खेल समाचार

View All
Published / 2021-05-23 12:35:22
IPL फिर होगा शुरू, 8 दिन में होंगे 16 मैच

मुंबई। आईपीएल 2021 का रोमांच एक बार फिर से शुरू होने वाला है। लेकिन आईपीएल 14 के बचे हुए मैच भारत में नहीं होंगे। आईपीएल के लिए यूएई बीसीसीआई के लिए लगातार भारत के बाद दूसरी च्वाइस रहा है। आईपीएल 2020 के सारे मैच यूएई में ही हुए थे। कोरोना वायरस के बीच भी संयुक्त अरब अमीरात ने जिस तरह से पूरे मैचों का आयोजन किया, उसकी सभी जगह तारीफ हो रही थी। अब एक बार फिर संभावना है कि आईपीएल 2021 के बचे हुए मैच यूएई में ही हो सकते हैं। इस बीच आईपीएल 2021 के बचे हुए मैचों की संभावित तारीखें भी सामने आ गई है। बताया जा रहा है कि 15 सितंबर से लेकर 15 अक्टूबर के बीच आईपीएल 14 के मैच कराए जा सकते हैं। अब तक 29 मैच हुए हैं 31 बाकी हैं आईपीएल 2021 के अब तक 29 मैच हो चुके हैं अभी 31 मैच खेले जाने बाकी हैं। यानी करीब करीब आधे पर ही कोरोना वायरस के कारण आईपीएल को स्थगित करना पड़ा था। अब बचे हुए मैचों का नए सिरे से शेड्यूल जारी किया जाएगा। बीसीसीआई की स्पेशल जनरल मीटिंग यानी एसजीएम 29 मई को होनी है, संभावना है कि इसमें आईपीएल के फिर से होने का ऐलान कर दिया जाएगा। हालांकि शेड्यूल जारी होने में अभी वक्त लगेगा। एक महीने के भीतर पूरी होगी लीग : टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि बीसीसीआई अब टूर्नामेंट के शेष मैचों का आयोजन यूएई में कराना चाहता है। टीम इंडिया 2 जून को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल इंग्लैंड के साथ होने वाली पांच मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड पहुंच रही है। भारतीय टीम को 18 जून से टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल खेलना है इसके बाद इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इंग्लैंड सीरीज के दूसरे तीसरे टेस्ट के बीच 9 दिनों का गैप है। बीसीसीआई चाहता है कि इस गैप को चार या पांच दिनों का किया जाए, ताकि उसे आईपीएल के आयोजन को लेकर चार या पांच दिन मिल जाएंगे। इंग्लैंड सीरीज खत्म होने के बाद पूरी संभावना है कि भारतीय खिलाड़ी सीधे यूएई ही पहुंचें, क्योंकि सीरीज में ज्यादा वक्त नहीं है। पांच नॉक आउट मुकाबले होंगे अगर इस विंडो की बात करें तो इस एक महीने के दौरान आठ दिन शनिवार रविवार पड़ रहे हैं। यानी आठ दिन में डबल हेडर मुकाबले कराए जा सके हैं। इस तरह से आठ दिन में 16 मैच हो जाएंगे। इसके साथ ही लीग मैचों के बाद जब क्वालीफायर एलीमनेटर होगा तो उसमें भी एक दिन का गैप रखा जाएगा। साथ ही फाइनल से एक दिन पहले भी कोई मैच नहीं होगा। यानी तो पांच नॉक आउट मुकाबले होंगे, उसके लिए पांच दिन का समय लगेगा। इस तरह से एक महीने के भीतर भीतर पूरा का पूरा आईपीएल आयोजित कराया जा सकता है।

Published / 2021-05-22 07:10:43
माराडोना के इलाज में लापरवाही बरतने वाले 7 स्वास्थ्य कर्मियों पर चलेगा केस

एबीएन डेस्क। फुटबॉल के दिग्गज डिएगो माराडोना की नवंबर में हुई मौत के मामले में 7 लोगों को औपचारिक जांच के तहत रखा गया है। आरोपियों में माराडोना के न्यूरोसर्जन लियोपोल्डो ल्यूक, मनोचिकित्सक अगस्टिना कोसाचोव और मनोवैज्ञानिक कार्लोस डियाज़ भी शामिल हैं और यदि इन पर माराडोना के इलाज में लापरवाही बरतने के आरोप साबित होते हैं तो 8 से 25 साल की जेल हो सकती है। जांच का नेतृत्व कर रहे सैन इसिड्रो अटॉर्नी जनरल के कार्यालय के एक सूत्र ने कहा कि अभियोग विशेषज्ञों के एक बोर्ड द्वारा पिछले साल 60 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से माराडोना की मौत पर आधारित है। रिपोर्ट से निष्कर्ष निकाला गया कि फ़ुटबॉल आइकन को अपर्याप्त चिकित्सा देखभाल मिली और उनकी मृत्यु से पहले लंबी, पीड़ादायक अवधि के लिए उन्हें उनके भाग्य पर छोड़ दिया गया था। माराडोना के इलाज में लापरवाही करने वाले आरोपियों के देश छोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और जांचकर्ताओं द्वारा 31 मई से 14 जून के बीच पूछताछ की जाएगी। कानूनी कार्यवाही माराडोना की 5 में से 2 बेटियों द्वारा ल्यूक के खिलाफ दायर की गई शिकायत से प्रेरित है, जिसे उन्होंने मस्तिष्क की सर्जरी के बाद अपने पिता की बिगड़ती स्थिति के लिए दोषी ठहराया था। अभियोजकों का मानना है कि माराडोना की मौत उनके डॉक्टरों द्वारा की गई लापरवाही का परिणाम नहीं थी, लेकिन वे जानते थे कि पूर्व बार्सिलोना और नेपोली स्टार मर जाएगा और इसे रोकने के लिए उन्होंने कुछ नहीं किया। अभियोजकों ने संदेशों और ऑडियो की एक श्रृंखला हासिल की जो दर्शाती है कि चिकित्सा टीम को पता था कि माराडोना अपने जीवन के अंतिम महीनों में शराब, मानसिक दवा और मारिजुआना का उपयोग कर रहे थे। मेडिकल बोर्ड ने कहा कि माराडोना द्वारा दिखाए गए "जीवन जोखिम के संकेतों" को नजरअंदाज कर दिया गया था और उनके अंतिम हफ्तों में उनकी देखभाल कमियों और अनियमितताओं से त्रस्त थी। माराडोना की मौत के आरोप के साथ ही एक अन्य मामला भी साथ-साथ चल रहा है जिसमें उनकी विवादित विरासत पर उनके पांच बच्चे, उनके भाई और उनके पूर्व वकील मतियास मोरला शामिल हैं।

Published / 2021-05-17 03:01:50
राफेल नडाल ने जोकोविच को हरा खिताब किया अपने नाम

एबीएन डेस्क। स्पेनिश स्टार राफेल नडाल ने गत चैंपियन नोवाक जोकोविच को तीन सेट के मुकाबले में 7-5, 1-6, 6-3 से शिकस्त देकर रिकॉर्ड 10वीं बार इटालियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। यह चौथा मौका है जब उन्होंने एक टूर्नामेंट दस या उससे अधिक बार जीता। उन्होंने 13 बार फ्रेंच ओपन, 12 बार बार्सिलोना ओपन और 11 बार मोंटे कार्लो की ट्रॉफी जीती है। इसके साथ ही नडाल ने 36वीं एटीपी मास्टर्स 1000 ट्रॉफी जीतकर जोकोविच के सर्वाधिक खिताब जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली। दोनों खिलाड़ियों की यह रोम में फाइनल में छठी जबकि कुल नौवीं भिड़ंत थी। नडाल की यह यहां जोकोविच पर फाइनल में चौथी जबकि कुल छठी जीत है। यह दोनों के बीच कॅरिअर का 57वां मुकाबला था,जिसमें से नडाल ने 28 और जोकोविच ने 29 जीते हैं।

Published / 2021-05-15 04:41:52
इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय महिला टीम घोषित

एबीएन डेस्क। इंग्लैंड के खिलाफ जून में होने वाली सभी प्रारूपों की सीरीज के लिए सीनियर महिला चयन समिति ने शुक्रवार को भारतीय महिला टीम की घोषणा की। भारतीय महिला टीम को इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। भारतीय महिला टीम 16 जून से ब्रिस्टोल में एकमात्र टेस्ट मुकाबले से इस दौरे की शुरूआत करेगी। टेस्ट सीरीज के बाद ब्रिस्टोल में 27 जून को पहला वनडे, 30 जून को टोंटोन में दूसरा वनडे और तीन जुलाई को वोरचेस्टर में तीसरा वनडे मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद नौ से 15 जुलाई तक तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। टेस्ट और वनडे के लिए टीम इस प्रकार है : मिताली राज (कप्तान), स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर (उपकप्तान), पूनम राउत, प्रिया पुनिया, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्वेज, शेफाली वर्मा, स्नेह राना, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), इंद्राणी रॉय (विकेटकीपर), झूलन गोस्वामी, शिखा पांडे, पूजा वस्त्राकर, अरूंधति रेड्डी, पूनम यादव, एकता बिष्ट और राधा यादव। टी20 सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम इस प्रकार है : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), दीप्ति शर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्वेज, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष, हर्लिन देओल, स्नेह राना, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), इंद्राणी रॉय (विकेटकीपर), शिखा पांडे, पूजा वस्त्राकर, अरूंधति रेड्डी, पूनम यादव, एकता बिष्ट, राधा यादव और सिमरन दिल बहादुर।

Published / 2021-05-09 16:30:19
मैं चाहता हूं कि निशानेबाज सुरक्षित माहौल में अभ्यास करें: रिजिजू

एबीएन डेस्क। खेल मंत्री किरन रिजिजू ने रविवार को कहा कि उनका प्रयास ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके निशानेबाजों के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करना है और यही वजह है कि निशानेबाज कोरोना वायरस से प्रभावित भारत से जल्द ही क्रोएिशया रवाना हो जाएंगे जहां वे अभ्यास करने के अलावा प्रतियोगिताओं में भी भाग लेंगे। ओलंपिक में जगह बना चुके 15 भारतीय निशानेबाज 11 मई को चार्टर्ड विमान से क्रोएशिया के जगरेब रवाना होंगे जहां वे 20 मई से छह जून तक ओसिजेक में यूरोपीय चैंपियनिशप में भाग लेंगें. भारतीय टीम इसी शहर में 22 जून से तीन जुलाई के बीच होने वाले आईएसएसएफ विश्व कप में भी भाग लेगी। रिजिजू ने ट्वीट किया, हमारा प्रयास है कि टोक्यो ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले हमारे खिलाड़ी सुरक्षित वातावरण में सर्वश्रेष्ठ अभ्यास करें. इसलिए खेल मंत्रालय ने एनआरएआई (भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ) के साथ मिलकर 13 सदस्यीय (15 सदस्यीय) निशानेबाजी दल के लिये 10 मई से क्रोएशिया में 78 दिन के अभ्यास की व्यवस्था करने का फैसला किया। क्रोएशिया में अभ्यास और प्रतियोगिताओं में भाग लेने के बाद भारतीय निशानेबाजी टीम वहीं से ओलंपिक के लिये तोक्यो रवाना होगी. ओलंपिक 23 जुलाई से शुरू होंगे।

Published / 2021-05-04 13:47:48
आईपीएल 2021 अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

कोविड 19 के बढ़ते मामलों के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। ताजा घटनाक्रम में सनराइजर्स हैदराबाद के रिद्धिमान साहा और दिल्ली कैपिटल्स के अमित मिश्रा के कोविड 19 परिणाम पॉजिटिव आये हैं। इन घटनाओं के कारण टूर्नामेंट पर पूरी तरह विचार किया गया। दोपहर करीब 12 बजे बीसीसीआई के शीर्ष ब्रास को टूर्नामेंट के भाग्य पर अंतिम फैसला करना था, बीसीसीआई पूरे टूर्नामेंट को एक शहर में ले जाने पर विचार कर रहा था की लेकिन आईपीएल ढांचे में ताजा पॉजिटिव मामलों ने बीसीसीआई मैनेजर्स के पास ज्यादा सोचने के लिए कुछ नहीं छोड़ा। समझा जाता है कि कुछ आईपीएल अधिकारियों ने कुछ फ्रैंचाइजी को टूर्नामेंट के भविष्य पर उनके विचार जानने के लिए फोन किये और उनमें कुछ का मानना था इसे पूरी तरह रद्द कर दिया जाए। आईपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल ने फैसले की पुष्टि करते हुए कहा यह फैसला सभी अंशधारकों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है। आईपीएल ने एक मीडिया बयान में कहा कि यह फैसला टूर्नामेंट की संचालन परिषद और बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों ने सर्वसम्मति से लिया है। बयान में कहा गया है कि बीसीसीआई खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और आईपीईएल के आयोजन में शामिल अन्य भागीदारों की सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं करना चाहती है। बयान के अनुसार यह फैसला सभी अंशधारकों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और भलाई को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। बयान में कहा गया है ,यह काफी मुश्किल समय है खासतौर पर भारत में, हम टूर्नामेंट के जरिये कुछ सकारात्मकता और ख़ुशी लाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन टूर्नामेंट अब स्थगित कर दिया गया है और हर कोई अब इस मुश्किल समय में अपने परिवार और प्रियजनों के बीच जा सकता है। बीसीसीआई अपने अधिकार के तहत आईपीएल 2021 के सभी भागीदारों की सुरक्षित और सफल वापसी की व्यवस्था करेगा। इस बीच बीसीसीआई के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना ने आईपीएल को स्थगित करने के फैसले को सही दिशा में उठाया एक कदम बताया। उधर आईपीएल के प्रसरणकर्ता स्टार इंडिया ने बीसीसीआई के आईपीएल 2021 को स्थगित करने के फैसला का समर्थन किया है। स्टार इंडिया ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा हम बीसीसीआई केआईपीएल 2021 को स्थगित करने के फैसले का समर्थन करते हैं। खिलाड़ियों, स्टाफ और आईपीएल से जुड़े हर व्यक्ति का स्वास्थ्य और सुरक्षा हम सभी के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम बीसीसीआई , आईपीएल संचालन परिषद्, खिलाड़ियों, फ्रैंचाइजी और प्रायोजकों का उनके सहयोग के लिए धन्यवाद करते हैं। हम अपने कर्मचारियों , ऑन एयर टैलेंट, प्रोडक्शन और ब्रॉडकास्ट क्र्यू के आभारी हैं जिन्होंने चुनौतीपूर्ण हालात के बावजूद आईपीएल 2021 का करोड़ों घरों में प्रसारण कर सकारात्मकता फैलाने का अपनी तरफ से भरपूर प्रयास किया ।

Published / 2021-05-02 16:05:25
रोजर फैडरर ने मैड्रिड ओपन से लिया नाम वापस

एबीएन डेस्क। बार के मैड्रिड ओपन चैंपियन रोजर फेडरर ने स्पेनिश राजधानी में मास्टर्स 1000 इवेंट के इस साल के संस्करण से पीछे हटने का मन बना लिया है। मैड्रिड ओपन टूर्नामेंट के निदेशक और रोजर के साथ टूर पर जाने वाले सबसे अनुभवी खिलाडिय़ों में से एक फेलिसियानो लोपेज ने कहा कि मुझे रोजर के मैड्रिड में खेलने की उम्मीद नहीं थी। 20 बार के मेजर चैम्पियन रोजर फैडरर ने पिछले 15 महीनों के दौरान सिर्फ एक टूर्नामैंट में हिस्सा लिया है। रोजर अपने घुटने की सर्जरी के चलते बाहर रहे हैं। अपना सर्वश्रेष्ठ देने के बावजूद रोजर फैडरर को फरवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन छोडऩा पड़ा था। 13 महीनों बाद अपने पहले मैच में फेडरर ने डैनियल इवांस को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था।

Published / 2021-05-02 16:02:14
कोविड-19 के कारण के ओलंपिक मशाल रिले के कार्यक्रम में बदलाव

एबीएन डेस्क। जापान में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण तोक्यो ओलंपिक मशाल रिले के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। मशाल रिले को इस सप्ताह के अंत में दक्षिणी द्वीप ओकिनावा से गुजरना था। कोविड-19 मामलों के कारण रविवार को प्रांत के मियाकोजिमा से गुजरने वाली रिले को रद्द कर दिया गया। ओकिनावा द्वीप के अन्य चरण पहले की तरह जारी रहेंगे। मियाकोजिमा के एक शिक्षक ने कहा- हम नहीं चाहते कि द्वीप से बाहर का कोई यहां आए, यह इंसानों की जिंदगी का सवाल है। मशाल रिले छह सप्ताह पहले शुरू हुई थी जिसमें लगभग 10000 धावकों को भाग लेना है। कोविड-19 प्रभावित ओसाका और मात्सुयामा शहर को छोड़कर इसका आयोजन लगभग तय कार्यक्रम के मुताबिक ही हुआ है। तोक्यो में इसके साथ ही छह दिवसीय तैराकी परीक्षण प्रतियोगिता में 46 देशों के 225 खिलाड़ी भाग ले रहे है। इसमें हालांकि प्रशंसको के आने की अनुमति नहीं होगी। जापान की संवाद समिति क्योदो ने जापानी तैराकी महासंघ के हवाले से बताया कि मिस्र की टीम के कोच को जापान पहुंचने के बाद कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है जबकि अन्य सदस्य जांच में नेगेटिव है।

Page 208 of 217

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse