- शटर बंद कर चंद मिनट पहले दुकान से निकले थे पत्रकार शशि
- अपराधियों ने पीएलएफआई का पोस्टर चिपकाया
- तीन की संख्या में थे अपराधी, घटना सीसीटीवी में कैद
टीम एबीएन, चौपारण (हजारीबाग)। प्रखंड के जाने माने पत्रकार और समाजसेवी शशि चंद्रवंशी पर अज्ञात आपराधियों ने हमले की कोशिश की। हालांकि इस हमले में शशि बाल-बाल बच गये, क्योंकि वे घटना के चंद मिनट पहले अपनी दुकान को बंद कर घर की ओर निकल गये थे। अपराधियों तीन की संख्या में बताये जा रहे हैं।
अपराधियों ने गोली चलाने से पहले शशि की चौपारण स्थित दुकान के बाहर उग्रवादी संगठन पीएलएफआई की पोस्टर चिपकायी और उसके बाद दूकान पर गोलिया दागी। इस घटना के बाद से चौपारण बाज़ार में दहसत का माहौल है। घटना रात 08:25 की बताई जा रही है। यह घटना वहा लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। इधर इस मामले पर प्रेस क्लब हजारीबाग के अध्यक्ष उमेश प्रताप ने एसपी मनोज रतन चौथे से बात की है।
एसपी से इस घटना में शामिल अपराधकर्मियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। एसपी ने आश्वासन दिया है कि इस घटना में शामिल अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा। इधर, एसपी ने चौपारण थाना प्रभारी को घटनास्थल पर भेजा है। मामले की छानबीन की जा रही है।