Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 21
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचे सांसद सुखदेव भगत का जोरदार स्वागत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचे सांसद सुखदेव भगत का जोरदार स्वागत
विज्ञापन
  • छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचे लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत का ऐतिहासिक स्वागत, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन 
  • भाजपा के कुशासन का अंत तय, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का बनवास होगा खत्म : सुखदेव भगत 

टीम एबीएन, रांची। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किये जाने के बाद लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत आज पहली बार झारखंड पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची में  सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नेताओं और शुभचिंतकों ने बुके, फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी 

मौके पर सांसद  सुखदेव भगत ने कहा कि यह स्वागत मेरा नहीं, यह स्वागत लोहरदगा लोकसभा की जनता का है। मैं कांग्रेस हाईकमान, मल्लिकार्जुन खड़गे, जननायक राहुल गांधी, त्याग की प्रतिमूर्तिश्रीमती सोनिया गांधी , प्रेजेंस आॅफ माइंड  से युक्त प्रियंका गांधी और संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल को दिल से धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने एक छोटे से कार्यकर्ता को, एक आदिवासी बेटे को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी। श्री भगत ने कहा कि यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगा और पार्टी के भरोसे को कायम रखूंगा। उन्होंने कहा कि उनका प्राथमिक और सबसे बड़ा लक्ष्य छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार का गठन सुनिश्चित करना है। 

लोकतंत्र में मतभेद स्वाभाविक है लेकिन हम सभी कांग्रेसजनों को एक मंच पर एक जुट होकर सरकार बनाने के लक्ष्य के लिए काम करना होगा श्री भगत ने छत्तीसगढ़ में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करना कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना तथा कांग्रेस के विचारधारा एवं जनहित के मुद्दे को घर-घर तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी के समर्पित कार्यकतार्ओं के सहयोग से छत्तीसगढ़ में संगठन को नहीं मजबूती और ऊर्जा प्रदान की जायेगी। 

श्री भगत ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार से चाहे युवा हो, किसान हो, महिला हो, आदिवासी हो सभी त्रस्त है। जिस प्रकार वहां विकास के नाम पर हसदेव जंगल काटे जा रहे हैं, नियम के खिलाफ जाकर सरकार वहां माइंसों को नीलामी की है जिसे जनता आक्रोशित है। 

वहां हर विभागों में लूट मची हुई है। हम सभी कार्यकर्ता गांव गांव जाकर जनता को इस निकम्मी सरकार की सच्चाई बताने का भी काम करेंगे। एयरपोर्ट पर स्वागत से अभिभूत होकर सांसद ने सभी कार्यकतार्ओं, नेताओं एवं शुभचिंतकों का आभार प्रकट किये।एयरपोर्ट से निकलने के बाद रांची से लोहरदगा जाने के क्रम में कई जगह सांसद महोदय का स्वागत किया गया।

विज्ञापन