एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर ने शनिवार को होने वाले फाइनल मुकाबले से पहले भारतीय पुरुष अंडर-19 क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं दीं। सचिन ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट में कहा, भारत अंडर-19 टीम, जो वेस्ट इंडीज में विश्व कप खेल रही है, बहुत अच्छे। आपने इतनी सारी चुनौतियों के बावजूद अद्भुत क्रिकेट खेला है। मुझे पता है कि कुछ खिलाड़ी ऐसे थे जो कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के कारण प्लेइंग इलेवन (एकादश) का हिस्सा नहीं बन पाए, लेकिन याद रखें चैंपियंस के पास हमेशा सब कुछ सबसे अच्छा नहीं होता है, वे अपने पास मौजूद हर चीज को सर्वश्रेष्ठ बनाते हैं।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। स्कीयर आरिफ खान ने शुक्रवार को यहां शीतकालीन ओलंपिक के उद्घाटन समारोह के दौरान छोटे से 4 सदस्यीय भारतीय दल की अगुवाई की। हालांकि देश ने समारोह के राजनयिक बहिष्कार का फैसला किया है। खेलों में केवल एकमात्र भारतीय के रूप में 31 वर्षीय स्कीयर आरिफ हिस्सा लेंगे जिन्होंने स्लालोम और जायंट स्लालोम स्पर्धा के लिये क्वालीफाई किया है। भारत ने एक कोच, एक तकनीशियन और एक टीम मैनेजर सहित छह सदस्यीय दल भेजा है।आरिफ खेलों के एक ही चरण में दो स्पधार्ओं के लिये क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय हैं और उनकी स्पधार्एं 13 और 16 फरवरी को होंगी। बर्ड्स नेस्ट स्टेडियम में उद्घाटन समारोह में भारतीय दल 23वें नंबर पर उतरा। अमेरिका और ब्रिटेन जैसे ताकतवर देशों के जिनजियांग क्षेत्र में कथित मानवाधिकार के कथित उल्लंघन पर राजनयिक बहिष्कार के बीच चीन ने 84 देशों के खिलाडि?ों का स्वागत किया। भारत ने घोषणा की थी कि बीजिंग में भारतीय दूतावास का कोई भी राजनयिक 2022 शीतकालीन ओलंपिक के उद्घाटन और समापन समारोह में हिस्सा नहीं लेगा क्योंकि चीन ने गलवान घाटी में हुई झड़प में शामिल एक सैन्य कमांडर को इन खेलों का मशालवाहक बनाया है। विदेश मंत्रालय ने गलवान कमांडर को इस खेल प्रतियोगिता का मशाल धारक बनाकर सम्मानित करने के चीन के इस कदम को खेदजनक करार दिया।चीन ने बुधवार को की फाबाओ को खेलों की मशाल रिले में मशाल धारक के रूप में पेश किया था। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के रेजीमेंटल कमांडर फाबाओ जून 2020 में पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों के साथ झड़प में घायल हो गए थे। कश्मीर के बारामुला जिले में जन्में आरिफ ने काफी छोटी उम्र में ही स्कीइंग शुरू कर दी थी और महज 12 साल की उम्र में पहली राष्ट्रीय स्लालोम चैम्पियनशिप जीती थी। इसके बाद उन्होंने 2011 में दक्षिण एशियाई शीतकालीन खेलों में स्लालोम और जायंट स्लालोम स्पर्धा में दो स्वर्ण पदक जीते थे।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में जगह पक्की कर ली है, जहां भारतीय टीम का मुकाबला इंग्लैंड से होगा। भारतीय U-19 टीम ने दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 96 रन शिकस्त दी और फाइनल में प्रवेश किया। अंडर-19 विश्व कप का फाइनल में शनिवार को भारत और इंग्लैंड के बीच होगा। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने कप्तान यश धुल (110) के शतक और उप कप्तान शेख रशीद (94) के अर्धशतक की बदौलत वेस्टइंडीज में खेले जा रहे अंडर-19 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच विकेट पर 290 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 41.5 ओवर में ही 194 रन पर सिमट गई। भारत की तरफ से विकी ओस्तवाल ने तीन विकेट चटकाए, रवि कुमार और निशांत सिंधु ने दो-दो झटके। कौशल तांबे और अंगक्रिश रघुवंशी को एक-एक विकेट मिले। वहीं, लाचलन शॉ ने ऑस्ट्रेलिया की ओर सर्वाधिक 51 रन बनाए। इसके अलावा कोरे मिलर ने 38 रन और कैंपबेल केलावेल ने 30 रन की पारी खेली। भारतीय पारी के दौरान धुल और रशीद ने टीम को शुरुआती दो झटकों से उबारा और इस मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिये 204 रन की साझेदारी निभाई। भारत ने फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी (06) का विकेट आठवें ओवर में 16 रन के स्कोर पर ही गंवा दिया था। विलियम साल्जमैन (57 रन देकर दो विकेट) की गेंद रघुवंशी के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर उनके स्टंप उखाड़ गई। दूसरे सलामी बल्लेबाज हरनूर सिंह (16) भी ज्यादा देर तक नहीं टिक सके और भारत को दूसरा झटका 37 रन पर लगा। धुल और रशीद ने गजब का संयम दिखाया और भारत को बड़े स्कोर की ओर अग्रसर किया। इस दौरान धुल ने अपना शतक पूरा किया लेकिन रशीद छह रन से 100 रन बनाने से चूक गये। इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिये 204 रन की साझेदारी निभा ली थी कि कप्तान धुल रन आउट हो गये। वह 46वें ओवर में आउट हुए। उन्होंने 110 गेंद में 10 चौके और एक छक्के की मदद से इतने ही रन बनाये। अगली ही गेंद पर रशीद भी अपना विकेट गंवा बैठे। टीम का स्कोर 241 रन था और वह जैक निस्बेट (नौ ओवर में एक मेडन से 41 रन देकर दो विकेट) की गेंद का शिकार हो हुए। उन्होंने 108 गेंद में आठ चौके और एक छक्के से 94 रन की पारी खेली। कोविड-19 से उबरने के बाद इस मैच में वापसी करने वाले निशांत सिंधू 12 (एक चौका और एक छक्का) और विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश बना 20 रन (चार गेंद में दो चौके और दो छक्के) बनाकर नाबाद रहे।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय कप्तान मिताली राज आईसीसी वनडे महिला बल्लेबाजों की रैंकिंग में एक पायदान चढ़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गई जबकि तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी दूसरे स्थान पर बनी हुई है। हरफनमौलाओं में भारत की दीप्ति शर्मा एक पायदान चढकर चौथे स्थान पर है। मिताली के 738 रेटिंग अंक है और आॅस्ट्रेलिया की एलिसा हीली 750 अंक लेकर शीर्ष पर है। भारत की स्मृति मंधाना 710 अंक लेकर छठे स्थान पर बनी हुई है। आॅस्ट्रेलिया की जोनासन गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर है जिनके 760 अंक है जबकि झूलन के 727 अंक है। आॅस्ट्रेलिया की मेगान शट 717 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। हरफनमौलाओं में इंग्लैंड की नटाली स्किवेर शीर्ष पर है। आॅस्ट्रेलिया की एलिसे पैरी दूसरे और दक्षिण अफ्रीका की मरियाने काप तीसरे स्थान पर है। वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद दो पायदान चढकर छठे स्थान पर पहुंच गई है।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में सभी प्रतिभागियों का ऐलान करने वाला क्रिकेट पहला खेल बन गया जिसमें महिला टी20 टूनार्मेंट में श्रीलंका आठवीं टीम होगी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद और राष्ट्रमंडल खेल महासंघ ने कुआलालम्पुर में पिछले सप्ताह राष्ट्रमंडल खेल क्वालीफायर में श्रीलंका की जीत के बाद इसका ऐलान किया। आस्ट्रेलिया, बारबाडोस, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं। राष्ट्रमंडल खेलों में महिला क्रिकेट पहली बार खेला जा रहा है। इससे पहले 1998 में एक बार पुरूष क्रिकेट इन खेलों का हिस्सा था। उस समय शॉन पोलाक की कप्तानी वाली दक्षिण अफ्रीका टीम ने स्टीव वॉ की आस्ट्रेलियाई टीम को फाइनल में 4 विकेट से हराया था। इस बार लीग सह नॉकआउट टूर्नामेंट 29 जुलाई को आस्ट्रेलिया और भारत के बीच मैच से शुरू होगा। फाइनल 7 अगस्त को खेला जाएगा। बारबाडोस, पाकिस्तान, आस्ट्रेलिया और भारत ग्रुप ए में हैं जबकि इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका ग्रुप बी में हैं। आईसीसी, सीजीएफ और राष्ट्रमंडल खेल श्रीलंका ने श्रीलंकाई टीम को क्वालीफाई करने पर बधाई दी है। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 28 जुलाई से 8 अगस्त तक खेले जायेंगे जिसमें 72 देशों के 4500 खिलाड़ी भाग लेंगे।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। टाटा स्टील शतरंज 2022 का खिताब रिकॉर्ड आठवीं बार विश्व के नंबर एक शतरंज खिलाड़ी और विश्व शतरंज चैम्पियन नॉर्वे के मेगनस कार्लसन नें अपने नाम कर लिया। कार्लसन नें अंतिम दो राउंड मे यूएसए के फबियानों करूआना और रूस के डेनियल डुबोव के खिलाफ पूरा अंक अर्जित करते हुए 13 राउंड मे कुल 9.5 अंक बनाकर विजेता बनने मे कामयाब रहे। कार्लसन नें इससे पहले टाटा स्टील शतरंज को कभी कोरस शतरंज के नाम से जाना जाता था का खिताब 2008, 2010, 2012, 2015, 2016, 2018 और 2019 मे यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया था। कार्लसन के बाद भारत के पूर्व विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद का नंबर आता है वो यह खिताब 5 बार अपने नाम कर चुके है। कार्लसन के बाद 8 अंक बनाकर अजरबैजान के ममेद्यारोव और हंगरी के रिचर्ड रापोर्ट 8 अंक बनाकर टाईब्रेक के आधार पर क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे । प्रतियोगिता के पहले भाग मे सबसे आगे चल रहे भारत के विदित गुजराती को अंतिम राउंड मे रूस के सेरगी कार्याकिन से हार का सामना करना पड़ा और अंतिम चार राउंड मे 3 हार और एक ड्रॉ के चलते वो 6 अंक बनाकर 10वे स्थान पर रहे जबकि भारत के युवा खिलाड़ी प्रग्गानंधा आर नें अंतिम राउंड मे रूस के आन्द्रे एसीपेंकों को मात देते हुए 12वां स्थान हासिल किया।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य छह फरवरी से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय शृंखला के लिए यहां पहुंच गए हैं। सभी खिलाड़ियों ने रविवार और सोमवार के बीच जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में प्रवेश किया। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया, वे तीन दिन तक पृथकवास में रहेंगे। रोहित शर्मा इस श्रृंखला के दौरान पहली बार भारत की सीमित ओवरों की टीम के नियमित कप्तान के रूप में उतरेंगे। वह पैर की मांसपेशियों में चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका नहीं जा पाए थे। लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने शनिवार को अहमदाबाद के लिए अपनी रवानगी की तस्वीर पोस्ट की थी। वह विमान में शिखर धवन के साथ बैठे थे। स्पिनर कुलदीप यादव की टीम में वापसी हुई है जबकि लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को पहली बार टीम में जगह मिली है। कोविड-19 के जोखिम को देखते हुए बीसीसीआई ने तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और इतने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के आयोजन स्थल की संख्या घटाकर दो कर दी है। तीनों टी20 कोलकाता में खेले जाएंगे। इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टी20 शृंखला जीतने के बाद वेस्टइंडीज की टीम भारत पहुंचेगी।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। राफेल नडाल ने ऑस्ट्रेलियन ओपेन के फाइनल में मेदवेदेव को हराकर पुरुष एकल वर्ग का खिताब जीत लिया है। साल के पहले ग्रैंड स्लैम में 35 साल के नडाल ने मेदवेदेव को 6-2, 7-6, 4-6, 4-6, 4-6, 5-7 के अंतर हराकर 21वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीत लिया है। इसके साथ ही नडाल सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। जोकोविच और फेडरर ने 20-20 ग्रैंडस्लैम जीते हैं। वहीं मेदवेदेव अपने करियर का दूसरा ग्रैंड स्लैम जीतना चाहेंगे। इस मैच में नडाल के पास कई रिकॉर्ड बनाने का मौका है। वहीं मेदवेदेव जोकोविच की तरह नडाल का भी सपना तोड़ना चाहेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse