टीम एबीएन, खूंटी/रांची। राज्य सरकार ने अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने का निर्देश दिया है, ताकि सरकारी राजस्व का नुकसान नहीं हो सके। इस निर्देश के आलोक में उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान के दौरान अवैध और नकली शराब बेचने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है।
विभाग ने कर्रा प्रखंड के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के तिलमी गांव में मिथिलेश साहू के घर में छापामारी की, जहां से 89 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद किया। एक्साइज विभाग के प्रभारी अवर निरीक्षक विकास कुमार निराला बताया कि छापामारी अभियान में मिथिलेश साहू के घर के साथ साथ कार के डिक्की से शराब बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि शराब बरामद होते ही मिथिलेश साहू को गिरफ्तार करने के साथ साथ कार (जेएच 01 ईएक्स 7241) को जब्त किया है।