Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के घर 12 घंटे तक चली तलाशी

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के घर 12 घंटे तक चली तलाशी
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की मुश्किलें आये दिन बढ़ती जा रही हैं। घर से गोपनीय दस्तावेज मिलने के मामले में उनकी परेशानी कम होती नहीं दिख रही है। दरअसल, जो बाइडन के घर पर एक बार फिर से छापेमारी की गयी है। अमेरिकी न्याय विभाग की छापेमारी के दौरान बाइडन के घर से छह और गोपनीय दस्तावेज मिले हैं जो कि उनकी मुश्किलें और बढ़ा सकती हैं। 

इस बात की पुष्टि बाइडन के निजी वकील बॉब बाउर ने की है। वकील बॉब बाउर ने बताया कि यह तलाशी करीब 12 घंटे तक चली। वहीं जांच को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि नवंबर में उनके निजी कार्यालय में गोपनीय दस्तावेज पाये जाने से पहले उनका खुलासा नहीं करने पर कोई पछतावा नहीं है। 

उन्होंने कहा कि हम पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं और इसे जल्दी से हल करने के लिए उत्सुक हैं। मुझे लगता है कि आप पायेंगे कि वहां कुछ भी नहीं है। मुझे कोई पछतावा नहीं है। वकीलों ने मुझे जो बताया है, मैं उसका पालन कर रहा हूं। घटनाक्रम के सामने आने के बाद करीब हफ्ते भर में उनकी पहली सार्वजनिक टिप्पणी आयी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 7,530