अभी टी-20 की जंग जारी ही है कि इसी बीच इंग्लैंड के खिलाफ वन-डे टीम का भी एलान हो गया। बीसीसीआई ने शुक्रवार की सुबह 18 सदस्यीय स्क्वॉड की घोषणा की। कर्नाटक के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा, स्पिन ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या और टी-20 डेब्यू में अर्धशतक ठोकने वाले सूर्यकुमार यादव को टीम में पहली बार जगह मिली है। हाल ही में शादी करने वाले जसप्रीत बुमराह अभी भी छुट्टी पर ही चल रहे हैं। विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले मुंबई के कप्तान पृथ्वी शॉ टीम में वापसी करने में नाकाम रहे हैं। इसके साथ ही देवदत्त पडीक्कल को भी अभी और इंतजार करना होगा। भारतीय दल इस प्रकार है विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, क्रुणाल पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर
भारतीय कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ टी -20 सीरीज में पिछले दो मैचों में अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत आईसीसी पुरुष टी -20 रैंकिंग में एक बार फिर से शीर्ष पांच बल्लेबाजों में लौट आये हैं जबकि इंग्लैंड के जोस बटलर ने टॉप 20 में फिर से जगह बना ली है। इंग्लैंड पांच मैचों की सीरीज में तीसरा मैच जीतकर 2-1 से आगे हो गया है। विराट ने सीरीज के पिछले दो मैचों में 73 और 77 रन की शानदार पारी खेली जिसका फायदा उन्हें आईसीसी की ताजा t -२० रैंकिंग में मिला।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा सीरीज के पांचवे और अंतिम एक दिवसीय मैच में बुधवार को मिताली राज (79 नाबाद) की कप्तानी पारी की मदद से भारत ने 49.3 ओवरों में नौ विकेट पर 188 रनो का सामान्य स्कोर खड़ा किया। अटल बिहारी वाजपेयी इकाना अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम पर मिताली के अलावा अन्य बल्लेबाज मेहमान गेंदबाजी आक्रमण के सामने ज्यादा समय तक नहीं टिक सका। एक छोर पर टिक कर अपने बल्लेबाजों के दयनीय प्रदर्शन को निहारते हुये मिताली ने संयमपूर्ण बल्लेबाजी का मुजाहिरा किया और अपनी नाबाद पारी में 104 गेंद खेल कर आठ चौके और एक छक्का जड़ा। हरफनमौला हरमनप्रीति ने कप्तान का साथ दिया और 55 गेंदो पर 30 रन जोड़े। पूरी लय में नजर आ रही हरमन हालांकि मैच के 31वें ओवर में मांसपेशियों में खिंचाव आने से आगे बल्लेबाजी नहीं कर सकी और पवेलियन लौट गयी। नैडिनी डी क्लर्क (35 रन पर तीन विकेट),नोंडूमिसो शानगासे (45 पर दो) और टूमी सेखूखूने ( 26 पर दो) की तिकड़ी के आगे भारतीय बल्लेबाजों में पवेलियन जल्दी लौटने की बेकरारी दिखायी पड़ी,नतीजन छह बल्लेबाज अपने स्कोर को दहाई तक भी पहुंचाने में असफल साबित हुये। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने टास जीत कर मेजबान टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। यह चौथी बार है जब मेहमान टीम ने टास जीत कर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का आमंत्रण दिया है। इससे पहले उसे टास जीतने की कीमत जीत के रूप में मिली है वहीं भारत की किस्मत में यह मौका एक बार आया है और उसने भी इसे जीत के तौर पर भुनाया है।
तीन में से दो मैचों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में नाकाम रहा भारत गुरुवार को चौथे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड की मजबूत टीम के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला बराबर करने के इरादे से उतरेगा। भारतीय टीम साथ ही चाहेगी कि अगर वह टॉस गंवाती है तो यह मैच के नतीजे में निर्णायक साबित नहीं हो। मौजूदा श्रृंखला में अब तक टॉस जीतकर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने आसान जीत दर्ज की हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली हालांकि लगातार अच्छे प्रदर्शन की जरूरत पर जोर देते रहे हैं। उनका कहना है इस साल घरेलू सरजमीं पर होने वाले टी-20 विश्व कप को देखते हुए टीम लक्ष्य का पीछा करे या पहले बल्लेबाजी करे, उसे अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है।
ऑल इंग्लैंड बैंडमिंटन चैंपियनशिप से ऐन पहले भारत को तगड़ा झटका लगा है। तीन भारतीय शटलर्स को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके अलावा एक सपोर्ट स्टाफ को भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। बाकी खिलाड़ियों की रिपोर्ट आना बाकी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse