Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 33
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर धनबाद पुलिस का शिकंजा, 10 वाहन जब्त

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
धनबाद : शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर धनबाद पुलिस का शिकंजा, 10 वाहन जब्त
विज्ञापन
  • धनबाद : शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर धनबाद पुलिस का शिकंजा, 10 वाहन जब्त

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को धनबाद पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। सरायढेला थाना मोड़ के पास प्रशिक्षु आईपीएस अंकित सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया।

  • ब्रेथ एनालाइजर से हुई चालकों की जांच
  • 10 वाहन जब्त कर सरायढेला थाना लाए गए
  • यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई
  • वाहन चालकों को शराब पीकर ड्राइविंग न करने की दी गई हिदायत

जांच के दौरान सरायढेला थाना मोड़ से गुजरने वाले वाहनों को रोककर चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई। कार्रवाई के दौरान कुल 10 वाहनों को जब्त कर सरायढेला थाना लाया गया। अभियान में ट्रैफिक डीएसपी रोहित कुमार साव, ट्रैफिक थाना प्रभारी जय प्रकाश समेत पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे। 

पुलिस ने वाहन चालकों से शराब के नशे में वाहन नहीं चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आम लोगों की सुरक्षा के लिए इस तरह की जांच और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

विज्ञापन