खेल समाचार

View All
Published / 2021-11-14 18:01:38
टी-20 वर्ल्ड कप : न्यूज़ीलैंड को 8 विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलिया बना चैंपियन

एबीएन डेस्क। ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को मात देकर टी-20 वर्ल्डकप 2021 का खिताब अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया का इस फॉर्मेट में ये पहला वर्ल्डकप है। ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज कर इतिहास रचा है। फाइनल मुकाबले में टॉस ने ऑस्ट्रेलिया का साथ दिया। पहले बॉलिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 172 के स्कोर पर रोका।न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने सबसे अधिक 85 रन बनाए और अपनी टीम की ओर से इकलौते लड़ाई लड़ी। शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया की बॉलिंग मजबूत रही, लेकिन बाद में केन विलियमसन ने पूरा माहौल बदल दिया। लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने बैटिंग के दौरान कमाल कर दिया। वर्ल्डकप से पहले जिन डेविड वॉर्नर की फॉर्म पर सवाल खड़े किए जा रहे थे, उन्होंने एक बार फिर बड़े मौके पर कमाल किया। डेविड वॉर्नर ने 53 रनों की शानदार पारी खेली और कप्तान एरन फिंच का विकेट गिरने के बाद अपनी टीम को मजबूती दी।

Published / 2021-11-13 12:33:50
टी-20 विश्व कप को मिलेगा नया चैंपियन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। टी-20 विश्व कप को रविवार को यहां एक नया चैंपियन मिलेगा। दरअसल यहां जारी टी-20 विश्व कप 2021 के दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को होनेवाले फाइनल में दो पड़ोसी आॅस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड आपस में भिड़ेंगे और इनमें से किसी के भी जीतने पर टी-20 विश्व कप को अपना नया चैंपियन मिलेगा। उल्लेखनीय है कि दोनों ही टीमें आज तक यह खिताब नहीं जीती हैं। आॅस्ट्रेलिया जहां दूसरी बार इस टूर्नामेंट का फाइनल खेल रहा है, वहीं न्यूजीलैंड पहली बार फाइनल में पहुंचा है। इससे पहले आॅस्ट्रेलिया 2010 संस्करण के फाइनल में पहुंचा था, जिसमें उसे इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा था। आइसीसी टूर्नामेंटों में सबसे सफल टीम होने के बावजूद आॅस्ट्रेलिया आज तक टी-20 विश्व कप खिताब सूखे को खत्म नहीं कर पाया है, लेकिन इस बार वह इसे खत्म करने से महज एक कदम दूर है। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड पहली बार फाइनल में पहुंचा है। इससे पहले वह 2007 और 2016 संस्करण में सेमीफाइनल में पहुंचा था, लेकिन वह क्रमश: पाकिस्तान और इंग्लैंड से हार गया था। न्यूजीलैंड हालांकि पिछले कुछ वर्षों से कंसिस्टेंट तरीके से क्रिकेट खेलते हुए एक मजबूत टीम के रूप में उभरा है। खासतौर पर मौजूदा वर्ष की बात करें तो इसमें उसने मजबूत टीम भारत को हरा कर आइसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप खिताब जीता है। पहली आइसीसी खिताब जीत से मिले हौसले को उसने मौजूदा टी-20 विश्व कप में भी बरकरार रखा है। उसका अबतक अभियान काफी शानदार रहा है और अब वह एक और आइसीसी खिताब यानी टी-20 विश्व कप खिताब से महज एक जीत दूर है।

Published / 2021-11-13 06:59:27
वनडे या टेस्ट की कप्तानी छोड़ सकते हैं विराट : रवि शास्त्री

