दीपोत्सव के साथ मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन
एबीएन न्यूज नेटवर्क, कोडरमा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कोडरमा द्वारा आरपीवाइ ग्लोबल स्कूल, चाराडीह में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लगभग एक लाख दीपों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की भव्य आकृति तैयार की गई। वहीं चाराडीह स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में दीपोत्सव का आयोजन कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गयी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कोडरमा की सांसद सह भारत सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मोदी जी ने अपना जीवन देश के गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित किया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाया जा रहा है। मोदी जी का जीवन राष्ट्र सेवा,समर्पण,और जनकल्याण के लिए प्रेरणा स्रोत है उनके जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ता सेवा संकल्प और जनकल्याण के साथ मना रहे हैं उन्होंने कहा प्रधानमन्त्री के नेतृत्व में भारत निरंतर विकास ओर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे की ओर बढ़ रहा है ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि सेवा और संकल्प का दिन है। उन्होंने कहा कि जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विभिन्न जनसेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा कार्यों के माध्यम से सार्थक बनायें।
शाम होते ही एक लाख दीपों से सजी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आकृति आकर्षण का केंद्र बन गयी। दीपों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा। इसके बाद राधा-कृष्ण मंदिर में दीपोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय और नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की शुभकामनाओं के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। आयोजन ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को सेवा, संकल्प और दीपोत्सव के रूप में यादगार बना दिया।
रमेश सिंह, श्याम सुंदर सिंघानिया, कैलाश चौधरी, डॉ नरेश पंडित, बेदु साव, नितेश चन्द्रवंशी, महेश दारुका, सुरेश झांझरी, सुरेश जैन, अविनाश सेठ, संजय अग्रवाल, नवीन आर्या, यशपाल सिंह गोल्डन अरसद खान, संगीता सिंहा, सत्यनारायण यादव, भदानी मोदी, बंदना अग्रवाल, प्रवीण वर्णवाल, रामचंद्र राम आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में उमेश वर्मा, राजकुमार यादव, गोपाल कुमार गुतुल, गुरजीत सिंह, अमित कुमार, संतोष सिन्हा, बसंत मेहता, सुभाष मोदी, अर्जुन साव, बंटी मोदी, लक्ष्मण यादव, चंदन चक्रवर्ती, बिंदेश्वरी बिहारी, केदार यादव, राजू यादव, चंद्रशेखर जोशी, देवनारायण मोदी, सुरज मेहता, दिनेश सिंह, हरि पंडित, सुनील बड़गवे, मनोज साव, सुधीर सिंह, पंकज बर्णवाल, इंद्रदेव वर्णवाल, संजय पासवान, महाबीर यादव, सुनील पंडित, सुजीत मेहता, सुनील भारती, सुरेंद्र यादव, द्वारिका राणा, किशुन यादव, संजय शर्मा, मुकेश राम, विशाल भदानी, विनोद सिन्हा, नवीन जैन, उतम कुमार, अंकित गुप्ता, सुनीति सेठ, संगीता सिन्हा, पिंकी जैन, कामिनी देवी, सबिता एकघरा, अनिता यादव, रश्मि झा, लक्ष्मी वर्णवाल, कुसुम देवी, अंकित गुप्ता, अजीत चंद्रवंशी, विकास जैन, पारिजात सिंह, रमेश यादव, बासुदेव यादव, रवि यादव, इंद्रदेव वर्णवाल, सदानंद यादव, अर्जुन यादव, सुरेश विश्वकर्मा, प्रभाकर लाल रावत, मुकेश राम, कुलदीप राम हजारों की संख्या में लोग सम्मिलित हुए ।