राज काज

View All
Published / 2022-04-18 05:56:54
अब रेलवे नहीं पूछ रही पिन कोड और डाकघर का पता, पहले की तरह बुक होने लगे टिकट

टीम एबीएन, कोडरमा। ट्रेनों में आरक्षण कराने से पहले गंतव्य शहर का पिन कोड, जिला, राज्य और डाकघर का पता ढूंढ़ने की मशक्कत नहीं करनी होगी। पहले की तरह अब यात्री आसानी से टिकट बुक करा सकेंगे। रेलवे ने गंतव्य का पता और अन्य ब्योरा लेने का आदेश वापस ले लिया है। रेलवे बोर्ड के निदेशक यात्री विपणन विपुल सिंघल के आदेश के बाद कोडरमा सहित रेलवे टिकट आरक्षण में पुरानी व्यवस्था से लागू कर दी गई है। मालूम हो कि 22 मार्च 2020 से ट्रेनों के बंद होने बाद जब 11 मई 2020 से एक-एक ट्रेनें चलीं तो रेलवे ने हर यात्री के लिए गंतव्य शहर का पिन कोड, डाकघर, जिला और राज्य की जानकारी आरक्षण फार्म में देना अनिवार्य कर दिया था। तकरीबन दो साल से रेल आरक्षण में यह व्यवस्था प्रभावी रही। इससे आम यात्रियों को काफी परेशानी हो रही थी। खास तौर पर प्रवासी कामगार और कम पढ़े-लिखे यात्रियों के लिए गंतव्य शहर का पूरा पता, पिन कोड और डाकघर की जानकारी देना काफी मुश्किलों भरा था। इसे लेकर रेलवे आरक्षण काउंटर पर हर दिन हंगामे की स्थिति बन रही थी। गृह मंत्रालय ने 31 मार्च के बाद से कोरोना से जुड़ी पाबंदियां वापस ले ली है। इसके मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है कि आरक्षित टिकटों की बुकिंग के दौरान गंतव्य का पता पूछने के प्रावधानों को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। इधर, टिकट काउन्टर पर यात्री को पिनकोड व अन्य जानकारी के लिए गुगल के जरिये या अन्य स्त्रोत से जानकारी लेकर फार्म भरते थे। अब यात्रियों से इससे राहत मिलने लगी है।

Published / 2022-04-17 14:21:42
ईस्टर पर सीएम हेमंत ने दी झारखंडवासियों को शुभकामनाएं

टीम एबीएन, रांची। झारखंड समेत पूरे विश्व में ईस्टर का त्योहार आज पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ईस्टर के पावन पर्व की सभी को अनेक-अनेक शुभकामनाएं और बधाई दी। सोरेन ने कहा कि प्रेम, क्षमा और करुणा का यह पर्व आप सभी को सुख, शांति, समृद्धि और स्वस्थ जीवन प्रदान करें, यही कामना करता हूं।

Published / 2022-04-17 14:13:54
विश्व बैंक की रिपोर्ट : आठ साल में भारत में घटी 12.3% गरीबी

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत एक तेजी से उभरती हुई अर्थव्यवस्था है और गरीबी उन्मूलन की ओर अग्रसर है। विश्व बैंक की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में अत्यधिक गरीबी 2011 के मुकाबले 2019 में 12.3 फीसदी की गिरावट आई है। वर्ल्ड बैंक के नीति अनुसंधान के एक विर्किंग पेपर में यह कहा गया है कि भारत में गरीबी की संख्या 2011 में 22.5 प्रतिशत थी जो 2019 में घटकर 10.2 फीसदी हो गई है। रिपोर्ट बताती है कि शहरी भारत की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी में कमी अधिक थी क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र में गरीबी 2011 में 26.3 प्रतिशत से घटकर 2019 में 11.6 फीसदी हो गई, जबकि शहरी क्षेत्रों में इसी अवधि के दौरान गिरावट 14.2 फीसदी से 6.3 प्रतिशत हो गई। विश्व बैंक के शोध पत्र में कहा गया है, ग्रामीण और शहरी गरीबी में 2011-2019 के दौरान 14.7 और 7.9 प्रतिशत अंक की गिरावट आई है। पेपर संयुक्त रूप से अर्थशास्त्री सुतीर्थ सिन्हा रॉय और रॉय वैन डेर वेइड द्वारा लिखा गया है। विश्व बैंक नीति शोध कार्य पत्रों का उद्देश्य विकास पर विचारों के आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करना है और अनुसंधान के निष्कर्षों को शीघ्रता से प्रसारित करना है। इस अध्ययन में यह भी बताया गया है कि ग्रामीण क्षेत्र में छोटे आकार के जोत वाले किसानों ने उच्च आय वृद्धि का अनुभव किया है। इसमें कहा गया है, सबसे छोटी जोत वाले किसानों के लिए वास्तविक आय में दो सर्वेक्षण दौर (2013 और 2019) के बीच वार्षिक रूप से 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि सबसे बड़ी जोत वाले किसानों के लिए 2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। विश्व बैंक का पेपर महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत के पास हाल की अवधि का कोई आधिकारिक अनुमान नहीं है। अंतिम व्यय सर्वेक्षण 2011 में राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण संगठन द्वारा जारी किया गया था, जब देश ने गरीबी और असमानता के आधिकारिक अनुमान भी जारी किए थे।

Published / 2022-04-17 04:59:08
कोरोना मृतकों के आंकलन के तरीके से भारत WHO पर खफा

एबीएन सेंट्रल डेस्क। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना से मरने वालों की पहचान के तरीके के सवाल पर खड़ा किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से एक बयान जारी करके कहा गया है कि एक ही गणीतिय तरीके को कोरोना से हुई मृत्यु के आंकलन के तरीके को हर देश में लागू नहीं किया जा सकता है। भारत एक बड़ा देश है, भौगोलिक और जनसंख्या से यह देश अलग है, लिहाजा यहां अन्य देशों का तरीका नहीं अपनाया जा सकता है। दरअसल न्यूयॉर्क टाइम्स में छपे एक लेख में लिखा गया था कि भारत विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रयासों में रोड़ा डाल रहा है ताकि कोरोना से मृतकों के आंकड़ों को सार्वजनिक नहीं किया सके। रिपोर्ट के अनुसार यूएन के आंकलन के अनुसार 2021 के अंत तक कोरोना से 15 मिलियन लोगों की मौत हुई है, जबकि भारत में अकेले 4 मिलियन से अधिक लोगों की मौत हुई है, जोकि भारत द्वारा जारी किए गए आधिकारिक आंकड़ों से दोगुना से भी अधिक है। इसी लेख के जवाब में भारत की ओर से बयान जारी करके विश्व स्वास्थ्य संगठन के कोविड से मृतकों के आंकलने के तरीके पर सवाल खड़ा किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस आंकड़े को लंबे समय से जारी नहीं किया जा सका है क्योंकि भारत को इससे आपत्ति है, भारत ने इस आंकड़े और इस आंकड़े के आंकलन के तरीके पर सवाल खड़ा किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनेबयान में कहा है कि भारत का मौलिक विरोध ये नतीजे नहीं बल्कि जिस प्रक्रिया से ये नतीजे निकाले गए हैं उसपर है। भारत ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ लगातार और तकनीकी तौर पर आंकड़ों को साझा किया है। भारत के अलावा चीन, बांग्लादेश, इरान, सीरिया ने भी विश्व स्वास्थ्य संगठन के तरीके पर सवाल खड़ा किया है।

Published / 2022-04-16 17:13:19
झारखंड : पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच राज्य के 32 बीडीओ बदले

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच ग्रामीण विकास विभाग ने 32 प्रखंड विकास पदाधिकारियों का तबादला किया है। पंचायत चुनाव की वजह से झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग से ट्रांसफर पोस्टिंग के प्रस्ताव और प्रारूप पर सहमति मिली। जिसके बाद विभाग ने 32 बीडीओ के ट्रांसफर की अधिसूचना जारी कर दी है। विभाग की ओर से तत्काल प्रभाव से इसे लागू करने का निर्देश दिया गया है। किन अधिकारियों का तबादला कहां हुआ : 1. चंदन कुमार सिंह, पांकी, पलामू, 2. सुधीर प्रकाश, मांडू, रामगढ़, 3. प्रभासचंद्र दास, बसंत राय, गोड्डा, 4. जागो महतो, खूंटपानी, पश्चिमी सिंहभूम, 5. रौशन कुमार, गोड्डा सदर, 6. सुमन गुप्ता, अल्बर्ट एक्का जारी, गुमला, 7. पार्थ नंद, रामगढ़, पलामू, 8. शक्ति कुंज, पाकड़टांड़, सिमडेगा, 9. जयपाल महतो, भवनाथपुर, गढ़वा, 10. अभिषेक पांडेय, हंटरगंज, चतरा, 11. राहुल उरांव, पांडु, पलामू, 12. खगेश कुमार, कुंडा, चतरा, 13. अनिल कुमार, नीलाम्बर पीताम्बर, पलामू, 14. एकता वर्मा, डुमरी, गुमला, 15. फणीश्वर रजवाड़, डंडा, गढ़वा, 16. अनुप्रिया, टोंतो, पश्चिमी सिंहभूम, 17. रमेश कुमार यादव, पेशरार, लोहरदगा, 18. नितेश भास्कर, मांझी, गढ़वा, 19. अन्वेशा ओना, इटखोरी, चतरा, 20. महादेव कुमार महतो, गुदरी, पश्चिमी सिंहभूम, 21. स्मिता नागेसिया, गुड़ाबांधा, पूर्वी सिंहभूम, 22. संजीत कुमार सिंह, गिधौर, चतरा, 23. मनीष कुमार, पालकोट, गुमला, 24. ललित राम, उतारी रोड, पलामू, 25. विवेक कुमार, गोयंकेरा, पश्चिमी सिंहभूम, 26. अरुण कुमार सिंह, धुरकी, गढ़वा, 27. नितेश रौशन खलखो, बांसजोड़, सिमडेगा, 28. क्रिस्टीना ऋचा इंदुआर, बरही, हजारीबाग, 29. सालखु हेम्ब्रम, सरयु, लातेहार, 30. निखिल गौरव कमान कच्छप, पोटका, पूर्वी सिंहभूम, 31. प्रशांत कुमार हेंब्रम, विश्रामपुर, पलामू, 32. अमीर हमजा, नवाबजार, पलामू।

Published / 2022-04-16 11:22:40
झारखंड पंचायत चुनाव : पहले चरण के लिए आज से शुरू हो गयी नामांकन प्रक्रिया

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में गांव की सरकार चुनने के लिए आज शनिवार से जोर आजमाइश शुरू हो जाएगी। चार चरणों में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए राज्य के 21 जिलों के 72 प्रखंडों में 16 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। शनिवार से पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। पहले चरण में तीन जिलों खूंटी, कोडरमा व जामताड़ा में मतदान नहीं है। पहले चरण के चुनाव के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी पंचायत द्वारा प्रपत्र पांच में निर्वाचन की सूचना 16 अप्रैल को जारी होगी। इसके साथ ही उम्मीदवार नामांकन भरने का काम शुरू करेंगे। नामांकन सुबह 11 बजे से 3 बजे अपराह्न तक होगा ग्राम पंचायत के वार्ड सदस्य मुखिया से लेकर जिला परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पंचायत समिति के सदस्य आदि पदों के लिए नामांकन किए जायेंगे। नामांकन को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है। नामांकन सुबह 11 बजे से 3 बजे अपराह्न तक होगा। पहले चरण के चुनाव में ग्राम पंचायत व वार्ड सदस्य के 14079 सीटों के लिए प्रत्याशी नामांकन करेंगे। इसके अलावा मुखिया के 1127 पद और पंचायत सचिव के 1405 पद व जिला परिषद के 1461 पदों पर चुनाव होगा। 72 प्रखंडों में गांव की सरकार चुनने के लिए 14 मई को वोट डाले जाएंगे। मतदान सुबह सात बजे से अपराह्न तीन बजे तक होगा। पहले चरण के चुनाव के लिए 17 मई को वोटों की गिनती होगी। पंचायत चुनाव बैलेट पेपर पर होंगे। याद रहे कि राज्य दूसरे चरण का मतदान 19 मई, तीसरे चरण का 24 मई और चतुर्थ चरण का मतदान 27 मई को होगा।

Published / 2022-04-16 02:32:34
गृह सचिव भल्ला ने जानी अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत

एबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने जम्मू-कश्मीर की अपनी एक दिवसीय यात्रा के दौरान अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की है क्योंकि वार्षिक तीर्थयात्रा तीन साल के अंतराल के बाद 30 जून को शुरू होने वाली है। गृह सचिव बुधवार और गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर आये हैं। गृह मंत्री अमित शाह भी अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। इस दौरान श्री भल्ला ने खुफिया ब्यूरो के निदेशक और गृह मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के डीजी कुलदीप सिंह, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के प्रमुख पंकज सिंह और अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सदस्यों के साथ बैठक की। गौरतलब है कि यह यात्रा तीन साल बाद फिर से शुरू हो रही है। वर्ष 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने और अगले दो वर्षों में कोविड -19 के कारण तीर्थयात्रा को रद्द करना पड़ा था। गृह मंत्रालय ने 30 जून से 11 अगस्त के बीच होने वाली अमरनाथ तीर्थयात्रा के लिए केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की 50 कंपनियों की पहले ही मंजूरी दे चुका है।

Published / 2022-04-15 05:00:50
झारखंड पंचायत चुनाव : यहां जानें निर्वाचन आयोग के कंट्रोल रूम नंबर

टीम एबीएन, रांची। झारखंड पंचायत चुनाव के लिए झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने कंट्रोल रूम बनाया है। इसके तहत राज्य निर्वाचन आयोग पंचायत चुनाव के सफल संचालन के लिए अनुमंडल स्तर पर 45 पर्यवेक्षकों को तैनात करेगा। पर्यवेक्षक स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन सुनिश्चित करने के लिए चुनाव प्रक्रिया के प्रत्येक चरण पर पैनी नजर रखेंगे। आयोग ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी के प्रेक्षक के नाम पता और फोन नंबर का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया है। आयोग ने कहा है कि किसी भी तरह की शिकायत होने पर आम लोगों के शिक्षकों से शीघ्र संपर्क करना सुनिश्चित होना चाहिए। बता दें, पूरे राज्य के संबंधित क्षेत्रीय और प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों में आचार संहिता लागू है। पंचायत चुनाव के लिए मतदान तिथि की अधिसूचना जारी होते ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। चार आईएएस अधिकारी को चुनाव से जुड़ी महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी दी गयी है। पूरे झारखंड शिकायत दर्ज कराने को लेकर कंट्रोल रूम बनाया गया है। अधिकारियों का फोन नंबर जारी : आयोग ने कंट्रोल रूम में पदस्थापित अधिकारियों और फोन नंबर के साथ उनके संबंधित जिलों का विवरण भी जारी कर कर दिया है। आचार संहिता का उल्लंघन करने और धनबल का दुरुपयोग करने के संदर्भ सूचना देने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने केंद्रीय कंट्रोल रूम खोला है। इसे राज्य निर्वाचन आयोग में स्थापित किया गया है। इन नंबरों पर कर सकते हैं कॉल : गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा और हजारीबाग के लिए- कुमकुम प्रसाद- उप निर्वाचन आयुक्त सह संयुक्त सचिव- 06512280287- लोहरदगा, रामगढ़, खूंटी, रांची और जामताड़ा के लिए- सुषमा बड़ाईक, अवर सचिव 8987791131- कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़ और दुमका के लिए- प्रेमतोष चौबे विशेष कार्य पदाधिकारी 8340187102- धनबाद, बोकारो, सिमडेगा, गुमला, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम के लिए- देवेंद्र कुमार सिंह व्याख्याता 9955532729

Page 282 of 330

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse