Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

मुक्केबाज निकहत जरीन ने पीएम को गिफ्ट किये बॉक्सिंग ग्लव्ज... स्प्रिंटर हिमा दास ने दिया पारपंरिक असमी गमछा

मुक्केबाज निकहत जरीन ने पीएम को गिफ्ट किये बॉक्सिंग ग्लव्ज... स्प्रिंटर हिमा दास ने दिया पारपंरिक असमी गमछा
विज्ञापन
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय खिलाड़ियों ने बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्मानित किए जाने पर खुशी और आभार व्यक्त किया, जिसमें निकहत जरीन ने उन्हें मुक्केबाजी ग्लव्ज और स्प्रिंटर हिमा दास ने पारपंरिक असमी गमछा उपहार में दिया। पीएम मोदी ने शनिवार को अपने निवास पर भारतीय दल की मेजबानी की और खिलाड़ियों को सम्मानित किया। भारतीय खिलाड़ियों ने बर्मिंघम में शानदार प्रदर्शन करते हुए 61 पदक हासिल किए जिसमें 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य पदक शामिल हैं। मुक्केबाज निकहत ने ट्वीट किया, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सर को सभी मुक्केबाजों के हस्ताक्षर किए हुए मुक्केबाजी ग्लव्ज उपहार में देने से सम्मानित महसूस कर रही हूं। इस शानदार मौके के लिए आपका शुक्रिया। देश को गौरवान्वित करने वाले अपने साथी खिलाड़ियों के साथ शानदार दिन बिताया। विश्व चैम्पियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता स्टार मुक्केबाज निकहत ने बर्मिंघम में अपने वजन वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। हिमा ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, राष्ट्रमंडल खेल 2022 की बदौलत हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आशीर्वाद प्राप्त करके उत्साहित हूं। भाग्यशाली हूं कि उन्हें हमारा पारपंरिक गमछा उपहार में पेश किया जो पूरे असम की कृतज्ञता से भरा है। टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक रजत पदक जीतने के एक साल बाद राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली चैम्पियन भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने प्रधानमंत्री को उनकी प्रोत्साहन भरी बातों के लिए धन्यवाद कहा। चानू ने कहा, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सर से मिलने और बातचीत करने के बाद सम्मानित महसूस कर रही हूं। आपके समर्थन और प्रोत्साहन के लिए शुक्रिया सर। जय हिंद...। प्रधानमंत्री ने भारतीय दल का अभिनंदन करते हुए शनिवार को कहा कि भारतीय खेलों का स्वर्णिम काल दस्तक दे रहा है और अच्छे प्रदर्शन पर संतोष करके चुप नहीं बैठना है। बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग शेट्टी ने माइक्रोब्लागिंग साइट पर लिखा, अपना कीमती वक्त निकालने और हमें अपने निवास पर आमंत्रित करने के लिये धन्यवाद सर। आपके साथ बात करना हमेशा ही शानदार रहता है। उनके युवा बैडमिंटन साथी लक्ष्य सेन ने भी प्रधानमंत्री द्वारा सम्मानित किए जाने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया, सभी खिलाड़ियों के लिये कितना शानदार दिन रहा, आभार। हमारी कड़ी मेहनत की प्रशंसा करने और प्रोत्साहन भरे शब्दों के लिये आपका बहुत बहुत धन्यवाद। हम सभी आपके समर्थन के आभारी हैं। अपने देश को गौरवान्वित करना जारी रखेंगे। जय हिंद...। स्टार पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने कहा, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक बार फिर मिलना, उनसे बातचीत करना और उनका आशीर्वाद लेना हमेशा की तरह प्रेरणादायी रहा। हमारे प्रदर्शन में उनकी दिलचस्पी और इसके बारे में विस्तृत बातचीत बहुत ही संतुष्टि देती है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 7,524