Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

महिला एकदिवसीय क्रिकेट विश्वकप 2025 की मेजबानी करेगा भारत

महिला एकदिवसीय क्रिकेट विश्वकप 2025 की मेजबानी करेगा भारत
विज्ञापन
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत 2025 में महिलाओं के 50 ओवर के विश्व कप की मेजबानी करेगा क्योंकि बीसीसीआई ने मंगलवार को बर्मिंघम में संपन्न आईसीसी के वार्षिक सम्मेलन के दौरान इस मेगा टूर्नामेंट के लिए बोली जीत ली है। देश एक दशक से अधिक समय बाद फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के इस महत्वाकांक्षी टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। पिछली बार भारत में महिलाओं का 50 ओवर का विश्व कप 2013 में आयोजित किया गया था। इस विश्व कप में मुंबई में फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई वेस्टइंडीज को 114 रनों से हराकर चैंपियन बना था। आज तीन अन्य आईसीसी महिला टूर्नामेंट के मेजबानों की भी घोषणा की गई। 2024 का टी-ट्वेंटी विश्व कप बांग्लादेश में होगा। 2026 का टी-ट्वेंटी विश्व कप इंग्लैंड में आयोजित किया जाएगा। 2027 के टी-ट्वेंटी विश्वकप की मेजबानी श्रीलंका करेगा। आईसीसी विज्ञप्ति के अनुसार बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा, हम आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 की मेजबानी करने के इच्छुक थे और हमें खुशी है कि हमें इसकी मेजबानी मिल गई है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 6,312