Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

दुमका : हाईवा की चपेट में आने से दो घायलों की मौत

दुमका : हाईवा की चपेट में आने से दो घायलों की मौत
विज्ञापन

टीम एबीएन, दुमका। जिले के गोपीकान्दर थाना क्षेत्र के कारुडीह मोड़ के पास कोयला लदे हाईवा की चपेट में आने से घायल 2 लोगों की बीते शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीते शुक्रवार की रात गोपीकांदर थाना क्षेत्र के कारूडीह मोड़ में कोयला लदा हाईवा की चपेट में आने से 4 युवक गंभीर रूप से घायल हो गये थे, जिनमें से राजकुमार देहरी (15) और जंयत देहरी (28) की इलाज के दौरान मौत हो गयी। अन्य 2 युवकों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सूत्रों ने बताया कि ग्रामीण और मृतक के परिजनों ने मुआवजा की मांग को लेकर मृतकों के शव को रखकर दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग पर कारुडीह मोड़ पर जाम लगा कर आवागमन ठप कर दिया। मौके पर कोल कंपनी के सुपरवाइजर मनोज चांद, भाजपा नेता सत्य शिक्षानंद मुर्मू, भाजपा मंडल अध्यक्ष नकुल साह, एलियन हांसदा एवं गोपीकान्दर पुलिस द्वारा ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम हटाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन आश्रित अपनी मांग पर डटे रहे। खबर लिखे जाने तक जाम लगा हुआ है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 12,517