- तेलंगाना के सांसद डॉ. मल्लू रवि ने दिल्ली में लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत से की मुलाकात
- शाल ओढ़ाकर किया स्वागत, छत्तीसगढ़ प्रभारी बनाए जाने पर दी बधाई
- दोनों नेताओं ने खड़गे जी के सम्मान में 30 सितंबर के बाद आयोजित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के संबंध में किया विचार विमर्श
एबीएन सेंट्रल डेस्क। आज नई दिल्ली में तेलंगाना के नगरकुरनूल लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद एवं कांग्रेस SC/ST सांसद फोरम के संयोजक डॉ. मल्लू रवि ने लोहरदगा लोकसभा के माननीय सांसद एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के नव-नियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत से आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर डॉ. मल्लू रवि ने सुखदेव भगत को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उन्हें छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाए जाने पर हृदय से बधाई दी। सुखदेव भगत ने भी डॉ. मल्लू रवि जी को शाल ओढ़ाकर स्वागत किया।
दोनों नेताओं के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के सम्मान में 12 सितंबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम वृक्ष सम्मेलन को लेकर स्थगित कर दिया गया है 30 सितंबर के बाद नई तारीख पर धरना प्रदर्शन कार्यक्रम पूरे जोश के साथ किया जाएगा। मौके पर सांसद श्री सुखदेव भगत जी ने कहा कि मैं अपने बड़े भाई डॉ. मल्लू रवि जी का दिल से आभार व्यक्त करता हूँ।
यह मेरे लिए गर्व की बात है। खड़गे जी हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ही नहीं, बल्कि दलित, आदिवासी और पिछड़ों की आवाज हैं। उनके सम्मान में जो धरना हम करने जा रहे थे, वह ब्रिक्स सम्मेलन के कारण सुरक्षा कारणों से स्थगित हुआ है। 30 सितंबर के बाद हम दिल्ली में बड़ी ताकत के साथ जंतर-मंतर पर धरना देंगे।
सांसद डॉ. मल्लू रवि ने कहा कि
मैं अपने छोटे भाई और झारखंड के कद्दावर आदिवासी नेता सुखदेव भगत जी को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाए जाने पर बहुत-बहुत बधाई देता हूँ। मुझे पूरा विश्वास है कि उनके अनुभव से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और मजबूत होगी। खड़गे के सम्मान की लड़ाई हम सब की लड़ाई है, 30 सितंबर के बाद हम फिर से एकजुट होकर धरना प्रदर्शन करेंगे।