एबीएन डेस्क भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि विराट कोहली अपनी बल्लेबाजी में ध्यान देने के लिए अन्य फॉर्मेट में भी कप्तानी छोड़ सकते हैं। उन्होंने हाल ही में टी-20 की कप्तानी छोड़ी है। भारतीय टीम की कप्तानी का दबाव बहुत ज्यादा होता है खासकर कोरोना के समय में दबाव बढ़ा है। ऐसे में विराट की बल्लेबाजी भी कप्तानी की वजह से प्रभावित हुई है। इसी वजह से उन्होंने टी-20 फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ी है। भारत के टी-20 वर्ल्डकप से बाहर होने के साथ ही रवि शास्त्री का कार्यकाल खत्म हो चुका है। इसी के साथ विराट कोहली ने टी-20 फॉर्मेट की कप्तानी भी छोड़ दी है। हालांकि उन्होंने इसका एलान बहुत पहले ही कर दिया था। बायो बबल की थकान से निपटने के लिए विराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज और पहले टेस्ट से आराम लिया है। वहीं इंडिया टुडे से बातचीत में रवि शास्त्री ने कहा कि विराट दूसरे फॉर्मेट में भी कप्तानी छोड़ सकते हैं। वो अपना वर्कलोड कम करने के लिए यह कदम उठा सकते हैं। टेस्ट या वनडे की कप्तानी छोड़ सकते हैं विराट : शास्त्री ने कहा कि विराट की कप्तानी में टीम इंडिया ने पिछले पांच सालों में कमाल का प्रदर्शन किया है। हालांकि विराट अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देने के लिए और मानसिक तौर पर खुद को आराम देने के लिए टेस्ट की कप्तानी छोड़ सकते हैं। यह तुरंत नहीं होने वाला पर ऐसा हो सकता है। वनडे की कप्तानी को लेकर भी ऐसा ही हो सकता है। यह उनके ऊपर नहीं है, बल्कि उनके दिमाग और उनके शरीर के ऊपर है कि वो कब तक दोनों फॉर्मेट की कप्तानी करेंगे।

Published / 2021-11-11 17:56:42
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के जबड़े से छीनी जीत, पांच विकेट से जीता, अब रविवार को फाइनल में न्यूज़ीलैंड से भिड़ंत

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। पाकिस्तान से मिले 177 रन के टारगेट जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 19 ओवर में ही 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अंतिम ओवरों में स्टोइनिस और मैथ्यू वेड ने शानदार पारी खेलते हुए पाकिस्तान के जबड़े से जीत छीन ली। बताते चलें कि पाकिस्तान ने मोहम्मद रिजवान (67) और फखर ज़मान (55) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया के सामने 176 रनों के लक्ष्य रखा था। जवाबी पारी खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसके सलामी बल्लेबाज एरोन फिंच बिना कोई रन बनाए ही पवेलियन लौट गए। एक समय पाकिस्तान की पकड़ मैच पर काफी मजबूत थी लेकिन मार्क स्टोइनिस (31 गेंदों पर 40 रन) और विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड (17 गेंदों में 41 रन) की शानदार पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की। अब रविवार को फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड से भिड़ंत होगी।

Published / 2021-11-11 04:19:44
T20 WC ENG vs NZ : न्यूजीलैंड पहुंचा फाइनल में, इंग्लैंड को सेमीफाइनल में 5 विकेट से हराया

एबीएन डेस्क। आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 का पहला सेमीफाइनल मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अबूधाबी के शेख जाएद स्टेडियम में खेला गया। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने के लिए आई इंग्लैंड की टीम ने मोईन अली की अर्धशतकीय पारी के बदौलत 20 ओवरों में 166 रन बनाए और न्यूजीलैंड के सामने 167 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने आई न्यूजीलैंड की टीम ने डेरिल मिचेल की अर्धशतकीय पारी के बदौलत इंग्लैंड को 5 विकेट से हरा दिया।

Published / 2021-11-10 05:29:22
19 नवंबर को रांची में भारत-न्यूजीलैंड मैच

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। 19 नंवबर को रांची में भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला जाएगा। मैच को लेकर JSCA स्टेडियम में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जेएससीए ने रांची में खेले जाने वाले मैच के लिए टिकटों के दर तय कर दिए हैं. रांची में टिकटों की बिक्री 15 नवंबर से शुरू हो जाएगी। रोहित शर्मा को कमान रोहित शर्मा को मंगलवार को औपचारिक रूप से विराट कोहली की जगह न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की श्रृंखला के लिए भारतीय टी-20 टीम का नया कप्तान चुना गया है. भारतीय टी-20 टीम इस प्रकार है- रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, इशान किशन, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, हर्षल पटेल और मोहम्मद सिराज।

Published / 2021-11-09 17:00:32
IND vs NZ Series: टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान, रोहित कप्तान; वेंकटेश, अवेश और हर्षल नए चेहरे

एबीएन डेस्क। न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। रोहित शर्मा टीम की कमान संभालेंगे। जबकि केएल राहुल उप कप्तान बनाये गए हैं। वहीं, वेंकटेश अय्यर, अवेश खान और हर्षल पटेल टीम में नए चेहरे होंगे। वहीं, युजवेंद्र चहल की वापसी हुई है। टी-20 सीरीज की शुरुआत 17 नवंबर से होगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की टी-20 टीम बल्लेबाज: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव ऑलराउंडर: वेंकटेश अय्यर, अक्षर पटेल विकेटकीपर : ऋषभ पंत, ईशान किशन गेंदबाज: हर्षल पटेल, अवेश खान, युजवेंद्र चहल, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, मो. सिराज टी-20 सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या को स्क्वॉड से बाहर कर दिया गया है। वहीं, रवींद्र जडेजा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को आराम दिया गया है। टीम में ऋतुराज गायकवाड़ी की वापसी हुई है। उन्होंने इस साल जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज खेली थी। ऋतुराज आईपीएल के दूसरे फेज में शानदार फॉर्म में थे। वे आईपीएल 2021 के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने 16 मैच में 45.35 की औसत और 136.26 के स्ट्राइक रेट से 635 रन बनाए थे। रविचंद्रन अश्विन अपनी जगह बचाने में कामयाब रहे। उन्होंने टी-20 विश्व कप में अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया था। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले श्रेयस अय्यर की भी टीम में वापसी हुई है। वे चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते दिख सकते हैं। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते दिखेंगे। ऋषभ पंत और ईशान किशन के रूप में टीम में दो विकेटकीपर रखे गए हैं। हर्षल पटेल और अवेश खान को आईपीएल में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। ये दोनों आईपीएल 2021 के सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। हर्षल ने 15 मैच में 32 और अवेश 16 मैच में 24 विकेट झटके थे। इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार और दीपक चाहर को भी स्क्वॉड में शामिल किया गया है। टी-20 टीम में मोहम्मद सिराज भी अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। वेंकटेश हैं हार्दिक पांड्या के रिप्लेसमेंट : हार्दिक पांड्या टी-20 विश्व कप में खराब फॉर्म में दिखे थे। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ उनके प्रदर्शन की खूब आलोचना हुई थी। अब चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखाया है। हार्दिक अब नेशनल क्रिकेट अकेडमी (एनसीए) जाकर फिटनेस पर काम करेंगे। वेंकटेश अय्यर को हार्दिक के रिप्लेसमेंट के तौर पर लाया गया है। वेंकटेश ने आईपीएल के दूसरे फेज में अपने प्रदर्शन से कई पूर्व क्रिकेटर्स को प्रभावित किया था। कोलकाता के लिए ओपनिंग करते हुए उन्होंने कई विस्फोटक पारियां खेली थीं। आईपीएल 2021 के आठ मैचों में उन्होंने 37.85 की औसत और 123.35 के स्ट्राइक रेट से 265 रन बनाए थे। इसके अलावा गेंदबाजी में उन्होंने 8.53 की इकोनॉमी से तीन विकेट भी झटके थे।

Published / 2021-11-08 17:44:25
नामीबिया पर नौ विकेट से जीत के साथ टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम का सफर खत्म

एबीएन डेस्क। भारत ने जीत के साथ T-20 वर्ल्ड कप 2021 का सफर खत्म किया। भारत ने अपने आखिरी मुकाबले में नामीबिया को 9 विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया ने आठ विकेट पर 132 रन बनाए थे। वहीं, जवाब में भारत ने 28 गेंद बाकी रहते एक विकेट खोकर 136 रन बना लिया। रोहित शर्मा 56 रन बनाकर आउट हुए। केएल राहुल 54 और सूर्य कुमार यादव 25 रन बनाकर नाबाद लौटे।

Page 195 of 217

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse