देश में कोरोना : 24 घंटे में मिले 17,000 से ज्यादा मरीज़, एक्टिव केस 1.37 लाख
ABN Bureau• 03 Aug, 2022
3 Views
विज्ञापन
एबीएन सेंटल डेस्क। देश में इन दिनों दो खतरनाक वायरस का कहर जारी है एक तरफ जहां मंकीपाॅक्स ने पैर पसारने शुरी कर दिए वहीं अभी भी कोरोना के मामलों में लगातार उताव-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बता दें कि बीते 24 घंटे के दौरान देश भर में 17135 नए केस आए हैं। मंगलवार की तुलना में आज करीब साढ़े तीन हज़ार ज्यादा नए मरीज़ मिले हैं। इस बीच एक्टिव केस की संख्या 137057 पर पहुंच गई है।
राजधानी दिल्ली में मंगलवार को 1506 नए मरीज़ों की पुष्टि हुई ये एक महीने में सबसे ज्यादा केस हैं। वहीं तीन संक्रमितों की मौत हो गई और संक्रमण दर 10 फीसदी से ज्यादा हो गया है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 26 जून को दिल्ली में 1891 मामले आए थे। बुलेटिन के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी की संक्रमण दर 10.63 फीसदी हो गई है। बता दें कि सोमवार को दिल्ली में संक्रमण दर 11.41 प्रतिशत थी जो छह महीनों में सबसे ज्यादा थी। वहीं 822 मामले आए थे और दो लोगों की जान गई थी। राष्ट्रीय राजधानी में 24 जनवरी को संक्रमण दर 11.79 फीसदी थी। पिछले एक हफ्ते में दिल्ली में कोविड के मामले और संक्रमण दर तेज़ी से बढ़ी है।