Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 19
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने छत्तीसगढ़ प्रभारी बने लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत से की मुलाकात, दी बधाई

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड कांग्रेस प्रभारी  के. राजू ने छत्तीसगढ़ प्रभारी बने लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत से की मुलाकात, दी बधाई
विज्ञापन
  • झारखंड कांग्रेस प्रभारी  के. राजू ने छत्तीसगढ़ प्रभारी बने लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत से की मुलाकात, दी बधाई
  • दोनों ने संगठनात्मक मुद्दों और झारखंड के विकास पर  की  विस्तृत चर्चा

एबीएन सेंट्रल डेस्क। आज नई दिल्ली में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी  के. राजू  ने लोहरदगा लोकसभा के माननीय सांसद एवं नव-नियुक्त छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी  सुखदेव भगत से  आत्मीय मुलाकात की।

मौके पर  के. राजू  ने सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ राज्य का प्रभारी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। श्री राजू जी ने कहा कि श्री भगत जी के अनुभवी नेतृत्व और आदिवासी समाज के प्रति उनकी गहरी समझ से छत्तीसगढ़ में संगठन और मजबूत होगा। दोनों नेताओं ने झारखंड के मुद्दों पर  झारखंड के जल, जंगल, जमीन, आदिवासियों के अधिकार, सरना धर्म कोड, पेसा कानून और  विकास के मुद्दों पर भी गंभीर चर्चा हुई।

मौके पर सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि के. राजू एक अनुभवी और जमीनी नेता हैं। झारखंड प्रभारी के रूप में उनका मार्गदर्शन हमें मिल रहा है। छत्तीसगढ़ प्रभारी की नई जिम्मेदारी के लिए उनका बधाई देना  मेरे लिए सौभाग्य की बात है। हमने तय किया है कि झारखंड और छत्तीसगढ़ दोनों आदिवासी बहुल राज्य हैं, इसलिए दोनों राज्यों में आदिवासी हितों के लिए मिलकर लड़ेंगे।

विज्ञापन