Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 21
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

प्रभारी बनने के बाद आदिवासी समाज ने किया सांसद सुखदेव भगत का अभिनंदन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
प्रभारी बनने के बाद आदिवासी समाज ने किया सांसद सुखदेव भगत का अभिनंदन
विज्ञापन

कहा- आदिवासी नेता को मिला राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोकसभा सांसद सह छत्तीसगढ़ राज्य के प्रभारी, आदिवासी नेता सुखदेव भगत के लोहरदगा स्थित आवास पर आज लोहरदगा जिला के अनेक गांवों से आदिवासी समाज के लोग पहुंचे और सांसद को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाने के लिए बधाई दी। 

आदिवासी समाज ने राहुल गांधी का भी आभार प्रकट किया उन्होंने एक आदिवासी समाज से आने वाले  व्यक्ति को इतनी बड़ी जिम्मेवारी दी। यह सिर्फ सुखदेव भगत का नहीं, बल्कि पूरे आदिवासी समाज का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। सभी का आभार प्रकट करते हुए सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि मैं आदिवासी समाज का बेटा हूं। 

आप लोगों के आशीर्वाद और प्यार से कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने मुझे छत्तीसगढ़ जैसे बड़े आदिवासी राज्य की जिम्मेदारी दी है। मैं मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और के.सी. वेणुगोपाल का दिल से आभार प्रकट करता हूं।  छत्तीसगढ़ में जल, जंगल, जमीन की रक्षा और आदिवासी अस्मिता के लिए कांग्रेस और मजबूती से लड़ेगी।

विज्ञापन