खेल समाचार

View All
Published / 2021-12-16 12:49:23
कोडरमा की कबड्डी टीम दुमका रवाना

कोडरमा। दुमका में आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए कोडरमा से कबड्डी टीम गुरुवार को दुमका के लिए रवाना हो गई। इसमें बालक और बालिका दोनों वर्गों की टीम शामिल है। कबड्डी संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार और सचिव धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में दोनों टीमों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि बालिका वर्ग में अंशु यादव, साध्वी कुमारी, अनामिका कुमारी, फजर प्रवेज, खुशी राय, ममता कुमारी, काजल कुमारी, सोनाली कुमारी, विद्या भारती, संजू, अंजली कुमारी, मानया कुमारी और दिव्या कुमारी के नाम शामिल हैं। जबकि बालक वर्ग में सावन कुमार मेहता, रोहित कुमार, राहुल कुमार यादव, बंटी कुमार, विल्सन पॉल सोरेन, राहुल कुमार, बिट्टू कुमार, सोनू यादव, शुभम कुमार, सूरज पांडेय, पवन कुमार यादव और नवाज दिलशान के नाम शामिल हैं। बालक वर्ग में कैप्टन के रूप में विल्सन पॉल, मैनेजर के रूप में गौतम कुमार और कोच के रूप में प्रवीण कुमार दास टीम के साथ गए हैं। वहीं बालिका वर्ग में कैप्टन के रूप में ममता यादव और कोच के रूप में मनोज कुमार टीम के साथ गए हैं।

Published / 2021-12-15 12:42:04
फुटबॉल : बार्सीलोना के स्ट्राइकर सर्जियो एगुएरो ने लिया संन्यास

बार्सीलोना। बार्सीलोना के स्ट्राइकर सर्जियो एगुएरो ने स्वास्थ्य कारणों से फुटबॉल को तुरंत प्रभाव से अलविदा कह दिया है। अर्जेंटीना के 33 वर्ष के स्ट्राइकर एगुएरो स्पेनिश लीग में 30 अक्टूबर को अलावेस के खिलाफ बासीर्लोना के मैच में सीने पर हाथ रखकर मैदान से बाहर चले गए थे। उसके बाद उन्होंने दिल से जुड़े कई टेस्ट कराए। एगुएरो ने अश्रुपूरित नेत्रों से प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि उन्होंने खेल से विदा लेने का फैसला कर लिया है। दुनिया के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक एगुएरो दस साल तक मैनचेस्टर सिटी के लिये खेलने के बाद बार्सीलोना से आफ सीजन में जुड़े थे।

Published / 2021-12-15 11:53:35
राज्य स्तरीय सब जूनियर वालीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने कोडरमा की वॉलीबॉल टीम पलामू रवाना

कोडरमा। पलामू में 19 जनवरी तक आयोजित राज्य स्तरीय सब जूनियर वालीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कोडरमा की बालक और बालिका वर्ग की टीम पलामू के लिए रवाना हो गई। एसडीओ मनीष कुमार ने खिलाड़ियों को रवाना किया और उन्होंने बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। वालीबॉल एसोसिएशन के सचिव राकेश पांडेय ने बताया कि पलामू में खिलाड़ियों के लिए ठहरने और भोजन की व्यवस्था की गई है। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, सुनील जैन, प्रिंस मिश्रा और अजय शर्मा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। सचिव राकेश पांडेय ने बताया कि टीम के साथ कोच के रूप में कुमार अभिषेक, टीम मैनेजर के रूप में विनोद कुमार व पूजा कुमारी साथ गए हैं। जबकि बालिका वर्ग की खिलाड़ियों में काजल कुमारी, मुस्कान, पूजा कुमारी, नेहा, आयुषी, श्रुति, पुष्पा, रोशनी और खुशबू के नाम हैं। वहीं बालक वर्ग में सचिन कुमार, गौरव कुमार, करण सिंह, फहीम खान, अनिकेत, पियूष, विकास, इबरार, विकास यादव, सरहद, शोएब और निखिल के नाम शामिल हैं। दूसरी ओर निशांत कुमार, यमुना यादव, उपेंद्र सिंह, मनोज सिंह, अश्वनी चौबे, विनय सिंह, सिकंदर कुमार, कांति देवी ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Published / 2021-12-14 15:05:01
बीडब्लूएफ विश्व चैंपियनशिप 2021 : तीसरे राउंड में पहुंचीं पीवी सिंधु, मार्टिना रेपिस्का को 24 मिनट में दी शिकस्त

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु बीडब्लूएफ विश्व चैंपियनशिप 2021 के तीसरे राउंड में पहुंच गई हैं। मंगलवार को दूसरे राउंड के मुकाबले में उन्होंने स्लोवाकिया की मार्टिना रेपिस्का को करारी शिकस्त दी। सिंधु इस टूनार्मेंट की डिफेंडिंग चैंपियन भी हैं। उन्हें रेपिस्का के खिलाफ मैच जीतने में सिर्फ 24 मिनट का वक्त लगा। सिंधु इस मैच में जबरदस्त फॉर्म में दिखीं और रेपिस्का को एक भी गेम नहीं जीतने दिया। सिंधु ने यह मैच 21-7, 21-8 से जीता। स्पेन के हुएलवा में विश्व चैंपियनशिप टूनार्मेंट खेला जा रहा है। अब तक यह साल सिंधु के लिए शानदार रहा है। इससे पहले वह बीडब्लूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स के फाइनल तक पहुंची थीं। इसके अलावा सिंधु ने अगस्त में टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल भी अपने नाम किया था। अब विश्व चैंपियनशिप में भी सिंधु से काफी उम्मीदें हैं। इस साल स्पेन की स्टार शटलर कैरोलिना मरीन नहीं खेल रही हैं। ऐसे में सिंधु एक बार फिर टूनार्मेंट जीत सकती हैं। मरीन तीन बार की चैंपियन रह चुकी हैं। वहीं, विश्व विजेता नोजोमी ओकुहारा भी यह टूनार्मेंट नहीं खेल रही हैं। मौजूदा समय में सिंधु जबरदस्त फॉर्म में हैं उन्होंने फ्रेंच ओपन, इंडोनेशिया मास्टर्स और इंडोनेशिया ओपन में लगातार तीन सेमीफाइनल खत्म होने के बाद सीजन के अंत में विश्व टूर फाइनल में अपना दूसरा रजत पदक हासिल किया था।

Published / 2021-12-13 15:17:40
दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले रोहित शर्मा चोटिल

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के सामने दक्षिण अफ्रीका का बड़ा दौरा है। पर इस दौरे से पहले ही भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा को मुबंई में प्रैक्टिस सेशन के दौरान चोट लग गई। बताया यह जा रहा है कि रोहित शर्मा को यह चोट उनके हाथ पर लगी है। जिस कारण वह बल्लेबाजी करने में असहज महसूस कर रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शर्मा और भारतीय टीम के अन्य खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए तैयारी कर रहे थे। यह सभी खिलाड़ी मुंबई में प्रैक्टिस कर रहे थे। इसी प्रैक्टिस सेशन के दौरान भारतीय टीम के थ्रो डाउन रघु ने रोहित को गेंद फेंकी। रोहित गेंद को ठीक से समझ नहीं पाए और गेंद उनके हाथ में लग गई। रघु ने जो गेंद थ्रो डाउन फेंकी वह सीधा रोहित शर्मा के हाथ में लगी। गेंद लगते ही रोहित शर्मा ने बल्ला छोड़ दिया और दर्द से कराहने लगे। चोट लगने के बाद रोहित शर्मा ने बल्लेबाजी की पर इस दौरान वह सहज नहीं दिखे। इसके बाद रोहित शर्मा ने बल्लेबाजी नहीं की। वहीं इस चोट को लेकर बीसीसीआई ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की। बताते चलें कि दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय चयनकतार्ओं ने रोहित शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। चयनकतार्ओं ने रोहित शर्मा को वनडे टीम की कप्तानी और टेस्ट टीम की उपकप्तानी सौंपी है। रोहित को अजिंक्य रहाणे की जगह टेस्ट टीम का उपकप्तान बनाया गया है। देखें भारतीय टीम - विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप कप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, ऋद्धिमान साहा, आर. अश्विन, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शर्मा, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज।

Published / 2021-12-12 15:43:41
हम खिलाड़ियों के बीच मजबूत संबंध बनाना चाहते हैं : रोहित

एबीएन डेस्क। भारत के वनडे और टी-20 कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि किसी भी खिलाड़ी को बाहरी बातों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। क्योंकि ये चीजें मायने नहीं रखती और खेल पर ध्यान देने की जरूरत है। रोहित को दक्षिण अफ्रीका दौरे में भारत का वनडे कप्तान बनाया गया है। वो अगले साल जनवरी के महीने से विराट की जगह भारत की वनडे टीम की कप्तानी संभालेंगे। वहीं टी-20 टीम की कमान पहले ही उन्हें दी जा चुकी है। अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रोहित अजिंक्य रहाणे की जगह टेस्ट टीम की उपकप्तानी करेंगे। बीसीसीआई ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें रोहित ने कहा जब आप भारत के लिए क्रिकेट खेलते हैं तो आपको हमेशा ज्यादा दबाव झेलना पड़ता है। यह दबाव यहां पर हमेशा रहेगा। कई लोग इस बारे में सकारात्मक और नकारात्मक बातें करते रहते हैं। व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए एक क्रिकेटर के रूप में न कि एक कप्तान के रूप में जरूरी यह है कि मैं अपने काम पर ध्यान दूं और लोग क्या बात कर रहे हैं इस पर ध्यान न दूं। क्योंकि आप इसे नियंत्रित नहीं कर सकते हैं। मैं यह बात लाखों बार कह चुका हूं और आगे भी कहता रहूंगा। रोहित ने आगे कहा कि टीम को भी वो यही मैसेज देते हैं और टीम यह समझती है कि जब वो एक बड़ा टूर्नामेंट खेल रहे होते हैं तो ढोर सारी बातें होती हैं। उनके लिए जरूरी यह है कि उन चीजों पर ध्यान दें, जो उनके नियंत्रण में हैं। मैदान पर जाकर मैच जीतना और उसी तरीके से खेलना जैसे खेलने के लिए आप जाने जाते हैं। इसलिए बाहरी बातों का कोई महत्व नहीं है।

Published / 2021-12-12 03:46:21
नाथन लियोन के 400 विकेट पूरे

एबीएन डेस्क। एशेज सीरीज के तहत इंगलैेंड के खिलाफ ब्रिसबेन में खेले गए पहले टेस्ट के दौरान ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन ने अपने टेस्ट क्रिकेट के 400 विकेट पूरे कर लिए। लियोन को इसके लिए 11 महीनों तक इंतजार करना पड़ा। भारत के खिलाफ आखिरी टेस्ट में वह कोई विकेट नहीं ले पाए थे नहीं तो यह रिकॉर्ड पहले ही बन जाता। हरहाल, लियोन ने ब्रिसबेन टेस्ट में चार विकेट लेकर बड़ी रिकॉर्ड लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवा लिया। जानें स्पिनरों की ओर से टेस्ट क्रिकेट में लिए विकेटों की सूची- टेस्ट में स्पिनरों द्वारा सर्वाधिक विकेट मुरलीधरण : 133 मैच, 800 विकेट, 5विकेट- 67, 10विकेट- 22 शेन वार्न : 145 मैच, 708 विकेट, 5विकेट- 37, 10विकेट- 10 अनिल कुंबले : 133 मैच, 619 विकेट, 5विकेट- 35, 10विकेट- 8 रंगना हैराथ : 93 मैच, 433 विकेट, 5विकेट- 34, 10विकेट- 9 रवि अश्विन: 81 मैच, 427 विकेट, 5विकेट- 30, 10विकेट- 7 हरभजन सिंह : 103 मैच, 417 विकेट, 5विकेट- 25, 10विकेट- 5 नाथन लियोन : 101 मैच, 403 विकेट, 5विकेट- 18, 10विकेट- 3 डेनियल विट्टोरी : 113 मैच, 362 विकेट, 5विकेट- 20, 10विकेट- 3 लांस गिब्स : 79 मैच, 309 विकेट, 5विकेट- 18, 10विकेट- 2 डेरेन अंडरवुड : 86 मैच, 297 विकेट, 5विकेट- 17, 10विकेट- 6 पांचवें और छठे स्थान पर भारतीय स्पिनर आर. अश्विन और हरभजन सिंह हैं जिन्होंने 81 और 103 मैचों में क्रमश: 427 और 417 विकेट लिए हैं। आर अश्विन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई घरेलू श्रृंखला मंस टर्बनेटर का रिकॉर्ड तोड़ा। अनिल कुंबले, आर अश्विन और हरभजन सिंह सभी खुद को शीर्ष 10 में हैं जिन्होंने टेस्ट मैचों में 400 से अधिक विकेट हासिल किए हैं।

Published / 2021-12-11 12:13:19
एसेज सीरीज 2021 : कप्तान पैट कमिंस का दाव- एडिलेड डे नाइट टेस्ट में खेलेंगे डेविड वार्नर

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आॅस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस ने टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को लेकर बयान दिया है। 16 दिसंबर से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में वार्नर के खेलने पर संशय था। ब्रिस्बेन टेस्ट में जीत के बाद उन्होंने साफ कर दिया की वार्नर एडिलेड में खेले जाने वाले डे/नाइट टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। कंगारू टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर मैच के तीसरे दिन मैदान पर फील्डिंग करने नहीं आए थे। टेस्ट मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड के बेन स्टोक्स और मार्क वुड की कुछ गेंदें उनके सीने पर लगी थीं जिसके चलते उन्हें हल्की चोट आई थी। हालांकि एक्सरे में कोई फ्रैक्चर नजर नहीं आया। आॅस्ट्रेलिया की पहली पारी में डेविड वार्नर ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 94 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने अपनी इनिंग्स में 11 चौके और दो आसमानी छक्के लगाए थे। उनकी इस धमाकेदार बल्लेबाजी के चलते आॅस्ट्रेलिया पहली पारी में 425 रन बनाने में सफल रहा। उनके अलावा कंगारू बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने 152 रनों की पारी खेली थी। बीते कुछ समय से खराब फॉर्म में गुजर रहे वार्नर ने टी-20 विश्व कप में अपनी फॉर्म हासिल की तब से वह शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। ब्रिस्बेन में खेले गए एशेज सीरीज के पहले मुकाबले में कंगारू टीम ने इंग्लैंड को नौ विकेट से हराया। इस जीत के साथ आॅस्ट्रेलिया पांट टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गया है। कंगारुओं ने अपनी पहली पारी में 425 रन बनाए थे। वहीं इंग्लैंड अपनी पहली इनिंग्स में 147 और दूसरी पारी में 297 रन बना पाया। आॅस्ट्रेलिया को मैच जीतने के लिए 20 रनों का टारगेट मिला। जो उसने एक विकेट खोकर पूरा कर लिया। यह मैच नाथन लियोन के लिए यादगार रहा। उन्होंने इस मुकाबले के जरिए अपने टेस्ट करियर में 400 विकेट पूरे किए।

Page 190 of 217

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse