खेल समाचार

View All
Published / 2026-05-19 17:28:41
अफगनिस्तान से वंडे में ईशान इन, पंत आउट

IND vs AFG ODI

  • अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन, पंत बाहर, ईशान की वापसी

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। 

यह सीरीज 14 जून से धर्मशाला में शुरू होगी। शुभमन गिल टीम की कप्तानी करेंगे। टीम में रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या को भी शामिल किया गया है। विराट कोहली भी अफगानिस्तान के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे। 

रविंद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह अफगानिस्तान के खिलाफ टीम का हिस्सा नहीं हैं। अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने इन दोनों सीनियर खिलाड़ियों रोहित और हार्दिक की को टीम में शामिल करने को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। 

हालांकि इन दोनों का चयन उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा। इस बीच ऋषभ पंत को वनडे टीम से भी बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह ईशान किशन 2023 के बाद पहली बार भारत की ODI टीम में वापसी कर रहे हैं। 

भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे टीम 

शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, नीतीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे।

Published / 2026-05-18 18:32:03
भारतीय मूल के आरोन राय ने जीता पीजीए चैंपियनशिप खिताब

  • भारतीय मूल के आरोन राय ने जीता पीजीए चैंपियनशिप खिताब
  • भारतीय मूल के आरोन राय ने रचा इतिहास, पहला पीजीए चैंपियनशिप खिताब जीता

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय मूल के इंग्लिश गोल्फर आरोन राय ने 2026 पीजीए चैंपियनशिप जीतकर अपने करियर का सबसे बड़ा मुकाम हासिल कर लिया। पेनसिल्वेनिया के एरोनिमिंक गोल्फ क्लब में खेले गए टूर्नामेंट में राय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना पहला मेजर खिताब जीता। 31 वर्षीय आरोन राय ने फाइनल राउंड में शानदार संयम दिखाया और 9-अंडर पार के स्कोर के साथ चैंपियन बने।

68 फीट के बर्डी पुट ने बदल दिया मैच

टूर्नामेंट का सबसे यादगार पल 17वें होल पर देखने को मिला, जब आरोन राय ने 68 फीट लंबा शानदार बर्डी पुट लगाया। इस शानदार शॉट ने उन्हें बाकी खिलाड़ियों से तीन स्ट्रोक आगे पहुंचा दिया और यहीं से उनकी जीत लगभग तय हो गयी। 18वें होल पर उन्होंने शांत अंदाज में पार पूरा किया और प्रतिष्ठित वानामेकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

100 साल बाद इंग्लैंड को मिला पीजीए चैंपियन

आरोन राय 1919 के बाद पीजीए चैंपियनशिप जीतने वाले पहले इंग्लिश खिलाड़ी बन गये हैं। उनसे पहले जिम बार्न्स ने यह खिताब जीता था। यह जीत उनके लिए इसलिए भी खास रही क्योंकि 2026 सीजन में वह लगातार संघर्ष कर रहे थे और कई मौकों पर निराशा हाथ लगी थी।

जीत के बाद भावुक हुए आरोन राय

खिताब जीतने के बाद आरोन राय ने कहा, यह सब किसी सपने जैसा लग रहा है। यह सीजन मेरे लिए काफी निराशाजनक रहा था, इसलिए यहां खड़े होकर ट्रॉफी जीतना मेरी कल्पना से भी बाहर है। उन्होंने गोल्फ को जिंदगी सिखाने वाला खेल बताते हुए कहा, गोल्फ आपको विनम्रता, अनुशासन और कड़ी मेहनत सिखाता है। इस खेल में कुछ भी आसानी से नहीं मिलता।

दूसरे खिलाड़ियों का प्रदर्शन

आरोन राय ने 9-अंडर पार के स्कोर के साथ टूर्नामेंट खत्म किया। उनके पीछे एलेक्स स्मैली और जॉन रहम 6-अंडर पार के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर रहे। वहीं मैटी श्मिड, लुडविग आॅबर्ग और जस्टिन थॉमस 5-अंडर पार के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

करियर की सबसे बड़ी जीत

पीजीए चैंपियनशिप जीतने के बाद आरोन राय अब गोल्फ की दुनिया के नये मेजर चैंपियन बन गये हैं। एरोनिमिंक में उनका यह प्रदर्शन 2026 सीजन के सबसे यादगार फाइनल राउंड में गिना जा रहा है।

Published / 2026-05-10 18:18:16
रांची जिला योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन की बैठक संपन्न

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। रांची जिला योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन की आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता को लेकर एक महत्वपूर्ण  बैठक का आयोजन आज दिनांक 10 मई 2026 को नटराज  योग संस्थान, कचहरी में किया गया। 

बैठक में जिला योगासन स्पोर्ट की आज की बैठक  कार्यकारी  अध्यक्ष पीपी तिवारी की अध्यक्षता में  की गयी। उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार व्यक्त किये। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रांची जिला से जाने वाले आॅफिशियल्स, टीम मैनेजर एवं कोचों की संख्या एवं उनके चयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी। 

जिला के चयनित  प्रतिभागी आगे होने वाली प्रतियोगिता जामताड़ा में 5,6,7 जून को सीनियर कैटेगरी की प्रतियोगिता में भाग लेंगे जिसमें ट्रेडिशनल योगासन, इंडिविजुअल इवेंट शामिल होंगे। 

बैठक के दौरान जिला योगासन स्पोर्ट चैंपियनशिप में हुई कमियों एवं उनके समाधान पर भी गंभीरता पूर्वक विचार-विमर्श किया गया, ताकि आगामी प्रतियोगिताओं का संचालन और बेहतर तरीके से किया जा सके। 

जिला सचिव डॉ एसके घोषाल ने सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। मीडिया कमेटी और सोशल मीडिया के नए सदस्यों  की नियुक्ति पर भी चर्चा की गई वहीं रांची जिला की अध्यक्ष डॉ संतोषी साहू ने जिला की प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी पदाधिकारियों एवं सफल प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी।  

इस बैठक में आर्य प्रहलाद भगत, आम्या अंशु, राहुल रंजन, पूजा सिंह, जगदीश सिंह, डॉ अटल पांडेय कोमल सिंह, मधु शर्मा, प्रदीप साहू, अजय महतो, ऋतिका जोशी, शिवराज, अनिष्का, आरती पांडे एवं बेबी, गंगाधर  उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती, प्रतियोगिताओं की गुणवत्ता में सुधार एवं खिलाड़ियों के बेहतर भविष्य को सुनिश्चित करना रहा।

Published / 2026-05-07 18:07:21
आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज होगा एक अनोखा रिकॉर्ड!

भुवनेश्वर कुमार रचने वाले हैं इतिहास, आइपीएल इतिहास में पहली बार होगा ये कमाल 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट तो चटका ही चुके हैं लेकिन अब ये खिलाड़ी एक बड़ा मुकाम हासिल करने वाला है। लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मैच में उतरते ही भुवी मैचों का दोहरा शतक लगा देंगे। मतलब भुवनेश्वर कुमार के आईपीएल में 200 मैच पूरे हो जायेंगे। 

ये उपलब्धि हासिल करने वाले वो पहले तेज गेंदबाज होंगे। आईपीएल में अबतक किसी तेज गेंदबाज ने 200 मैच नहीं खेले हैं और ये कमाल अब भुवनेश्वर कुमार करने वाले हैं। भुवनेश्वर कुमार साल 2010 में पहली बार आईपीएल आॅक्शन में बिके थे। भुवी को 6 लाख रुपये में खरीदा गया था लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 

भुवी को बिना मैच खिलाये ही आरसीबी ने रिलीज कर दिया और इसके बाद उन्हें पुणे वॉरियर्स इंडिया ने 20 लाख रुपये में खरीदा। ये खिलाड़ी साल 2011 से 2013 तक पुणे की टीम में रहा। भुवी ने अपने डेब्यू सीजन में 3 विकेट लिए। अगले सीजन में वो 8 विकेट लेने में कामयाब रहे और 2013 में उन्होंने 13 विकेट हासिल किये। 

हालांकि हर सीजन में वो काफी किफायती गेंदबाज साबित हुए। 2014 में भुवी की किस्मत पलटी जब सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 4.25 करोड़ रुपये में खरीदा। 2018 में उनकी सैलरी 8.50 करोड़ रुपये हो गयी। 2025 में भुवी की एंट्री दोबारा आरसीबी में हुई और अब ये खिलाड़ी 10.75 करोड़ रुपये कमा रहा है। 

भुवनेश्वर कुमार के 200 आईपीएल मैच से पहले विराट कोहली ने उनकी जमकर तारीफ की। विराट ने उन्हें आईपीएल के सर्वकालिक बेस्ट 3 गेंदबाजों में से एक बताया। विराट ने कहा, एक गेंदबाज के तौर पर 200 आईपीएल मैच खेलना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। ये उनकी लंबी पारी और लगातार मेहनत के बारे में बहुत कुछ बताता है। 

भुवी ने सभी फॉर्मेट खेले हैं और हमेशा वो सफल रहे हैं। भुवी की सबसे खास बात खेल को लेकर उनकी गहरी समझ रही है। उनकी इकॉनमी रेट और विकेट, हर मैच में उनकी डॉट गेंदें देखें तो ये वाकई कमाल है। आप हर बार उनपर भरोसा कर सकते हो।

Published / 2026-05-06 20:56:04
झारखंड के रौशन थापा और चित्रा शाह का भारतीय राष्ट्रीय टीम में चयन

प्रथम विश्व योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में दिखायेंगे दम 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के खेल जगत के लिए आज का दिन ऐतिहासिक उपलब्धियों भरा रहा। राज्य के दो होनहार योगासन खिलाड़ियों, रौशन थापा और चित्रा शाह का चयन आगामी प्रथम विश्व योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय राष्ट्रीय टीम में किया गया है। योगासन भारत द्वारा 1 और 2 मई 2026 को आयोजित नेशनल सिलेक्शन ट्रायल के परिणामों के आधार पर इन दोनों खिलाड़ियों ने अपनी जगह पक्की की है। 

एसोसिएशन ने जतायी खुशी और दी शुभकामनाएं 

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन आॅफ झारखंड के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज तिवारी, मुख्य सलाहकार बिपिन पांडे, सचिव चंदू कुमार, कोषाध्यक्ष प्रशांत सिंह,  कुणाल, ब्रजेश सिंह, संतोष शर्मा, डॉ संतोषी साहू और पूजा सिंह ने पूरे एसोसिएशन की ओर से दोनों खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। 

साथ ही रांची जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ संतोषी साहू, सचिव डॉ एसके घोषाल, कोषाध्यक्ष राहुल सिंह, आर्य प्रहलाद भगत, शंकर राणा, चैताली मुखर्जी, अम्या अंशु, राहुल रंजन, मधु शर्मा, पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से कहा कि झारखंड के खिलाड़ियों का विश्व स्तर पर चयन होना राज्य के लिए गौरव की बात है। हमें विश्वास है कि वे आगामी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश व राज्य का मान बढ़ायेंगे। 

प्रतियोगिता का विवरण 

  • नेशनल कैंप : चयनित खिलाड़ी 10 मई से 2 जून 2026 तक नारंगपुरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, अहमदाबाद में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे। 
  • विश्व चैंपियनशिप : प्रशिक्षण के उपरांत, दोनों खिलाड़ी 4 से 8 जून 2026 तक ट्रांसस्टेडिया, अहमदाबाद में आयोजित होने वाली प्रथम विश्व चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। 

योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन आॅफ झारखंड ने इन खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य और आगामी चैंपियनशिप में उनकी सफलता के लिए मंगलकामनाएं की हैं।

Published / 2026-05-04 19:56:35
दो दिवसीय सातवीं जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का शानदार समापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। रांची जिला योगासन खेल संघ द्वारा आयोजित दो दिवसीय सातवीं जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का समापन 3 मई को आरटीसी बीएड कॉलेज, बूटी, रांची में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन डायरेक्टर पूजा सिंह तथा को-आॅर्डिनेटर अजय कुमार महतो के मार्गदर्शन में किया गया। 

संगठन के सचिव डॉ एस के घोषाल के अनुसार इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के लगभग 320 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया, जो जिले के लिए गर्व का विषय है। 

समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राम टहल चौधरी, विशिष्ट अतिथि, झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय नाथ  शाहदेव, रांची योग विभाग की कॉर्डिनेटर, रेनू कुमारी, संत फ्रांसिस पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर रूपेश केसरी, रणधीर चौधरी,राजीव रंजन, संत फ्रांसिस पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल डेंजिल चाल्स, योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन आॅफ झारखंड के सेक्रेटरी चंदू कुमार, योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन आॅफ झारखंड के कोषाध्यक्ष प्रशांत सिंह विद्यालय के डायरेक्टर रुद्र नारायण महतो एवं सहित अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। 

अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता में आचार्यकुलम, डीपीएस, कैराली, जीडी गोयंका, मनन विद्या, योगदा, सीक्रेट सीक्रेट हार्ट, गुरु नानक, अभी योगा, नटराज योग संस्थान, साउथ प्वाइंट स्कूल बुंडू,सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभायी। 

संघ की अध्यक्ष  डॉ संतोषी कुमारी ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के माध्यम से हर वर्ष प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के लिए किया जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि रांची जिला योगासन खेल संघ, योगासन खेल संघ झारखंड से मान्यता प्राप्त संस्था है, जो योगासन भारत की राज्य इकाई के रूप में कार्य करती है तथा भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त है। 

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में पीपी तिवारी, प्रहलाद भगत, राहुल रंजन, आम्या अंशु, मधु शर्मा, चैताली मुखर्जी, रैना साव, रितिका जोशी, उषा शर्मा, शंकर राना, कोमल सिंह, प्रदीप साहू, मो दानिस, अमित, शत्रुघन, राहुल, गंगाधर महतो, देव, शुभम, अनिष्का, बेबी, आरती, अर्चना, निशा, शिवराज, मोहित, रितेश सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। 

इस आयोजन को सफल बनाने में जो टेक्निकल आॅफिशल्स, प्रशिक्षक, विद्यालयों से आये हुए सभी अतिथियों को और सभी प्रकार के मेंबर को सम्मानित किया गयाजिसमें प्रथम स्थान नटराज योग संस्थान, दूसरे स्थान पर योगा जीनियस, तीसरा स्थान नेशनल इंस्टिट्यूट आॅफ योगा रहा।

Published / 2026-05-02 18:09:41
प्रथम विजय उरांव मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता रांची यूनिवर्सिटी के नाम

  • प्रथम विजय उरांव मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता रांची यूनिवर्सिटी के नाम

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। प्रथम विजय उरांव मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता रांची यूनिवर्सिटी की टीम ने बेहद ही कड़े मुकाबले में जीत कर ट्रॉफी अपने नाम किया आज फाइनल मुकाबला राजपुताना रेजिमेंट की टीम और रांची यूनिवर्सिटी के बीच खेला गया। देर रात तक चला यह मुकाबला काफी संघर्ष वाला रहा। राजरीफ 4 ने रांची यूनिवर्सिटी की टीम से 22 के 25 से हारने के बाद दूसरे सेट को जीत कर मैच अपने पाले में लेने के बाद फिर आखरी सेट रांची के अंकित तिग्गा के बेहतरीन प्रदर्शन के दम से और अर्पित के शानदार शॉर्ट्स की बदौलत मुकाबला जीत फाइनल अपने नाम कर लिया।

राजपुताना के गौरव और विशाल के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद भी मुकाबला जीत नहीं सके अंकित को पूरे टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खेलाड़ी और गौरव को मैन आॅफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। लड़कियों का मुकाबला भी काफी कड़े मुकाबले से ही विजेता बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, सीआईएसएफ ब्लू की टीम को भी प्रथम विजय उरांव ट्रॉफी प्रदान किया गया।

एक दिवसीय यह आयोजन देर रात तक चलता रहा सीआईएसएफ की ए शरण को महिलाओं के मुकाबले के सीरीज का पुरस्कार दिया गया। प्रगति के शानदार खेल के कारण मैन आॅफ द मैच का पुरस्कार अनिता कुमारी और किरण, स्मिता ने पुरुस्कार दिया।
पुरुषों की विजेता टीम को अध्यक्ष देव नारायण उरांव और राम नारायण उरांव ने नगद और ट्रॉफी प्रदान किया। 

अपने उद्बोधन में अध्यक्ष देव नारायण उरांव ने कहा कि विजय उरांव प्रतियोगिता के इस सफल आयोजन में शामिल सेना के सभी प्रतिभागियों और मैच के संचालन कर रहे सभी अधिकारियों को धन्यवाद दिया। जतरा टांड़ स्पोट्स क्लब के संयोजक राम नारायण खलखो ने इस आयोजन में शामिल सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया। मैच के संचालन करने वाले उपेन्द्र कुमार गुप्ता, सुधीर झा, राजेश कुमार सिंह, गौतम कुमार, राजेन्द्र गुप्ता ने निर्विवाद रूप से संचालित किया।

 प्रथम विजय उरांव स्मारक वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 1990 से संचालित जतरा टांड़ स्पोट्स क्लब के तत्वावधान में आयोजित किया गया था, जो लंबे अंतराल के बाद प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी। अंतरास्ट्रीय कलाकार नंदलाल नायक ने मित्रों को जीवंत देखने और अपनी अधूरे सपनों को साथ साथ रहते हुए जीवन जीने के इस प्रयास को आयोजित करने के लिए समिति को बधाई दी।

इस प्रतियोगिता में रांची के आसपास में अवस्थित सेना के विभिन्न बटालियन की टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें प्रमुख हैं : 7 सिख रेजिमेंट, 4 राजरीफ, सीआईएसएफ, आर्मी 6 जेकली, इरबा, रांची यूनिवर्सिटी, जतराटांड़ स्पॉर्ट्स क्लब के दिलीप राय, राकेश, अमित, विवेक, अतानु चौधरी, राजा शर्मा, गोल्डी, उज्ज्वल, मनीष जायसवाल, राजीव कुमार, शिवाजी मिश्रा, प्रदीप, संजय, सहित खेल निदेशक राजेश कुमार गुप्ता, अख्तर अली शेखर, रत्नेश सोना, वरिष्ठ सदस्य अंजन श्रीवास्तव, अजय कुमार वार्ड पार्षद नकुल तिर्की, सविता कश्यप, जगदीश सिंह जग्गु, रमेन्द्र कुमार डॉ प्रबल सहित भारी संख्या में दर्शक मौजूद थे।

धन्यवाद ज्ञापन सचिव राणा मिश्रा ने किया और उन्होंने बताया कि विजय उरांव की याद में आयोजित इस प्रतियोगिता की आने वाले आयोजन में राज्य के बाहर की टीमों को भी शामिल करने का प्रयास होगा।

Published / 2026-04-28 21:36:19
भुवनेश्वर के राष्ट्रीय आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप में झारखंड के तुलीन को सिल्वर

भुवनेश्वर, ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप में झारखंड का शानदार प्रदर्शन, तुलीन ने जीता सिल्वर मेडल 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भुवनेश्वर, ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप में झारखंड की जिम्नास्टिक्स टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम गौरवान्वित किया है। 

प्रतियोगिता के पैरेलल बार स्पर्धा में झारखंड के खिलाड़ी तुलीन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इसके अलावा दिबास, दीपेश लश्करी एवं शुभ्रज्योति  ने भी कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अपने उत्कृष्ट कौशल, संतुलन एवं अनुशासन का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। 

टीम की इस सफलता में कोचों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनकी सटीक रणनीति, बेहतर प्रशिक्षण एवं निरंतर प्रेरणा ने खिलाड़ियों को इस मुकाम तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। इस उपलब्धि पर झारखंड जिम्नास्टिक्स संघ एवं खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों एवं कोचों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। 

झारखंड के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर झारखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष आरके आनंद, कार्यकारी अध्यक्ष शेखर बोस, महासचिव मधुकांत पाठक, शिवेंद्र दूबे तथा झारखंड जिम्नास्टिक्स संघ के संरक्षक डॉ अजीत कुमार सिन्हा, अध्यक्ष रंजन कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष निशिकांत पाठक, महासचिव तुलिका श्रीवास्तव, पुष्पा हेस्सा, कोषाध्यक्ष डॉ दीपक कुमार साहु, कोच जितेंद्र कुमार,हनी सिन्हा, सुहिरता रॉय, गोविंद झा, रविंद्र कुमार, पारुल सिंह, विकास गोप, दीप कुमारी मांझी एवं हेमा कुमारी ने टीम की सराहना करते हुए सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है। 

Page 7 of 225

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse