर 2021 से शुरू हो चुकी है। भर्ती के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार भारतीय डाक के हिमाचल प्रदेश पोस्टल सर्कल में पोस्टल असिस्टेंट के 13 पद, मल्टी टास्किंग स्टाफ के 3 और पोस्टमैन के 2 पद भरे जाएंगे। पोस्टल असिस्टेंट और पोस्टमैन पदों पर उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। जिसमें इंग्लिश में 35 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड मांगी गई है। वही मल्टी टास्किंग स्टाफ पदों के लिए 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। पोस्टल असिस्टेंट पोस्टमैन पदों के लिए 12वीं पास न्यूनतम योग्यता रखी गई है। पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अधिक डिटेल के उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को ₹25,500 से लेकर ₹81,100 प्रतिमाह तक का वेतन दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से अपना आवेदन पत्र 15 दिसंबर तक भेज सकते हैं।

Page 102 of 108

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse