खेल समाचार

View All
Published / 2022-02-07 18:10:32
इंस्टाग्राम : 40 करोड़ फॉलोअर के साथ रोनाल्डो नम्बर 1

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। पुर्तगाल और मैनचेस्टर यूनाइटेड के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि मैदान के बाहर भी नए-नए कीर्तिमान रच रहे हैं। रविवार को ही रोनाल्डो ने अपना 37वां जन्मदिन मनाया था। इसके एक दिन बाद उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर 40 करोड़ फॉलोअर्स की संख्या पार कर ली। वे ऐसा करने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति हैं। रविवार को मनाया था 37वां जन्मदिन : रविवार को रोनाल्डो ने गर्लफ्रैंड जॉर्जिना रॉड्रिगेज के साथ जन्मदिन मनाया था और इसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस पोस्ट के कैप्शन में रोनाल्डो ने लिखा- लाइफ एक रोलर कोस्टर है। कड़ी मेहनत, तेज गति, कठिन लक्ष्य, अपेक्षाओं पर खरे उतरना, ये सब जरूरी है, लेकिन अंत में परिवार, प्यार, ईमानदारी, दोस्ती ही इन चीजों को लायक बनाता है। सभी शुभकामना संदेशों के लिए धन्यवाद। 37 और गिनती जारी है। रोनाल्डो के बाद काइली जेनर का नंबर : रोनाल्डो के बाद इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के मामले में मॉडल और टीवी पर्सनैलिटी काइली जेनर दूसरे नंबर पर हैं। काइली के इंस्टाग्राम पर 30 करोड़ 90 लाख फॉलोअर्स हैं। वहीं, अर्जेंटीना और पेरिस सेंट जर्मेन के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी के 30 करोड़ 60 लाख फॉलोअर्स हैं। 37 साल के हो जाने के बाद भी रोनाल्डो मैदान पर रुकने का नाम नहीं ले रहे और गोल पर गोल दाग रहे हैं।

Published / 2022-02-07 14:01:46
जमशेदपुर में विश्व कप : तैयारियों में जुटी फीफा अंडर 17 की महिला टीम

टीम एबीएन, जमशेदपुर। भारतीय अंडर-17 महिला टीम वर्तमान में जमशेदपुर में फीफा अंडर -17 महिला विश्व कप 2022 की तैयारी में जुटी हुई है। फीफा अंडर -17 महिला विश्व कप 2022 भारत में 11 से 30 अक्टूबर 2022 के बीच खेला जाएगा। कुल 35 लड़कियां वर्तमान में जमशेदपुर में शिविर में हैं और कई लड़कियां कोच की अनुमति का इंतजार कर रही हैं। कैंप के लिए बुलाई गई 35 लड़कियों में शिल्की देवी भी शामिल हैं, जो एएफसी महिला एशियाई कप 2022 के लिए सीनियर राष्ट्रीय महिला टीम का हिस्सा हैं। इसके अलावा अस्तम उरांव, नीतू लिंडा और लिंडा कॉम एसएएफएफ अंडर19 महिला चैम्पियनशिप 2021 का हिस्सा थीं, जो दिसंबर, 2021 में बांग्लादेश में आयोजित की गई थी। लड़कियां वर्तमान में सुरेन छेत्री के अधीन प्रशिक्षण ले रही हैं, जबकि हेड कोच थॉमस डेनरबी और सहायक कोच एलेक्स एंब्रोस जल्द ही उनके साथ जुड़ेंगे। एलेक्स जो स्काउटिंग (तलाश) प्रक्रिया के प्रभारी भी थे, उन्होंने कहा, स्काउटिंग का हिस्सा सबसे कठिन था। यह एक अनुभव था। स्काउटिंग एक सतत प्रक्रिया है और हम भविष्य के लिए एक टीम बनाने के लिए काम कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि झारखंड सरकार के सहयोग से जमशेदपुर में कैंप लगाया गया है। इससे पहले सीनियर राष्ट्रीय महिला टीम ने भी एएफसी महिला एशियाई कप 2022 से पहले जमशेदपुर में कई महीनों तक डेरा डाला था। इस दौरान राज्य सरकार की ओर से मदद दी गई थी। एलेक्स ने कहा, मैं बहुत खुश हूं और झारखंड सरकार को हमारी मेजबानी के लिए धन्यवाद देता हूं। वह भारतीय फुटबॉल के कट्टर समर्थक रहे हैं और उन्होंने हम सभी के लिए एक सुरक्षित वातावरण प्रदान किया है।

Published / 2022-02-07 13:41:16
जल्द शुरू होगा महिला आईपीएल : जय शाह

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। महिला इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की अगले साल के शुरू में शुरूआत हो सकती है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने कहा है कि बोर्ड टूर्नामेंट को जल्द ही शुरू करने पर काम कर रहा है। उल्लेखनीय है कि पुरुषों के आईपीएल के साथ तीन टीमों वाले महिला टी-20 चैलेंज टूर्नामेंट का भी आयोजन किया जाता है, लेकिन कई लोगों का मानना है कि महिलाएं अधिक टीमों और खिलाड़ियों के साथ अपने स्वयं के विस्तारित टूर्नामेंट की हकदार हैं। महिला टी-20 चैलेंज टूर्नामेंट भले ही इस साल भी जारी रहेगा, लेकिन बीसीसीआई के सचिव जय शाह के मुताबिक चीजें जल्द ही बदल जाएंगी। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने इस संबंध में सोमवार को कहा, मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि बीसीसीआई न केवल निष्ठावान है, बल्कि आईपीएल की तरह जल्द एक पूर्ण महिला लीग शुरू करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहा है। महिला टी-20 चैलेंज के प्रति प्रशंसकों और खिलाड़ियों में भारी दिलचस्पी उत्साहजनक संकेत है और हम इसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उल्लेखनीय है कि देश में कोरोना महामारी से बिगड़े हालात के कारण आईपीएल का पूरा 2020 सीजन और 2021 सीजन का दूसरा चरण संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आयोजित किया गया था, लेकिन इस बार जय शाह ने आईपीएल 2022 सीजन को भारत में ही आयोजित करने का भरोसा जताया है, जिसके मार्च के पहले हफ्ते में शुरू होने की उम्मीद है।

Published / 2022-02-07 10:04:15
टी-20 वर्ल्ड कप : 23 अक्तूबर को होनेवाले भारत-पाकिस्तान मैच का टिकट चंद मिनटों में बिका

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। जब भी ये दोनों टीमें क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने होती हैं, तब करोड़ों लोग सारे काम छोड़कर टीवी से चिपक जाते हैं। यही वजह है कि हर बार भारत और पाकिस्तान के मैच के टेलीकॉस्ट के दौरान टीआरपी के नए-नए रिकॉर्ड बनते हैं। इन दोनों टीमों के बीच होने वाले मैच के टिकट भी हर बार चंद मिनटों में बिक जाते हैं। इस बार भी ऐसा ही हुआ है। 23 अक्तूबर 2022 को भारत और पाकिस्तान की टीम आईसीसी टी-20 वर्ल्डकप के मैच में भिड़ेंगी। इस मैच के टिकट जैसे ही आम जनता के लिए उपलब्ध हुए, वैसे ही पूरे टिकट बिक गए। चंद मिनटों के अंदर सभी टिकट बिक चुके थे और अब बाकी फैंस को अपने घर में टीवी में ही यह मैच देखना होगा। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है, जब भारत और पाकिस्तान के मैच के टिकट इतनी जल्दी बिके हों। इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है। टी-20 वर्ल्डकप 2022 में भारत का शेड्यूल : पहला मैचः भारत बनाम पाकिस्तान, 23 अक्तूबर, मेलबर्न, दूसरा मैचः भारत बनाम ग्रुप ए की उपविजेता, 27 अक्तूबर, सिडनी, तीसरा मैचः भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, 30 अक्तूबर, पर्थ, चौथा मैचः भारत बनाम बांग्लादेश, दो नवंबर, एडिलेड, पांचवां मैचः भारत बनाम ग्रुप बी की विजेता, मेलबर्न।

Published / 2022-02-06 14:43:43
टाटा ओपन : बोपन्ना-रामकुमार की जोड़ी बनी चैंपियन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के रोहन बोपन्ना और रामकुमार रामानाथन की जोड़ी ने टाटा ओपन महाराष्ट्र का खिताब जीत लिया है। यह इस जोड़ा का लगातार दूसरा एटीपी वर्ल्ड टूर का खिताब है। इससे पहले बोपन्ना और रामकुमार ने एडिलेड ओपन भी जीता था। टाटा ओपन के फाइनल में इस जोड़ी ने ल्यूक सेविले और जॉन पैट्रिक स्मिथ की जोड़ी को हराया। बोपन्ना और रामकुमार ने एक घंटे 44 मिनट तक चले मैच में ल्यूक और स्मिथ की जोड़ी को 6-7, 6-3, 10-6 से हराया। बोपन्ना का यह 21वां एटीपी डबल्स का खिताब रहा। वहीं, रामकुमार का यह दूसरा खिताब है। इस जीत के साथ रामकुमार पहली बार डबल्स में 100वीं रैंकिंग के अंदर आ जाएंगे। इस जोड़ी को करीब 12 लाख रुपये की इनामी राशि मिली। वहीं, प्रत्येक खिलाड़ी को 250 रैंकिंग प्वाइंट भी दिया गया। बोपन्ना इससे पहले 2019 में दिविज शरण के साथ टाटा ओपन का खिताब जीत चुके हैं। पहले सेट में दोनों के बीच कड़ी टक्कर हुई और ऑस्ट्रेलियन जोड़ी यह सेट 7-6 से जीतने में कामयाब रहे। इसके बाद दूसरे सेट में बोपन्ना-रामकुमार ने वापसी करते हुए आसानी से 6-3 से जीत लिया। तीसरे सेट को भी इन दोनों ने 10-6 से अपने नाम किया और ट्रॉफी जीत ली।

Published / 2022-02-06 14:40:43
1000वां वनडे : वेस्टइंडीज को छह विकेट से हराकर भारत ने ली 1-0 की बढ़त

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को पहले वनडे में छह विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम ने अपने 1000वें वनडे मैच को दमदार अंदाज में जीता। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज को 176 रन पर समेटने के बाद टीम इंडिया ने रोहित शर्मा (60) की अर्धशतकीय पारी की मदद से 132 गेंद शेष रहते बाजी अपने नाम कर ली।

Published / 2022-02-06 06:45:26
विश्व विजेता "छोरों" को बीसीसीआई देगी 40-40 लाख रुपये

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने इंग्लैंड को हराकर रिकॉर्ड पांचवीं बार अंडर 19 विश्व कप जीत लिया। मौके पर बीसीसीआई ने भारतीय टीम के हर सदस्य को 40 लाख रुपये और सहयोगी स्टाफ के लिये 25 लाख रुपये पुरस्कार की घोषणा की है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर खिलाड़ियों के उम्दा प्रदर्शन के लिए बधाई दी है। ट्वीट करते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि हमारे युवा क्रिकेटरों पर बहुत गर्व है। ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय टीम को बधाई। उच्चतम स्तर पर उनका शानदार प्रदर्शन दर्शाता है कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित और सक्षम हाथों में हैं। फाइनल मैच में भारत की जीत के बाद बोर्ड सचिव जय शाह ने ट्वीट किया, अंडर 19 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करके खिताब जीतने वाले अंडर 19 टीम के सदस्यों को बीसीसीआई 40-40 लाख रुपये नकद पुरस्कार और सहयोगी स्टाफ को 25-25 लाख रुपये देगा।

Published / 2022-02-06 03:45:36
अंडर 19 वर्ल्ड कप : इंग्लैंड को चार विकेट से हराकर भारत पांचवीं बार चैंपियन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने इंग्लैंड को चार विकेट से हराकर पांचवीं बार अंडर 19 विश्व कप जीत लिया है। इंग्लैंड ने भारत को 190 रनों का लक्ष्य दिया था। इंग्लैंड की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 189 रनों पर सिमट गयी थी. ग्यारह साल पहले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर महेंद्र सिंह धोनी ने छक्का लगाकर भारत को विश्व कप जिताया था और ठीक उसी अंदाज में दिनेश बाना ने इंग्लैंड के खिलाफ अंडर 19 विश्व कप फाइनल में छक्का लगाकर खिताब भारत की झोली में डाला। कोरोना से लेकर बाकी छह टीमों तक भारत के अश्वमेधी अभियान को कोई नहीं रोक सका और एक बार फिर इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम ने अपने दबदबे पर मुहर लगा दी। भारत की जीत के सूत्रधार रहे पांच विकेट लेने के बाद उम्दा बल्लेबाजी करने वाले राज बावा, बायें हाथ के तेज गेंदबाज रवि कुमार और जुझारू अर्धशतक जड़ने वाले निशांत सिंधू। इनके प्रदर्शन के दम पर भारत ने इंग्लैंड को चार विकेट से हराकर रिकॉर्ड पांचवीं बार अंडर 19 विश्व कप जीत लिया। टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे कामयाब टीम भारत ने इंग्लैंड को 44.5 ओवर में 189 रन पर आउट कर दिया था। बावा ने 9.5 ओवर में 31 रन देकर पांच विकेट लिये जबकि बायें हाथ के तेज गेंदबाज रवि कुमार ने 34 रन देकर चार विकेट चटकाये। जवाब में भारत ने छह विकेट खोकर 14 गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। एक समय पर भारत के चार विकेट 97 रन पर गिर चुके थे और आस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में शतक लगाने वाले कप्तान यश धुल 17 रन पर आउट हो गए। लेकिन निशांत सिंधू (54 गेंद में नाबाद 50) और बावा (35) ने 67 रन की साझेदारी करके टीम को संकट से निकाला। उपकप्तान शेख राशिद ने लगातार दूसरे मैच में अच्छा प्रदर्शन करते हुए 50 रन बनाये। आखिर में दिनेश बाना ने जेम्स सेल्स को लगातार दो छक्के जड़कर 48वें ओवर में ही भारत को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। इससे पहले इंग्लैंड को जेम्स रीयू (95) ने शर्मनाक स्कोर पर सिमटने से बचाया। भारत ने नियमित अंतराल पर विकेट चटकाये। इंग्लैंड के लिये रीयू और जेम्स सेल्स (नाबाद 34) ने आठवें विकेट के लिये 93 रन की साझेदारी की। यश धुल की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने इंग्लैंड को दूसरे ही ओवर में झटका दिया, जब रवि ने जैकब बेथेल (दो) को सस्ते में आउट किया। शुरूआती झटके के बावजूद जॉर्ज थॉमस ने राजवर्धन हंगरगेकर के अगले ओवर में एक छक्के और दो चौकों समेत 14 रन निकाले। रवि ने एक बार फिर भारत को सफलता दिलाते हुए इंग्लैंड के कप्तन टॉम प्रेस्ट को पवेलियन भेजा। प्रेस्ट खाता भी नहीं खोल सके और इंग्लैड के दो विकेट चौथे ओवर में 18 रन पर निकल गए। रवि ने पहले दो ओवर में दो विकेट लिये। दूसरे छोर पर थॉमस ने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखते हुए रवि को दो चौके लगाये। हंगरगेकर ने पहले स्पैल में 19 रन दिये जिसके बाद भाारतीय कप्तान धुल ने गेंदबाजी में बदलाव किया। उन्हें कामयाबी भी मिल जाती लेकिन बावा की गेंद पर स्लिप में कौशल ताम्बे ने थॉमस का कैच छोड़ा। इंग्लैंड को इस समय पर बड़ी साझेदारी की जरूरत थी लेकिन वह बन नहीं रही थी। बावा ने थॉमस को खराब शॉट खेलने पर मजबूर किया और गेंद कवर पर धुल के हाथों में गई। इंग्लैंड का स्कोर 11वें ओवर में तीन विकेट पर 37 रन था। स्कोर 50 रन होने से पहले विलियम लक्सटन ने बावा की गेंद पर विकेट के पीछे कैच दे दिया। जॉर्ज बेल को बावा ने विकेट के पीछे दिनेश बाना के हाथों लपकवाया। इसके बाद रेहान अहमद ने बावा की गेंद पर पहली स्लिप में ताम्बे को कैच दिया। आफ स्पिनर ताम्बे ने एलेक्स हर्टोन को धुल के हाथों लपकवाया। उस समय इंग्लैंड 100 रन से सात रन पीछे थी। इसके बाद रीयू और जेम्स सेल्स ने पारी को संभााला।

Page 180 of 217

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse