एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क (अहमदाबाद)। भारत को उसका तीसरा टी-20 विश्व कप खिताब जिताने के बाद, सूर्यकुमार यादव ने अब 2028 ओलंपिक गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने का लक्ष्य तय किया है।
सूर्यकुमार ने अहमदाबाद में रविवार को फाइनल के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, जाहिर है कि पिछले एक महीने का सफर बेहद शानदार रहा है। हालांकि इसकी शुरूआत वैसी नहीं हुई जैसी हम चाहते थे, लेकिन यह भी खेल का ही एक हिस्सा है।
शुरूआत से लेकर आज तक का यह सफर बहुत खास रहा है और एक टीम के रूप में हमने जो कुछ भी हासिल किया है, मुझे लगता है कि वह आपके सामने ही है (ट्रॉफी)। इसलिए, मैं इससे बहुत खुश हूं और अब हमारा अगला लक्ष्य ओलंपिक गोल्ड है, और हमारी टीम इसी के लिए काम करेगी।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक हैं। उनके खेल के साथ-साथ फैंस उनकी निजी जिंदगी के बारे में भी जानना चाहते हैं। खासकर लोग यह जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि माही को खाने में सबसे ज्यादा क्या पसंद है। आइये जानते हैं कि धोनी किन-किन व्यंजनों को बड़े चाव से खाते हैं।
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर जितने अनुशासित हैं, खाने-पीने के मामले में उतने सख्त नियम नहीं मानते। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे अपने काम और क्रिकेट को लेकर बेहद डिसिप्लिंड हैं।
कई बार तो जब वे क्रिकेट खेलने जाते हैं, तो 10-15 दिनों तक मोबाइल फोन भी अपने पास नहीं रखते। लेकिन जब बात खाने की आती है, तो वे अपने पसंदीदा व्यंजनों का खुलकर आनंद लेते हैं।
धोनी के साथ टेनिस खेलने वाले उनके दोस्त जितेंद्र के मुताबिक, माही को सुबह के नाश्ते में ब्रेड और चाय बहुत पसंद है। वे चाय के काफी शौकीन हैं और दिन में तीन से चार कप चाय पी लेते हैं। अगर चाय के साथ टोस्ट मिल जाये, तो उनका नाश्ता और भी खास हो जाता है।
धोनी को नॉन-वेज खाना भी बेहद पसंद है। खासतौर पर चिकन थाई करी और मटन उनके पसंदीदा व्यंजनों में शामिल हैं। बताया जाता है कि आईपीएल के लिए रवाना होने से पहले उन्हें रांची के एक मटन शॉप के बाहर गाड़ी रोकते हुए भी देखा गया था, जहां से उनके स्टाफ ने मटन लिया था।
जितेंद्र के अनुसार, माही को चिकन लॉलीपॉप बहुत पसंद है। इसके अलावा तंदूरी चिकन, बटर चिकन और चिकन चिली भी उन्हें बेहद पसंद हैं। खास बात यह है कि चिकन चिली वे अपने स्ट्रगलिंग दिनों से ही खाते आ रहे हैं और आज भी इसे देखकर खुद को रोक नहीं पाते।
रांची के नूनू होटल के संचालक के मुताबिक, संघर्ष के दिनों में धोनी अक्सर उनके होटल आते थे और चिकन चिली जरूर खाते थे। वहीं उन्हें चिकन बिरयानी भी बहुत पसंद है। इसके अलावा सादा चावल, मटन और सलाद का साधारण लेकिन स्वादिष्ट कॉम्बिनेशन भी उन्हें काफी पसंद है।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। रविवार को टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रनों से हराया। संजू सैमसन बेहतरीन फॉर्म में हैं।
लगातार दो अर्धशतकीय पारी खेल चुके हैं, जसप्रीत बुमराह से लेकर शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या ने भी अपना-अपना योगदान बखूबी निभाया है। अब भारत को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनकर इतिहास रचना है तो उसे 8 मार्च को न्यूजीलैंड की चुनौती से पार पाना होगा।
मगर खिताबी भिड़ंत से पहले टीम इंडिया की कई सारी खामियां दुनिया के सामने उजागर हुई हैं, जिनकी वजह से भारत की प्लेइंग इलेवन में बदलाव संभव है। यहां जान लीजिए कि न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी दिख सकती है।
खासतौर पर वरुण चक्रवर्ती आलोचकों के निशाने पर हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 4 ओवरों में 64 रन लुटा दिए थे। पिछले चारों मैचों में उन्होंने विकेट तो लिया है, लेकिन जमकर धुनाई भी हुई है। वाशिंगटन सुंदर को स्पिन गेंदबाजी विकल्प और चक्रवर्ती के रिप्लेसमेंट के तौर पर देखा जा सकता है, लेकिन टीम इंडिया मैनेजमेंट शायद ही उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर करेगा।
इस तथ्य को भुलाया नहीं जा सकता कि चक्रवर्ती अभी टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट (13) लेने वाले गेंदबाज हैं। दूसरी ओर मैनेजमेंट ने लगातार अभिषेक शर्मा पर भी भरोसा दिखाया है और फाइनल में भी उन्हें अवश्य ही मौका मिलेगा। दूसरी ओर संजू सैमसन और ईशान किशन भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ बने हुए हैं।
मिडिल ऑर्डर में सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे ने लगातार छोटी लेकिन महत्वपूर्ण पारी खेली हैं। गेंदबाजी लाइन-अप में भी किसी बदलाव की उम्मीद कम है। जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या तीन तेज गेंदबाजी विकल्प होंगे। वहीं वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल स्पिन का भार संभालते हुए नजर आ सकते हैं।
संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। इतिहास हमेशा विजेताओं के पन्नों से भरा होता है, और हारने वाले का लहू अक्सर वक्त की धूल में दब जाता है। कल के स्कोरबोर्ड पर भले ही भारत की जीत सुनहरे अक्षरों में दर्ज होगी, लेकिन पिच पर थका हुआ लेटा हुआ वह शरीर इस बात का गवाह है कि हार-जीत की लकीर कितनी बेरहम होती है।
जैकब बेथेल, तुम्हारी यह हार किसी जीत से कम नहीं है, क्योंकि वानखेड़े की तपिश में 47 गेंदों पर 104 रनों का वह संघर्ष किसी पराक्रमी योद्धा की वीरता की कहानी कहता है। तुमने अकेले दम पर करोड़ों भारतीयों की धड़कनें रोक दी थीं।
जैकब बेथेल ने कल वही खौफ पैदा किया था जो कभी ट्रेविस हेड ने अहमदाबाद में किया था, लेकिन अंत में किस्मत ने उनका साथ छोड़ दिया। एक युवा खिलाड़ी का वर्ल्ड कप सेमीफाइनल जैसे बड़े मंच पर ऐसा शतक जड़ना, यह बताता है कि आने वाले समय में वह क्रिकेट की दुनिया पर राज करेगा।
भले ही इंग्लैंड यह मैच 7 रनों के मामूली अंतर से हार गया, लेकिन बेथेल ने अपनी जांबाजी से हारने वाली टीम को भी सम्मान की ऊँचाइयों पर बिठा दिया है। क्रिकेट का खेल कल इस युवा योद्धा की हिम्मत को सलाम कर रहा था।
यह मैच साक्ष्य है कि जब प्रतिभा और जुनून आपस में मिलते हैं, तो स्कोरबोर्ड के नतीजे गौण हो जाते हैं। बेथेल की यह पारी सदियों तक उन लोगों को प्रेरित करेगी जो अंत तक लड़ने का जज्बा रखते हैं। भारत भले ही फाइनल में पहुँच गया हो, लेकिन बेथेल ने अपनी शतकीय पारी से यह साबित कर दिया कि क्रिकेट का असली रोमांच अंत तक हार न मानने में है। आज विजेता भारत है, मगर दिल जीतने वाला वह गुमनाम सितारा है जिसने धूल में सने होने के बावजूद हार नहीं मानी।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क (रांची)। टीम वर्क किसे कहते हैं, कल का सेमी-फाइनल इसका सबसे सुंदर उदाहरण है। सबसे पहले संजू सैमसन और ईशान किशन ने हमें बेहतरीन पॉवर प्ले दिया, एक ऐसा पॉवर प्ले जो आने वाले बैट्समैन के अंदर कॉन्फिडेंस भर दे।
फिर शिवम दुबे और संजू सैमसन ने क्या ताबड़तोड़ मिडल ओवर्स निकाले, वाह! मतलब इतना सही तालमेल कि स्पिनर आयेगा तो शिवम मारेगा और फ़ास्ट बॉलर को संजू तोड़ेगा। दोनों ही एक बड़े शॉट के बाद सिंगल लेकर लेफ्ट राइट कॉम्बिनेशन से बॉलर को तंग भी करते रहे।
फिर हार्दिक आया तो उसने भी स्ट्राइकिंग में कोई कमी नहीं छोड़ी। शिवम को रन आउट ज़रूर करवा दिया पर सही मौके पर बाउंड्री भी ली। वहीं तिलक वर्मा ने क्या शानदार कैमियो दिया, जो काम रिंकू के जिम्मे था, वो पॉवर फिनिशिंग, 300 के स्ट्राइक रेट से तिलक वर्मा ने की।
आख़िरी ओवर में हार्दिक ने स्कोर को ऐसे पहाड़ तक पहुँचा दिया कि सामने वाली टीम देख के ही घबरा जाए। पर नहीं, इंग्लैंड घबराने वालों में से नहीं। कम से कम टी20 में तो नहीं। पहले ओवर में अर्शदीप पर 13 रन पड़ने के बाद हार्दिक ने अगले ही ओवर में मात्र 2 रन देकर विकेट निकाल लिया। फिर भी इंग्लैंड नहीं रुकी।
बुमराह भी अपने पहले ओवर में विकेट ले गया और रन भी सिर्फ 7 ही दिए, वरुण ने भी पहले ही ओवर में विकेट चटका दिया, फिर भी इंग्लैंड के पॉवर प्ले में 68 रन्स आए। इसके बाद तो जैसे गेंदबाजों के भूसा भरा गया हो, ऐसी मार मारी ब्रेथल ने कि 250+ स्कोर भी ख़तरे में लगने लगा।
लेकिन रन पिटते हुए भी अक्षर का वो विकेट या वो ज़बरदस्त कैच, फिर बुमराह का वो आठ रन का कंजूस ओवर या फिर अर्शदीप का लगातार तीन वाइड देने के बाद वो विकेट, हालाँकि उस विकेट का क्रेडिट भी अक्षर को ज़्यादा जाता है।
अंत में फिर बुमराह की अद्भुत गेंदबाजी, हार्दिक का पहली बॉल पर सिक्स खाने के बाद भी विकेट चटकाना और अंत में वो ज़बरदस्त थ्रो और रन आउट... क्या ग़जब टीम एफर्ट है यार... मज़ा आ गया। मेरी नज़र में तो इंग्लैंड की भी तारीफ़ है कि ब्रेथल एंड कम्पनी ने हैरी ब्रूक के सस्ते में आउट होने के बावजूद कँधे नहीं झुकाए, अंत तक फाइट न छोड़ी। 253 रन का भयंकर टारगेट होने के बावजूद मात्र 7 रन से मिली जीत इंग्लैंड की ताकत भी दर्शाती है।
पर भारतीय टीम को सोचना चाहिए कि ऐसे टीम एफर्ट मैच में भी कौन से खिलाड़ी हैं जिनका योगदान नगण्य है। जिनके होने से टीम को सपोर्ट नहीं बल्कि बोझ महसूस हो रहा है? कौन कौन से खिलाड़ी हैं वो जिनको बौलिंग आती नहीं, फ़ील्डिंग वो कर नहीं पा रहे और बैटिंग उनसे हो नहीं रही? क्यों हैं फिर वो टीम में?
आप जानते हैं उन खिलाड़ियों को? जिनका होना इतनी मजबूत टीम को अपंग करने पर तुला है? बहरहाल, बाक़ी 9 खिलाड़ियों के बेजोड़ एफर्ट से फाइनल पहुंचने की बधाई। न्यूज़ीलैंड और अहमदाबाद, दोनों अपने दुश्मन हैं, इन दोनों के अलावा दो अपने ही खिलाड़ी फिर से टीम के दुश्मन न बनें, फाइनल में ही सही, अब तो परफॉर्म करें।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबले में अंपायरिंग का गिरता स्तर वाकई चिंता का विषय है, जैसा कि आज डेरिल मिचेल के कैच के दौरान देखने को मिला। जब खिलाड़ी खुद संशय में हो और रिव्यू का इशारा कर रहा हो, तो इसका मतलब साफ है कि कैच की शुचिता को लेकर वह खुद आश्वस्त नहीं था।
टीवी अंपायर ने केवल दो एंगल से देखकर फैसला सुना दिया, जबकि कई बार फ्रेम दर फ्रेम देखने पर ऐसा लग रहा था कि गेंद जमीन को छू चुकी थी। अगर आधुनिक तकनीक के बावजूद ऐसे गलत निर्णय दिए जाते हैं, तो यह न केवल मैच का रुख बदलते हैं बल्कि खेल की भावना को भी ठेस पहुँचाते हैं।
इस वर्ल्ड कप में यह पहली बार नहीं है जब अंपायरिंग पर सवाल उठे हों; इससे पहले श्रीलंका और पाकिस्तान के मैच में भी खराब फैसलों ने श्रीलंका को टूर्नामेंट से बाहर होने पर मजबूर कर दिया था। इंटरनेशनल क्रिकेट में जहाँ करोड़ों फैंस की भावनाएं जुड़ी होती हैं, वहां थर्ड अंपायर का इतनी जल्दबाजी में निर्णय लेना समझ से परे है।
नियम के अनुसार अगर गेंद जमीन से सट रही है और उंगलियां उसके नीचे पूरी तरह नहीं हैं, तो बल्लेबाज को बेनिफिट ऑफ डाउट मिलना चाहिए था। अंपायरों की इन गलतियों का हर्जाना अक्सर उन टीमों को भुगतना पड़ता है जो सालों तक इस पल के लिए मेहनत करती हैं।
आईसीसी को अंपायरिंग के स्तर और जवाबदेही पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है, क्योंकि ऐसे बड़े मंच पर सॉफ्ट सिग्नल और अधूरे तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर फैसले देना खेल को बर्बाद कर सकता है। अगर अंपायर गलत साबित होते हैं, तो उन पर भी सख्त कार्रवाई या जुर्माना होना चाहिए, ताकि वे भविष्य में अधिक सतर्क रहें।
दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के इस अहम मैच में एक गलत फैसला पूरे टूर्नामेंट के नतीजे को प्रभावित कर सकता है। फैंस की नाराजगी जायज है क्योंकि तकनीक का मकसद गलतियों को सुधारना होना चाहिए, न कि उन्हें बढ़ावा देना।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग का अगला सीजन कब शुरू होगा? मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार IPL 2026 का शेड्यूल 6 या 7 मार्च को घोषित किया जा सकता है। पहले बताया गया था कि आईपीएल 2026 का शेड्यूल टी20 वर्ल्ड कप के बाद घोषित किया जाएगा, लेकिन ताजा रिपोर्ट अनुसार BCCI पहले ही शेड्यूल के एलान की तारीख पर मुहर लगा चुका है। बहुत जल्द शेड्यूल का एलान किया जा सकता है। आपको बता दें कि इस बार आईपीएल का शेड्यूल दो चरणों में सामने आएगा।
अब क्रिकबज के अनुसार इंडियन प्रीमियर लीग की गवर्निंग काउंसिल ने IPL 2026 के पहले चरण के शेड्यूल पर मुहर लगा दी है। पहले चरण का शेड्यूल 6 या 7 मार्च को सामने आ सकता है। चूंकि पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन के होमग्राउंड पर खेला जाता है, इसलिए सीजन का पहला मैच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
RCB फ्रैंचाइजी द्वारा जारी स्टेटमेंट में बताया गया कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम अपने 5 होम मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी। वहीं आईपीएल 2026 का एक प्लेऑफ का मैच और यहां तक कि फाइनल भी चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने की खबर है. 28 या 29 मार्च से IPL 2026 शुरू हो सकता है और फाइनल मैच 31 मई को खेला जा सकता है। अभी भारत और श्रीलंका की मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेला जा रहा है।
इस वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के समापन के बाद विदेशी खिलाड़ियों की NOC टीमों के साथ साझा कर दी जाएगी। वहीं अगले सप्ताह अभ्यास सत्रों की जानकारी सभी फ्रैंचाइजी को दे दी जाएगी। भारत में जल्द तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और असम में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
इसी कारण IPL 2026 का शेड्यूल दो चरणों में सामने आने की खबर है। चुनावों के दिन इन तीन राज्यों में आईपीएल के मैच करवाना सुरक्षा के लिहाज से ठीक नहीं रहेगा। इसलिए चुनावों की तारीख सामने आने के बाद ही BCCI दूसरे चरण का शेड्यूल घोषित कर सकता है।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में गत चैंपियन इंडिया का सामना इंग्लैंड से होगा। ये मैच 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:00 से खेला जाएगा, जिसके लिए टीम इंडिया ने हुंकार भर दी है। जो भी टीम दूसरे सेमीफाइनल में विजय प्राप्त करेगी, उनका सामना 8 मार्च को फाइनल में पहले सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा।
ऐसे में ये मैच भारत और इंग्लैंड दोनों के लिए बेहद अहम होने वाला है, क्योंकि एक तरफ जहां टीम इंडिया इतिहास रचने पर फोकस करेगी तो इंग्लैंड की टीम साल 2022 के बाद एक बार विश्व कप का खिताब अपने नाम करना चाहेगी।
ऐसे में सेमीफाइनल मैच के महत्व को समझते हुए भारत की प्लेइंग इलेवन सामने आ चुकी है, जिसमें वरुण चक्रवर्ती और ईशान किशन को बाहर कर दिया गया है तो दो खिलाड़ियों की अंतिम एकादश में एंट्री हुई है।
इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले से मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को बाहर किया जा सकता है। दरअसल, वरुण के आंकड़े सुपर-8 में बेहद निराशाजनक रहे हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 47, जिम्बाब्वे के विरुद्ध 35 और वेस्टइंडीज के खिलाफ 40 रन लुटाए थे।
जबकि इस दौरान उन्होंने तीनों मैचों में केवल एक-एक विकेट लिया था। ऐसे में कप्तान सूर्या बड़ा फैसला लेते हुए वरुण को बहार कर सकते हैं। जबकि ईशान किशन का पत्ता भी प्लेइंग इलेवन से कट सकता है। संजू सैमसन फॉर्म में लौट आए हैं। ऐसे में ईशान को बाहर करके निचले क्रम में एक फिनिशर को शामिल किया जा सकता है, ताकि सेमीफाइनल में भारत की बल्लेबाजी को मजबूत किया जा सके।
वरुण चक्रवर्ती को बाहर करके उनकी जगह चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। दरअसल, कुलदीप यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ तीन मैचों में 8 विकेट लिए हैं, जबकि इस दौरान कुलदीप का इकॉनमी रेट 6.41 का है। यही कारण है कि कुलदीप अपनी चाइनामैन गेंदबाजी से इंग्लिश बल्लेबाजों को परेशानी में डाल सकते हैं।
वहीं, कुलदीप के अलावा रिंकू सिंह या फिर वाशिंगटन सुंदर को प्लेइंग इलेवन में सरप्राइज एंट्री मिल सकती है। रिंकू के आने से टीम इंडिया (Team India) को एक शानदार फिनिशर मिल सकता है, जो जरूरत पड़ने पर भारत को बड़े स्कोर या फिर रनों का पीछा करते समय अहम भूमिका निभा सकता है।
भारतीय टीम (Team India) बैक टू बैक दूसरी बार टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल खेलने जा रही है। साल 2024 में भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी और अब एक बार फिर टीम इंडिया (Team India) अपने पुराने इतिहास को दोहराना चाहेगी।
खास बात ये है कि सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराने के बाद भारत ने फाइनल का खिताब जीता था। जबकि इस बड़े मैच में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, कप्तान सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
जबकि गेंदबाजी में सारा दारोमदार जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह पर रहने वाला है, जो कि पावर प्ले में अंग्रेजों की कमर तोड़ना चाहेंगे। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया के 11 खिलाड़ी इंग्लैंड को हराकर भारत को अहमदाबाद का टिकट दिलाते हैं या फिर नहीं।
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse