- जानें किन कार्यों के लिए मिला गोल्ड मेडल
टीम एबीएन, रांची/ मुम्बई। मुंबई नेत्र सोसायटी एवं आई एडवांस संस्था द्वारा मुंबई में 25 मार्च को मुंबई नेत्र सोसाइटी की वार्षिक कांफ्रेंस के उद्घाटन समारोह में डॉ भारती कश्यप को नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में किये गये उत्कृष्ट कार्यों की वजह से गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।
उन्हें यह गोल्ड मेडल पूर्व राज्यसभा सदस्य एवं पद्मश्री डॉ विकास महात्मे ने दिया। प्रतिवर्ष संस्था द्वारा गोल्ड मेडल मोतियाबिंद एवं लासिक सर्जरी के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने वाले देश के कुछ चुनिंदा नेत्र चिकित्सकों को दिया जाता है।
पहले भी मिल चुका है गोल्ड मेडल
वर्ष 2019 में इंडियन सोसायटी ऑफ कैटरैक्ट एंड इफेक्टिव सर्जरी के द्वारा डॉ भारती कश्यप को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया था। भारती कश्यप ने वहां पर फेम्टो लेजर ब्लेडलेस मोतियाबिंद सर्जरी पर व्याख्यान दिये।
बता दें कि लेजर एसिस्टेड ब्लेड रहित मोतियाबिंद सर्जरी की इस पद्धति को झारखंड में लाने का श्रेय कश्यप मेमोरियल आई हॉस्पिटल को जाता है। डॉ कश्यप ने बताया कि कश्यप मेमोरियल आई हॉस्पिटल में वर्ष 2014 से ब्लेड रहित फेमटो लेजर मोतियाबिंद सर्जरी पद्धति शुरू की गयी है और इससे झारखंड के मरीजों को फायदा मिल रहा है।