रांची : यूपी-बिहार के 11 शातिर चोरों को झारखंड पुलिस ने दबोचा
ABN Bureau• 21 Aug, 2022
2 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। रांची पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रांची पुलिस ने चोरों के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 11 चोरों को धर दबोचा है। इनमें एक ज्वेलरी शॉप संचालक भी है, जो चोरी के जेवर खरीदने का काम करता था। आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी के कई समान बरामद किए।
बाइक चोरी हो या फिर किसी घर के सामान की चोरी, हर जगह इन्हें चोरी की वारदात को अंजाम देने में महारत हासिल है। ये चोर रांची के हर इलाके में चोरी को वारदात को अंजाम देते थे। चोरी के लिए घरों की रेकी करते थे और फिर वहां समय पाकर चोरी की वारदात को बड़े ही शातिराना अंदाज में अंजाम देते थे। हाल के दिनों में सदर थाना क्षेत्र के ये गिरोह कुछ ज्यादा ही एक्टिव था और चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। चोरी की इन वारदातों की जानकारी पुलिस तक पहुंची तो सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रांची के विभिन्न थाना क्षेत्र से इन्हें गिरफ्तार किया। सदर डीएसपी प्रभात बरवार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है और चोरी के मामले में जेल भी जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों में बिहार और यूपी के साथ लोकल अपराधी भी शामिल हैं। ये सभी लंबे समय से रांची में ही रह रहे थे। यहां वारदात को अंजाम देने का काम कर रहे थे। बहरहाल रांची पुलिस को मिली कामयाबी से रांची के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। क्योंकि हाल के दिनों में चोरी की वारदात में इजाफा हुआ है।