खेल समाचार

View All
Published / 2021-09-19 05:53:42
IPL 2021: दूसरे चरण का आगाज आज से, पहले मैच में मुंबई और चेन्नई में भिड़ंत

एबीएन डेस्क। ईपीएल 2021 के दूसरे चरण का आगाज आज यानी रविवार से हो रहा है। लीग के 14वें सीजन के 30वें मैच में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आमने-सामने होगी। दुबई में होने वाले इस मुकाबले में आईपीएल की दो सबसे सफल टीमें भिड़ेंगी। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई यूएई चरण की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी। वहीं चेन्नई की टीम पहले चरण के अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखना चाहेगी। हालांकि इस बार परिस्थितियां और हालात भारत में खेले गए पहले चरण की तुलना में बिल्कुल अलग होंगे, ऐसे में दोनों ही टीमों को नए सिरे से सब कुछ शुरू करना होगा। लीग की दोनों चिर-प्रतिद्वंदी टीमों के बीच दुबई में एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है भारतीय टी-20 लीग के 14वें सीजन के दूसरे चरण की शुरुआत 19 सितंबर (रविवार) से हो रही है।

Published / 2021-09-18 15:02:02
19 से शुरू होगा आइपीएल का दूसरा चरण, जानें टीमों का हाल...

एबीएन डेस्क। आइपीएल का दूसरा चरण 19 सिंतबर से शुरू हो जायेगा। मई में कोरोना मामलों के कारण 29 मैचों के बाद स्थगित हुई लीग के मुकाबले संयुक्त अरब अमीरात के दुबई, अबुधाबी और शारजाह में खेले जाएंगे। सीमित दर्शकों की उपस्थिति के बीच होने वाले दूसरे चरण को आगामी टी20 विश्व कप की ड्रेस रिहर्सल भी माना जा रहा है। श्रेयस की वापसी से दिल्ली मजबूत : दिल्ली कैपिटल्स टीम लगातार तीसरे साल प्लेआॅफ में पहुंचने की दावेदार है। श्रेयस अय्यर फिट होकर टीम में लौट आए हैं, इससे टीम को और मजबूती मिलेगी। दिल्ली अंक तालिका में पहले नंबर पर। संभावित टीम : पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, स्टीव स्मिथ, शिमरोन हेतमायर, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान), माकर्स स्टोइनिस, अक्षर पटेल, आर अश्विन, कैगिसो रबादा, एनरिच नोर्त्जे, आवेश खान। संभावित टीम-चेन्नई सुपर किंग्स : ऋतुराज गायकवाड़, फाफ डू प्लेसिस, मोइन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, एमएस धोनी (कप्तान), रविंद्र जडेजा, सैम कुरेन, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो, जोश हेजलवुड और इमरान ताहिर। ये खिलाड़ी आए : जोश हेजलवुड, ये बाहर : जेसन बेहरनडोर्फ। संभावित टीम-रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर : देवदत्त, कोहली (कप्तान), रजत, मैक्सवेल, डीविलियर्स, शाहबाज अहमद, जैमीसन, वानिंदु हसारंगा, हर्षल पटेल, सिराज, युजवेंद्र चहल। ये खिलाड़ी आए : टिम डेविड, हसारंगा, दुश्मंता, जार्ज गार्टन, आकाशदीप, ये गए बाहर : फिन एलेन, जांपा, डेनियल सैमस, केन रिचर्ड्सन, सुंदर। संभावित टीम-मुंबई इंडियंस: क्विंटन डि कॉक, रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, किरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, हार्दिक, एडम मिलने, नाथन कुल्टर नाइल, ट्रेंट बोल्ट, बुमराह, राहुल चाहर। संभावित टीम-रोहित शमार् : लोकेश राहुल (कप्तान), मयंक, गेल, दीपक पूरन, शाहरुख, फैबियन, आदिल, रवि, अर्शदीप सिंह, नाथन इलिस, मोहम्मद शमी। संभावित टीम-कोलकाता नाइटराइडर्स : गिल, नीतीश, राहुल, इयोन मोर्गन (कप्तान), कार्तिक, रसेल, नारायण, प्रसिद्ध कृष्ण, शिवम मावी, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण। संभावित टीम-राजस्थान रॉयल : लुईस, यशस्वी, सैमसन (कप्तान), लिविंगस्टोन, पराग, शिवम दुबे, क्रिस मौरिस, राहुल तेवतिया, कार्तिक त्यागी, मुस्ताफिजुर रहमान, चेतन सकारिया, जयदेव उनादकट। संभावित टीम-सनराइजर्स हैदराबाद : डेविड वॉर्नर, ऋद्धिमान साहा, केन विलियम्सन (कप्तान), मनीष पांडेय, केदार जाधव, विजय शंकर, शेरफेन रुदरफोर्ड, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, संदीप शर्मा, टी नटराजन। ये खिलाड़ी आए : रुदरफोर्ड, ये खिलाड़ी गए : बेयरस्टो।

Published / 2021-09-17 13:17:51
IPL 2021: अबू धाबी पहुंचे मुंबई इंडिसंस के धांसू बल्लेबाज पोलार्ड

एबीएन डेस्क। आईपीएल 2021 के दूसरे सत्र की शुरुआत होने में सिर्फ दो दिन बाकी हैं। ऐसे में ज्यादातर खिलाड़ी अपनी टीमों से जुड़ रहे हैं। इस कड़ी में मुंबई इंडियंस के धांसू ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड भी अबू धाबी पहुंचकर टीम के बायो-बबल में शामलि हो गए। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन की शुरुआत 19 सितंबर से होने जा रही है। दूसरे सत्र में मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। सीपीएल खेलकर आए हैं पोलार्ड : हाल ही में संपन्न हुई कैरेबियन प्रीमियर लीग में कीरोन पोलार्ड ने त्रिनबागो नाइट राइडर्स के कप्तान थे। वह सीएल खेलकर आए हैं इसलिए उन्हें दो दिन के लिए पृथकवास में रहना होगा। उसके बाद पोलार्ड मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल हो जाएंगे। पोलार्ड के अबू धाबी पहुंचने पर मुंबई इंडियंस ने ट्वीट कर जानकारी दी। फ्रेंचाइजी ने ट्वीट कर लिखा, बिग मैन पोलार्ड यहां आ गए हैं और हम ही छत के नीचे हैं। सीपीएल में चला पोलार्ड का बल्ला : हाल ही में सीपीएल में पोलार्ड ने अपने बल्ले से खूब धमाल मचाया। उन्होंने 11 मैचों की 10 पारियों में तीन बार नाबाद रहते हुए 261 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से दो अर्धशतक निकले। इस साल कैरेबियन प्रीमियर लीग में उनका सर्वोच्च स्कोर 58 रन नाबाद रहा। बीते साल पोलार्ड की कप्तानी में सीपीएल खिताब जीतने वाली त्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम इस बार अंतिम चार तक पहुंचने में सफल रही। मुंबई इंडियंस को पोलार्ड से ऐसी ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी। कोरोना की वजह से स्थगित हुआ था आईपीएल 2021: इस साल इंडियन प्रीमियर लीग के सत्र को मई में कोरोना संक्रमण की वजह से स्थगित कर दिया गया था। क्योंकि उस समय कई टीमों के खिलाड़ी भी कोविड-19 की जद में आ गए थे। खिलाड़ियों को सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए बीसीसीआई ने इसे स्थगित करने का फैसला लिया। वहीं करीब चार महीन बाद एक बार फिर आईपीएल की शुरुआत होने जा रही है मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा मैच : इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे सत्र का पहला मैच रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस और महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 19 सितंबर खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर होगी। ओवर ऑल आंकड़ों की बात की जाए तो मुंबई ने चेन्नई के खिलाफ ज्यादा मैच जीते हैं।

Published / 2021-09-14 15:44:19
लसिथ मलिंगा का संन्यास, फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी नहीं दिखेंगे

नई दिल्ली। श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने अब फ्रेंचाइजी क्रिकेट को भी अलविदा बोल दिया है। मलिंगा ने अपने ट्विटर अकाऊंट पर एक वीडियो डालकर इसका ऐलान किया है। मलिंगा पहले ही टेस्ट और वनडे से संन्यास ले चुके थे। पिछले साल आई.पी.एल. में मुंबई इंडियंस की ओर से वह खेल नहीं पाए थे। इस बार उम्मीद थी कि वह दोबारा मैदान पर अपना जलवा दिखाएंगे लेकिन उन्होंने अचानक संन्यास लेकर सबको चौका दिया। बहरहाल, मुंबई इंडियंस अभी जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट पर निर्भर है जिसने पिछले साल बेहतरीन प्रदर्शन किया था। आइपीएल 2021 का दूसरा सत्र 19 सितंबर से यूएई में शुरू होना है। ऐसे में मलिंगा का अचानक पीछे हट जाना उनके फैंस को झटका दे गया है। मलिंगा ने वीडियो में कहा कि पिछले 17 वर्षों में मैंने जो अनुभव हासिल किया है, उसकी अब मैदान में जरूरत नहीं क्योंकि मैंने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने के लिए टी-20ई क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। लेकिन मैं उन युवा पीढ़ी का लगातार समर्थन और मार्गदर्शन करता रहूंगा जो इस खेल में ऊपर उठाने के लिए प्रयासरत हैं और मैं हमेशा उन सभी के साथ रहूंगा जो खेल से प्यार करते हैं। बता दें कि मलिंगा आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनके नाम 170 विकेट दर्ज हैं। वहीं, टी-20 इंटरनेशनल में वह 107 विकेट चटका चुके हैं। वह अभी भी टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

Published / 2021-09-13 09:55:30
रोहित शर्मा को मिल सकती है सीमित ओवरों की कमान, विराट देंगे इस्तीफा!

एबीएन डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के अंदर सफेद बॉल क्रिकेट के लिए आने वाले समय में बड़ा परिवर्तन होने की संभावना है। ऐसा माना जा रहा है कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अक्तूबर और ऩवंबर में खेले जाने वाले टी-20 विश्व कप के बाद सीमित ओवरों की क्रिकेट से इस्तीफा दे सकते हैं। वहीं टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा को वनडे और टी-20 का कप्तान बनाए जाने की संभावना है। इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने टाइम्स ऑफ इंडिया को इसकी जानकारी दी। 32 साल के विराट कोहली जो इस समय भारत के तीनों प्रारूपों के कप्तान हैं और भारत के अब तक के सबसे सफल कैप्टन रहे हैं, उन्होंने रोहित शर्मा के साथ कप्तानी की जिम्मेदारियों को शेयर करने का फैसला किया है। विराट कोहली ने पिछले कुछ महीनों में रोहित और टीम मैनेजमेंट के साथ इस मुद्दे पर लंबी बातचीत की है। इन सूत्रों का कहना है कि तीनों प्रारूपों की कप्तानी के दबाव के चलते विराट कोहली की बल्लेबाजी पर उसका ज्यादा असर पड़ा है। उधर कोहली का भी यही मानना है कि उनकी बल्लेबाजी को अधिक समय और अधिक स्पीड की जरूरत है। सूत्रों के मुताबिक विराट खुद कप्तानी से हटने का फैसला करेंगे, वह अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देने की जरूरतों से वाकिफ हैं, इसी के चलते उन्हें दुनिया का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज कहा जाता है। आगामी साल 2022 और 2023 में भारत को दो विश्व कप खेलने हैं जिनके चलते विराट की बल्लेबाजी को अहम माना जा रहा है। टेस्ट में जारी रख सकते हैं कप्तानी विराट कोहली को भी लगता है कि सभी प्रारूपों में कप्तान के रूप में उनकी जिम्मेदारियां हैं जिनका असर उनकी बैटिंग पर पड़ रहा है, इसके लिए उन्हें खुद को तरोताजा रखने की आवश्यकता है क्योंकि उनके पास टीम को देने के लिए काफी कुछ बाकी है। सूत्रों के मुताबिक, अगर रोहित शर्मा वनडे और टी-20 की कप्तानी संभालते हैं तो विराट टेस्ट में अपनी कप्तानी जारी रख सकते हैं, विराट अभी 32 साल के हैं और वह आने वाले 5-6 वर्षों तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल सकते हैं।

Published / 2021-09-12 14:13:46
T20 World Cup: धोनी को मेंटर बनाए जाने पर जडेजा ने उठाए सवाल

एबीएन डेस्क। महेंद्र सिंह धोनी को आगामी टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम के मार्गदर्शक (मेंटर) बनाए जाने पर टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज अजय जडेजा ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यह समझ में नहीं आ रहा है कि रातों-रात ऐसा क्या हो गया कि कोच रवि शास्त्री के रहते भारतीय टीम को मेंटर की जरूरत पड़ गई। यह बदलाव थोड़ा आश्चर्यचकित करने वाला : इसे समझना मेरे लिए थोड़ा मुश्किल है। मैं दो दिन से सोच रहा हूं कि धोनी को मेंटर बनाने की पीछे क्या सोच है। मैं धोनी की बात नहीं कर रहा हूं, उनके पास जबरदस्त समझ है और वह काफी उपयोगी भी साबित हो सकते हैं, मैं उस तरफ नहीं जा रहा हूं। यह रविंद्र जडेजा को रहाणे से ऊपर भेजने जैसा ही है, इंसान इसको लेकर सोचे कि आखिर यह हुआ क्यों। थोड़ा आश्चर्यचकित हूं। मेरे से बड़ा धोनी का फैन शायद ही कोई हो : इस पूर्व बल्लेबाज ने आगे कहा, धोनी का मेरे से बड़ा फैन शायद ही कोई हो। मेरा मानना है कि धोनी ऐसे पहले कप्तान थे, जिन्होंने खुद जाने से पहले एक कप्तान तैयार किया और वह अपने हिसाब से जरूरत पड़ने पर हमेशा बदलाव करते रहते थे। जडेजा ने आगे कहा, आपके पास ऐसा कोच है, जिसने आपको टीम को वर्ल्ड नंबर वन बनाया तो रातों-रात ऐसा क्या हो गया कि मेंटर की जरूरत पड़ गई? इस सोच ने मुझे थोड़ा आश्चर्यचकित किया है। जय शाह ने की थी घोषणा : गौरतलब है कि बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बीते बुधवार को टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा की थी और इसी मौके पर धोनी को इस आईसीसी टूर्नामेंट के लिए टीम का मेंटर नियुक्त किया गया था। जय शाह ने बताया कि उन्होंने दुबई में धोनी से इस संबंध में बातचीत की थी। वह केवल टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का मेंटर बनने को तैयार हुए। इसके बाद मैंने अपने साथियों के साथ इस मसले पर चर्चा की। कप्तान विराट कोहली और उप-कप्तान रोहित शर्मा भी इस फैसले से पूरी तरह सहमत दिखे। पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा था अलविदा : धोनी ने पिछले साल 15 अगस्त के दिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इससे पहले धोनी ने साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। बता दें कि धोनी ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच जुलाई 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप (सेमीफाइनल) में खेला था। यह मुकाबला भारत हारा था। धोनी आईसीसी की तीन ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र कप्तान : धोनी आईसीसी की सभी तीन ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 में उनकी कप्तानी में भारत ने दूसरी बार वर्ल्ड कप का खिताब जीता। वहीं, धोनी की कप्तानी में भारत ने 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी अपने नाम किया। धोनी ने टीम इंडिया के लिए तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतकर देश का मान बढ़ाया।

Published / 2021-09-12 10:44:18
IPL 2021 : आईपीएल टू से पहले बदल गई हैं ये टीमें, जानिये कौन-कौन खिलाड़ी किस टीम से खेलेंगे

दुबई। आईपीएल 2021 से ठीक पहले कुछ टीमों हल्‍का सा फेरबदल हुआ है। ऐसा इसलिए हुआ है, क्‍योंकि इंग्‍लैंड के कुछ खिलाड़ियों ने आईपीएल के इस सीजन में खेलने से मना कर दिया है। आईपीएल के दूसरे चरण से केवल आठ दिन पहले ऐसा होने से जहां एक ओर टीमें चिंता में पड़ गई थी, वहीं जल्‍दी से जल्‍दी इन टीमों ने इनके रिप्‍लेमेंट को भी पूरा कर लिया है। जैसे ही ये खबर सामने आई कि ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे, इसके कुछ ही घंटे बाद टीमों ने नए खिलाड़ियों का भी ऐलान कर दिया है। इसके बाद खिलाड़ियों ने यूएई पहुंचने की तैयारी भी शुरू कर दी है। एक से दो दिन में आईपीएल में खेलने वाले दुनियाभर के सभी खिलाड़ी यूएई में नजर आने वाले हैं, हालांकि पहले ये क्‍वारंटीन में रहेंगे, उसके बाद टीम के साथ जुड़ेंगे। आईपीएल के एक सीजन की विजेता सनराइजर्स हैदराबाद के लिए उस वक्‍त मुश्‍किल खड़ी हो गई थी, जब इंग्‍लैंड के विकेट कीपर बल्‍लेबाज जॉनी बेयरस्‍टो ने यूएई जाने से मना कर दिया था। इसके बाद टीम ने वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड को जॉनी बेयरस्टो के स्थान पर अपनी टीम में शामिल कर लिया, इसका ऐलान भी कर दिया। जानकारी हो कि इंग्लैंड के खिलाड़ी बेयरस्टो, डेविड मालन तथा क्रिस वोक्स ने शनिवार को आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया था। इसके एक दिन बाद भारत ने मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें अंतिम टेस्ट को भारतीय खेमे में कोविड-19 के कारण रद्द कर दिया। सनराइजर्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से घोषणा की कि विस्फोटक कैरेबियाई अब एक राइजर है। शेरफेन रदरफोर्ड आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के लिए जॉनी बेयरस्टो की जगह हमारी टीम में शामिल होंगे। दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज रदरफोर्ड ने टी20 फॉर्मेट में 138.26 के स्ट्राइक रेट से 1102 रन बनाए हैं। रदरफोर्ड 2020 में आईपीएल जीतने वाली मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा थे, हालांकि उन्हें एक भी मैच खेलने को नहीं मिला। कुल मिलाकर, उन्होंने 2019 में आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए सात मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 135.18 के स्ट्राइक रेट से 73 रन बनाए हैं एक विकेट भी लिया है। उधर, बात अगर पंजाब किंग्स की करें तो इसके भी खिलाड़ी डाविड मलान ने आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया है। टीम ने डाविड मालन की जगह दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्कराम को लिया है। पंजाब किंग्स ने एक बयान में कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग के 2021 सीजन को फिर से शुरू करने से पहले, पंजाब किंग्स ने दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर एडेन मार्कराम को टीम में शामिल करने की घोषणा की।फ्रेंचाइजी ने कहा कि एडेन मार्कराम डेविड मालन की जगह लेंगे, जो टी 20 विश्व कप एशेज सीरीज से पहले अपने परिवार के साथ रहने के लिए कुछ समय निकाल रहे हैं। इंग्लैंड की रिपोर्ट के मुताबिक, तीनों खिलाड़ी अगले महीने टी20 विश्‍व कप की तैयारी के लिए नाम वापस ले चुके हैं। आईपीएल में खेलने का मतलब होगा कि वे लंबे समय तक घर से दूर रहेंगे, क्योंकि टी20 विश्व कप आईपीएल की समाप्ति के तुरंत बाद शुरू होगा। इससे पहले इंग्‍लैंड के तीन खिलाड़ी जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर बेन स्टोक्स अलग अलग कारणों से आईपीएल से हट चुके हैं। हालांकि दिल्‍ली कैपिटल्‍स की टीम से खेलने वाले क्रिस वोक्स ने भी अपना नाम वापस ले लिया है, उनकी जगह टीम एक खिलाड़ी को अपनी टीम में जल्‍द ही शामिल करने का ऐलान कर सकती है।

Published / 2021-09-11 09:01:39
फुटबॉल : मेसी ने बोलीविया के खिलाफ हैट्रिक लगाकर रचा इतिहास

एबीएन डेस्क। अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने बोलिविया के खिलाफ खेले गए फीफा विश्व कप क्वालीफायर मैच में इतिहास रच दिया। इस दौरान उन्होंने हैट्रिक लगाते हुए ब्राजील के महान फुटबॉल खिलाड़ी पेले को गोल करने के मामले में पीछे छोड़ दिया। अब मेसी दक्षिण अमेरिका की तरफ से अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे अधिक गोल करने वाले फुटबॉलर बन गए हैं। मेसी ने ऐसे पूरी की हैट्रिक : शुक्रवार को बोलीविया के खिलाफ खेले गए क्वालीफायर मैच में मेसी ने 14वें मिनट में कर्लिंग स्ट्राइक के साथ पहला गोल किया। इस गोल के जरिेए मेसी ने पेले के सर्वाधिक 77 गोलों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। इसके बाद उन्होंने 64वें मिनट में गोल दागकर दिग्गज पेले के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। वहीं 87वें मिनट में मेसी ने तीसरा गोल करते हुए अपनी हैट्रिक पूरी की। ब्यूनस आयर्स में खेले गए इस मैच में अर्जेंटीना ने बोलीविया को 3-0 से शिकस्त दी। अब मेसी अंतराष्ट्रीय मैचों में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में छठे नंबर पर हैं। सबसे ज्यादा गोल करे वाले मेसी छठे खिलाड़ी : 34 वर्षीय अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी के नाम अंतराष्ट्रीय मैचों में 79 गोल दर्ज हैं जबकि उन्होंने 153 मैच खेले हैं। वहीं, उनके प्रतिद्वंदी क्रिस्टियानो रोनाल्डो पुर्तगाल के लिए 180 मैचों में 111 गोल करके उनसे काफी आगे हैं। उनके अलावा अली देई 109, मोख्तार डहारी 89, फेरेंक पुस्कास 84, गॉडफ्रे चितलु ने 79 गोल किए हैं।

Page 200 of 217

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse