Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 32
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

लोहरदगा : पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू के प्रयास से हेसल डंपिंग यार्ड में तीन दिन बाद ट्रकों का परिचालन शुरू

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लोहरदगा : पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू के प्रयास से हेसल डंपिंग यार्ड में तीन दिन बाद ट्रकों का परिचालन शुरू
विज्ञापन
  • लोहरदगा : पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू के प्रयास से हेसल डंपिंग यार्ड में तीन दिन बाद ट्रकों का परिचालन शुरू
  • वज्रपात की घटना में अनलोड मजदूर अयूब अंसारी की मौत के बाद बंद था ट्रकों का परिचालन, वार्ता और प्रयास के बाद बनी सहमति

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। हेसल डंपिंग यार्ड में वज्रपात की घटना में अनलोड मजदूर अयूब अंसारी की मृत्यु के बाद पिछले तीन दिनों से बंद ट्रकों का परिचालन आखिरकार पुनः प्रारंभ हो गया। परिचालन बंद रहने के कारण ट्रक मालिकों, चालकों, मजदूरों सहित इससे जुड़े लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

घटना के बाद सुरक्षा एवं अन्य संबंधित मुद्दों को लेकर हेसल डंपिंग यार्ड में ट्रकों का परिचालन रोक दिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए INTUC के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू ने पूरे मामले में पहल करते हुए छोटानागपुर बॉक्साइ एण्ड कोल वर्कर्स यूनियन, ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन एवं संबंधित लोगों से बातचीत कर समाधान की दिशा में प्रयास किया। उनके प्रयासों के बाद तीन दिनों से बंद ट्रकों का परिचालन पुनः शुरू हो सका।

परिचालन शुरू होने के दौरान छोटानागपुर बॉक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष निशिथ जायसवाल ने कहा कि मैं जल्द ही प्रबंधन से बात कर एंबुलेंस और शौचालय, पेयजल, मजदूरों के लिए शेड, प्रत्येक 15 दिनों में मेडिकल कैंप लगवाने की व्यवस्था कराने का प्रयास करूंगा।

इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष सोहराब अंसारी, उपाध्यक्ष एकरामुल अंसारी, कोषाध्यक्ष विशाल डुंगडुन,मुस्तफा खलीफा,रुस्तम अंसारी ,ट्रक ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलजीत सिंह एवं अभय सिंह सहित यूनियन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने मौके की स्थिति का जायजा लेते हुए ट्रकों के परिचालन को व्यवस्थित रूप से शुरू कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अयूब अंसारी की मौत के बाद गहराया था मामला

हेसल डंपिंग यार्ड में वज्रपात की घटना के दौरान अनलोड मजदूर अयूब अंसारी की मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया था। घटना के बाद मजदूरों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी। इसी के मद्देनजर ट्रकों का परिचालन बंद किया गया था। परिचालन बंद रहने से जहां ट्रक मालिकों और चालकों के समक्ष परेशानी उत्पन्न हुई, वहीं डंपिंग यार्ड से जुड़े मजदूरों और अन्य लोगों का काम भी प्रभावित हुआ।

मामले के समाधान के लिए विभिन्न स्तरों पर बातचीत एवं प्रयास किए गए। इसी क्रम में धीरज प्रसाद साहू के हस्तक्षेप एवं पहल के बाद संबंधित पक्षों के बीच सहमति बनाने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाया गया और तीन दिनों के बाद हेसल डंपिंग यार्ड में ट्रकों का परिचालन पुनः प्रारंभ कराया गया।

सुरक्षा को लेकर सतर्कता पर जोर

परिचालन शुरू होने के दौरान मौजूद यूनियन एवं ट्रक ऑनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि मजदूरों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। अयूब अंसारी की मौत जैसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए डंपिंग यार्ड में आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था एवं सावधानियों पर विशेष ध्यान दिया जाना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि मजदूरों, ट्रक चालकों और ट्रक मालिकों के हितों के बीच समन्वय बनाकर समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए, ताकि काम भी सुचारु रूप से चलता रहे और सुरक्षा व्यवस्था से किसी प्रकार का समझौता न हो।

तीन दिनों के बाद ट्रकों का परिचालन शुरू होने से हेसल डंपिंग यार्ड से जुड़े ट्रक मालिकों, चालकों एवं मजदूरों में राहत देखी गई। मौके पर मौजूद लोगों ने परिचालन बहाल कराने में सहयोग करने वाले इंटक राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू जी के साथ सभी पदाधिकारियों एवं संबंधित लोगों के प्रति आभार जताया।